< उत्पत्ति 35 >

1 तब परमेश्वर ने याकूब से कहा, “यहाँ से निकलकर बेतेल को जा, और वहीं रह; और वहाँ परमेश्वर के लिये वेदी बना, जिसने तुझे उस समय दर्शन दिया, जब तू अपने भाई एसाव के डर से भागा जाता था।”
Bog reče Jakovu: “Ustani, idi gore u Betel te ondje ostani! Načini ondje žrtvenik Bogu koji ti se objavio kad si bježao od svoga brata Ezava!”
2 तब याकूब ने अपने घराने से, और उन सबसे भी जो उसके संग थे, कहा, “तुम्हारे बीच में जो पराए देवता हैं, उन्हें निकाल फेंको; और अपने-अपने को शुद्ध करो, और अपने वस्त्र बदल डालो;
I Jakov reče svojoj obitelji i svima koji bijahu s njime: “Odbacite tuđe kumire koji se nalaze u vašoj sredini; očistite se i preobucite.
3 और आओ, हम यहाँ से निकलकर बेतेल को जाएँ; वहाँ मैं परमेश्वर के लिये एक वेदी बनाऊँगा, जिसने संकट के दिन मेरी सुन ली, और जिस मार्ग से मैं चलता था, उसमें मेरे संग रहा।”
Idemo gore u Betel; ondje ću načiniti žrtvenik Bogu, koji me uslišao kad sam bio u nevolji i sa mnom bio na putu kojim sam hodio.”
4 इसलिए जितने पराए देवता उनके पास थे, और जितने कुण्डल उनके कानों में थे, उन सभी को उन्होंने याकूब को दिया; और उसने उनको उस बांज वृक्ष के नीचे, जो शेकेम के पास है, गाड़ दिया।
Oni predaju Jakovu sve tuđe kumire što su ih imali i naušnice što su bile o njihovim ušima, pa ih Jakov zakopa pod hrast kod Šekema.
5 तब उन्होंने कूच किया; और उनके चारों ओर के नगर निवासियों के मन में परमेश्वर की ओर से ऐसा भय समा गया, कि उन्होंने याकूब के पुत्रों का पीछा न किया।
Kad su se zaputili, strah od Boga spopadne okolišna mjesta, tako da nisu išli u potjeru za Jakovljevim sinovima.
6 याकूब उन सब समेत, जो उसके संग थे, कनान देश के लूज नगर को आया। वह नगर बेतेल भी कहलाता है।
Jakov stigne u Luz, to jest Betel, u zemlji kanaanskoj, i sav puk što je bio s njim.
7 वहाँ उसने एक वेदी बनाई, और उस स्थान का नाम एलबेतेल रखा; क्योंकि जब वह अपने भाई के डर से भागा जाता था तब परमेश्वर उस पर वहीं प्रगट हुआ था।
Ondje sagradi žrtvenik i mjesto nazva El Betel, jer mu se ondje Bog objavio kad on bježaše pred svojim bratom Ezavom.
8 और रिबका की दूध पिलानेहारी दाई दबोरा मर गई, और बेतेल के बांज वृक्ष के तले उसको मिट्टी दी गई, और उस बांज वृक्ष का नाम अल्लोनबक्कूत रखा गया।
Tada umre Rebekina dojilja Debora te je sahraniše pod Betelom, pod hrastom, koji se otad zove “Tužni hrast”.
9 फिर याकूब के पद्दनराम से आने के पश्चात् परमेश्वर ने दूसरी बार उसको दर्शन देकर आशीष दी।
Bog se opet objavi Jakovu kad je stigao iz Padan Arama, te ga blagoslovi.
10 १० और परमेश्वर ने उससे कहा, “अब तक तो तेरा नाम याकूब रहा है; पर आगे को तेरा नाम याकूब न रहेगा, तू इस्राएल कहलाएगा।” इस प्रकार उसने उसका नाम इस्राएल रखा।
Bog mu reče: “Ime ti je Jakov, ali se odsad nećeš zvati Jakov nego će Izrael biti tvoje ime.” Tako ga prozva Izraelom.
11 ११ फिर परमेश्वर ने उससे कहा, “मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूँ। तू फूले-फले और बढ़े; और तुझ से एक जाति वरन् जातियों की एक मण्डली भी उत्पन्न होगी, और तेरे वंश में राजा उत्पन्न होंगे।
Onda mu Bog reče: “Ja sam El Šadaj - Bog Svesilni! Budi rodan i množi se! Od tebe poteći će narod, mnoštvo naroda, i kraljevi iz tvog će izaći krila.
12 १२ और जो देश मैंने अब्राहम और इसहाक को दिया है, वही देश तुझे देता हूँ, और तेरे पीछे तेरे वंश को भी दूँगा।”
Zemlju što je dadoh Abrahamu i Izaku tebi predajem; i potomstvu tvojem poslije tebe zemlju ću ovu dati.”
13 १३ तब परमेश्वर उस स्थान में, जहाँ उसने याकूब से बातें कीं, उसके पास से ऊपर चढ़ गया।
A onda Bog ode od njega gore.
14 १४ और जिस स्थान में परमेश्वर ने याकूब से बातें कीं, वहाँ याकूब ने पत्थर का एक खम्भा खड़ा किया, और उस पर अर्घ देकर तेल डाल दिया।
Na mjestu gdje je Bog s njim govorio Jakov uspravi stup, stup od kamena; na njemu prinese žrtvu i izli ulja.
15 १५ जहाँ परमेश्वर ने याकूब से बातें कीं, उस स्थान का नाम उसने बेतेल रखा।
A mjesto gdje mu je Bog govorio Jakov nazva Betel.
16 १६ फिर उन्होंने बेतेल से कूच किया; और एप्राता थोड़ी ही दूर रह गया था कि राहेल को बच्चा जनने की बड़ी पीड़ा उठने लगी।
Potom odu iz Betela. Još bijaše malo puta do Efrate, a Rahela se nađe pri porođaju. Napali je teški trudovi.
17 १७ जब उसको बड़ी-बड़ी पीड़ा उठती थी तब दाई ने उससे कहा, “मत डर; अब की भी तेरे बेटा ही होगा।”
Kad su joj porođajni bolovi bili najteži, reče joj babica: “Ne boj se jer ti je i ovo sin!”
18 १८ तब ऐसा हुआ कि वह मर गई, और प्राण निकलते-निकलते उसने उस बेटे का नाम बेनोनी रखा; पर उसके पिता ने उसका नाम बिन्यामीन रखा।
Kad se rastavljala s dušom - jer umiraše Rahela - nadjenu sinu ime Ben Oni; ali ga otac prozva Benjamin.
19 १९ और राहेल मर गई, और एप्राता, अर्थात् बैतलहम के मार्ग में, उसको मिट्टी दी गई।
Tako umrije Rahela. Sahrane je na putu u Efratu, to jest Betlehem.
20 २० और याकूब ने उसकी कब्र पर एक खम्भा खड़ा किया: राहेल की कब्र का वह खम्भा आज तक बना है।
A na njezinu grobu Jakov podigne spomenik - onaj što je na Rahelinu grobu do danas.
21 २१ फिर इस्राएल ने कूच किया, और एदेर नामक गुम्मट के आगे बढ़कर अपना तम्बू खड़ा किया।
Izrael krenu dalje te razape svoj šator s onu stranu Migdal-Edera.
22 २२ जब इस्राएल उस देश में बसा था, तब एक दिन ऐसा हुआ कि रूबेन ने जाकर अपने पिता की रखैली बिल्हा के साथ कुकर्म किया; और यह बात इस्राएल को मालूम हो गई। याकूब के बारह पुत्र हुए।
Dok je Izrael boravio u onom kraju, ode Ruben i legne s Bilhom, priležnicom svoga oca. Sazna za to Izrael. Izrael je imao dvanaest sinova.
23 २३ उनमें से लिआ के पुत्र ये थे; अर्थात् याकूब का जेठा, रूबेन, फिर शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, और जबूलून।
S Leom: Rubena, koji je Jakovljev prvorođenac, Šimuna, Levija, Judu, Jisakara i Zebuluna;
24 २४ और राहेल के पुत्र ये थे; अर्थात् यूसुफ, और बिन्यामीन।
s Rahelom: Josipa i Benjamina;
25 २५ और राहेल की दासी बिल्हा के पुत्र ये थे; अर्थात् दान, और नप्ताली।
s Bilhom, Rahelinom sluškinjom: Dana i Naftalija;
26 २६ और लिआ की दासी जिल्पा के पुत्र ये थे: अर्थात् गाद, और आशेर। याकूब के ये ही पुत्र हुए, जो उससे पद्दनराम में उत्पन्न हुए।
sa Zilpom, sluškinjom Leinom: Gada i Ašera. To su Jakovljevi sinovi što su mu se rodili u Padan Aramu.
27 २७ और याकूब मम्रे में, जो किर्यतअर्बा, अर्थात् हेब्रोन है, जहाँ अब्राहम और इसहाक परदेशी होकर रहे थे, अपने पिता इसहाक के पास आया।
Jakov dođe k svome ocu Izaku u Mamru u Kirjat Arbu, to je Hebron - gdje su boravili Abraham i Izak kao pridošlice.
28 २८ इसहाक की आयु एक सौ अस्सी वर्ष की हुई।
Kad je Izaku bilo sto i osamdeset godina, umrije.
29 २९ और इसहाक का प्राण छूट गया, और वह मर गया, और वह बूढ़ा और पूरी आयु का होकर अपने लोगों में जा मिला; और उसके पुत्र एसाव और याकूब ने उसको मिट्टी दी।
Izak izdahne i umre, starac i godinama zasićen, te bude pridružen svojim precima. Sahrane ga njegovi sinovi, Ezav i Jakov.

< उत्पत्ति 35 >