< उत्पत्ति 46 >

1 तब इस्राएल अपना सब कुछ लेकर बेर्शेबा को गया, और वहाँ अपने पिता इसहाक के परमेश्वर को बलिदान चढ़ाया।
و اسرائیل با هر‌چه داشت، کوچ کرده، به بئرشبع آمد، و قربانی‌ها برای خدای پدر خود، اسحاق، گذرانید.۱
2 तब परमेश्वर ने इस्राएल से रात को दर्शन में कहा, “हे याकूब हे याकूब।” उसने कहा, “क्या आज्ञा।”
و خدا دررویاهای شب، به اسرائیل خطاب کرده، گفت: «ای یعقوب! ای یعقوب!» گفت: «لبیک.»۲
3 उसने कहा, “मैं परमेश्वर तेरे पिता का परमेश्वर हूँ, तू मिस्र में जाने से मत डर; क्योंकि मैं तुझ से वहाँ एक बड़ी जाति बनाऊँगा।
گفت: «من هستم الله، خدای پدرت، از فرود آمدن به مصر مترس، زیرا در آنجا امتی عظیم از تو به وجود خواهم آورد.۳
4 मैं तेरे संग-संग मिस्र को चलता हूँ; और मैं तुझे वहाँ से फिर निश्चय ले आऊँगा; और यूसुफ अपने हाथ से तेरी आँखों को बन्द करेगा।”
من با تو به مصر خواهم آمد، و من نیز، تو را از آنجا البته باز خواهم آورد، و یوسف دست خود را بر چشمان تو خواهدگذاشت.»۴
5 तब याकूब बेर्शेबा से चला; और इस्राएल के पुत्र अपने पिता याकूब, और अपने बाल-बच्चों, और स्त्रियों को उन गाड़ियों पर, जो फ़िरौन ने उनके ले आने को भेजी थीं, चढ़ाकर चल पड़े।
و یعقوب از بئرشبع روانه شد، وبنی‌اسرائیل پدر خود، یعقوب، و اطفال و زنان خویش را بر ارابه هایی که فرعون به جهت آوردن او فرستاده بود، برداشتند.۵
6 वे अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल, और कनान देश में अपने इकट्ठा किए हुए सारे धन को लेकर मिस्र में आए।
و مواشی و اموالی راکه در زمین کنعان اندوخته بودند، گرفتند. ویعقوب با تمامی ذریت خود به مصر آمدند.۶
7 और याकूब अपने बेटे-बेटियों, पोते-पोतियों, अर्थात् अपने वंश भर को अपने संग मिस्र में ले आया।
وپسران و پسران پسران خود را با خود، و دختران ودختران پسران خود را، و تمامی ذریت خویش رابه همراهی خود به مصر آورد.۷
8 याकूब के साथ जो इस्राएली, अर्थात् उसके बेटे, पोते, आदि मिस्र में आए, उनके नाम ये हैं याकूब का जेठा रूबेन था।
و این است نامهای پسران اسرائیل که به مصرآمدند: یعقوب و پسرانش روبین نخست زاده یعقوب.۸
9 और रूबेन के पुत्र हनोक, पल्लू, हेस्रोन, और कर्मी थे।
و پسران روبین: حنوک و فلو و حصرون و کرمی.۹
10 १० शिमोन के पुत्र, यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर, और एक कनानी स्त्री से जन्मा हुआ शाऊल भी था।
و پسران شمعون: یموئیل و یامین واوهد و یاکین و صوحر و شاول که پسرزن کنعانی بود.۱۰
11 ११ लेवी के पुत्र गेर्शोन, कहात, और मरारी थे।
و پسران لاوی: جرشون و قهات و مراری.۱۱
12 १२ यहूदा के एर, ओनान, शेला, पेरेस, और जेरह नामक पुत्र हुए तो थे; पर एर और ओनान कनान देश में मर गए थे; और पेरेस के पुत्र, हेस्रोन और हामूल थे।
و پسران یهودا: عیر و اونان و شیله و فارص وزارح. اما عیر و اونان در زمین کنعان مردند. وپسران فارص: حصرون و حامول بودند.۱۲
13 १३ इस्साकार के पुत्र, तोला, पुब्बा, योब और शिम्रोन थे।
وپسران یساکار: تولاع و فوه و یوب و شمرون.۱۳
14 १४ जबूलून के पुत्र, सेरेद, एलोन, और यहलेल थे।
وپسران زبولون: سارد و ایلون و یاحلئیل.۱۴
15 १५ लिआ के पुत्र जो याकूब से पद्दनराम में उत्पन्न हुए थे, उनके बेटे पोते ये ही थे, और इनसे अधिक उसने उसके साथ एक बेटी दीना को भी जन्म दिया। यहाँ तक तो याकूब के सब वंशवाले तैंतीस प्राणी हुए।
اینانند پسران لیه، که آنها را با دختر خود دینه، در فدان ارام برای یعقوب زایید. همه نفوس پسران و دخترانش سی و سه نفر بودند.۱۵
16 १६ फिर गाद के पुत्र, सपोन, हाग्गी, शूनी, एसबोन, एरी, अरोदी, और अरेली थे।
وپسران جاد: صفیون و حجی و شونی و اصبون و عیری و ارودی و ارئیلی.۱۶
17 १७ आशेर के पुत्र, यिम्ना, यिश्वा, यिश्वी, और बरीआ थे, और उनकी बहन सेरह थी; और बरीआ के पुत्र, हेबेर और मल्कीएल थे।
و پسران اشیر: یمنه و یشوه و یشوی و بریعه، و خواهر ایشان ساره، وپسران بریعه حابر و ملکیئیل.۱۷
18 १८ जिल्पा, जिसे लाबान ने अपनी बेटी लिआ को दिया था, उसके बेटे पोते आदि ये ही थे; और उसके द्वारा याकूब के सोलह प्राणी उत्पन्न हुए।
اینانند پسران زلفه که لابان به دختر خود لیه داد، و این شانزده رابرای یعقوب زایید.۱۸
19 १९ फिर याकूब की पत्नी राहेल के पुत्र यूसुफ और बिन्यामीन थे।
و پسران راحیل زن یعقوب: یوسف و بنیامین.۱۹
20 २० और मिस्र देश में ओन के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से यूसुफ के ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात् मनश्शे और एप्रैम।
و برای یوسف درزمین مصر، منسی و افرایم زاییده شدند، که اسنات دختر فوطی فارع، کاهن اون برایش بزاد.۲۰
21 २१ बिन्यामीन के पुत्र, बेला, बेकेर, अश्बेल, गेरा, नामान, एही, रोश, मुप्पीम, हुप्पीम, और अर्द थे।
و پسران بنیامین: بالع و باکر و اشبیل و جیرا ونعمان و ایحی و رش و مفیم و حفیم و آرد.۲۱
22 २२ राहेल के पुत्र जो याकूब से उत्पन्न हुए उनके ये ही पुत्र थे; उसके ये सब बेटे-पोते चौदह प्राणी हुए।
اینانند پسران راحیل که برای یعقوب زاییده شدند، همه چهارده نفر.۲۲
23 २३ फिर दान का पुत्र हूशीम था।
و پسران دان: حوشیم.۲۳
24 २४ नप्ताली के पुत्र, यहसेल, गूनी, येसेर, और शिल्लेम थे।
و پسران نفتالی: یحصئیل و جونی و یصر وشلیم.۲۴
25 २५ बिल्हा, जिसे लाबान ने अपनी बेटी राहेल को दिया, उसके बेटे पोते ये ही हैं; उसके द्वारा याकूब के वंश में सात प्राणी हुए।
اینانند پسران بلهه، که لابان به دخترخود راحیل داد، و ایشان را برای یعقوب زایید. همه هفت نفر بودند.۲۵
26 २६ याकूब के निज वंश के जो प्राणी मिस्र में आए, वे उसकी बहुओं को छोड़ सब मिलकर छियासठ प्राणी हुए।
همه نفوسی که با یعقوب به مصر آمدند، که از صلب وی پدید شدند، سوای زنان پسران یعقوب، جمیع شصت و شش نفر بودند.۲۶
27 २७ और यूसुफ के पुत्र, जो मिस्र में उससे उत्पन्न हुए, वे दो प्राणी थे; इस प्रकार याकूब के घराने के जो प्राणी मिस्र में आए सो सब मिलकर सत्तर हुए।
وپسران یوسف که برایش در مصر زاییده شدند، دونفر بودند. پس جمیع نفوس خاندان یعقوب که به مصر آمدند هفتاد بودند.۲۷
28 २८ फिर उसने यहूदा को अपने आगे यूसुफ के पास भेज दिया कि वह उसको गोशेन का मार्ग दिखाए; और वे गोशेन देश में आए।
و یهودا را پیش روی خود نزد یوسف فرستاد تا او را به جوشن راهنمایی کند، و به زمین جوشن آمدند.۲۸
29 २९ तब यूसुफ अपना रथ जुतवाकर अपने पिता इस्राएल से भेंट करने के लिये गोशेन देश को गया, और उससे भेंट करके उसके गले से लिपटा, और कुछ देर तक उसके गले से लिपटा हुआ रोता रहा।
و یوسف عرابه خود را حاضرساخت، تا به استقبال پدر خود اسرائیل به جوشن برود. و چون او را بدید به گردنش بیاویخت، ومدتی بر گردنش گریست.۲۹
30 ३० तब इस्राएल ने यूसुफ से कहा, “मैं अब मरने से भी प्रसन्न हूँ, क्योंकि तुझे जीवित पाया और तेरा मुँह देख लिया।”
و اسرائیل به یوسف گفت: «اکنون بمیرم، چونکه روی تو را دیدم که تابحال زنده هستی.»۳۰
31 ३१ तब यूसुफ ने अपने भाइयों से और अपने पिता के घराने से कहा, “मैं जाकर फ़िरौन को यह समाचार दूँगा, ‘मेरे भाई और मेरे पिता के सारे घराने के लोग, जो कनान देश में रहते थे, वे मेरे पास आ गए हैं;
و یوسف برادران خود و اهل خانه پدر خویش را گفت: «می‌روم تا فرعون را خبر دهم و به وی گویم: “برادرانم و خانواده پدرم که در زمین کنعان بودند، نزد من آمده‌اند.۳۱
32 ३२ और वे लोग चरवाहे हैं, क्योंकि वे पशुओं को पालते आए हैं; इसलिए वे अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल, और जो कुछ उनका है, सब ले आए हैं।’
و مردان شبانان هستند، زیرا اهل مواشیند، وگله‌ها و رمه‌ها و کل مایملک خود را آورده‌اند.”۳۲
33 ३३ जब फ़िरौन तुम को बुलाकर पूछे, ‘तुम्हारा उद्यम क्या है?’
و چون فرعون شما را بطلبد و گوید: “کسب شما چیست؟”۳۳
34 ३४ तब यह कहना, ‘तेरे दास लड़कपन से लेकर आज तक पशुओं को पालते आए हैं, वरन् हमारे पुरखा भी ऐसा ही करते थे।’ इससे तुम गोशेन देश में रहने पाओगे; क्योंकि सब चरवाहों से मिस्री लोग घृणा करते हैं।”
گویید: “غلامانت از طفولیت تابحال اهل مواشی هستیم، هم ما و هم اجداد ما، تادر زمین جوشن ساکن شوید، زیرا که هر شبان گوسفند مکروه مصریان است.»۳۴

< उत्पत्ति 46 >