< उत्पत्ति 7 >
1 १ तब यहोवा ने नूह से कहा, “तू अपने सारे घराने समेत जहाज में जा; क्योंकि मैंने इस समय के लोगों में से केवल तुझी को अपनी दृष्टि में धर्मी पाया है।
I reèe Gospod Noju: uði u kovèeg ti i sav dom tvoj; jer te naðoh pravedna pred sobom ovoga vijeka.
2 २ सब जाति के शुद्ध पशुओं में से तो तू सात-सात जोड़े, अर्थात् नर और मादा लेना: पर जो पशु शुद्ध नहीं हैं, उनमें से दो-दो लेना, अर्थात् नर और मादा:
Uzmi sa sobom od svijeh životinja èistih po sedmoro, sve mužjaka i ženku njegovu; a od životinja neèistih po dvoje, mužjaka i ženku njegovu,
3 ३ और आकाश के पक्षियों में से भी, सात-सात जोड़े, अर्थात् नर और मादा लेना, कि उनका वंश बचकर सारी पृथ्वी के ऊपर बना रहे।
Takoðer i od ptica nebeskih po sedam, mužjaka i ženku njegovu, da im se saèuva sjeme na zemlji.
4 ४ क्योंकि अब सात दिन और बीतने पर मैं पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात तक जल बरसाता रहूँगा; और जितने प्राणी मैंने बनाए हैं उन सब को भूमि के ऊपर से मिटा दूँगा।”
Jer æu do sedam dana pustiti dažd na zemlju za èetrdeset dana i èetrdeset noæi, i istrijebiæu sa zemlje svako tijelo živo, koje sam stvorio.
5 ५ यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार नूह ने किया।
I Noje uèini sve što mu zapovjedi Gospod.
6 ६ नूह की आयु छः सौ वर्ष की थी, जब जल-प्रलय पृथ्वी पर आया।
A bješe Noju šest stotina godina kad doðe potop na zemlju.
7 ७ नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जल-प्रलय से बचने के लिये जहाज में गया।
I uðe Noje u kovèeg i sinovi njegovi i žena njegova i žene sinova njegovijeh s njim radi potopa.
8 ८ शुद्ध, और अशुद्ध दोनों प्रकार के पशुओं में से, पक्षियों,
Od životinja èistih i od životinja neèistih i od ptica i od svega što se mièe po zemlji,
9 ९ और भूमि पर रेंगनेवालों में से भी, दो-दो, अर्थात् नर और मादा, जहाज में नूह के पास गए, जिस प्रकार परमेश्वर ने नूह को आज्ञा दी थी।
Uðe k Noju u kovèeg po dvoje, muško i žensko, kao što bješe Bog zapovjedio Noju.
10 १० सात दिन के उपरान्त प्रलय का जल पृथ्वी पर आने लगा।
A u sedmi dan doðe potop na zemlju.
11 ११ जब नूह की आयु के छः सौवें वर्ष के दूसरे महीने का सत्रहवाँ दिन आया; उसी दिन बड़े गहरे समुद्र के सब सोते फूट निकले और आकाश के झरोखे खुल गए।
Kad je bilo Noju šest stotina godina, te godine drugoga mjeseca, sedamnaesti dan toga mjeseca, taj dan razvališe se svi izvori velikoga bezdana, i otvoriše se ustave nebeske;
12 १२ और वर्षा चालीस दिन और चालीस रात निरन्तर पृथ्वी पर होती रही।
I udari dažd na zemlju za èetrdeset dana i èetrdeset noæi.
13 १३ ठीक उसी दिन नूह अपने पुत्र शेम, हाम, और येपेत, और अपनी पत्नी, और तीनों बहुओं समेत,
Taj dan uðe u kovèeg Noje i Sim i Ham i Jafet, sinovi Nojevi, i žena Nojeva i tri žene sinova njegovijeh s njima;
14 १४ और उनके संग एक-एक जाति के सब जंगली पशु, और एक-एक जाति के सब घरेलू पशु, और एक-एक जाति के सब पृथ्वी पर रेंगनेवाले, और एक-एक जाति के सब उड़नेवाले पक्षी, जहाज में गए।
Oni, i svakojake zvijeri po vrstama svojim, i svakojaka stoka po vrstama svojim, i što se god mièe po zemlji po vrstama svojim, i ptice sve po vrstama svojim, i što god leti i ima krila.
15 १५ जितने प्राणियों में जीवन का श्वास था उनकी सब जातियों में से दो-दो नूह के पास जहाज में गए।
Doðe k Noju u kovèeg po dvoje od svakoga tijela, u kojem ima živa duša,
16 १६ और जो गए, वह परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार सब जाति के प्राणियों में से नर और मादा गए। तब यहोवा ने जहाज का द्वार बन्द कर दिया।
Muško i žensko od svakoga tijela uðoše, kao što bješe Bog zapovjedio Noju; pa Gospod zatvori za njim.
17 १७ पृथ्वी पर चालीस दिन तक जल-प्रलय होता रहा; और पानी बहुत बढ़ता ही गया, जिससे जहाज ऊपर को उठने लगा, और वह पृथ्वी पर से ऊँचा उठ गया।
I bi potop na zemlji za èetrdeset dana; i voda doðe i uze kovèeg, i podiže ga od zemlje.
18 १८ जल बढ़ते-बढ़ते पृथ्वी पर बहुत ही बढ़ गया, और जहाज जल के ऊपर-ऊपर तैरता रहा।
I navali voda, i usta jako po zemlji, i kovèeg stade ploviti vodom.
19 १९ जल पृथ्वी पर अत्यन्त बढ़ गया, यहाँ तक कि सारी धरती पर जितने बड़े-बड़े पहाड़ थे, सब डूब गए।
I navaljivaše voda sve veæma po zemlji, i pokri sva najviša brda što su pod cijelijem nebom.
20 २० जल तो पन्द्रह हाथ ऊपर बढ़ गया, और पहाड़ भी डूब गए।
Petnaest lakata doðe voda iznad brda, pošto ih pokri.
21 २१ और क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या जंगली पशु, और पृथ्वी पर सब चलनेवाले प्राणी, और जितने जन्तु पृथ्वी में बहुतायत से भर गए थे, वे सब, और सब मनुष्य मर गए।
Tada izgibe svako tijelo što se micaše na zemlji, ptice i stoka, i zvijeri i sve što gamiže po zemlji, i svi ljudi.
22 २२ जो-जो भूमि पर थे उनमें से जितनों के नथनों में जीवन का श्वास था, सब मर मिटे।
Sve što imaše dušu živu u nosu, sve što bijaše na suhu, pomrije.
23 २३ और क्या मनुष्य, क्या पशु, क्या रेंगनेवाले जन्तु, क्या आकाश के पक्षी, जो-जो भूमि पर थे, सब पृथ्वी पर से मिट गए; केवल नूह, और जितने उसके संग जहाज में थे, वे ही बच गए।
I istrijebi se svako tijelo živo na zemlji, i ljudi i stoka i što god gamiže i ptice nebeske, sve, velim, istrijebi se sa zemlje; samo Noje osta i što s njim bješe u kovèegu.
24 २४ और जल पृथ्वी पर एक सौ पचास दिन तक प्रबल रहा।
I stajaše voda povrh zemlje sto i pedeset dana.