< उत्पत्ति 49 >

1 फिर याकूब ने अपने पुत्रों को यह कहकर बुलाया, इकट्ठे हो जाओ, मैं तुम को बताऊँगा, कि अन्त के दिनों में तुम पर क्या-क्या बीतेगा।
Jakov zatim sazva svoje sinove te reče: “Skupite se da vam kažem što će vas snaći u kasnije vrijeme:
2 हे याकूब के पुत्रों, इकट्ठे होकर सुनो, अपने पिता इस्राएल की ओर कान लगाओ।
Okupite se, čujte, sinovi Jakovljevi, čujte oca svoga Izraela!
3 “हे रूबेन, तू मेरा जेठा, मेरा बल, और मेरे पौरूष का पहला फल है; प्रतिष्ठा का उत्तम भाग, और शक्ति का भी उत्तम भाग तू ही है।
Ti Rubene, moj prvorođenče, snaga ti si moja, prvenac moje muškosti. Ističeš, se ponosom, snagom se ističeš,
4 तू जो जल के समान उबलनेवाला है, इसलिए दूसरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तूने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया।
no, poput vode nabujao, nećeš više imati prvenstva, jer na ležaj oca svog se pope, moj tad oskvrnu krevet.
5 शिमोन और लेवी तो भाई-भाई हैं, उनकी तलवारें उपद्रव के हथियार हैं।
Šimun i Levi braća su prava! Mačevi im oruđe nasilja.
6 हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्होंने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों को पंगु बनाया।
Na njihova vijećanja ja ne silazio, u njihovim zborovima udjela ne imao! U srdžbi su svojoj ljude ubijali; u obijesti bikove sakatili.
7 धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग-अलग और इस्राएल में तितर-बितर कर दूँगा।
Prokleta im srdžba, jer je prežestoka! Prokleta im obijest, jer je preokrutna! Razdijelit ću ih po Jakovu, Izraelom raspršiti.
8 हे यहूदा, तेरे भाई तेरा धन्यवाद करेंगे, तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तेरे पिता के पुत्र तुझे दण्डवत् करेंगे।
Judo! Tvoja braća slavit će te; svagda ti je šaka na šiji dušmana, sinci oca tvoga tebi će se klanjat.
9 यहूदा सिंह का बच्चा है। हे मेरे पुत्र, तू अहेर करके गुफा में गया है वह सिंह अथवा सिंहनी के समान दबकर बैठ गया; फिर कौन उसको छेड़ेगा।
Judo, laviću mali! Plijenom si se, sine, udebljao; poput lava, poput lavice legao potrbuške! Tko bi ga dražiti smio?
10 १० जब तक शीलो न आए तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन हो जाएँगे।
Od Jude žezlo se kraljevsko, ni palica vladalačka od nogu njegovih udaljiti neće dok ne dođe onaj kome pripada - kome će se narodi pokoriti.
11 ११ वह अपने जवान गदहे को दाखलता में, और अपनी गदही के बच्चे को उत्तम जाति की दाखलता में बाँधा करेगा; उसने अपने वस्त्र दाखमधु में, और अपना पहरावा दाखों के रस में धोया है।
Svog magarca za lozu privezuje, mlado magarice svoje za čokot. U vinu on kupa svoju odjeću svoju halju u krvi od grožđa.
12 १२ उसकी आँखें दाखमधु से चमकीली और उसके दाँत दूध से श्वेत होंगे।
Oči su mu od vina mutne, zubi bjelji od mlijeka.
13 १३ जबूलून समुद्र तट पर निवास करेगा, वह जहाजों के लिये बन्दरगाह का काम देगा, और उसका परला भाग सीदोन के निकट पहुँचेगा
Zebulun će stanovati uz obalu morsku, luka spasa bit će brodarima, uz bok njegov Sidon će ležati.
14 १४ इस्साकार एक बड़ा और बलवन्त गदहा है, जो पशुओं के बाड़ों के बीच में दबका रहता है।
Jisakar je koščat magarac polegao među ogradama.
15 १५ उसने एक विश्रामस्थान देखकर, कि अच्छा है, और एक देश, कि मनोहर है, अपने कंधे को बोझ उठाने के लिये झुकाया, और बेगारी में दास का सा काम करने लगा।
Vidje da je odmor ugodan, a zemlja lijepa, te leđa svoja pod teret podmetnu i na tlaku pristade.
16 १६ दान इस्राएल का एक गोत्र होकर अपने जातिभाइयों का न्याय करेगा।
Dan će narod svoj suditi kao svako pleme Izraelovo.
17 १७ दान मार्ग में का एक साँप, और रास्ते में का एक नाग होगा, जो घोड़े की नली को डसता है, जिससे उसका सवार पछाड़ खाकर गिर पड़ता है।
Nek' Dan zmija bude na putu, guja pokraj staze što će konja za zglob ujesti, i njegov konjik nauznak će pasti.
18 १८ हे यहोवा, मैं तुझी से उद्धार पाने की बाट जोहता आया हूँ।
U spas tvoj se, Jahve, uzdam!
19 १९ गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा; पर वह उसी दल के पिछले भाग पर छापा मारेगा।
Gada će pljačkat razbojnici, pljačkom će im za petama biti.
20 २० आशेर से जो अन्न उत्पन्न होगा वह उत्तम होगा, और वह राजा के योग्य स्वादिष्ट भोजन दिया करेगा।
U Ašera bit će hrane, poslastica za kraljeve.
21 २१ नप्ताली एक छूटी हुई हिरनी है; वह सुन्दर बातें बोलता है।
Naftali je košuta lakonoga koja krasnu lanad mladi.
22 २२ यूसुफ बलवन्त लता की एक शाखा है, वह सोते के पास लगी हुई फलवन्त लता की एक शाखा है; उसकी डालियाँ दीवार पर से चढ़कर फैल जाती हैं।
Josip je stablo plodno, plodno stablo kraj izvora, grane svoje grana preko zida.
23 २३ धनुर्धारियों ने उसको खेदित किया, और उस पर तीर मारे, और उसके पीछे पड़े हैं।
Strijelci njega saletjeli, strijeljali ga, opljačkali.
24 २४ पर उसका धनुष दृढ़ रहा, और उसकी बाँह और हाथ याकूब के उसी शक्तिमान परमेश्वर के हाथों के द्वारा फुर्तीले हुए, जिसके पास से वह चरवाहा आएगा, जो इस्राएल की चट्टान भी ठहरेगा।
Ali luk mu čvrst ostaje, mišice mu ojačale, rukom Jakog Jakovljeva, imenom Pastira, Stijene Izraela,
25 २५ यह तेरे पिता के उस परमेश्वर का काम है, जो तेरी सहायता करेगा, उस सर्वशक्तिमान का जो तुझे ऊपर से आकाश में की आशीषें, और नीचे से गहरे जल में की आशीषें, और स्तनों, और गर्भ की आशीषें देगा।
Bogom, Ocem tvojim, koji ti pomaže, Svesilnim koji te blagoslivlje blagoslovom ozgo sa nebesa, blagoslovom ozdo iz dubina, blagoslovom iz svih prsa, iz svih utroba!
26 २६ तेरे पिता के आशीर्वाद मेरे पितरों के आशीर्वादों से अधिक बढ़ गए हैं और सनातन पहाड़ियों की मनचाही वस्तुओं के समान बने रहेंगे वे यूसुफ के सिर पर, जो अपने भाइयों से अलग किया गया था, उसी के सिर के मुकुट पर फूले फलेंगे।
Blagoslovom klasja i cvjetova, blagoslovom drevnih brda, želja vječnih brežuljaka - nek' se oni spuste na Josipa, između braće posvećenog!
27 २७ बिन्यामीन फाड़नेवाला भेड़िया है, सवेरे तो वह अहेर भक्षण करेगा, और साँझ को लूट बाँट लेगा।”
Benjamin je vuk grabežljivi, lovinu on jutrom jede, a navečer plijen dijeli.”
28 २८ इस्राएल के बारहों गोत्र ये ही हैं और उनके पिता ने जिस-जिस वचन से उनको आशीर्वाद दिया, वे ये ही हैं; एक-एक को उसके आशीर्वाद के अनुसार उसने आशीर्वाद दिया।
Sve su to Izraelova plemena - dvanaest ih na broj - i to im je otac rekao kad ih je blagoslivljao; svakoga je od njih blagoslovio njegovim blagoslovom.
29 २९ तब उसने यह कहकर उनको आज्ञा दी, “मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूँ: इसलिए मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना,
Poslije toga im dade ovu naredbu: “Naskoro ću se pridružiti svojim precima. Sahranite me kraj mojih otaca,
30 ३० अर्थात् उसी गुफा में जो कनान देश में मम्रे के सामने वाली मकपेला की भूमि में है; उस भूमि को अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इसलिए मोल लिया था, कि वह कब्रिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो।
u spilji što se nalazi na polju Efrona, Hetita, u spilji na polju Makpeli, nasuprot Mamri, u zemlji kanaanskoj. To je ona koju je Abraham kupio s poljem od Hetita Efrona za mjesto sahranjivanja.
31 ३१ वहाँ अब्राहम और उसकी पत्नी सारा को मिट्टी दी गई थी; और वहीं इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को भी मिट्टी दी गई; और वहीं मैंने लिआ को भी मिट्टी दी।
Ondje je sahranjen Abraham i njegova žena Sara; sahranjeni su ondje Izak i njegova žena Rebeka; ondje sam ja sahranio Leu.
32 ३२ वह भूमि और उसमें की गुफा हित्तियों के हाथ से मोल ली गई।”
Polje i spilja na njemu kupljeni su od Hetita.”
33 ३३ याकूब जब अपने पुत्रों को यह आज्ञा दे चुका, तब अपने पाँव खाट पर समेट प्राण छोड़े, और अपने लोगों में जा मिला।
Kad je Jakov tako naputio svoje sinove, povuče noge natrag na postelju te izdahnu - pridruži se svojim precima.

< उत्पत्ति 49 >