< उत्पत्ति 38 >

1 उन्हीं दिनों में ऐसा हुआ कि यहूदा अपने भाइयों के पास से चला गया, और हीरा नामक एक अदुल्लामवासी पुरुष के पास डेरा किया।
Ikawa wakati ule Yuda akawaacha ndugu zake na kukaa na Mwadulami fulani, jina lake Hira.
2 वहाँ यहूदा ने शूआ नामक एक कनानी पुरुष की बेटी को देखा; और उससे विवाह करके उसके पास गया।
Pale akakutana na binti Mkanaani jina lake Shua. Akamwoa na kulala naye.
3 वह गर्भवती हुई, और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ; और यहूदा ने उसका नाम एर रखा।
Akawa mjamzito na kuzaa mwana. Akaitwa Eri.
4 और वह फिर गर्भवती हुई, और उसके एक पुत्र और उत्पन्न हुआ; और उसका नाम ओनान रखा गया।
Akawa mjamzito tena na kuzaa mwana tena. Akamwita jina lake Onani.
5 फिर उसके एक पुत्र और उत्पन्न हुआ, और उसका नाम शेला रखा गया; और जिस समय इसका जन्म हुआ उस समय यहूदा कजीब में रहता था।
Akazaa mwana mwingine akamwita jina lake Shela. Alikuwa huko Kezibu alipomzaa.
6 और यहूदा ने तामार नामक एक स्त्री से अपने जेठे एर का विवाह कर दिया।
Yuda akaona mke kwa ajili ya Eri, mzaliwa wake wa kwanza. Jina lake Tamari.
7 परन्तु यहूदा का वह जेठा एर यहोवा के लेखे में दुष्ट था, इसलिए यहोवा ने उसको मार डाला।
Eri, mzaliwa wa kwanza wa Yuda, alikuwa mwovu mbele za Yahwe. Yahwe akamwua.
8 तब यहूदा ने ओनान से कहा, “अपनी भौजाई के पास जा, और उसके साथ देवर का धर्म पूरा करके अपने भाई के लिये सन्तान उत्पन्न कर।”
Yuda akamwambia Onani, “Lala na mke wa nduguyo. Fanya wajibu wa shemeji kwake, na umwinulie nduguyo mwana.”
9 ओनान तो जानता था कि सन्तान मेरी न ठहरेगी; इसलिए ऐसा हुआ कि जब वह अपनी भौजाई के पास गया, तब उसने भूमि पर वीर्य गिराकर नाश किया, जिससे ऐसा न हो कि उसके भाई के नाम से वंश चले।
Onani alijua kwamba mtoto asingekuwa wake. Pindi alipolala na mke wa kaka yake, alimwaga mbegu juu ya ardhi ili kwamba asimpatie nduguye mtoto.
10 १० यह काम जो उसने किया उससे यहोवा अप्रसन्न हुआ और उसने उसको भी मार डाला।
Alilolifanya lilikuwa ovu mbele za Yahwe. Yahwe akamwua pia.
11 ११ तब यहूदा ने इस डर के मारे कि कहीं ऐसा न हो कि अपने भाइयों के समान शेला भी मरे, अपनी बहू तामार से कहा, “जब तक मेरा पुत्र शेला सयाना न हो जाए तब तक अपने पिता के घर में विधवा ही बैठी रह।” इसलिए तामार अपने पिता के घर में जाकर रहने लगी।
Kisha Yuda akamwambia Tamari, mkwewe, “Ukakae mjane katika nyumb aya baba yako hadi Shela, mwanangu, atakapokuwa.” Kwani aliogopa, “Asije akafa pia, kama nduguze.” Tamari akaondoka na kuishi katika nyumba ya babaye.
12 १२ बहुत समय के बीतने पर यहूदा की पत्नी जो शूआ की बेटी थी, वह मर गई; फिर यहूदा शोक के दिन बीतने पर अपने मित्र हीरा अदुल्लामवासी समेत अपनी भेड़-बकरियों का ऊन कतरनेवालों के पास तिम्नाह को गया।
Baada ya muda mrefu, binti Shua, mkewe Yuda, alikufa. Yuda akafarijika na kwenda kwa wakatao kondoo wake manyoya huko Timna, yeye na rafiki yake, Hira Mwadulami.
13 १३ और तामार को यह समाचार मिला, “तेरा ससुर अपनी भेड़-बकरियों का ऊन कतराने के लिये तिम्नाह को जा रहा है।”
Tamari akaambiwa, “Tazama, mkweo anakwenda Timna kukata kondoo wake manyoya.”
14 १४ तब उसने यह सोचकर कि शेला सयाना तो हो गया पर मैं उसकी स्त्री नहीं होने पाई; अपना विधवापन का पहरावा उतारा और घूँघट डालकर अपने को ढाँप लिया, और एनैम नगर के फाटक के पास, जो तिम्नाह के मार्ग में है, जा बैठी।
Akavua mavazi yake ya ujane na akajifunika kwa ushungi. Akakaa katika lango la Enaimu, lililoko kando ya njia iendayo Timna. Kwa maana aliona kwamba Shela amekua lakini akupewe kuwa mke wake.
15 १५ जब यहूदा ने उसको देखा, उसने उसको वेश्या समझा; क्योंकि वह अपना मुँह ढाँपे हुए थी।
Yuda alipomwona alidhani ni kahaba kwa maana alikuwa amefunika uso wake.
16 १६ वह मार्ग से उसकी ओर फिरा, और उससे कहने लगा, “मुझे अपने पास आने दे,” (क्योंकि उसे यह मालूम न था कि वह उसकी बहू है।) और वह कहने लगी, “यदि मैं तुझे अपने पास आने दूँ, तो तू मुझे क्या देगा?”
Akamwendea kando ya njia na kusema, “Njoo, tafadhari uniruhusu kulala nawe” - kwani hakujua kwamba alikuwa ni mkwewe - naye akasema, “Utanipa nini ili ulale nami?
17 १७ उसने कहा, “मैं अपनी बकरियों में से बकरी का एक बच्चा तेरे पास भेज दूँगा।” तब उसने कहा, “भला उसके भेजने तक क्या तू हमारे पास कुछ रेहन रख जाएगा?”
Akasema, “Nitakuletea mwana mbuzu wa kundi.” Akasema, “Je utanipa rehani hata utakapo leta?”
18 १८ उसने पूछा, “मैं तेरे पास क्या रेहन रख जाऊँ?” उसने कहा, “अपनी मुहर, और बाजूबन्द, और अपने हाथ की छड़ी।” तब उसने उसको वे वस्तुएँ दे दीं, और उसके पास गया, और वह उससे गर्भवती हुई।
Akasema, “Nikupe rehani gani?” Naye akasema, “Mhuri wako na mshipi, na fimbo iliyo mkononi mwako.” Akampa na kulala naye. Akawa mjamzito.
19 १९ तब वह उठकर चली गई, और अपना घूँघट उतारकर अपना विधवापन का पहरावा फिर पहन लिया।
Akaamka na kuondoka. Akavua ushungi wake na kuvaa vazi la ujane wake.
20 २० तब यहूदा ने बकरी का बच्चा अपने मित्र उस अदुल्लामवासी के हाथ भेज दिया कि वह रेहन रखी हुई वस्तुएँ उस स्त्री के हाथ से छुड़ा ले आए; पर वह स्त्री उसको न मिली।
Yuda akatuma mwana mbuzi kutoka kundini kwa mkono wa rafiki yake Mwadulami ili aichukue rehani kutoka katika mkono wa mwanamke, lakini hakumwona.
21 २१ तब उसने वहाँ के लोगों से पूछा, “वह देवदासी जो एनैम में मार्ग की एक ओर बैठी थी, कहाँ है?” उन्होंने कहा, “यहाँ तो कोई देवदासी न थी।”
Kisha Mwadulami akauliza watu wa sehemu hiyo,”Yupo wapi kahaba aliyekuwa Enaimu kando ya njia?” Wakasema, hapajawai tokea kahaba hapa.”
22 २२ इसलिए उसने यहूदा के पास लौटकर कहा, “मुझे वह नहीं मिली; और उस स्थान के लोगों ने कहा, ‘यहाँ तो कोई देवदासी न थी।’”
Akarudi kwa Yuda na kusema, “Sikumwona. Pia watu wa eneo hilo wamesema, 'Hajawai kuwapo kahaba hapa.”
23 २३ तब यहूदा ने कहा, “अच्छा, वह बन्धक उसी के पास रहने दे, नहीं तो हम लोग तुच्छ गिने जाएँगे; देख, मैंने बकरी का यह बच्चा भेज दिया था, पर वह तुझे नहीं मिली।”
Yuda akasema, “Mwache akae na vitu, tusije tukaaibika. Hakika, nimemletea mwanambuzi, lakini hukumwona.”
24 २४ लगभग तीन महीने के बाद यहूदा को यह समाचार मिला, “तेरी बहू तामार ने व्यभिचार किया है; वरन् वह व्यभिचार से गर्भवती भी हो गई है।” तब यहूदा ने कहा, “उसको बाहर ले आओ कि वह जलाई जाए।”
Ikawa baada ya miezi mitatu Yuda akaambiwa, “Tamari mkweo amefanya ukahaba, na kwa hakika, yeye ni mjamzito.” Yuda akasema, “Mleteni hapa ili achomwe.”
25 २५ जब उसे बाहर निकाला जा रहा था, तब उसने, अपने ससुर के पास यह कहला भेजा, “जिस पुरुष की ये वस्तुएँ हैं, उसी से मैं गर्भवती हूँ,” फिर उसने यह भी कहलाया, “पहचान तो सही कि यह मुहर, और बाजूबन्द, और छड़ी किसकी हैं।”
Alipoletwa nje, alipeleka ujumbe kwa mkwewe, “Mimi ni mjamzito kwa mtu mwenye vitu hivi.” Akasema, “Tambua tafadhari, mhuri huu na mshipi na fimbo ni vya nani.”
26 २६ यहूदा ने उन्हें पहचानकर कहा, “वह तो मुझसे कम दोषी है; क्योंकि मैंने उसका अपने पुत्र शेला से विवाह न किया।” और उसने उससे फिर कभी प्रसंग न किया।
Yuda akavitambua na kusema, “Yeye ni mwenye haki kuliko mimi, kwani sikumpa Shela, mwanangu awe mme wake.” Hakulala naye tena.
27 २७ जब उसके जनने का समय आया, तब यह जान पड़ा कि उसके गर्भ में जुड़वे बच्चे हैं।
Muda wake wa kujifungua ukafika, tazama, mapacha walikuwa tumboni mwake.
28 २८ और जब वह जनने लगी तब एक बालक का हाथ बाहर आया, और दाई ने लाल सूत लेकर उसके हाथ में यह कहते हुए बाँध दिया, “पहले यही उत्पन्न हुआ।”
Ikawa alipokuwa akijifungua mmoja akatoa mkono nje, na mkunga akachukua kitambaa cha rangi ya zambarau na kukifunga katika mkono wake na kusema, “Huyu ametoka wa kwanza.”
29 २९ जब उसने हाथ समेट लिया, तब उसका भाई उत्पन्न हो गया। तब उस दाई ने कहा, “तू क्यों बरबस निकल आया है?” इसलिए उसका नाम पेरेस रखा गया।
Ikawa aliporudisha mkono wake, tazama, ndugu yake akatoka kwanza. Mkunga akasema, “Umetokaje” Na akaitwa Peresi.
30 ३० पीछे उसका भाई जिसके हाथ में लाल सूत बन्धा था उत्पन्न हुआ, और उसका नाम जेरह रखा गया।
Kisha ndugu yake akatoka, akiwa na utepe wa zambarau juu ya mkono wake, naye akaitwa Zera.

< उत्पत्ति 38 >