< उत्पत्ति 13 >

1 तब अब्राम अपनी पत्नी, और अपनी सारी सम्पत्ति लेकर, लूत को भी संग लिये हुए, मिस्र को छोड़कर कनान के दक्षिण देश में आया।
Iz Egipta Abram ode gore u Negeb sa svojom ženom i sa svime što je imao. I Lot bješe s njim.
2 अब्राम भेड़-बकरी, गाय-बैल, और सोने-चाँदी का बड़ा धनी था।
Abram je bio veoma bogat stokom, srebrom i zlatom.
3 फिर वह दक्षिण देश से चलकर, बेतेल के पास उसी स्थान को पहुँचा, जहाँ पहले उसने अपना तम्बू खड़ा किया था, जो बेतेल और आई के बीच में है।
Od postaje do postaje iz Negeba išao je do Betela,
4 यह स्थान उस वेदी का है, जिसे उसने पहले बनाया था, और वहाँ अब्राम ने फिर यहोवा से प्रार्थना की।
do mjesta na kojem je bio postavio šator, između Betela i Aja, gdje je prije podigao žrtvenik. Tu je Abram zazivao ime Jahvino.
5 लूत के पास भी, जो अब्राम के साथ चलता था, भेड़-बकरी, गाय-बैल, और तम्बू थे।
I Lot, koji iđaše s Abramom, imaše ovaca, goveda i šatora,
6 इसलिए उस देश में उन दोनों के लिए पर्याप्त स्थान न था कि वे इकट्ठे रहें क्योंकि उनके पास बहुत सम्पत्ति थी इसलिए वे इकट्ठे न रह सके।
tako da ih kraj ne bi izdržavao kad bi zajedno ostali. Njihovo je blago bilo veliko, te zajedno nisu mogli boraviti.
7 सो अब्राम, और लूत की भेड़-बकरी, और गाय-बैल के चरवाहों में झगड़ा हुआ। उस समय कनानी, और परिज्जी लोग, उस देश में रहते थे।
Svađa je nastajala između pastira stoke Abramove i pastira stoke Lotove. Tada su zemlju nastavali Kanaanci i Perižani.
8 तब अब्राम लूत से कहने लगा, “मेरे और तेरे बीच, और मेरे और तेरे चरवाहों के बीच में झगड़ा न होने पाए; क्योंकि हम लोग भाई-बन्धु हैं।
Zato Abram reče Lotu: “Neka ne bude svađe između mene i tebe, između pastira mojih i tvojih - tÓa mi smo braća!
9 क्या सारा देश तेरे सामने नहीं? सो मुझसे अलग हो, यदि तू बाईं ओर जाए तो मैं दाहिनी ओर जाऊँगा; और यदि तू दाहिनी ओर जाए तो मैं बाईं ओर जाऊँगा।”
Nije li sva zemlja pred tobom? Odvoji se od mene! Kreneš li ti nalijevo, ja ću nadesno; ako ćeš ti nadesno, ja ću nalijevo.”
10 १० तब लूत ने आँख उठाकर, यरदन नदी के पास वाली सारी तराई को देखा कि वह सब सिंची हुई है। जब तक यहोवा ने सदोम और गमोरा को नाश न किया था, तब तक सोअर के मार्ग तक वह तराई यहोवा की वाटिका, और मिस्र देश के समान उपजाऊ थी।
Lot podiže oči i vidje kako je dobro posvuda natapana sva Jordanska dolina, kao kakav vrt Jahvin, kao zemlja egipatska prema Soaru. - Bilo je to prije nego što je Jahve uništio Sodomu i Gomoru. -
11 ११ सो लूत अपने लिये यरदन की सारी तराई को चुन के पूर्व की ओर चला, और वे एक दूसरे से अलग हो गये।
Lot izabere za se svu Jordansku dolinu i ode na istok. Tako se odijele jedan od drugoga.
12 १२ अब्राम तो कनान देश में रहा, पर लूत उस तराई के नगरों में रहने लगा; और अपना तम्बू सदोम के निकट खड़ा किया।
Abram ostade u kanaanskoj zemlji, dok je Lot živio po mjestima u dolini i razapeo svoje šatore do Sodome.
13 १३ सदोम के लोग यहोवा की दृष्टि में बड़े दुष्ट और पापी थे।
A žitelji Sodome bijahu veoma opaki, sami grešnici protiv Jahve.
14 १४ जब लूत अब्राम से अलग हो गया तब उसके पश्चात् यहोवा ने अब्राम से कहा, “आँख उठाकर जिस स्थान पर तू है वहाँ से उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम, चारों ओर दृष्टि कर।
Jahve reče Abramu, pošto se Lot od njega rastao: “Oči svoje podigni i s mjesta na kojem si pogledaj prema sjeveru, jugu, istoku i zapadu;
15 १५ क्योंकि जितनी भूमि तुझे दिखाई देती है, उस सब को मैं तुझे और तेरे वंश को युग-युग के लिये दूँगा।
jer svu zemlju što je možeš vidjeti dat ću tebi i tvome potomstvu zauvijek.
16 १६ और मैं तेरे वंश को पृथ्वी की धूल के किनकों के समान बहुत करूँगा, यहाँ तक कि जो कोई पृथ्वी की धूल के किनकों को गिन सकेगा वही तेरा वंश भी गिन सकेगा।
Potomstvo ću tvoje učiniti kao prah na zemlji. Ako tko mogne prebrojiti prah zemlje, i tvoje će potomstvo moći prebrojiti.
17 १७ उठ, इस देश की लम्बाई और चौड़ाई में चल फिर; क्योंकि मैं उसे तुझी को दूँगा।”
Na noge! Prođi zemljom uzduž i poprijeko jer ću je tebi predati.”
18 १८ इसके पश्चात् अब्राम अपना तम्बू उखाड़कर, मम्रे के बांजवृक्षों के बीच जो हेब्रोन में थे, जाकर रहने लगा, और वहाँ भी यहोवा की एक वेदी बनाई।
Abram digne šatore i dođe pa se naseli kod hrasta Mamre, što je u Hebronu. Ondje podigne žrtvenik Jahvi.

< उत्पत्ति 13 >