< यहेजकेल 4 >

1 “हे मनुष्य के सन्तान, तू एक ईंट ले और उसे अपने सामने रखकर उस पर एक नगर, अर्थात् यरूशलेम का चित्र खींच;
A ti, sine čovječji, uzmi opeku, postavi je preda se i nacrtaj na njoj grad Jeruzalem.
2 तब उसे घेर अर्थात् उसके विरुद्ध किला बना और उसके सामने दमदमा बाँध; और छावनी डाल, और उसके चारों ओर युद्ध के यन्त्र लगा।
Oko njega postavi opsadu, sagradi prema njemu utvrdu, podigni nasip, iskopaj oko njega opkop, razvrstaj vojsku i porazmjesti zidodere uokolo.
3 तब तू लोहे की थाली लेकर उसको लोहे की शहरपनाह मानकर अपने और उस नगर के बीच खड़ा कर; तब अपना मुँह उसके सामने करके उसकी घेराबन्दी कर, इस रीति से तू उसे घेरे रखना। यह इस्राएल के घराने के लिये चिन्ह ठहरेगा।
Zatim uzmi gvozdenu ploču i postavi je kao gvozden bedem između sebe i grada te k njemu okreni lice, i bit će opsjednut. Pritisni ga! To je znak domu Izraelovu!
4 “फिर तू अपने बायीं करवट के बल लेटकर इस्राएल के घराने का अधर्म अपने ऊपर रख; क्योंकि जितने दिन तू उस करवट के बल लेटा रहेगा, उतने दिन तक उन लोगों के अधर्म का भार सहता रहेगा।
Zatim lezi na svoju lijevu stranu i stavi na se grijeh doma Izraelova: koliko dana budeš tako ležao, toliko ćeš dana nositi njihov grijeh.
5 मैंने उनके अधर्म के वर्षों के तुल्य तेरे लिये दिन ठहराए हैं, अर्थात् तीन सौ नब्बे दिन; उतने दिन तक तू इस्राएल के घराने के अधर्म का भार सहता रह।
Dajem ti po dan za godine grijeha njihovih: sto i devedeset dana nosit ćeš grijeh doma Izraelova.
6 जब इतने दिन पूरे हो जाएँ, तब अपने दाहिनी करवट के बल लेटकर यहूदा के घराने के अधर्म का भार सह लेना; मैंने उसके लिये भी और तेरे लिये एक वर्ष के बदले एक दिन अर्थात् चालीस दिन ठहराए हैं।
A kad to završiš, četrdeset ćeš dana ležati na desnoj strani da nosiš grijeh doma Judina; dajem ti po dan za svaku godinu.
7 तू यरूशलेम के घेरने के लिये बाँह उघाड़े हुए अपना मुँह उधर करके उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी करना।
Tad okreni lice prema opsjedanom Jeruzalemu, pruži golu desnicu i prorokuj protiv njega.
8 देख, मैं तुझे रस्सियों से जकड़ूँगा, और जब तक उसके घेरने के दिन पूरे न हों, तब तक तू करवट न ले सकेगा।
A ja ću te užetima vezati da se ne možeš okretati s jedne strane na drugu dok ne navršiš dane svoje opsade.
9 “तू गेहूँ, जौ, सेम, मसूर, बाजरा, और कठिया गेहूँ, लेकर एक बर्तन में रखकर उनसे रोटी बनाया करना। जितने दिन तू अपने करवट के बल लेटा रहेगा, उतने अर्थात् तीन सौ नब्बे दिन तक उसे खाया करना।
Uzmi pšenice, ječma, boba, leće, prosa i raži, stavi to u jednu posudu i pripravi od toga sebi kruh. Jest ćeš ga onoliko dana koliko budeš ležao na svojoj strani: sto i devedeset dana.
10 १० जो भोजन तू खाए, उसे तौल-तौलकर खाना, अर्थात् प्रतिदिन बीस-बीस शेकेल भर खाया करना, और उसे समय-समय पर खाना।
Jelo što ćeš ga jesti bit će izmjereno; dvadeset šekela na dan; a jest ćeš ga u određeno vrijeme.
11 ११ पानी भी तू मापकर पिया करना, अर्थात् प्रतिदिन हीन का छठवाँ अंश पीना; और उसको समय-समय पर पीना।
I vodu ćeš piti na mjeru: šestinu hina. Pit ćeš je u određeno vrijeme.
12 १२ अपना भोजन जौ की रोटियों के समान बनाकर खाया करना, और उसको मनुष्य की विष्ठा से उनके देखते बनाया करना।”
A jest ćeš pogaču od ječma što ćeš je pred njima ispeći na ljudskim izmetinama.”
13 १३ फिर यहोवा ने कहा, “इसी प्रकार से इस्राएल उन जातियों के बीच अपनी-अपनी रोटी अशुद्धता से खाया करेंगे, जहाँ में उन्हें जबरन पहुँचाऊँगा।”
I reče: “Tako će sinovi Izraelovi jesti svoj nečisti kruh među narodima među koje ću ih izagnati.”
14 १४ तब मैंने कहा, “हाय, यहोवा परमेश्वर देख, मेरा मन कभी अशुद्ध नहीं हुआ, और न मैंने बचपन से लेकर अब तक अपनी मृत्यु से मरे हुए व फाड़े हुए पशु का माँस खाया, और न किसी प्रकार का घिनौना माँस मेरे मुँह में कभी गया है।”
Ja mu odgovorih: “Jao, Jahve Gospode, gle, moja duša nije okaljana, jer se od djetinjstva još ne okusih ničega uginulog ni rastrganog niti u moja usta ikad uđe meso nečisto.”
15 १५ तब उसने मुझसे कहा, “देख, मैंने तेरे लिये मनुष्य की विष्ठा के बदले गोबर ठहराया है, और उसी से तू अपनी रोटी बनाना।”
A on će: “Gle, dajem ti kravlju balegu umjesto ljudskih izmetina da na njoj ispečeš kruh!”
16 १६ फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, देख, मैं यरूशलेम में अन्‍नरूपी आधार को दूर करूँगा; इसलिए वहाँ के लोग तौल-तौलकर और चिन्ता कर करके रोटी खाया करेंगे; और माप-मापकर और विस्मित हो होकर पानी पिया करेंगे।
Još mi reče: “Sine čovječji, uništit ću u Jeruzalemu posljednju pričuvu kruha, i jest će kruh na mjeru i s tjeskobom, i pit će vodu na mjeru i sa zebnjom.
17 १७ और इससे उन्हें रोटी और पानी की घटी होगी; और वे सब के सब घबराएँगे, और अपने अधर्म में फँसे हुए सूख जाएँगे।”
Neka im nestane kruha i vode, neka usahnu zbog bezakonja svojega i jedan za drugim neka poginu!

< यहेजकेल 4 >