< उत्पत्ति 34 >

1 एक दिन लिआ की बेटी दीना, जो याकूब से उत्पन्न हुई थी, उस देश की लड़कियों से भेंट करने को निकली।
Dina, Jakobs datter med Lea, gikk engang ut for å se på landets døtre.
2 तब उस देश के प्रधान हिब्बी हमोर के पुत्र शेकेम ने उसे देखा, और उसे ले जाकर उसके साथ कुकर्म करके उसको भ्रष्ट कर डाला।
Og Sikem, som var sønn av hevitten Hemor, høvdingen i landet, så henne; og han tok henne og lå hos henne og krenket henne.
3 तब उसका मन याकूब की बेटी दीना से लग गया, और उसने उस कन्या से प्रेम की बातें की, और उससे प्रेम करने लगा।
Men hans hjerte hang ved Dina, Jakobs datter, og han elsket piken og talte kjærlig til henne.
4 अतः शेकेम ने अपने पिता हमोर से कहा, “मुझे इस लड़की को मेरी पत्नी होने के लिये दिला दे।”
Så sa Sikem til Hemor, sin far: La mig få denne pike til hustru!
5 और याकूब ने सुना कि शेकेम ने मेरी बेटी दीना को अशुद्ध कर डाला है, पर उसके पुत्र उस समय पशुओं के संग मैदान में थे, इसलिए वह उनके आने तक चुप रहा।
Og Jakob fikk høre at han hadde vanæret Dina, hans datter; men hans sønner var med buskapen ute på marken, og Jakob tidde med det til de kom hjem.
6 तब शेकेम का पिता हमोर निकलकर याकूब से बातचीत करने के लिये उसके पास गया।
Men Hemor, Sikems far, gikk ut til Jakob for å tale med ham.
7 याकूब के पुत्र यह सुनते ही मैदान से बहुत उदास और क्रोधित होकर आए; क्योंकि शेकेम ने याकूब की बेटी के साथ कुकर्म करके इस्राएल के घराने से मूर्खता का ऐसा काम किया था, जिसका करना अनुचित था।
Jakobs sønner kom hjem fra marken da de fikk høre om dette; og mennene gremmet sig og var harmfulle; for han hadde gjort en skammelig gjerning mot Israel ved å ligge hos Jakobs datter. Slikt burde ikke skje.
8 हमोर ने उन सबसे कहा, “मेरे पुत्र शेकेम का मन तुम्हारी बेटी पर बहुत लगा है, इसलिए उसे उसकी पत्नी होने के लिये उसको दे दो।
Da talte Hemor med dem og sa: Min sønn Sikems hjerte henger ved eders datter; kjære, la ham få henne til hustru,
9 और हमारे साथ ब्याह किया करो; अपनी बेटियाँ हमको दिया करो, और हमारी बेटियों को आप लिया करो।
og inngå svogerskap med oss, gi oss eders døtre og ta I våre døtre!
10 १० और हमारे संग बसे रहो; और यह देश तुम्हारे सामने पड़ा है; इसमें रहकर लेन-देन करो, और इसकी भूमि को अपने लिये ले लो।”
Bli boende hos oss! Landet skal stå åpent for eder; bo her og dra omkring og få eder eiendommer her!
11 ११ और शेकेम ने भी दीना के पिता और भाइयों से कहा, “यदि मुझ पर तुम लोगों की अनुग्रह की दृष्टि हो, तो जो कुछ तुम मुझसे कहो, वह मैं दूँगा।
Og Sikem sa til hennes far og hennes brødre: La mig finne nåde for eders øine! Det I krever av mig, vil jeg gi eder.
12 १२ तुम मुझसे कितना ही मूल्य या बदला क्यों न माँगो, तो भी मैं तुम्हारे कहे के अनुसार दूँगा; परन्तु उस कन्या को पत्नी होने के लिये मुझे दो।”
Krev så meget I vil av mig i morgengave og andre gaver! Jeg skal gi det I vil ha; la mig bare få piken til hustru!
13 १३ तब यह सोचकर कि शेकेम ने हमारी बहन दीना को अशुद्ध किया है, याकूब के पुत्रों ने शेकेम और उसके पिता हमोर को छल के साथ यह उत्तर दिया,
Da svarte Jakobs sønner Sikem og Hemor, hans far, med svikefulle ord, fordi han hadde vanæret deres søster Dina,
14 १४ “हम ऐसा काम नहीं कर सकते कि किसी खतनारहित पुरुष को अपनी बहन दें; क्योंकि इससे हमारी नामधराई होगी।
og sa til dem: Det kan vi ikke gjøre, å gi vår søster til en mann som har forhud; det vilde være en skam for oss.
15 १५ इस बात पर तो हम तुम्हारी मान लेंगे कि हमारे समान तुम में से हर एक पुरुष का खतना किया जाए।
Bare på det vilkår vil vi være eder til vilje, at I blir som vi, og alt mannkjønn hos eder lar sig omskjære.
16 १६ तब हम अपनी बेटियाँ तुम्हें ब्याह देंगे, और तुम्हारी बेटियाँ ब्याह लेंगे, और तुम्हारे संग बसे भी रहेंगे, और हम दोनों एक ही समुदाय के मनुष्य हो जाएँगे।
Da vil vi gi eder våre døtre og gifte oss med eders døtre og bo hos eder, så vi blir ett folk.
17 १७ पर यदि तुम हमारी बात न मानकर अपना खतना न कराओगे, तो हम अपनी लड़की को लेकर यहाँ से चले जाएँगे।”
Men dersom I ikke vil høre på oss og la eder omskjære, da tar vi vår søster og drar bort.
18 १८ उसकी इस बात पर हमोर और उसका पुत्र शेकेम प्रसन्न हुए।
Og de syntes godt om deres ord, både Hemor og Sikem, Hemors sønn.
19 १९ और वह जवान जो याकूब की बेटी को बहुत चाहता था, इस काम को करने में उसने विलम्ब न किया। वह तो अपने पिता के सारे घराने में अधिक प्रतिष्ठित था।
Og den unge mann drygde ikke med å gjøre dette, for han var glad i Jakobs datter, og han var den som hadde mest å si i sin fars hus.
20 २० इसलिए हमोर और उसका पुत्र शेकेम अपने नगर के फाटक के निकट जाकर नगरवासियों को यह समझाने लगे;
Så gikk Hemor og hans sønn Sikem til porten i sin by, og de talte til mennene i byen og sa:
21 २१ “वे मनुष्य तो हमारे संग मेल से रहना चाहते हैं; अतः उन्हें इस देश में रहकर लेन-देन करने दो; देखो, यह देश उनके लिये भी बहुत है; फिर हम लोग उनकी बेटियों को ब्याह लें, और अपनी बेटियों को उन्हें दिया करें।
Disse menn vil gjerne være venner med oss og vil bo her i landet og dra omkring her, og landet er jo vidt nok for dem; vi vil gifte oss med deres døtre og gi dem våre døtre.
22 २२ वे लोग केवल इस बात पर हमारे संग रहने और एक ही समुदाय के मनुष्य हो जाने को प्रसन्न हैं कि उनके समान हमारे सब पुरुषों का भी खतना किया जाए।
Men bare på det vilkår vil mennene være oss til vilje og bo hos oss og bli til ett folk med oss, at alt mannkjønn iblandt oss lar sig omskjære, likesom de selv er omskåret.
23 २३ क्या उनकी भेड़-बकरियाँ, और गाय-बैल वरन् उनके सारे पशु और धन-सम्पत्ति हमारी न हो जाएगी? इतना ही करें कि हम लोग उनकी बात मान लें, तो वे हमारे संग रहेंगे।”
Deres buskap og deres gods og alle deres kløvdyr, blir ikke alt det vårt når vi bare er dem til vilje, så de blir boende hos oss?
24 २४ इसलिए जितने उस नगर के फाटक से निकलते थे, उन सभी ने हमोर की और उसके पुत्र शेकेम की बात मानी; और हर एक पुरुष का खतना किया गया, जितने उस नगर के फाटक से निकलते थे।
Og de gjorde som Hemor og hans sønn Sikem vilde, alle som hørte hjemme i hans by; og alt mannkjønn, alle som hørte hjemme i hans by, blev omskåret.
25 २५ तीसरे दिन, जब वे लोग पीड़ित पड़े थे, तब ऐसा हुआ कि शिमोन और लेवी नामक याकूब के दो पुत्रों ने, जो दीना के भाई थे, अपनी-अपनी तलवार ले उस नगर में निधड़क घुसकर सब पुरुषों को घात किया।
Men på den tredje dag, da de var syke av sine sår, da tok Jakobs to sønner, Simeon og Levi, Dinas brødre, hver sitt sverd, og de kom uforvarende over byen og slo alt mannkjønn ihjel.
26 २६ हमोर और उसके पुत्र शेकेम को उन्होंने तलवार से मार डाला, और दीना को शेकेम के घर से निकाल ले गए।
Også Hemor og Sikem, hans sønn, slo de ihjel med sverdets egg, og de tok Dina ut av Sikems hus og drog bort.
27 २७ याकूब के पुत्रों ने घात कर डालने पर भी चढ़कर नगर को इसलिए लूट लिया कि उसमें उनकी बहन अशुद्ध की गई थी।
Jakobs sønner kom over de drepte og plyndret byen, fordi deres søster var blitt vanæret.
28 २८ उन्होंने भेड़-बकरी, और गाय-बैल, और गदहे, और नगर और मैदान में जितना धन था ले लिया।
De tok deres småfe og storfe og deres asener, både det som var i byen, og det som var på marken.
29 २९ उस सब को, और उनके बाल-बच्चों, और स्त्रियों को भी हर ले गए, वरन् घर-घर में जो कुछ था, उसको भी उन्होंने लूट लिया।
Og alt deres gods og alle deres barn og deres kvinner førte de bort som bytte, og alt annet som var i husene.
30 ३० तब याकूब ने शिमोन और लेवी से कहा, “तुम ने जो इस देश के निवासी कनानियों और परिज्जियों के मन में मेरे प्रति घृणा उत्पन्न कराई है, इससे तुम ने मुझे संकट में डाला है, क्योंकि मेरे साथ तो थोड़े ही लोग हैं, इसलिए अब वे इकट्ठे होकर मुझ पर चढ़ेंगे, और मुझे मार डालेंगे, तो मैं अपने घराने समेत सत्यानाश हो जाऊँगा।”
Da sa Jakob til Simeon og Levi: I har gjort mig en stor sorg! I har ført mig i vanrykte hos landets innbyggere, Kana'anittene og ferisittene; jeg råder jo bare over en liten flokk, og samler de sig imot mig, kommer de til å slå mig ihjel, sa både jeg og mitt hus går til grunne.
31 ३१ उन्होंने कहा, “क्या वह हमारी बहन के साथ वेश्या के समान बर्ताव करे?”
Men de svarte: Skulde han da få gjøre med vår søster som med en skjøge?

< उत्पत्ति 34 >