< उत्पत्ति 24 >
1 १ अब्राहम अब वृद्ध हो गया था और उसकी आयु बहुत थी और यहोवा ने सब बातों में उसको आशीष दी थी।
Abraham bijaše već ostario, zašao u godine, Jahve je Abrahama blagoslovio u svemu.
2 २ अब्राहम ने अपने उस दास से, जो उसके घर में पुरनिया और उसकी सारी सम्पत्ति पर अधिकारी था, कहा, “अपना हाथ मेरी जाँघ के नीचे रख;
Abraham prozbori svome najstarijem sluzi u kući, pod čijom je upravom bilo sve njegovo: “Stavi svoju ruku pod moje stegno
3 ३ और मुझसे आकाश और पृथ्वी के परमेश्वर यहोवा की इस विषय में शपथ खा, कि तू मेरे पुत्र के लिये कनानियों की लड़कियों में से, जिनके बीच मैं रहता हूँ, किसी को न लाएगा।
da te zakunem Jahvom, Bogom neba i Bogom zemlje, da mome sinu nećeš nabaviti za ženu ni jednu od kćeri Kanaanaca, među kojima boravim,
4 ४ परन्तु तू मेरे देश में मेरे ही कुटुम्बियों के पास जाकर मेरे पुत्र इसहाक के लिये एक पत्नी ले आएगा।”
nego ćeš otići u moj rodni kraj i dobaviti ženu mom sinu Izaku.”
5 ५ दास ने उससे कहा, “कदाचित् वह स्त्री इस देश में मेरे साथ आना न चाहे; तो क्या मुझे तेरे पुत्र को उस देश में जहाँ से तू आया है ले जाना पड़ेगा?”
A sluga mu reče: “A što ako žena ne htjedne za mnom ići u ovu zemlju? Hoću li ja onda odvesti tvoga sina u zemlju iz koje si ti došao?”
6 ६ अब्राहम ने उससे कहा, “चौकस रह, मेरे पुत्र को वहाँ कभी न ले जाना।”
Abraham mu odgovori: “Dobro pripazi da onamo ne vodiš moga sina!
7 ७ स्वर्ग का परमेश्वर यहोवा, जिसने मुझे मेरे पिता के घर से और मेरी जन्म-भूमि से ले आकर मुझसे शपथ खाकर कहा कि “मैं यह देश तेरे वंश को दूँगा; वही अपना दूत तेरे आगे-आगे भेजेगा, कि तू मेरे पुत्र के लिये वहाँ से एक स्त्री ले आए।
Jahve, Bog nebesa, koji me odveo iz kuće moga oca i rodnog kraja i koji mi je pod zakletvom obećao: 'Tvome ću potomstvu dati ovu zemlju', pred tobom će poslati svog anđela, i odande ćeš ti dovesti ženu mome sinu.
8 ८ और यदि वह स्त्री तेरे साथ आना न चाहे तब तो तू मेरी इस शपथ से छूट जाएगा; पर मेरे पुत्र को वहाँ न ले जाना।”
A ako žena ne bude htjela za tobom poći, ti ćeš biti oslobođen od ove moje zakletve; ali moga sina onamo ne vodi!”
9 ९ तब उस दास ने अपने स्वामी अब्राहम की जाँघ के नीचे अपना हाथ रखकर उससे इस विषय की शपथ खाई।
Tako sluga stavi svoju ruku pod stegno Abrahamu, svom gospodaru, te mu se zakune.
10 १० तब वह दास अपने स्वामी के ऊँटों में से दस ऊँट छाँटकर उसके सब उत्तम-उत्तम पदार्थों में से कुछ कुछ लेकर चला; और अरम्नहरैम में नाहोर के नगर के पास पहुँचा।
Sluga opremi deset gospodarevih deva, ponese sa sobom svakog blaga svoga gospodara pa se zaputi u Aram Naharajim, u Nahorov grad.
11 ११ और उसने ऊँटों को नगर के बाहर एक कुएँ के पास बैठाया। वह संध्या का समय था, जिस समय स्त्रियाँ जल भरने के लिये निकलती हैं।
Pusti deve da poliježu izvan grada, pokraj studenca. Bijaše večer, kad žene izlaze da crpu vodu.
12 १२ वह कहने लगा, “हे मेरे स्वामी अब्राहम के परमेश्वर यहोवा, आज मेरे कार्य को सिद्ध कर, और मेरे स्वामी अब्राहम पर करुणा कर।
Onda reče: “Oh, Jahve, Bože moga gospodara Abrahama, molim te, iziđi mi danas u susret i mome gospodaru Abrahamu milost iskaži!
13 १३ देख, मैं जल के इस सोते के पास खड़ा हूँ; और नगरवासियों की बेटियाँ जल भरने के लिये निकली आती हैं
Evo me kraj studenca, a kćeri onih iz grada dolaze crpsti vodu;
14 १४ इसलिए ऐसा होने दे कि जिस कन्या से मैं कहूँ, ‘अपना घड़ा मेरी ओर झुका, कि मैं पीऊँ,’ और वह कहे, ‘ले, पी ले, बाद में मैं तेरे ऊँटों को भी पिलाऊँगी,’ यह वही हो जिसे तूने अपने दास इसहाक के लिये ठहराया हो; इसी रीति मैं जान लूँगा कि तूने मेरे स्वामी पर करुणा की है।”
pa neka djevojka kojoj ja rečem: 'Molim te, spusti svoj vrč da se napijem', a ona odgovori: 'Pij! I deve ću ti napojiti', bude ona koju si odredio za svoga slugu Izaka. Tako ću saznati da si iskazao milost mome gospodaru.”
15 १५ और ऐसा हुआ कि जब वह कह ही रहा था कि रिबका, जो अब्राहम के भाई नाहोर के जन्माये मिल्का के पुत्र, बतूएल की बेटी थी, वह कंधे पर घड़ा लिये हुए आई।
Tek što on izreče svoje, gle, dođe Rebeka, kći Betuelova; taj Betuel bijaše sin Milke, žene Abrahamova brata Nahora. Dođe ona s krčagom na ramenu.
16 १६ वह अति सुन्दर, और कुमारी थी, और किसी पुरुष का मुँह न देखा था। वह कुएँ में सोते के पास उतर गई, और अपना घड़ा भरकर फिर ऊपर आई।
Djevojka je bila krasna, djevica koju muškarac nije dirnuo. Siđe ona k vrelu, napuni krčag i eto je opet gore.
17 १७ तब वह दास उससे भेंट करने को दौड़ा, और कहा, “अपने घड़े में से थोड़ा पानी मुझे पिला दे।”
Sluga joj potrča u susret i reče: “Daj mi malo vode iz svog vrča!”
18 १८ उसने कहा, “हे मेरे प्रभु, ले, पी ले,” और उसने फुर्ती से घड़ा उतारकर हाथ में लिये-लिये उसको पानी पिला दिया।
“Pij, gospodine!” - odgovori ona. Brzo spusti krčag na ruku i dade mu piti.
19 १९ जब वह उसको पिला चुकी, तब कहा, “मैं तेरे ऊँटों के लिये भी तब तक पानी भर-भर लाऊँगी, जब तक वे पी न चुकें।”
Kad je njega napojila, reče: “Nalit ću i tvojim devama da se napoje.”
20 २० तब वह फुर्ती से अपने घड़े का जल हौद में उण्डेलकर फिर कुएँ पर भरने को दौड़ गई; और उसके सब ऊँटों के लिये पानी भर दिया।
Izlivši brzo krčag u korito, otrča natrag zdencu da ponovo zahvaća, i tako nali svim njegovim devama.
21 २१ और वह पुरुष उसकी ओर चुपचाप अचम्भे के साथ ताकता हुआ यह सोचता था कि यहोवा ने मेरी यात्रा को सफल किया है कि नहीं।
Čovjek ju je šutke motrio ne bi li saznao je li Jahve njegov put uspješno priveo kraju ili nije.
22 २२ जब ऊँट पी चुके, तब उस पुरुष ने आधा तोला सोने का एक नत्थ निकालकर उसको दिया, और दस तोले सोने के कंगन उसके हाथों में पहना दिए;
Kad su deve prestale piti, čovjek izvadi viticu od zlata, tešku pol šekela, i stavi je na njezine nosnice, a na ruke joj stavi dvije zlatne narukvice, teške deset šekela.
23 २३ और पूछा, “तू किसकी बेटी है? यह मुझ को बता। क्या तेरे पिता के घर में हमारे टिकने के लिये स्थान है?”
Zatim reče: “Kaži mi čija si kći. Ima li u kući tvoga oca mjesta za nas da prenoćimo?”
24 २४ उसने उत्तर दिया, “मैं तो नाहोर के जन्माए मिल्का के पुत्र बतूएल की बेटी हूँ।”
Ona mu odgovori: “Ja sam kći Betuela, koga je Milka rodila Nahoru.”
25 २५ फिर उसने उससे कहा, “हमारे यहाँ पुआल और चारा बहुत है, और टिकने के लिये स्थान भी है।”
Još mu doda: “Ima slame i p§iće kod nas u obilju, a i mjesta za prenoćište.”
26 २६ तब उस पुरुष ने सिर झुकाकर यहोवा को दण्डवत् करके कहा,
Čovjek se onda duboko nakloni te iskaže poštovanje Jahvi
27 २७ “धन्य है मेरे स्वामी अब्राहम का परमेश्वर यहोवा, जिसने अपनी करुणा और सच्चाई को मेरे स्वामी पर से हटा नहीं लिया: यहोवा ने मुझ को ठीक मार्ग पर चलाकर मेरे स्वामी के भाई-बन्धुओं के घर पर पहुँचा दिया है।”
i progovori: “Neka je blagoslovljen Jahve, Bog moga gospodara Abrahama, što nije uskratio svoju ljubav i svoju vjernost mome gospodaru. Mene je Jahve vodio pravim putem, u kuću brata moga gospodara.”
28 २८ तब उस कन्या ने दौड़कर अपनी माता को इस घटना का सारा हाल बता दिया।
Djevojka otrča i sve ovo ispripovjedi u kući svoje majke.
29 २९ तब लाबान जो रिबका का भाई था, बाहर कुएँ के निकट उस पुरुष के पास दौड़ा गया।
A Rebeka imala brata komu bijaše ime Laban. Laban se požuri van, k čovjeku kod studenca.
30 ३० और ऐसा हुआ कि जब उसने वह नत्थ और अपनी बहन रिबका के हाथों में वे कंगन भी देखे, और उसकी यह बात भी सुनी कि उस पुरुष ने मुझसे ऐसी बातें कहीं; तब वह उस पुरुष के पास गया; और क्या देखा, कि वह सोते के निकट ऊँटों के पास खड़ा है।
Čim je vidio nosnu viticu i narukvice na rukama svoje sestre te čuo kako je njegova sestra Rebeka rekla: “Ovako mi je čovjek govorio”, on pođe onome koji je još stajao kod deva na studencu.
31 ३१ उसने कहा, “हे यहोवा की ओर से धन्य पुरुष भीतर आ तू क्यों बाहर खड़ा है? मैंने घर को, और ऊँटों के लिये भी स्थान तैयार किया है।”
Reče on: “Hajde unutra, blagoslovljeni od Jahve! Što stojiš vani kad sam ja spremio kuću i mjesto za deve.”
32 ३२ इस पर वह पुरुष घर में गया; और लाबान ने ऊँटों की काठियाँ खोलकर पुआल और चारा दिया; और उसके और उसके साथियों के पाँव धोने को जल दिया।
Tako čovjek uđe u kuću. Rastovare deve i dadu im slame i p§iće, a njemu i ljudima koji su ga pratili donesu vode da operu noge.
33 ३३ तब अब्राहम के दास के आगे जलपान के लिये कुछ रखा गया; पर उसने कहा “मैं जब तक अपना प्रयोजन न कह दूँ, तब तक कुछ न खाऊँगा।” लाबान ने कहा, “कह दे।”
Ali kad su preda nj stavili hranu, reče: “Neću jesti dok ne kažem što imam kazati.” A Laban mu reče: “Onda kazuj!”
34 ३४ तब उसने कहा, “मैं तो अब्राहम का दास हूँ।
“Ja sam sluga Abrahamov”, poče on.
35 ३५ यहोवा ने मेरे स्वामी को बड़ी आशीष दी है; इसलिए वह महान पुरुष हो गया है; और उसने उसको भेड़-बकरी, गाय-बैल, सोना-रूपा, दास-दासियाँ, ऊँट और गदहे दिए हैं।
“Jahve je uvelike blagoslovio moga gospodara te je postao bogat. Nadavao mu je ovaca i goveda, srebra i zlata, sluga i sluškinja, deva i magaradi.
36 ३६ और मेरे स्वामी की पत्नी सारा के बुढ़ापे में उससे एक पुत्र उत्पन्न हुआ है; और उस पुत्र को अब्राहम ने अपना सब कुछ दे दिया है।
Sara, žena moga gospodara, rodi mu sina pošto je ostarjela, i on mu ustupi sve svoje.
37 ३७ मेरे स्वामी ने मुझे यह शपथ खिलाई है, कि ‘मैं उसके पुत्र के लिये कनानियों की लड़कियों में से जिनके देश में वह रहता है, कोई स्त्री न ले आऊँगा।
Potom mene moj gospodar zakune rekavši: 'Nemoj uzeti za ženu mome sinu djevojku Kanaanku, u zemlji u kojoj boravim kao stranac,
38 ३८ मैं उसके पिता के घर, और कुल के लोगों के पास जाकर उसके पुत्र के लिये एक स्त्री ले आऊँगा।’
nego otiđi k obitelji moga oca, k mojoj rodbini, da nađeš ženu mome sinu.'
39 ३९ तब मैंने अपने स्वामी से कहा, ‘कदाचित् वह स्त्री मेरे पीछे न आए।’
A ja rekoh svome gospodaru: 'A što ako žena za mnom ne pođe?'
40 ४० तब उसने मुझसे कहा, ‘यहोवा, जिसके सामने मैं चलता आया हूँ, वह तेरे संग अपने दूत को भेजकर तेरी यात्रा को सफल करेगा; और तू मेरे कुल, और मेरे पिता के घराने में से मेरे पुत्र के लिये एक स्त्री ले आ सकेगा।
On mi odgovori: 'Jahve, pred čijim sam licem hodio, poslat će s tobom svog anđela i tvoje će putovanje dovesti k cilju, a ti ćeš naći ženu mome sinu od moje rodbine, od obitelji moga oca.
41 ४१ तू तब ही मेरी इस शपथ से छूटेगा, जब तू मेरे कुल के लोगों के पास पहुँचेगा; और यदि वे तुझे कोई स्त्री न दें, तो तू मेरी शपथ से छूटेगा।’
Jedino ćeš ovako biti oslobođen moje zakletve: ako dođeš k mojoj rodbini, i oni te odbiju, od moje si zakletve oslobođen.'
42 ४२ इसलिए मैं आज उस कुएँ के निकट आकर कहने लगा, ‘हे मेरे स्वामी अब्राहम के परमेश्वर यहोवा, यदि तू मेरी इस यात्रा को सफल करता हो;
Danas dođoh na studenac i rekoh: 'Jahve, Bože moga gospodara Abrahama, ako si voljan da uspješno završim putovanje što sam ga poduzeo,
43 ४३ तो देख मैं जल के इस कुएँ के निकट खड़ा हूँ; और ऐसा हो, कि जो कुमारी जल भरने के लिये आए, और मैं उससे कहूँ, “अपने घड़े में से मुझे थोड़ा पानी पिला,”
ja, evo, stojim kraj studenca, a djevojka koja dođe vodu crpsti i ja joj rečem: Daj mi da se napijem malo vode iz tvog vrča! -
44 ४४ और वह मुझसे कहे, “पी ले, और मैं तेरे ऊँटों के पीने के लिये भी पानी भर दूँगी,” वह वही स्त्री हो जिसको तूने मेरे स्वामी के पुत्र के लिये ठहराया है।’
i koja mi kaže: Pij ti, a i tvojim ću devama zahvatiti! - ona neka bude žena koju je Jahve odredio sinu moga gospodara.'
45 ४५ मैं मन ही मन यह कह ही रहा था, कि देख रिबका कंधे पर घड़ा लिये हुए निकल आई; फिर वह सोते के पास उतरकर भरने लगी। मैंने उससे कहा, ‘मुझे पानी पिला दे।’
Tek što sam ja završio govor u sebi, kad se, evo, pojavi Rebeka s vrčem na ramenu; siđe k izvoru i zahvati. Ja joj rekoh: 'Daj mi da se napijem!'
46 ४६ और उसने जल्दी से अपने घड़े को कंधे पर से उतार के कहा, ‘ले, पी ले, पीछे मैं तेरे ऊँटों को भी पिलाऊँगी,’ इस प्रकार मैंने पी लिया, और उसने ऊँटों को भी पिला दिया।
Ona brzo spusti vrč i odvrati: 'Pij! A napojit ću i tvoje deve.' Tako sam se ja napio, a ona napoji i moje deve.
47 ४७ तब मैंने उससे पूछा, ‘तू किसकी बेटी है?’ और उसने कहा, ‘मैं तो नाहोर के जन्माए मिल्का के पुत्र बतूएल की बेटी हूँ,’ तब मैंने उसकी नाक में वह नत्थ, और उसके हाथों में वे कंगन पहना दिए।
Pitao sam je: 'Čija si kći?' Odgovorila je: 'Kći sam Betuela, koga je Nahoru rodila Milka.' Tada joj stavim viticu na nos a narukvice na ruke.
48 ४८ फिर मैंने सिर झुकाकर यहोवा को दण्डवत् किया, और अपने स्वामी अब्राहम के परमेश्वर यहोवा को धन्य कहा, क्योंकि उसने मुझे ठीक मार्ग से पहुँचाया कि मैं अपने स्वामी के पुत्र के लिये उसके कुटुम्बी की पुत्री को ले जाऊँ।
Duboko se naklonim i štovanje Jahvi iskažem te blagoslovim Jahvu, Boga gospodara moga, koji me vodio pravim putem da uzmem kćer brata moga gospodara njegovu sinu.
49 ४९ इसलिए अब, यदि तुम मेरे स्वामी के साथ कृपा और सच्चाई का व्यवहार करना चाहते हो, तो मुझसे कहो; और यदि नहीं चाहते हो; तो भी मुझसे कह दो; ताकि मैं दाहिनी ओर, या बाईं ओर फिर जाऊँ।”
A sad, ako kanite iskazati ljubav i vjernost mome gospodaru, recite mi; ako li ne, to mi kažite, tako da mogu krenuti bilo desno bilo lijevo.”
50 ५० तब लाबान और बतूएल ने उत्तर दिया, “यह बात यहोवा की ओर से हुई है; इसलिए हम लोग तुझ से न तो भला कह सकते हैं न बुरा।
Tada odgovore Laban i Betuel: “Od Jahve to dolazi; mi tu ne možemo reći ni da ni ne.
51 ५१ देख, रिबका तेरे सामने है, उसको ले जा, और वह यहोवा के वचन के अनुसार, तेरे स्वामी के पुत्र की पत्नी हो जाए।”
Rebeka je, eto, pred tobom: uzmi je pa idi, neka bude ženom sinu tvoga gospodara, kako je Jahve rekao.”
52 ५२ उनकी यह बात सुनकर, अब्राहम के दास ने भूमि पर गिरकर यहोवा को दण्डवत् किया।
Kad Abrahamov sluga ču njihov pristanak, do zemlje se nakloni Jahvi.
53 ५३ फिर उस दास ने सोने और रूपे के गहने, और वस्त्र निकालकर रिबका को दिए; और उसके भाई और माता को भी उसने अनमोल-अनमोल वस्तुएँ दीं।
Sluga zatim izvadi srebrnih i zlatnih predmeta te haljina i dade ih Rebeki, a dade darova i njezinu bratu i majci.
54 ५४ तब उसने अपने संगी जनों समेत भोजन किया, और रात वहीं बिताई। उसने तड़के उठकर कहा, “मुझ को अपने स्वामी के पास जाने के लिये विदा करो।”
Tada jedoše i piše on i ljudi koji su bili s njim i provedoše noć. Kad su ujutro ustali, on reče: “Pustite me da se vratim svome gospodaru!”
55 ५५ रिबका के भाई और माता ने कहा, “कन्या को हमारे पास कुछ दिन, अर्थात् कम से कम दस दिन रहने दे; फिर उसके पश्चात् वह चली जाएगी।”
A njezin brat i majka odgovore: “Neka djevojka ostane s nama još desetak dana, pa poslije toga pođi!”
56 ५६ उसने उनसे कहा, “यहोवा ने जो मेरी यात्रा को सफल किया है; इसलिए तुम मुझे मत रोको अब मुझे विदा कर दो, कि मैं अपने स्वामी के पास जाऊँ।”
On im reče: “Ne zadržavajte me kad je Jahve moje putovanje uspješno kraju priveo. Pustite me da se vratim svome gospodaru!”
57 ५७ उन्होंने कहा, “हम कन्या को बुलाकर पूछते हैं, और देखेंगे, कि वह क्या कहती है।”
Oni odgovore: “Pozovimo djevojku i upitajmo što ona misli!”
58 ५८ और उन्होंने रिबका को बुलाकर उससे पूछा, “क्या तू इस मनुष्य के संग जाएगी?” उसने कहा, “हाँ मैं जाऊँगी।”
Dozovu Rebeku pa je upitaju: “Hoćeš li poći s ovim čovjekom?” Ona odgovori: “Hoću.”
59 ५९ तब उन्होंने अपनी बहन रिबका, और उसकी दाई और अब्राहम के दास, और उसके साथी सभी को विदा किया।
I tako otpreme svoju sestru Rebeku i njezinu dojilju s Abrahamovim slugom i njegovim ljudima.
60 ६० और उन्होंने रिबका को आशीर्वाद देकर कहा, “हे हमारी बहन, तू हजारों लाखों की आदिमाता हो, और तेरा वंश अपने बैरियों के नगरों का अधिकारी हो।”
Blagoslove Rebeku i reknu joj: “Sejo naša, budi mati nebrojenim tisućama, a dušmana svojih vrata potomci ti zaposjeli!”
61 ६१ तब रिबका अपनी सहेलियों समेत चली; और ऊँट पर चढ़कर उस पुरुष के पीछे हो ली। इस प्रकार वह दास रिबका को साथ लेकर चल दिया।
Onda se diže Rebeka i njezine dvorkinje, zajahaše deve te pođoše za čovjekom. Tako sluga preuze Rebeku i ode.
62 ६२ इसहाक जो दक्षिण देश में रहता था, लहैरोई नामक कुएँ से होकर चला आता था।
Izak se vratio iz blizine Beer Lahaj Roja; živio je, naime, u kraju Negeba.
63 ६३ साँझ के समय वह मैदान में ध्यान करने के लिये निकला था; और उसने आँखें उठाकर क्या देखा, कि ऊँट चले आ रहे हैं।
U predvečerje iziđe Izak da se poljem prošeta; diže oči i ugleda deve gdje dolaze.
64 ६४ रिबका ने भी आँखें उठाकर इसहाक को देखा, और देखते ही ऊँट पर से उतर पड़ी।
Kad Rebeka, podigavši svoje oči, opazi Izaka, sjaha s deve
65 ६५ तब उसने दास से पूछा, “जो पुरुष मैदान पर हम से मिलने को चला आता है, वह कौन है?” दास ने कहा, “वह तो मेरा स्वामी है।” तब रिबका ने घूँघट लेकर अपने मुँह को ढाँप लिया।
pa zapita slugu: “Tko je onaj čovjek što poljem ide nama u susret?” A sluga odgovori: “Ono je moj gospodar.” Nato ona uze koprenu te se pokri.
66 ६६ दास ने इसहाक से अपने साथ हुई घटना का वर्णन किया।
Sluga ispriča Izaku sve što je učinio.
67 ६७ तब इसहाक रिबका को अपनी माता सारा के तम्बू में ले आया, और उसको ब्याह कर उससे प्रेम किया। इस प्रकार इसहाक को माता की मृत्यु के पश्चात् शान्ति प्राप्त हुई।
Tada Izak uvede Rebeku u svoj šator i uze je sebi za ženu. U ljubavi prema njoj Izak je nalazio utjehu nakon smrti svoje majke.