< उत्पत्ति 20 >

1 फिर अब्राहम वहाँ से निकलकर दक्षिण देश में आकर कादेश और शूर के बीच में ठहरा, और गरार में रहने लगा।
Odande Abraham krene u krajeve Negeba i nastani se između Kadeša i Šura. Dok je boravio kao pridošlica u Geraru,
2 और अब्राहम अपनी पत्नी सारा के विषय में कहने लगा, “वह मेरी बहन है,” इसलिए गरार के राजा अबीमेलेक ने दूत भेजकर सारा को बुलवा लिया।
rekao je Abraham za svoju ženu Saru da mu je sestra. I Abimelek, kralj gerarski, uze Saru sebi.
3 रात को परमेश्वर ने स्वप्न में अबीमेलेक के पास आकर कहा, “सुन, जिस स्त्री को तूने रख लिया है, उसके कारण तू मर जाएगा, क्योंकि वह सुहागिन है।”
Ali Bog dođe Abimeleku noću u snu te mu reče: “Zbog žene koju si uzeo moraš umrijeti, jer je ona žena udata.”
4 परन्तु अबीमेलेक उसके पास न गया था; इसलिए उसने कहा, “हे प्रभु, क्या तू निर्दोष जाति का भी घात करेगा?
A nije se Abimelek k njoj približavao. Zato reče: “Gospodine, zar ćeš pravednika pogubiti?
5 क्या उसी ने स्वयं मुझसे नहीं कहा, ‘वह मेरी बहन है?’ और उस स्त्री ने भी आप कहा, ‘वह मेरा भाई है,’ मैंने तो अपने मन की खराई और अपने व्यवहार की सच्चाई से यह काम किया।”
Zar mi on nije rekao: 'Ona mi je sestra.' A ona mi je sama rekla: 'On je moj brat.' Čiste sam savjesti i neokaljanih ruku ovo učinio.”
6 परमेश्वर ने उससे स्वप्न में कहा, “हाँ, मैं भी जानता हूँ कि अपने मन की खराई से तूने यह काम किया है और मैंने तुझे रोक भी रखा कि तू मेरे विरुद्ध पाप न करे; इसी कारण मैंने तुझको उसे छूने नहीं दिया।
Bog mu odvrati u snu: “Znam da si to učinio čiste savjesti; i ja sam te zadržavao da protiv mene ne griješiš; i nisam dopuštao da je dotakneš.
7 इसलिए अब उस पुरुष की पत्नी को उसे लौटा दे; क्योंकि वह नबी है, और तेरे लिये प्रार्थना करेगा, और तू जीता रहेगा पर यदि तू उसको न लौटाए तो जान रख, कि तू, और तेरे जितने लोग हैं, सब निश्चय मर जाएँगे।”
Sada vrati čovjeku ženu njegovu; prorok je on; molit će se za tebe da ostaneš na životu. Ako je ne vratiš, znaj da ćeš umrijeti, ti i svi tvoji.”
8 सवेरे अबीमेलेक ने तड़के उठकर अपने सब कर्मचारियों को बुलवाकर ये सब बातें सुनाईं; और वे लोग बहुत डर गए।
Rano ujutro Abimelek ustane, sazove sve svoje sluge i kaže im sve što je bilo, a ljudi se veoma uplaše.
9 तब अबीमेलेक ने अब्राहम को बुलवाकर कहा, “तूने हम से यह क्या किया है? और मैंने तेरा क्या बिगाड़ा था कि तूने मेरे और मेरे राज्य के ऊपर ऐसा बड़ा पाप डाल दिया है? तूने मेरे साथ वह काम किया है जो उचित न था।”
Potom Abimelek dozva Abrahama te mu reče: “Što si nam učinio! Čime sam se ja ogriješio prema tebi da izložiš mene i moje kraljevstvo velikoj grehoti? Ponio si se prema meni kako ne valja.
10 १० फिर अबीमेलेक ने अब्राहम से पूछा, “तूने क्या समझकर ऐसा काम किया?”
Što si, dakle na umu imao”, upita dalje Abimelek, “kad si tako radio?”
11 ११ अब्राहम ने कहा, “मैंने यह सोचा था कि इस स्थान में परमेश्वर का कुछ भी भय न होगा; इसलिए ये लोग मेरी पत्नी के कारण मेरा घात करेंगे।
Abraham uzvrati: “Zbilja sam držao da nema Božjeg straha u ovome mjestu, pa će me ljudi ubiti zbog moje žene.
12 १२ इसके अतिरिक्त सचमुच वह मेरी बहन है, वह मेरे पिता की बेटी तो है पर मेरी माता की बेटी नहीं; फिर वह मेरी पत्नी हो गई।
A onda, ona je uistinu moja sestra: kći je moga oca, iako ne i moje majke, pa je pošla za me.
13 १३ और ऐसा हुआ कि जब परमेश्वर ने मुझे अपने पिता का घर छोड़कर निकलने की आज्ञा दी, तब मैंने उससे कहा, ‘इतनी कृपा तुझे मुझ पर करनी होगी कि हम दोनों जहाँ-जहाँ जाएँ वहाँ-वहाँ तू मेरे विषय में कहना कि यह मेरा भाई है।’”
A kad me Bog udaljio od doma očeva, rekoh joj: Ovu mi uslugu učini: kamo god dođemo, reci o meni da sam ti brat.”
14 १४ तब अबीमेलेक ने भेड़-बकरी, गाय-बैल, और दास-दासियाँ लेकर अब्राहम को दीं, और उसकी पत्नी सारा को भी उसे लौटा दिया।
Abimelek uzme ovaca i goveda, sluga i sluškinja pa ih dade Abrahamu; vrati mu i njegovu ženu Saru.
15 १५ और अबीमेलेक ने कहा, “देख, मेरा देश तेरे सामने है; जहाँ तुझे भाए वहाँ रह।”
Abimelek zatim reče: “Evo, moja ti je zemlja otvorena. Nastani se gdje ti se svidi!”
16 १६ और सारा से उसने कहा, “देख, मैंने तेरे भाई को रूपे के एक हजार टुकड़े दिए हैं। देख, तेरे सारे संगियों के सामने वही तेरी आँखों का परदा बनेगा, और सभी के सामने तू ठीक होगी।”
A Sari reče: “Evo tisuću srebrnika što ih dajem tvome bratu: neka ti budu koprenom pred očima sviju što su s tobom. Ti si svakako opravdana.”
17 १७ तब अब्राहम ने यहोवा से प्रार्थना की, और यहोवा ने अबीमेलेक, और उसकी पत्नी, और दासियों को चंगा किया और वे जनने लगीं।
Abraham se pomoli Bogu, i Bog ozdravi Abimeleka, njegovu ženu i njegove sluškinje, tako te opet mogahu rađati.
18 १८ क्योंकि यहोवा ने अब्राहम की पत्नी सारा के कारण अबीमेलेक के घर की सब स्त्रियों की कोखों को पूरी रीति से बन्द कर दिया था।
Jer Jahve bijaše zbog Sare, Abrahamove žene, zatvorio svaku utrobu u domu Abimelekovu.

< उत्पत्ति 20 >