< एज्रा 9 >
1 १ जब ये काम हो चुके, तब हाकिम मेरे पास आकर कहने लगे, “न तो इस्राएली लोग, न याजक, न लेवीय इस ओर के देशों के लोगों से अलग हुए; वरन् उनके से, अर्थात् कनानियों, हित्तियों, परिज्जियों, यबूसियों, अम्मोनियों, मोआबियों, मिस्रियों और एमोरियों के से घिनौने काम करते हैं।
A kad se to svrši, pristupiše k meni knezovi govoreæi: narod Izrailjev i sveštenici i Leviti nijesu se odvojili od naroda zemaljskih radi gadova njihovijeh, od Hananeja, Heteja, Ferezeja, Jevuseja, Amonaca, Moavaca, Misiraca i Amoreja.
2 २ क्योंकि उन्होंने उनकी बेटियों में से अपने और अपने बेटों के लिये स्त्रियाँ कर ली हैं; और पवित्र वंश इस ओर के देशों के लोगों में मिल गया है। वरन् हाकिम और सरदार इस विश्वासघात में मुख्य हुए हैं।”
Jer uzeše kæeri njihove sebi i sinovima svojim, te se pomiješa sveto sjeme s narodima zemaljskim; i ruka sveštenièka i glavarska bješe prva u tom prijestupu.
3 ३ यह बात सुनकर मैंने अपने वस्त्र और बागे को फाड़ा, और अपने सिर और दाढ़ी के बाल नोचे, और विस्मित होकर बैठा रहा।
I kad èuh to, razdrijeh haljinu svoju i plašt svoj, i skuboh kosu s glave svoje i bradu svoju, i sjedoh tužan.
4 ४ तब जितने लोग इस्राएल के परमेश्वर के वचन सुनकर बँधुआई से आए हुए लोगों के विश्वासघात के कारण थरथराते थे, सब मेरे पास इकट्ठे हुए, और मैं साँझ की भेंट के समय तक विस्मित होकर बैठा रहा।
I skupiše se k meni svi koji se bojahu rijeèi Boga Izrailjeva za prijestup onijeh koji doðoše iz ropstva, a ja sjeðah tužan do veèernje žrtve.
5 ५ परन्तु साँझ की भेंट के समय मैं वस्त्र और बागा फाड़े हुए उपवास की दशा में उठा, फिर घुटनों के बल झुका, और अपने हाथ अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फैलाकर कहा:
A o veèernjoj žrtvi ustah od jada svojega u razdrtoj haljini i plaštu, i klekavši na koljena svoja raširih ruke svoje ka Gospodu Bogu svojemu,
6 ६ “हे मेरे परमेश्वर! मुझे तेरी ओर अपना मुँह उठाते लज्जा आती है, और हे मेरे परमेश्वर! मेरा मुँह काला है; क्योंकि हम लोगों के अधर्म के काम हमारे सिर पर बढ़ गए हैं, और हमारा दोष बढ़ते-बढ़ते आकाश तक पहुँचा है।
I rekoh: Bože moj! stidim se i sramim se podignuti oèi svoje k tebi, Bože moj; jer bezakonja naša namnožiše se svrh glave i krivice naše narastoše do neba.
7 ७ अपने पुरखाओं के दिनों से लेकर आज के दिन तक हम बड़े दोषी हैं, और अपने अधर्म के कामों के कारण हम अपने राजाओं और याजकों समेत देश-देश के राजाओं के हाथ में किए गए कि तलवार, दासत्व, लूटे जाने, और मुँह काला हो जाने की विपत्तियों में पड़ें, जैसे कि आज हमारी दशा है।
Od vremena otaca svojih do danas pod krivicom smo velikom, i za bezakonja svoja bismo predani mi i carevi naši i sveštenici naši u ruke carevima zemaljskim pod maè, u ropstvo, u grabež i u sramotu, kao što se vidi danas.
8 ८ अब थोड़े दिन से हमारे परमेश्वर यहोवा का अनुग्रह हम पर हुआ है, कि हम में से कोई-कोई बच निकले, और हमको उसके पवित्रस्थान में एक खूँटी मिले, और हमारा परमेश्वर हमारी आँखों में ज्योति आने दे, और दासत्व में हमको कुछ विश्रान्ति मिले।
A sada zaèas doðe nam milost od Gospoda Boga našega, te nam ostavi ostatak i dade nam klin u svetom mjestu svom da bi prosvijetlio oèi naše Bog naš i dao nam da malo odahnemo u ropstvu svojem.
9 ९ हम दास तो हैं ही, परन्तु हमारे दासत्व में हमारे परमेश्वर ने हमको नहीं छोड़ दिया, वरन् फारस के राजाओं को हम पर ऐसे कृपालु किया, कि हम नया जीवन पाकर अपने परमेश्वर के भवन को उठाने, और इसके खण्डहरों को सुधारने पाए, और हमें यहूदा और यरूशलेम में आड़ मिली।
Jer roblje smo, ali u ropstvu našem nije nas ostavio Bog naš, nego nam dade te naðosmo milost pred carevima Persijskim davši nam da odahnemo da podignemo dom Boga svojega i opravimo pustoline njegove, i davši nam ogradu u Judeji u Jerusalimu.
10 १० “अब हे हमारे परमेश्वर, इसके बाद हम क्या कहें, यही कि हमने तेरी उन आज्ञाओं को तोड़ दिया है,
Sada dakle šta da kažemo, Bože naš, poslije toga? jer ostavismo zapovijesti tvoje,
11 ११ जो तूने यह कहकर अपने दास नबियों के द्वारा दीं, ‘जिस देश के अधिकारी होने को तुम जाने पर हो, वह तो देश-देश के लोगों की अशुद्धता के कारण और उनके घिनौने कामों के कारण अशुद्ध देश है, उन्होंने उसे एक सीमा से दूसरी सीमा तक अपनी अशुद्धता से भर दिया है।
Koje si zapovjedio preko sluga svojih proroka govoreæi: zemlja u koju idete da je naslijedite zemlja je neèista od neèistote naroda zemaljskih, s gadova njihovijeh, kojima je napuniše od kraja do kraja u neèistoti svojoj.
12 १२ इसलिए अब तू न तो अपनी बेटियाँ उनके बेटों को ब्याह देना और न उनकी बेटियों से अपने बेटों का ब्याह करना, और न कभी उनका कुशल क्षेम चाहना, इसलिए कि तुम बलवान बनो और उस देश के अच्छे-अच्छे पदार्थ खाने पाओ, और उसे ऐसा छोड़ जाओ, कि वह तुम्हारे वंश के अधिकार में सदैव बना रहे।’
I zato kæeri svojih ne dajite za sinove njihove, i kæeri njihovijeh ne uzimajte za sinove svoje, i ne tražite mira njihova ni dobra njihova dovijeka da biste se okrijepili i jeli dobra one zemlje i ostavili je u našljedstvo sinovima svojim dovijeka.
13 १३ और उस सब के बाद जो हमारे बुरे कामों और बड़े दोष के कारण हम पर बीता है, जबकि हे हमारे परमेश्वर तूने हमारे अधर्म के बराबर हमें दण्ड नहीं दिया, वरन् हम में से कितनों को बचा रखा है,
I poslije svega što doðe na nas za zla djela naša i za veliku krivicu našu, jer si nas, Bože naš, pokarao manje nego što grijesi naši zaslužuju, i dao si nam ostatak ovaki,
14 १४ तो क्या हम तेरी आज्ञाओं को फिर से उल्लंघन करके इन घिनौने काम करनेवाले लोगों से समधियाना का सम्बंध करें? क्या तू हम पर यहाँ तक कोप न करेगा जिससे हम मिट जाएँ और न तो कोई बचे और न कोई रह जाए?
Eda li æemo opet prestupati zapovijesti tvoje i prijateljiti se s ovijem gadnijem narodima? Ne bi li se razgnjevio na nas dokle nas ne bi potro da nijedan ne ostane i ne izbavi se?
15 १५ हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! तू धर्मी है, हम बचकर मुक्त हुए हैं जैसे कि आज वर्तमान है। देख, हम तेरे सामने दोषी हैं, इस कारण कोई तेरे सामने खड़ा नहीं रह सकता।”
Gospode Bože Izrailjev! ti si pravedan, jer ostasmo ostatak, kao što se vidi danas. Evo mi smo pred tobom s krivicom svojom, premda se ne može stajati pred tobom za to.