< गलातियों 4 >

1 मैं यह कहता हूँ, कि वारिस जब तक बालक है, यद्यपि सब वस्तुओं का स्वामी है, तो भी उसमें और दास में कुछ भेद नहीं।
Men jeg sier: Så lenge arvingen er barn, er det ingen forskjell mellem ham og en træl, enda han er herre over alt sammen;
2 परन्तु पिता के ठहराए हुए समय तक रक्षकों और भण्डारियों के वश में रहता है।
men han er under formyndere og husholdere inntil den tid som hans far forut har fastsatt.
3 वैसे ही हम भी, जब बालक थे, तो संसार की आदि शिक्षा के वश में होकर दास बने हुए थे।
Således var også vi, dengang vi var barn, trælbundet under verdens barnelærdom;
4 परन्तु जब समय पूरा हुआ, तो परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा, जो स्त्री से जन्मा, और व्यवस्था के अधीन उत्पन्न हुआ।
men da tidens fylde kom, utsendte Gud sin Sønn, født av en kvinne, født under loven,
5 ताकि व्यवस्था के अधीनों को मोल लेकर छुड़ा ले, और हमको लेपालक होने का पद मिले।
forat han skulde kjøpe dem fri som var under loven, forat vi skulde få barnekår.
6 और तुम जो पुत्र हो, इसलिए परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को, जो ‘हे अब्बा, हे पिता’ कहकर पुकारता है, हमारे हृदय में भेजा है।
Og fordi I er sønner, har Gud sendt sin Sønns Ånd i våre hjerter, som roper: Abba, Fader!
7 इसलिए तू अब दास नहीं, परन्तु पुत्र है; और जब पुत्र हुआ, तो परमेश्वर के द्वारा वारिस भी हुआ।
Så er du da ikke lenger træl, men sønn; men er du sønn, da er du og arving ved Gud.
8 फिर पहले, तो तुम परमेश्वर को न जानकर उनके दास थे जो स्वभाव में देवता नहीं।
Men dengang da I ikke kjente Gud, trælet I under de guder som i virkeligheten ikke er guder;
9 पर अब जो तुम ने परमेश्वर को पहचान लिया वरन् परमेश्वर ने तुम को पहचाना, तो उन निर्बल और निकम्मी आदि शिक्षा की बातों की ओर क्यों फिरते हो, जिनके तुम दोबारा दास होना चाहते हो?
men nu, da I kjenner Gud, ja det som mere er, er kjent av Gud, hvorledes kan I da vende om igjen til den skrøpelige og fattige barnelærdom? vil I da på ny igjen træle under den?
10 १० तुम दिनों और महीनों और नियत समयों और वर्षों को मानते हो।
I tar vare på dager og måneder og tider og år;
11 ११ मैं तुम्हारे विषय में डरता हूँ, कहीं ऐसा न हो, कि जो परिश्रम मैंने तुम्हारे लिये किया है वह व्यर्थ ठहरे।
jeg frykter for eder at jeg kanskje forgjeves har gjort mig møie med eder.
12 १२ हे भाइयों, मैं तुम से विनती करता हूँ, तुम मेरे समान हो जाओ: क्योंकि मैं भी तुम्हारे समान हुआ हूँ; तुम ने मेरा कुछ बिगाड़ा नहीं।
Vær som jeg! for jeg er jo som I. Brødre! jeg ber eder. I har ingen urett gjort mig;
13 १३ पर तुम जानते हो, कि पहले-पहल मैंने शरीर की निर्बलता के कारण तुम्हें सुसमाचार सुनाया।
men I vet at det var på grunn av skrøpelighet i mitt kjød at jeg første gang kom til å forkynne evangeliet for eder;
14 १४ और तुम ने मेरी शारीरिक दशा को जो तुम्हारी परीक्षा का कारण थी, तुच्छ न जाना; न उससे घृणा की; और परमेश्वर के दूत वरन् मसीह के समान मुझे ग्रहण किया।
og til tross for den fristelse som voldtes eder ved mitt kjød, ringeaktet og avskydde I mig ikke. I tok imot mig som en Guds engel, ja, som Kristus Jesus.
15 १५ तो वह तुम्हारा आनन्द कहाँ गया? मैं तुम्हारा गवाह हूँ, कि यदि हो सकता, तो तुम अपनी आँखें भी निकालकर मुझे दे देते।
Hvor I dengang priste eder salige! for jeg gir eder det vidnesbyrd at hadde det vært mulig, så hadde I revet eders øine ut og gitt mig dem.
16 १६ तो क्या तुम से सच बोलने के कारण मैं तुम्हारा बैरी हो गया हूँ।
Så er jeg da blitt eders fiende ved å si eder sannheten!
17 १७ वे तुम्हें मित्र बनाना तो चाहते हैं, पर भली मनसा से नहीं; वरन् तुम्हें मुझसे अलग करना चाहते हैं, कि तुम उन्हीं के साथ हो जाओ।
De legger sig efter eder med en iver som ikke er god; men de vil stenge eder ute, forat I skal være ivrige for dem.
18 १८ पर उत्साही होना अच्छा है, कि भली बात में हर समय यत्न किया जाए, न केवल उसी समय, कि जब मैं तुम्हारे साथ रहता हूँ।
Men det er godt å vise iver i det gode alltid, og ikke bare når jeg er til stede hos eder.
19 १९ हे मेरे बालकों, जब तक तुम में मसीह का रूप न बन जाए, तब तक मैं तुम्हारे लिये फिर जच्चा के समान पीड़ाएँ सहता हूँ।
Mine barn, som jeg atter føder med smerte, inntil Kristus vinner skikkelse i eder!
20 २० इच्छा तो यह होती है, कि अब तुम्हारे पास आकर और ही प्रकार से बोलूँ, क्योंकि तुम्हारे विषय में मैं विकल हूँ।
Jeg skulde ønske å være til stede hos eder nu og omskifte min røst; for jeg er rådvill med eder.
21 २१ तुम जो व्यवस्था के अधीन होना चाहते हो, मुझसे कहो, क्या तुम व्यवस्था की नहीं सुनते?
Si mig, I som vil være under loven: Hører I ikke loven?
22 २२ यह लिखा है, कि अब्राहम के दो पुत्र हुए; एक दासी से, और एक स्वतंत्र स्त्री से।
Det er jo skrevet at Abraham hadde to sønner, én med trælkvinnen og én med den frie kvinne;
23 २३ परन्तु जो दासी से हुआ, वह शारीरिक रीति से जन्मा, और जो स्वतंत्र स्त्री से हुआ, वह प्रतिज्ञा के अनुसार जन्मा।
men trælkvinnens sønn er født efter kjødet, den frie kvinnes derimot ifølge løftet.
24 २४ इन बातों में दृष्टान्त है, ये स्त्रियाँ मानो दो वाचाएँ हैं, एक तो सीनै पहाड़ की जिससे दास ही उत्पन्न होते हैं; और वह हागार है।
I dette ligger en dypere mening under; for disse kvinner er to pakter, den ene fra berget Sinai, og den føder barn til trældom; dette er Hagar.
25 २५ और हागार मानो अरब का सीनै पहाड़ है, और आधुनिक यरूशलेम उसके तुल्य है, क्योंकि वह अपने बालकों समेत दासत्व में है।
For Hagar er berget Sinai i Arabia, og svarer til det Jerusalem som nu er; for det er i trældom med sine barn.
26 २६ पर ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, और वह हमारी माता है।
Men det Jerusalem som er der oppe, er fritt, og det er vår mor;
27 २७ क्योंकि लिखा है, “हे बाँझ, तू जो नहीं जनती आनन्द कर, तू जिसको पीड़ाएँ नहीं उठती; गला खोलकर जयजयकार कर, क्योंकि त्यागी हुई की सन्तान सुहागिन की सन्तान से भी अधिक है।”
for det er skrevet: Vær glad, du ufruktbare, du som ikke føder! bryt ut og rop, du som ikke har veer! for den enslige kvinnes barn er mange flere enn hennes som har mannen.
28 २८ हे भाइयों, हम इसहाक के समान प्रतिज्ञा की सन्तान हैं।
Men vi, brødre, er løftets barn, likesom Isak.
29 २९ और जैसा उस समय शरीर के अनुसार जन्मा हुआ आत्मा के अनुसार जन्मे हुए को सताता था, वैसा ही अब भी होता है।
Men likesom dengang han som var født efter kjødet, forfulgte ham som var født efter Ånden, således og nu.
30 ३० परन्तु पवित्रशास्त्र क्या कहता है? “दासी और उसके पुत्र को निकाल दे, क्योंकि दासी का पुत्र स्वतंत्र स्त्री के पुत्र के साथ उत्तराधिकारी नहीं होगा।”
Men hvad sier Skriften? Driv ut trælkvinnen og hennes sønn! for trælkvinnens sønn skal ingenlunde arve med den frie kvinnes sønn.
31 ३१ इसलिए हे भाइयों, हम दासी के नहीं परन्तु स्वतंत्र स्त्री की सन्तान हैं।
Derfor, brødre, er vi ikke trælkvinnens barn, men den frie kvinnes.

< गलातियों 4 >