< उत्पत्ति 45 >

1 तब यूसुफ उन सब के सामने, जो उसके आस-पास खड़े थे, अपने को और रोक न सका; और पुकारकर कहा, “मेरे आस-पास से सब लोगों को बाहर कर दो।” भाइयों के सामने अपने को प्रगट करने के समय यूसुफ के संग और कोई न रहा।
Yousefe da dimusa: dawa: beba: le, bu ea hawa: hamosu da amo hou ba: sa: besa: le, e da ili huluane amo sesei fisima: ne sia: i. E da ea yolalali ilima e da Yousefe adoloba, dunu eno da hame ba: i.
2 तब वह चिल्ला चिल्लाकर रोने लगा; और मिस्रियों ने सुना, और फ़िरौन के घर के लोगों को भी इसका समाचार मिला।
E bagadewane dibiba: le, Idibidi dunu ilia da nabi. Amalalu, ilia da amo sia: ne iasu Felou ea diasuga adola asi.
3 तब यूसुफ अपने भाइयों से कहने लगा, “मैं यूसुफ हूँ, क्या मेरा पिता अब तक जीवित है?” इसका उत्तर उसके भाई न दे सके; क्योंकि वे उसके सामने घबरा गए थे।
Yousefe da ea yolalali ilima amane sia: i, “Na da Yousefe. Na ada da wali hahawane esalabala?” Be ea yolalali da amo sia: nababeba: le, ilia da bagadewane beda: iba: le, bu adole imunu da ilima hamedei.
4 फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मेरे निकट आओ।” यह सुनकर वे निकट गए। फिर उसने कहा, “मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसको तुम ने मिस्र आनेवालों के हाथ बेच डाला था।
Be Yousefe da ilima amane sia: i, “Nolalali! Dilia nama gadenena misa!” Ilia da misini, e eno adole i, “Na da dilia eya Yousefe amo dilia Idibidi sogega bidi lai.
5 अब तुम लोग मत पछताओ, और तुम ने जो मुझे यहाँ बेच डाला, इससे उदास मत हो; क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हारे प्राणों को बचाने के लिये मुझे तुम्हारे आगे भेज दिया है।
Dilia mae fofogadigima, amola mae da: i dioma! Amola dilia wadela: i houba: le, wadela: i fawane ninima doaga: i, mae dawa: ma! Gode Hi da dilia loboga, na guiguda: eno dunu ilia esalusu gaga: ma: ne, asunasi dagoi.
6 क्योंकि अब दो वर्ष से इस देश में अकाल है; और अब पाँच वर्ष और ऐसे ही होंगे कि उनमें न तो हल चलेगा और न अन्न काटा जाएगा।
Wali da ha: i bagade ode ageyadu fawane. Ode biyale gala eno amoga osobo da hame gidinamu amo ha: i manu hame faimu, amo hou ba: mu.
7 इसलिए परमेश्वर ने मुझे तुम्हारे आगे इसलिए भेजा कि तुम पृथ्वी पर जीवित रहो, और तुम्हारे प्राणों के बचने से तुम्हारा वंश बढ़े।
Gode da na amo dili bisili masunusa: , asunasi dagoi. Bai E da dili amola diligaga fa: no lalelegemu mano, amo bogomu higa: i hodosa.
8 इस रीति अब मुझ को यहाँ पर भेजनेवाले तुम नहीं, परमेश्वर ही ठहरा; और उसी ने मुझे फ़िरौन का पिता सा, और उसके सारे घर का स्वामी, और सारे मिस्र देश का प्रभु ठहरा दिया है।
Amaiba: le houdafa da dilia na guiguda: hame asunasi. Gode Hifawane da na asunasi. Gode hamobeba: le, na da wali Felou ea bisili ouligisu hina dunu hamoi dagoi. Na da ea soge huluane ouligisa. Na da Idibidi fi huluane ilima hina esala.
9 अतः शीघ्र मेरे पिता के पास जाकर कहो, ‘तेरा पुत्र यूसुफ इस प्रकार कहता है, कि परमेश्वर ने मुझे सारे मिस्र का स्वामी ठहराया है; इसलिए तू मेरे पास बिना विलम्ब किए चला आ।
Amaiba: le, hedolo na adama buhagili, ema ea mano Yousefe amane sia: sa amo adoma, ‘Gode da na Idibidi dunu huluanema hina bagade hamoi dagoi. Wahadafa nama misa.
10 १० और तेरा निवास गोशेन देश में होगा, और तू, बेटे, पोतों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, और अपने सब कुछ समेत मेरे निकट रहेगा।
Di da Gousiene sogega na gadenene fimu da defea. Di, dia mano, dia aowa, dia sibi, dia goudi, dia bulamagau amola dia liligi gagui huluane.
11 ११ और अकाल के जो पाँच वर्ष और होंगे, उनमें मैं वहीं तेरा पालन-पोषण करूँगा; ऐसा न हो कि तू, और तेरा घराना, वरन् जितने तेरे हैं, वे भूखे मरें।’
Di da Gousiene sogega esalea, na da di ouligisa esalumu, amo dawa: ma. Wali ha: i bagade ode biyale gala eno ba: mu. Di, dia sosogo fi, amola dia lai gebo, amo huluane ha: ga bogomu na bagadewane higa: i hodosa.”
12 १२ और तुम अपनी आँखों से देखते हो, और मेरा भाई बिन्यामीन भी अपनी आँखों से देखता है कि जो हम से बातें कर रहा है वह यूसुफ है।
Yousefe da eno amane sia: i, “Defea! Wali dilia huluane amola di Bediamini, da noga: le dawa: Na da dafawane Yousefe e.
13 १३ तुम मेरे सब वैभव का, जो मिस्र में है और जो कुछ तुम ने देखा है, उस सब का मेरे पिता से वर्णन करना; और तुरन्त मेरे पिता को यहाँ ले आना।”
Na ada noga: le adoma amane, ‘Na da guiguda: Idibidi soge ganodini gasa bagade gala. Dilia ba: i liligi huluane ema adoma. Amasea, hedolowane e nama oule misa.’”
14 १४ और वह अपने भाई बिन्यामीन के गले से लिपटकर रोया; और बिन्यामीन भी उसके गले से लिपटकर रोया।
E da Bediamini ha: giwane nonogone dinanu. Bediamini amola Yousefe nonogone dinanu.
15 १५ वह अपने सब भाइयों को चूमकर रोया और इसके पश्चात् उसके भाई उससे बातें करने लगे।
Amanoba, dinanuwane, e da yolalali huluane ouga: ne, nonogoi. Amalalu, yolalali da ema sia: dasu.
16 १६ इस बात का समाचार कि यूसुफ के भाई आए हैं, फ़िरौन के भवन तक पहुँच गया, और इससे फ़िरौन और उसके कर्मचारी प्रसन्न हुए।
Felou ea diasu fi da Yousefe yolalali da ema doaga: i, amo nababeba: le, hahawane ba: i.
17 १७ इसलिए फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “अपने भाइयों से कह कि एक काम करो: अपने पशुओं को लादकर कनान देश में चले जाओ।
Felou da Yousefema amane sia: i, “Diolalali ilima amane sia: ma, ilia da ilia ohe baligiga ha: i manu legele, hedolowane Ga: ina: ne sogega buhagima.
18 १८ और अपने पिता और अपने-अपने घर के लोगों को लेकर मेरे पास आओ; और मिस्र देश में जो कुछ अच्छे से अच्छा है वह मैं तुम्हें दूँगा, और तुम्हें देश के उत्तम से उत्तम पदार्थ खाने को मिलेंगे।
Amalalu, ilia ada amola fi huluane, guiguda: bu oule misa. Na da soge baligili ida: iwane Idibidi soge ganodini, amo ilima imunu. Ilia baligiliwane hahawane esalusu ba: mu.
19 १९ और तुझे आज्ञा मिली है, ‘तुम एक काम करो कि मिस्र देश से अपने बाल-बच्चों और स्त्रियों के लिये गाड़ियाँ ले जाओ, और अपने पिता को ले आओ।
Ilia Idibidi gaguli fula ahoasu (bulamagau amoga hiougi) amoga ilia uda amola mano fonobahadi, amoga fila heda: ma: ne, amo oule masunu da defea. Ilia eda amola, bu oule misa: ne sia: ma.
20 २० और अपनी सामग्री की चिन्ता न करना; क्योंकि सारे मिस्र देश में जो कुछ अच्छे से अच्छा है वह तुम्हारा है।’”
Ilia liligi eno ilia sogega fisibiba: le, ilima mae da: i dioma: ne sia: ma. Liligi baligili ida: iwane Idibidi soge ganodini amo ninia da ilima imunu.”
21 २१ इस्राएल के पुत्रों ने वैसा ही किया; और यूसुफ ने फ़िरौन की आज्ञा के अनुसार उन्हें गाड़ियाँ दीं, और मार्ग के लिये भोजन-सामग्री भी दी।
Ya: igobe ea mano da amo sia: defele hamosu. Yousefe da ilima gaguli fula ahoasu i, amola ilia logoga moma: ne ha: i manu i.
22 २२ उनमें से एक-एक जन को तो उसने एक-एक जोड़ा वस्त्र भी दिया; और बिन्यामीन को तीन सौ रूपे के टुकड़े और पाँच जोड़े वस्त्र दिए।
E da abula afadafa salima: ne, ilima afae afae i. Be Bediaminima e da abula biyale salima: ne i, amola silifa muni fage 300 agoane i.
23 २३ अपने पिता के पास उसने जो भेजा वह यह है, अर्थात् मिस्र की अच्छी वस्तुओं से लदे हुए दस गदहे, और अन्न और रोटी और उसके पिता के मार्ग के लिये भोजनवस्तु से लदी हुई दस गदहियाँ।
E da ea adama dougi nabuane gala amo da: iya, Idibidi liligi ida: iwane gala ligisi, amo asunasi. Amola e da dougi nabuane eno amo da: iya gagoma, bali, agi amola logoga moma: ne ha: i manu eno i.
24 २४ तब उसने अपने भाइयों को विदा किया, और वे चल दिए; और उसने उनसे कहा, “मार्ग में कहीं झगड़ा न करना।”
E da yolalali asunasi. E da ilima amane sia: i, “Dilia logoga ahoasea, mae sia: ga gegema!”
25 २५ मिस्र से चलकर वे कनान देश में अपने पिता याकूब के पास पहुँचे।
Ilia Idibidi yolesili, ilia eda Ya: igobe amo Ga: ina: ne sogega esalu, ema buhagi.
26 २६ और उससे यह वर्णन किया, “यूसुफ अब तक जीवित है, और सारे मिस्र देश पर प्रभुता वही करता है।” पर उसने उन पर विश्वास न किया, और वह अपने आपे में न रहा।
Ilia ema amane sia: i, “Yousefe da esala. E da Idibidi fi huluane ilima hina esala.” Ya: igobe da bogomuwane fofogadigili, ilia sia: dafawaneyale dawa: mu hamedei ba: i.
27 २७ तब उन्होंने अपने पिता याकूब से यूसुफ की सारी बातें, जो उसने उनसे कहीं थीं, कह दीं; जब उसने उन गाड़ियों को देखा, जो यूसुफ ने उसके ले आने के लिये भेजी थीं, तब उसका चित्त स्थिर हो गया।
Be ilia Yousefe ea sia: huluane ema olelebeba: le, amola gaguli fula ahoasu Yousefe da e Idibidi sogega oule masa: ne iasi amo ba: beba: le, e da uhi.
28 २८ और इस्राएल ने कहा, “बस, मेरा पुत्र यूसुफ अब तक जीवित है; मैं अपनी मृत्यु से पहले जाकर उसको देखूँगा।”
E amane sia: i, “Na gofe Yousefe da esala! Na da Godema eno hame adole ba: mu! Na da mae bogole e ba: la masunu!”

< उत्पत्ति 45 >