< उत्पत्ति 49 >
1 १ फिर याकूब ने अपने पुत्रों को यह कहकर बुलाया, इकट्ठे हो जाओ, मैं तुम को बताऊँगा, कि अन्त के दिनों में तुम पर क्या-क्या बीतेगा।
Յակոբը կանչեց իր որդիներին ու ասաց. «Հաւաքուեցէ՛ք, որ ձեզ յայտնեմ այն, ինչ պատահելու է ձեզ հետագայում:
2 २ हे याकूब के पुत्रों, इकट्ठे होकर सुनो, अपने पिता इस्राएल की ओर कान लगाओ।
Հաւաքուեցէ՛ք եւ լսեցէ՛ք, Յակոբի որդիներ, լսեցէ՛ք ձեր հայր Իսրայէլին:
3 ३ “हे रूबेन, तू मेरा जेठा, मेरा बल, और मेरे पौरूष का पहला फल है; प्रतिष्ठा का उत्तम भाग, और शक्ति का भी उत्तम भाग तू ही है।
Ռուբէ՛ն, իմ անդրանիկ որդի, իմ զօրութիւն ու իմ որդիների սկիզբ. դու ինձ հետ խիստ վարուեցիր եւ մեծ յանդգնութեամբ կշտամբեցիր ինձ:
4 ४ तू जो जल के समान उबलनेवाला है, इसलिए दूसरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तूने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया।
Ջրի նման մի՛ եռա, քանզի մտել ես մահիճը քո հօրու պղծել այնժամ մահիճը նրա:
5 ५ शिमोन और लेवी तो भाई-भाई हैं, उनकी तलवारें उपद्रव के हथियार हैं।
Եղբայրներ Շմաւոնն ու Ղեւինանիրաւութիւն գործեցին կամովին:
6 ६ हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्होंने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों को पंगु बनाया।
Խորհրդին նրանց մասնակից չի լինի անձն իմ.նրանց դաւին յօժար չէ սիրտն իմ. ցասումով իրենց մարդ սպանեցինհաճոյքի համար ջլակոտոր արեցին ցուլեր:
7 ७ धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग-अलग और इस्राएल में तितर-बितर कर दूँगा।
Անիծեալ լինի ցասումը նրանց, քանզի յանդուգն էր. անիծուի նրանց ոխն ու մոլուցքը, քանզի սաստիկ էր: Կը բաժանեմ ես նրանց Յակոբի մէջ, կը ցրեմ նրանց Իսրայէլի մէջ:
8 ८ हे यहूदा, तेरे भाई तेरा धन्यवाद करेंगे, तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तेरे पिता के पुत्र तुझे दण्डवत् करेंगे।
Յուդա՛, քեզ կ՚օրհնեն եղբայրները քո.ձեռքը քո կ՚իջնի թիկունքի վրայ թշնամիներիդ: Հօրդ որդիներն գլուխ խոնարհեն պիտի քո առաջ:
9 ९ यहूदा सिंह का बच्चा है। हे मेरे पुत्र, तू अहेर करके गुफा में गया है वह सिंह अथवा सिंहनी के समान दबकर बैठ गया; फिर कौन उसको छेड़ेगा।
Յուդա՛, կորի՛ւն առիւծի, իմ շառաւիղից ելար, որդեա՛կ իմ, Ելար, բազմեցիր, ննջեցիր դու որպէս առիւծ, որպէս կորիւն առիւծի: Ո՞վ պիտի արդեօք արթնացնի նրան:
10 १० जब तक शीलो न आए तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन हो जाएँगे।
Յուդայից իշխան չի պակասելու, ոչ էլ առաջնորդ՝ նրա կողերից, մինչեւ որ գայ նա, ում պատկանում են հանդերձեալները: Նրա՛ն են սպասում ժողովուրդները:
11 ११ वह अपने जवान गदहे को दाखलता में, और अपनी गदही के बच्चे को उत्तम जाति की दाखलता में बाँधा करेगा; उसने अपने वस्त्र दाखमधु में, और अपना पहरावा दाखों के रस में धोया है।
Իր աւանակին կը կապի որթից, իսկ որթի ոստից՝ էշի քուռակին: Իր պատմուճանը կը լուայ գինովեւ իր հագուստը՝ խաղողի արեամբ:
12 १२ उसकी आँखें दाखमधु से चमकीली और उसके दाँत दूध से श्वेत होंगे।
Գինուց զուարթ են աչքերը նրա, իսկ ատամներն սպիտակ՝ կաթից աւելի:
13 १३ जबूलून समुद्र तट पर निवास करेगा, वह जहाजों के लिये बन्दरगाह का काम देगा, और उसका परला भाग सीदोन के निकट पहुँचेगा
Զաբուղոնը կը բնակուի ծովի եզերքին, որպէս նաւերի նա նաւահանգիստու կը տարածուի նա մինչեւ Սիդոն:
14 १४ इस्साकार एक बड़ा और बलवन्त गदहा है, जो पशुओं के बाड़ों के बीच में दबका रहता है।
Իսաքարը բարուն ցանկացաւ եւ հանգիստ ապրեց իր տարածքներում:
15 १५ उसने एक विश्रामस्थान देखकर, कि अच्छा है, और एक देश, कि मनोहर है, अपने कंधे को बोझ उठाने के लिये झुकाया, और बेगारी में दास का सा काम करने लगा।
Տեսնելով, որ հանգիստը լաւ է, հողը՝ բարեբեր, ուսերը դրեց աշխատանքի տակու դարձաւ բարիք ստեղծող մի մարդ:
16 १६ दान इस्राएल का एक गोत्र होकर अपने जातिभाइयों का न्याय करेगा।
Դանը կը դատի իր ժողովրդին Իսրայէլի մէջ մէկ մարդու նման.
17 १७ दान मार्ग में का एक साँप, और रास्ते में का एक नाग होगा, जो घोड़े की नली को डसता है, जिससे उसका सवार पछाड़ खाकर गिर पड़ता है।
Դանը թող լինի օձ դարանակալ ճանապարհի վրայ՝խայթելու համար ձիու գարշապարն ու ցած գցելու հեծեալին նրա:
18 १८ हे यहोवा, मैं तुझी से उद्धार पाने की बाट जोहता आया हूँ।
Մնա՜լ, սպասե՜լ Տիրոջ փրկութեան:
19 १९ गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा; पर वह उसी दल के पिछले भाग पर छापा मारेगा।
Գադն աւազակների ծուղակը կ՚ընկնիեւ ինքն էլ, սակայն, կը հետապնդի աւազակներին:
20 २० आशेर से जो अन्न उत्पन्न होगा वह उत्तम होगा, और वह राजा के योग्य स्वादिष्ट भोजन दिया करेगा।
Ասերի հացը առատ կը լինի, իշխաններին էլ նա պարէն կը տայ:
21 २१ नप्ताली एक छूटी हुई हिरनी है; वह सुन्दर बातें बोलता है।
Նեփթաղիմը բարձրուղէշ ծառ է, որ իր բազում ճիւղերով գեղեցկութիւն է սփռում:
22 २२ यूसुफ बलवन्त लता की एक शाखा है, वह सोते के पास लगी हुई फलवन्त लता की एक शाखा है; उसकी डालियाँ दीवार पर से चढ़कर फैल जाती हैं।
Փառքի բարձրացած որդեա՛կ իմ Յովսէփ, որդեա՛կ իմ՝ դարձած դու նախանձելի, դարձի՛ր դու ինձ մօտ, որդեա՛կ իմ մատաղ, բանսարկուները բամբասում էին, դատափետում քեզ:
23 २३ धनुर्धारियों ने उसको खेदित किया, और उस पर तीर मारे, और उसके पीछे पड़े हैं।
Նրա դէմ ոխով բորբոքւում էին աղեղնաւորներ:
24 २४ पर उसका धनुष दृढ़ रहा, और उसकी बाँह और हाथ याकूब के उसी शक्तिमान परमेश्वर के हाथों के द्वारा फुर्तीले हुए, जिसके पास से वह चरवाहा आएगा, जो इस्राएल की चट्टान भी ठहरेगा।
Փշրուեցին զօրութեամբ աղեղները նրանց, ու թուլացան ջլերը նրանց բազուկներիՅակոբի հզօր Աստծու ձեռքով,
25 २५ यह तेरे पिता के उस परमेश्वर का काम है, जो तेरी सहायता करेगा, उस सर्वशक्तिमान का जो तुझे ऊपर से आकाश में की आशीषें, और नीचे से गहरे जल में की आशीषें, और स्तनों, और गर्भ की आशीषें देगा।
նրա՛ կողմից, ով զօրացրեց Իսրայէլին՝Աստծուց քո հօր: Եւ քեզ օգնեց Աստուածն իմ, նա օրհնեց քեզ ի վերուստ օրհնութեամբ մի երկնային, ամէն ինչով լի երկրի օրհնութեամբեւ օրհնեց նաեւ ստինք ու արգանդ:
26 २६ तेरे पिता के आशीर्वाद मेरे पितरों के आशीर्वादों से अधिक बढ़ गए हैं और सनातन पहाड़ियों की मनचाही वस्तुओं के समान बने रहेंगे वे यूसुफ के सिर पर, जो अपने भाइयों से अलग किया गया था, उसी के सिर के मुकुट पर फूले फलेंगे।
Քո հօր օրհնութիւնն ու մօր օրհնութիւննառաւել ուժեղ, քան օրհնանքը յաւերժական լեռների, քան օրհնանքը յաւիտենական բլուրների, իջնի թող գլխի վրայ Յովսէփի ու գլխին նրա եղբայրների, որոնց առաջնորդեց նա:
27 २७ बिन्यामीन फाड़नेवाला भेड़िया है, सवेरे तो वह अहेर भक्षण करेगा, और साँझ को लूट बाँट लेगा।”
Բենիամի՛ն՝ յափշտակող գա՛յլ, առաւօտեան իր որսն ուտող, երեկոյեան պատառ բաշխող»:
28 २८ इस्राएल के बारहों गोत्र ये ही हैं और उनके पिता ने जिस-जिस वचन से उनको आशीर्वाद दिया, वे ये ही हैं; एक-एक को उसके आशीर्वाद के अनुसार उसने आशीर्वाद दिया।
Այս բոլորը՝ Յակոբի որդիները, տասներկու ցեղերն են: Սա է ահա, ինչ որ խօսեց նրանց հայրը իրենց հետ: Նա իւրաքանչիւրին օրհնեց իրեն արժանի օրհնութեամբ:
29 २९ तब उसने यह कहकर उनको आज्ञा दी, “मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूँ: इसलिए मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना,
Նա պատուիրեց նրանց՝ ասելով. «Ես գնում եմ իմ նախնիների գիրկը: Ինձ թաղեցէ՛ք իմ նախնիների մօտ, այն քարայրում, որ քետացի Եփրոնի ագարակում է, այն զոյգ քարայրում, որ այդ դաշտում է,
30 ३० अर्थात् उसी गुफा में जो कनान देश में मम्रे के सामने वाली मकपेला की भूमि में है; उस भूमि को अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इसलिए मोल लिया था, कि वह कब्रिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो।
Մամբրէի կաղնու դիմաց, Քանանացիների երկրում: Այդ քարայրը Աբրահամը գնել էր քետացի Եփրոնից իբրեւ սեփական շիրմավայր:
31 ३१ वहाँ अब्राहम और उसकी पत्नी सारा को मिट्टी दी गई थी; और वहीं इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को भी मिट्टी दी गई; और वहीं मैंने लिआ को भी मिट्टी दी।
Այնտեղ են թաղել Աբրահամին ու նրա կնոջը՝ Սառային: Այնտեղ են թաղել Իսահակին ու նրա կնոջը՝ Ռեբեկային: Այնտեղ են թաղել Լիային.
32 ३२ वह भूमि और उसमें की गुफा हित्तियों के हाथ से मोल ली गई।”
սա ագարակի եւ նրա մէջ գտնուող քարայրի այն կալուածքն է, որ գնուեց Քետի որդիներից:
33 ३३ याकूब जब अपने पुत्रों को यह आज्ञा दे चुका, तब अपने पाँव खाट पर समेट प्राण छोड़े, और अपने लोगों में जा मिला।
Յակոբը դադարեց իր որդիներին պատուիրան տալուց, ոտքերը յետ բերեց մահիճի մէջ, մեռաւ եւ գնաց իր նախնիների գիրկը: