< उत्पत्ति 25 >
1 १ तब अब्राहम ने एक पत्नी ब्याह ली जिसका नाम कतूरा था।
Og Abraham tok sig atter en hustru; hun hette Ketura.
2 २ उससे जिम्रान, योक्षान, मदना, मिद्यान, यिशबाक, और शूह उत्पन्न हुए।
Med henne fikk han Simran og Joksan og Medan og Midian og Jisbak og Suah.
3 ३ योक्षान से शेबा और ददान उत्पन्न हुए; और ददान के वंश में अश्शूरी, लतूशी, और लुम्मी लोग हुए।
Og Joksan fikk sønnene Sjeba og Dedan; og Dedans barn var assurerne og letuserne og le'ummerne
4 ४ मिद्यान के पुत्र एपा, एपेर, हनोक, अबीदा, और एल्दा हुए, ये सब कतूरा की सन्तान हुए।
Og Midians barn var Efa og Efer og Hanok og Abida og Elda'a; alle disse var Keturas barn.
5 ५ इसहाक को तो अब्राहम ने अपना सब कुछ दिया।
Og Abraham gav Isak alt det han eide.
6 ६ पर अपनी रखैलियों के पुत्रों को, कुछ कुछ देकर अपने जीते जी अपने पुत्र इसहाक के पास से पूर्व देश में भेज दिया।
Men sønnene til de medhustruer som Abraham hadde, gav han gaver og lot dem, mens han enn levde, flytte bort fra Isak, sin sønn, østover, til Østerland.
7 ७ अब्राहम की सारी आयु एक सौ पचहत्तर वर्ष की हुई।
Abrahams levetid og den alder han nådde, var hundre og fem og sytti år.
8 ८ अब्राहम का दीर्घायु होने के कारण अर्थात् पूरे बुढ़ापे की अवस्था में प्राण छूट गया; और वह अपने लोगों में जा मिला।
Så opgav Abraham ånden og døde i en god alderdom, gammel og mett av dager, og han blev samlet til sine fedre.
9 ९ उसके पुत्र इसहाक और इश्माएल ने, हित्ती सोहर के पुत्र एप्रोन की मम्रे के सम्मुखवाली भूमि में, जो मकपेला की गुफा थी, उसमें उसको मिट्टी दी;
Og Isak og Ismael, hans sønner, begravde ham i Makpela-hulen på den mark som hadde tilhørt hetitten Efron, Sohars sønn, østenfor Mamre,
10 १० अर्थात् जो भूमि अब्राहम ने हित्तियों से मोल ली थी; उसी में अब्राहम, और उसकी पत्नी सारा, दोनों को मिट्टी दी गई।
den mark Abraham hadde kjøpt av Hets barn; der blev Abraham begravet likesom Sara, hans hustru.
11 ११ अब्राहम के मरने के पश्चात् परमेश्वर ने उसके पुत्र इसहाक को जो लहैरोई नामक कुएँ के पास रहता था, आशीष दी।
Og efter Abrahams død velsignet Gud Isak, hans sønn. Og Isak bodde ved brønnen Lakai Ro'i.
12 १२ अब्राहम का पुत्र इश्माएल जो सारा की मिस्री दासी हागार से उत्पन्न हुआ था, उसकी यह वंशावली है।
Dette er Ismaels, Abrahams sønns ættetavle, han som Abraham fikk med egypterkvinnen Hagar, Saras trælkvinne.
13 १३ इश्माएल के पुत्रों के नाम और वंशावली यह है: अर्थात् इश्माएल का जेठा पुत्र नबायोत, फिर केदार, अदबएल, मिबसाम,
Dette er navnene på Ismaels sønner - de navn som de har i sin ættetavle: Nebajot, Ismaels førstefødte, og Kedar og Adbe'el og Mibsam.
14 १४ मिश्मा, दूमा, मस्सा,
og Misma og Duma og Massa,
15 १५ हदद, तेमा, यतूर, नापीश, और केदमा।
Hadar og Tema, Jetur, Nafis og Kedma.
16 १६ इश्माएल के पुत्र ये ही हुए, और इन्हीं के नामों के अनुसार इनके गाँवों, और छावनियों के नाम भी पड़े; और ये ही बारह अपने-अपने कुल के प्रधान हुए।
Dette var Ismaels sønner, og dette var deres navn, i deres byer og leire, tolv ættehøvdinger.
17 १७ इश्माएल की सारी आयु एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई; तब उसके प्राण छूट गए, और वह अपने लोगों में जा मिला।
Ismaels leveår var hundre og syv og tretti år; så opgav han ånden og døde og blev samlet til sine fedre.
18 १८ और उसके वंश हवीला से शूर तक, जो मिस्र के सम्मुख अश्शूर के मार्ग में है, बस गए; और उनका भाग उनके सब भाई-बन्धुओं के सम्मुख पड़ा।
Og de bodde fra Havila til Sur, som ligger midt for Egypten, og bortimot Assyria; han nedsatte sig østenfor alle sine brødre.
19 १९ अब्राहम के पुत्र इसहाक की वंशावली यह है: अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ;
Dette er historien om Abrahams sønn Isaks ætt: Abraham fikk sønnen Isak.
20 २० और इसहाक ने चालीस वर्ष का होकर रिबका को, जो पद्दनराम के वासी, अरामी बतूएल की बेटी, और अरामी लाबान की बहन थी, ब्याह लिया।
Og Isak var firti år gammel da han ektet Rebekka, som var datter til arameeren Betuel fra Mesopotamia og søster til arameeren Laban.
21 २१ इसहाक की पत्नी तो बाँझ थी, इसलिए उसने उसके निमित्त यहोवा से विनती की; और यहोवा ने उसकी विनती सुनी, इस प्रकार उसकी पत्नी रिबका गर्भवती हुई।
Og Isak bad til Herren for sin hustru, for hun var barnløs; og Herren bønnhørte ham, og Rebekka, hans hustru, blev fruktsommelig.
22 २२ लड़के उसके गर्भ में आपस में लिपटकर एक दूसरे को मारने लगे। तब उसने कहा, “मेरी जो ऐसी ही दशा रहेगी तो मैं कैसे जीवित रहूँगी?” और वह यहोवा की इच्छा पूछने को गई।
Men fosterne støtte til hverandre i hennes liv; da sa hun: Er det således, hvorfor skal jeg da være til? Og hun gikk for å spørre Herren.
23 २३ तब यहोवा ने उससे कहा, “तेरे गर्भ में दो जातियाँ हैं, और तेरी कोख से निकलते ही दो राज्य के लोग अलग-अलग होंगे, और एक राज्य के लोग दूसरे से अधिक सामर्थी होंगे और बड़ा बेटा छोटे के अधीन होगा।”
Og Herren sa til henne: I ditt liv er det to folk, og fra ditt skjød skal to folkeslag skille sig at; det ene folk skal være sterkere enn det andre, og den eldste skal tjene den yngste.
24 २४ जब उसके पुत्र उत्पन्न होने का समय आया, तब क्या प्रगट हुआ, कि उसके गर्भ में जुड़वे बालक हैं।
Da nu hennes tid var kommet at hun skulde føde, se, da var det tvillinger i hennes liv.
25 २५ पहला जो उत्पन्न हुआ वह लाल निकला, और उसका सारा शरीर कम्बल के समान रोममय था; इसलिए उसका नाम एसाव रखा गया।
Og den som kom først frem, var rød og over hele kroppen som en lodden kappe; og de kalte ham Esau.
26 २६ पीछे उसका भाई अपने हाथ से एसाव की एड़ी पकड़े हुए उत्पन्न हुआ; और उसका नाम याकूब रखा गया। जब रिबका ने उनको जन्म दिया तब इसहाक साठ वर्ष का था।
Derefter kom hans bror frem, og hans hånd holdt i Esaus hæl, og ham kalte de Jakob. Isak var seksti år gammel da de blev født.
27 २७ फिर वे लड़के बढ़ने लगे और एसाव तो वनवासी होकर चतुर शिकार खेलनेवाला हो गया, पर याकूब सीधा मनुष्य था, और तम्बुओं में रहा करता था।
Da nu guttene vokste til, blev Esau en dyktig jeger, en mann som holdt til i skog og mark; men Jakob var en stillferdig mann, som holdt sig ved teltene.
28 २८ इसहाक एसाव के अहेर का माँस खाया करता था, इसलिए वह उससे प्रीति रखता था; पर रिबका याकूब से प्रीति रखती थी।
Og Isak holdt mest av Esau, for han var glad i vilt; men Rebekka holdt mest av Jakob.
29 २९ एक दिन याकूब भोजन के लिये कुछ दाल पका रहा था; और एसाव मैदान से थका हुआ आया।
Engang da Jakob holdt på å koke en velling, kom Esau hjem fra marken og var rent opgitt.
30 ३० तब एसाव ने याकूब से कहा, “वह जो लाल वस्तु है, उसी लाल वस्तु में से मुझे कुछ खिला, क्योंकि मैं थका हूँ।” इसी कारण उसका नाम एदोम भी पड़ा।
Og Esau sa til Jakob: La mig få til livs noget av det røde, det røde du har der, for jeg er rent opgitt! Derfor kalte de ham Edom.
31 ३१ याकूब ने कहा, “अपना पहलौठे का अधिकार आज मेरे हाथ बेच दे।”
Men Jakob sa: Selg mig først din førstefødselsrett!
32 ३२ एसाव ने कहा, “देख, मैं तो अभी मरने पर हूँ इसलिए पहलौठे के अधिकार से मेरा क्या लाभ होगा?”
Esau svarte: Jeg holder på å dø; hvad skal jeg da med førstefødselsretten?
33 ३३ याकूब ने कहा, “मुझसे अभी शपथ खा,” अतः उसने उससे शपथ खाई, और अपना पहलौठे का अधिकार याकूब के हाथ बेच डाला।
Da sa Jakob: Gjør først din ed på det! Og han gjorde sin ed på det og solgte så sin førstefødselsrett til Jakob.
34 ३४ इस पर याकूब ने एसाव को रोटी और पकाई हुई मसूर की दाल दी; और उसने खाया पिया, तब उठकर चला गया। इस प्रकार एसाव ने अपना पहलौठे का अधिकार तुच्छ जाना।
Og Jakob gav Esau brød og linsevelling, og han åt og drakk og stod op og gikk sin vei. Således ringeaktet Esau førstefødselsretten.