< उत्पत्ति 12 >

1 यहोवा ने अब्राम से कहा, “अपने देश, और अपनी जन्म-भूमि, और अपने पिता के घर को छोड़कर उस देश में चला जा जो मैं तुझे दिखाऊँगा।
Og Herren sa til Abram: Dra bort fra ditt land og fra din slekt og fra din fars hus til det land som jeg vil vise dig!
2 और मैं तुझ से एक बड़ी जाति बनाऊँगा, और तुझे आशीष दूँगा, और तेरा नाम महान करूँगा, और तू आशीष का मूल होगा।
Og jeg vil gjøre dig til et stort folk; jeg vil velsigne dig og gjøre ditt navn stort, og du skal bli en velsignelse!
3 और जो तुझे आशीर्वाद दें, उन्हें मैं आशीष दूँगा; और जो तुझे कोसे, उसे मैं श्राप दूँगा; और भूमण्डल के सारे कुल तेरे द्वारा आशीष पाएँगे।”
Og jeg vil velsigne dem som velsigner dig, og den som forbanner dig, vil jeg forbanne; og i dig skal alle jordens slekter velsignes
4 यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राम चला; और लूत भी उसके संग चला; और जब अब्राम हारान देश से निकला उस समय वह पचहत्तर वर्ष का था।
Så drog Abram bort som Herren hadde sagt til ham, og Lot drog med ham. Og Abram var fem og sytti år gammel da han drog ut fra Karan.
5 इस प्रकार अब्राम अपनी पत्नी सारै, और अपने भतीजे लूत को, और जो धन उन्होंने इकट्ठा किया था, और जो प्राणी उन्होंने हारान में प्राप्त किए थे, सब को लेकर कनान देश में जाने को निकल चला; और वे कनान देश में आ गए।
Og Abram tok med sig Sarai, sin hustru, og Lot, sin brorsønn, og all deres eiendom som de hadde vunnet, og de folk som de hadde fått i Karan; og de drog ut for å reise til Kana'ans land, og de kom til Kana'ans land.
6 उस देश के बीच से जाते हुए अब्राम शेकेम में, जहाँ मोरे का बांज वृक्ष है पहुँचा। उस समय उस देश में कनानी लोग रहते थे।
Og Abram drog gjennem landet til Sikem-bygden, til Mores terebintelund; og kana'anittene bodde dengang der i landet.
7 तब यहोवा ने अब्राम को दर्शन देकर कहा, “यह देश मैं तेरे वंश को दूँगा।” और उसने वहाँ यहोवा के लिये, जिसने उसे दर्शन दिया था, एक वेदी बनाई।
Da åpenbarte Herren sig for Abram og sa: Din ætt vil jeg gi dette land. Og han bygget der et alter for Herren, som hadde åpenbaret sig for ham.
8 फिर वहाँ से आगे बढ़कर, वह उस पहाड़ पर आया, जो बेतेल के पूर्व की ओर है; और अपना तम्बू उस स्थान में खड़ा किया जिसके पश्चिम की ओर तो बेतेल, और पूर्व की ओर आई है; और वहाँ भी उसने यहोवा के लिये एक वेदी बनाई: और यहोवा से प्रार्थना की।
Derfra flyttet han til fjellene østenfor Betel og slo op sitt telt med Betel i vest og Ai i øst; og han bygget der et alter for Herren og påkalte Herrens navn.
9 और अब्राम आगे बढ़ करके दक्षिण देश की ओर चला गया।
Og Abram drog efter hvert videre til sydlandet.
10 १० उस देश में अकाल पड़ा: इसलिए अब्राम मिस्र देश को चला गया कि वहाँ परदेशी होकर रहे क्योंकि देश में भयंकर अकाल पड़ा था।
Så blev det hungersnød i landet; og Abram drog ned til Egypten for å opholde sig der, for hungersnøden var stor i landet.
11 ११ फिर ऐसा हुआ कि मिस्र के निकट पहुँचकर, उसने अपनी पत्नी सारै से कहा, “सुन, मुझे मालूम है, कि तू एक सुन्दर स्त्री है;
Og da han ikke hadde langt igjen til Egypten, sa han til Sarai, sin hustru: Jeg vet jo at du er en vakker kvinne.
12 १२ और जब मिस्री तुझे देखेंगे, तब कहेंगे, ‘यह उसकी पत्नी है,’ इसलिए वे मुझ को तो मार डालेंगे, पर तुझको जीवित रख लेंगे।
Når nu egypterne får se dig, vil de si: Dette er hans hustru, og så slår de mig ihjel og lar dig leve.
13 १३ अतः यह कहना, ‘मैं उसकी बहन हूँ,’ जिससे तेरे कारण मेरा कल्याण हो और मेरा प्राण तेरे कारण बचे।”
Kjære, si at du er min søster, så det kan gå mig vel, og mitt liv kan bli spart for din skyld!
14 १४ फिर ऐसा हुआ कि जब अब्राम मिस्र में आया, तब मिस्रियों ने उसकी पत्नी को देखा कि वह अति सुन्दर है।
Da nu Abram kom til Egypten, så egypterne at kvinnen var meget vakker.
15 १५ और मिस्र के राजा फ़िरौन के हाकिमों ने उसको देखकर फ़िरौन के सामने उसकी प्रशंसा की: इसलिए वह स्त्री फ़िरौन के महल में पहुँचाई गई।
Også Faraos høvdinger så henne og roste henne for Farao, og så blev kvinnen hentet til Faraos hus.
16 १६ और फ़िरौन ने उसके कारण अब्राम की भलाई की; और उसको भेड़-बकरी, गाय-बैल, दास-दासियाँ, गदहे-गदहियाँ, और ऊँट मिले।
Og han gjorde vel imot Abram for hennes skyld, og han fikk både småfe og storfe og asener og træler og trælkvinner og aseninner og kameler.
17 १७ तब यहोवा ने फ़िरौन और उसके घराने पर, अब्राम की पत्नी सारै के कारण बड़ी-बड़ी विपत्तियाँ डाली।
Men Herren hjemsøkte Farao og hans hus med store plager for Abrams hustru Sarais skyld.
18 १८ तब फ़िरौन ने अब्राम को बुलवाकर कहा, “तूने मेरे साथ यह क्या किया? तूने मुझे क्यों नहीं बताया कि वह तेरी पत्नी है?
Da kalte Farao Abram til sig og sa: Hvad er det du har gjort imot mig? Hvorfor lot du mig ikke vite at hun er din hustru?
19 १९ तूने क्यों कहा कि वह तेरी बहन है? मैंने उसे अपनी ही पत्नी बनाने के लिये लिया; परन्तु अब अपनी पत्नी को लेकर यहाँ से चला जा।”
Hvorfor sa du: Hun er min søster, så jeg tok henne til hustru? Se, her har du din hustru, ta henne og gå!
20 २० और फ़िरौन ने अपने आदमियों को उसके विषय में आज्ञा दी और उन्होंने उसको और उसकी पत्नी को, सब सम्पत्ति समेत जो उसका था, विदा कर दिया।
Og Farao gav nogen menn befaling til å følge ham på veien med hans hustru og alt det han eide.

< उत्पत्ति 12 >