< गलातियों 1 >

1 पौलुस की, जो न मनुष्यों की ओर से, और न मनुष्य के द्वारा, वरन् यीशु मसीह और परमेश्वर पिता के द्वारा, जिसने उसको मरे हुओं में से जिलाया, प्रेरित है।
פולוס השליח לא מבני אדם ולא על ידי בן אדם כי אם על ידי ישוע המשיח ואלהים האב אשר העירו מן המתים׃
2 और सारे भाइयों की ओर से, जो मेरे साथ हैं; गलातिया की कलीसियाओं के नाम।
וכל האחים אשר עמדי אל הקהלות אשר בגלטיא׃
3 परमेश्वर पिता, और हमारे प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।
חסד לכם ושלום מאת האלהים אבינו ומאת אדנינו ישוע המשיח׃
4 उसी ने अपने आपको हमारे पापों के लिये दे दिया, ताकि हमारे परमेश्वर और पिता की इच्छा के अनुसार हमें इस वर्तमान बुरे संसार से छुड़ाए। (aiōn g165)
אשר נתן את נפשו בעד חטאתינו לחלצנו מן העולם הרע הזה כרצון אלהינו אבינו׃ (aiōn g165)
5 उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन। (aiōn g165)
אשר לו הכבוד לעולמי עולמים אמן׃ (aiōn g165)
6 मुझे आश्चर्य होता है, कि जिसने तुम्हें मसीह के अनुग्रह से बुलाया उससे तुम इतनी जल्दी फिरकर और ही प्रकार के सुसमाचार की ओर झुकने लगे।
תמה אני כי סרתם מהר מאחרי הקרא אתכם בחסד המשיח אל בשורה זרה׃
7 परन्तु वह दूसरा सुसमाचार है ही नहीं पर बात यह है, कि कितने ऐसे हैं, जो तुम्हें घबरा देते, और मसीह के सुसमाचार को बिगाड़ना चाहते हैं।
והיא איננה אחרת רק שיש אנשים העכרים אתכם וחפצים להפך את בשורת המשיח׃
8 परन्तु यदि हम या स्वर्ग से कोई दूत भी उस सुसमाचार को छोड़ जो हमने तुम को सुनाया है, कोई और सुसमाचार तुम्हें सुनाए, तो श्रापित हो।
אבל גם אנחנו או מלאך מן השמים אם יבוא לבשר אתכם בשורה מבלעדי זאת אשר בשרנו אתכם חרם יהיה׃
9 जैसा हम पहले कह चुके हैं, वैसा ही मैं अब फिर कहता हूँ, कि उस सुसमाचार को छोड़ जिसे तुम ने ग्रहण किया है, यदि कोई और सुसमाचार सुनाता है, तो श्रापित हो।
כמו שאמרנו כבר כן אמר עתה עוד הפעם איש כי יבשר אתכם בשורה מבלעדי אשר קבלתם חרם יהיה׃
10 १० अब मैं क्या मनुष्यों को मनाता हूँ या परमेश्वर को? क्या मैं मनुष्यों को प्रसन्न करना चाहता हूँ? यदि मैं अब तक मनुष्यों को ही प्रसन्न करता रहता, तो मसीह का दास न होता।
ועתה המתרצה אנכי אל בני אדם אם אל האלהים או המבקש אנכי למצא חן בעיני בני אדם כי במצאי חן בעיני בני אדם לא אהיה עוד עבד המשיח׃
11 ११ हे भाइयों, मैं तुम्हें जताए देता हूँ, कि जो सुसमाचार मैंने सुनाया है, वह मनुष्य का नहीं।
אבל מודיע אני אתכם אחי כי הבשורה אשר בשרתי לא לפי דרך אדם היא׃
12 १२ क्योंकि वह मुझे मनुष्य की ओर से नहीं पहुँचा, और न मुझे सिखाया गया, पर यीशु मसीह के प्रकाशन से मिला।
כי גם אנכי לא קבלתיה מאדם ולא למדוני אתה כי אם בחזיון ישוע המשיח׃
13 १३ यहूदी मत में जो पहले मेरा चाल-चलन था, तुम सुन चुके हो; कि मैं परमेश्वर की कलीसिया को बहुत ही सताता और नाश करता था।
כי הלא שמעתם את דרכי אשר התהלכתי מלפנים בין היהודים ואת אשר רדפתי על יתר את עדת אלהים ואבדתיה׃
14 १४ और मैं यहूदी धर्म में अपने साथी यहूदियों से अधिक आगे बढ़ रहा था और अपने पूर्वजों की परम्पराओं में बहुत ही उत्तेजित था।
ואהי הולך וחזק בדת היהודית על רבים מבני גילי בעמי בקנאתי הגדולה לקבלות אבותי׃
15 १५ परन्तु परमेश्वर की जब इच्छा हुई, उसने मेरी माता के गर्भ ही से मुझे ठहराया और अपने अनुग्रह से बुला लिया,
אך כאשר היה רצון האלהים אשר הבדיל אתי מרחם אמי ויקראני בחסדו׃
16 १६ कि मुझ में अपने पुत्र को प्रगट करे कि मैं अन्यजातियों में उसका सुसमाचार सुनाऊँ; तो न मैंने माँस और लहू से सलाह ली;
לגלות בי את בנו שאבשרנו בגוים מיד לא נועצתי עם בשר ודם׃
17 १७ और न यरूशलेम को उनके पास गया जो मुझसे पहले प्रेरित थे, पर तुरन्त अरब को चला गया और फिर वहाँ से दमिश्क को लौट आया।
גם לא עליתי ירושלים אל אשר היו שליחים לפני כי אם הלכתי לערב ומשם שבתי אל דמשק׃
18 १८ फिर तीन वर्षों के बाद मैं कैफा से भेंट करने के लिये यरूशलेम को गया, और उसके पास पन्द्रह दिन तक रहा।
אחרי כן מקץ שלש שנים עליתי ירושלים לראות את כיפא ואשב עמו חמשה עשר יום׃
19 १९ परन्तु प्रभु के भाई याकूब को छोड़ और प्रेरितों में से किसी से न मिला।
ואחר מן השליחים לא ראיתי זולתי את יעקב אחי אדנינו׃
20 २० जो बातें मैं तुम्हें लिखता हूँ, परमेश्वर को उपस्थित जानकर कहता हूँ, कि वे झूठी नहीं।
ואשר אני כתב אליכם הנה נגד האלהים כי לא אכזב׃
21 २१ इसके बाद मैं सीरिया और किलिकिया के देशों में आया।
אחרי כן באתי אל גלילות סוריא וקיליקיא׃
22 २२ परन्तु यहूदिया की कलीसियाओं ने जो मसीह में थीं, मेरा मुँह तो कभी नहीं देखा था।
אבל קהלות יהודה אשר במשיח הנה לא ידעו את פני׃
23 २३ परन्तु यही सुना करती थीं, कि जो हमें पहले सताता था, वह अब उसी विश्वास का सुसमाचार सुनाता है, जिसे पहले नाश करता था।
רק זאת בלבד שמעו כי האיש ההוא אשר היה רדף אתנו מאז עתה הוא מבשר את האמונה אשר האבידה מלפנים׃
24 २४ और मेरे विषय में परमेश्वर की महिमा करती थीं।
ויהללו בי את האלהים׃

< गलातियों 1 >