< यहेजकेल 38 >

1 फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
וַיְהִ֥י דְבַר־יְהוָ֖ה אֵלַ֥י לֵאמֹֽר׃
2 “हे मनुष्य के सन्तान, अपना मुँह मागोग देश के गोग की ओर करके, जो रोश, मेशेक और तूबल का प्रधान है, उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर।
בֶּן־אָדָ֗ם שִׂ֤ים פָּנֶ֙יךָ֙ אֶל־גּוֹג֙ אֶ֣רֶץ הַמָּג֔וֹג נְשִׂ֕יא רֹ֖אשׁ מֶ֣שֶׁךְ וְתֻבָ֑ל וְהִנָּבֵ֖א עָלָֽיו׃
3 और यह कह, हे गोग, हे रोश, मेशेक, और तूबल के प्रधान, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ।
וְאָ֣מַרְתָּ֔ כֹּ֥ה אָמַ֖ר אֲדֹנָ֣י יְהוִ֑ה הִנְנִ֤י אֵלֶ֙יךָ֙ גּ֔וֹג נְשִׂ֕יא רֹ֖אשׁ מֶ֥שֶׁךְ וְתֻבָֽל׃
4 मैं तुझे घुमा ले आऊँगा, और तेरे जबड़ों में नकेल डालकर तुझे निकालूँगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात् घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलानेवाले होंगे;
וְשׁ֣וֹבַבְתִּ֔יךָ וְנָתַתִּ֥י חַחִ֖ים בִּלְחָיֶ֑יךָ וְהוֹצֵאתִי֩ אוֹתְךָ֨ וְאֶת־כָּל־חֵילֶ֜ךָ סוּסִ֣ים וּפָרָשִׁ֗ים לְבֻשֵׁ֤י מִכְלוֹל֙ כֻּלָּ֔ם קָהָ֥ל רָב֙ צִנָּ֣ה וּמָגֵ֔ן תֹּפְשֵׂ֥י חֲרָב֖וֹת כֻּלָּֽם׃
5 और उनके संग फारस, कूश और पूत को, जो सब के सब ढाल लिए और टोप लगाए होंगे;
פָּרַ֛ס כּ֥וּשׁ וּפ֖וּט אִתָּ֑ם כֻּלָּ֖ם מָגֵ֥ן וְכוֹבָֽע׃
6 और गोमेर और उसके सारे दलों को, और उत्तर दिशा के दूर-दूर देशों के तोगर्मा के घराने, और उसके सारे दलों को निकालूँगा; तेरे संग बहुत से देशों के लोग होंगे।
גֹּ֚מֶר וְכָל־אֲגַפֶּ֔יהָ בֵּ֚ית תּֽוֹגַרְמָ֔ה יַרְכְּתֵ֥י צָפ֖וֹן וְאֶת־כָּל־אֲגַפָּ֑יו עַמִּ֥ים רַבִּ֖ים אִתָּֽךְ׃
7 “इसलिए तू तैयार हो जा; तू और जितनी भीड़ तेरे पास इकट्ठी हों, तैयार रहना, और तू उनका अगुआ बनना।
הִכֹּן֙ וְהָכֵ֣ן לְךָ֔ אַתָּ֕ה וְכָל־קְהָלֶ֖ךָ הַנִּקְהָלִ֣ים עָלֶ֑יךָ וְהָיִ֥יתָ לָהֶ֖ם לְמִשְׁמָֽר׃
8 बहुत दिनों के बीतने पर तेरी सुधि ली जाएगी; और अन्त के वर्षों में तू उस देश में आएगा, जो तलवार के वश से छूटा हुआ होगा, और जिसके निवासी बहुत सी जातियों में से इकट्ठे होंगे; अर्थात् तू इस्राएल के पहाड़ों पर आएगा जो निरन्तर उजाड़ रहे हैं; परन्तु वे देश-देश के लोगों के वश से छुड़ाए जाकर सब के सब निडर रहेंगे।
מִיָּמִ֣ים רַבִּים֮ תִּפָּקֵד֒ בְּאַחֲרִ֨ית הַשָּׁנִ֜ים תָּב֣וֹא ׀ אֶל־אֶ֣רֶץ ׀ מְשׁוֹבֶ֣בֶת מֵחֶ֗רֶב מְקֻבֶּ֙צֶת֙ מֵעַמִּ֣ים רַבִּ֔ים עַ֚ל הָרֵ֣י יִשְׂרָאֵ֔ל אֲשֶׁר־הָי֥וּ לְחָרְבָּ֖ה תָּמִ֑יד וְהִיא֙ מֵעַמִּ֣ים הוּצָ֔אָה וְיָשְׁב֥וּ לָבֶ֖טַח כֻּלָּֽם׃
9 तू चढ़ाई करेगा, और आँधी के समान आएगा, और अपने सारे दलों और बहुत देशों के लोगों समेत मेघ के समान देश पर छा जाएगा।
וְעָלִ֙יתָ֙ כַּשֹּׁאָ֣ה תָב֔וֹא כֶּעָנָ֛ן לְכַסּ֥וֹת הָאָ֖רֶץ תִּֽהְיֶ֑ה אַתָּה֙ וְכָל־אֲגַפֶּ֔יךָ וְעַמִּ֥ים רַבִּ֖ים אוֹתָֽךְ׃ ס
10 १० “परमेश्वर यहोवा यह कहता है, उस दिन तेरे मन में ऐसी-ऐसी बातें आएँगी कि तू एक बुरी युक्ति भी निकालेगा;
כֹּ֥ה אָמַ֖ר אֲדֹנָ֣י יְהוִ֑ה וְהָיָ֣ה ׀ בַּיּ֣וֹם הַה֗וּא יַעֲל֤וּ דְבָרִים֙ עַל־לְבָבֶ֔ךָ וְחָשַׁבְתָּ֖ מַחֲשֶׁ֥בֶת רָעָֽה׃
11 ११ और तू कहेगा कि मैं बिन शहरपनाह के गाँवों के देश पर चढ़ाई करूँगा; मैं उन लोगों के पास जाऊँगा जो चैन से निडर रहते हैं; जो सब के सब बिना शहरपनाह और बिना बेड़ों और पल्लों के बसे हुए हैं;
וְאָמַרְתָּ֗ אֶֽעֱלֶה֙ עַל־אֶ֣רֶץ פְּרָז֔וֹת אָבוֹא֙ הַשֹּׁ֣קְטִ֔ים יֹשְׁבֵ֖י לָבֶ֑טַח כֻּלָּ֗ם יֹֽשְׁבִים֙ בְּאֵ֣ין חוֹמָ֔ה וּבְרִ֥יחַ וּדְלָתַ֖יִם אֵ֥ין לָהֶֽם׃
12 १२ ताकि छीनकर तू उन्हें लूटे और अपना हाथ उन खण्डहरों पर बढ़ाए जो फिर बसाए गए, और उन लोगों के विरुद्ध जाए जो जातियों में से इकट्ठे हुए थे और पृथ्वी की नाभि पर बसे हुए पशु और अन्य सम्पत्ति रखते हैं।
לִשְׁלֹ֥ל שָׁלָ֖ל וְלָבֹ֣ז בַּ֑ז לְהָשִׁ֨יב יָדְךָ֜ עַל־חֳרָב֣וֹת נוֹשָׁבֹ֗ת וְאֶל־עַם֙ מְאֻסָּ֣ף מִגּוֹיִ֔ם עֹשֶׂה֙ מִקְנֶ֣ה וְקִנְיָ֔ן יֹשְׁבֵ֖י עַל־טַבּ֥וּר הָאָֽרֶץ׃
13 १३ शेबा और ददान के लोग और तर्शीश के व्यापारी अपने देश के सब जवान सिंहों समेत तुझ से कहेंगे, ‘क्या तू लूटने को आता है? क्या तूने धन छीनने, सोना-चाँदी उठाने, पशु और सम्पत्ति ले जाने, और बड़ी लूट अपना लेने को अपनी भीड़ इकट्ठी की है?’
שְׁבָ֡א וּ֠דְדָן וְסֹחֲרֵ֨י תַרְשִׁ֤ישׁ וְכָל־כְּפִרֶ֙יהָ֙ יֹאמְר֣וּ לְךָ֔ הֲלִשְׁלֹ֤ל שָׁלָל֙ אַתָּ֣ה בָ֔א הֲלָבֹ֥ז בַּ֖ז הִקְהַ֣לְתָּ קְהָלֶ֑ךָ לָשֵׂ֣את ׀ כֶּ֣סֶף וְזָהָ֗ב לָקַ֙חַת֙ מִקְנֶ֣ה וְקִנְיָ֔ן לִשְׁלֹ֖ל שָׁלָ֥ל גָּדֽוֹל׃ ס
14 १४ “इस कारण, हे मनुष्य के सन्तान, भविष्यद्वाणी करके गोग से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है, जिस समय मेरी प्रजा इस्राएल निडर बसी रहेगी, क्या तुझे इसका समाचार न मिलेगा?
לָכֵן֙ הִנָּבֵ֣א בֶן־אָדָ֔ם וְאָמַרְתָּ֣ לְג֔וֹג כֹּ֥ה אָמַ֖ר אֲדֹנָ֣י יְהוִ֑ה הֲל֣וֹא ׀ בַּיּ֣וֹם הַה֗וּא בְּשֶׁ֨בֶת עַמִּ֧י יִשְׂרָאֵ֛ל לָבֶ֖טַח תֵּדָֽע׃
15 १५ तू उत्तर दिशा के दूर-दूर स्थानों से आएगा; तू और तेरे साथ बहुत सी जातियों के लोग, जो सब के सब घोड़ों पर चढ़े हुए होंगे, अर्थात् एक बड़ी भीड़ और बलवन्त सेना।
וּבָ֤אתָ מִמְּקֽוֹמְךָ֙ מִיַּרְכְּתֵ֣י צָפ֔וֹן אַתָּ֕ה וְעַמִּ֥ים רַבִּ֖ים אִתָּ֑ךְ רֹכְבֵ֤י סוּסִים֙ כֻּלָּ֔ם קָהָ֥ל גָּד֖וֹל וְחַ֥יִל רָֽב׃
16 १६ जैसे बादल भूमि पर छा जाता है, वैसे ही तू मेरी प्रजा इस्राएल के देश पर ऐसे चढ़ाई करेगा। इसलिए हे गोग, अन्त के दिनों में ऐसा ही होगा, कि मैं तुझ से अपने देश पर इसलिए चढ़ाई कराऊँगा, कि जब मैं जातियों के देखते तेरे द्वारा अपने को पवित्र ठहराऊँ, तब वे मुझे पहचान लेंगे।
וְעָלִ֙יתָ֙ עַל־עַמִּ֣י יִשְׂרָאֵ֔ל כֶּֽעָנָ֖ן לְכַסּ֣וֹת הָאָ֑רֶץ בְּאַחֲרִ֨ית הַיָּמִ֜ים תִּֽהְיֶ֗ה וַהֲבִאוֹתִ֙יךָ֙ עַל־אַרְצִ֔י לְמַעַן֩ דַּ֨עַת הַגּוֹיִ֜ם אֹתִ֗י בְּהִקָּדְשִׁ֥י בְךָ֛ לְעֵינֵיהֶ֖ם גּֽוֹג׃ ס
17 १७ “परमेश्वर यहोवा यह कहता है, क्या तू वही नहीं जिसकी चर्चा मैंने प्राचीनकाल में अपने दासों के, अर्थात् इस्राएल के उन भविष्यद्वक्ताओं द्वारा की थी, जो उन दिनों में वर्षों तक यह भविष्यद्वाणी करते गए, कि यहोवा गोग से इस्राएलियों पर चढ़ाई कराएगा?
כֹּֽה־אָמַ֞ר אֲדֹנָ֣י יְהוִ֗ה הַֽאַתָּה־ה֨וּא אֲשֶׁר־דִּבַּ֜רְתִּי בְּיָמִ֣ים קַדְמוֹנִ֗ים בְּיַד֙ עֲבָדַי֙ נְבִיאֵ֣י יִשְׂרָאֵ֔ל הַֽנִּבְּאִ֛ים בַּיָּמִ֥ים הָהֵ֖ם שָׁנִ֑ים לְהָבִ֥יא אֹתְךָ֖ עֲלֵיהֶֽם׃ ס
18 १८ जिस दिन इस्राएल के देश पर गोग चढ़ाई करेगा, उसी दिन मेरी जलजलाहट मेरे मुख से प्रगट होगी, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
וְהָיָ֣ה ׀ בַּיּ֣וֹם הַה֗וּא בְּי֨וֹם בּ֥וֹא גוֹג֙ עַל־אַדְמַ֣ת יִשְׂרָאֵ֔ל נְאֻ֖ם אֲדֹנָ֣י יְהוִ֑ה תַּעֲלֶ֥ה חֲמָתִ֖י בְּאַפִּֽי׃
19 १९ मैंने जलजलाहट और क्रोध की आग में कहा कि निःसन्देह उस दिन इस्राएल के देश में बड़ा भूकम्प होगा।
וּבְקִנְאָתִ֥י בְאֵשׁ־עֶבְרָתִ֖י דִּבַּ֑רְתִּי אִם־לֹ֣א ׀ בַּיּ֣וֹם הַה֗וּא יִֽהְיֶה֙ רַ֣עַשׁ גָּד֔וֹל עַ֖ל אַדְמַ֥ת יִשְׂרָאֵֽל׃
20 २० और मेरे दर्शन से समुद्र की मछलियाँ और आकाश के पक्षी, मैदान के पशु और भूमि पर जितने जीव-जन्तु रेंगते हैं, और भूमि के ऊपर जितने मनुष्य रहते हैं, सब काँप उठेंगे; और पहाड़ गिराए जाएँगे; और चढ़ाइयाँ नाश होंगी, और सब दीवारें गिरकर मिट्टी में मिल जाएँगी।
וְרָעֲשׁ֣וּ מִפָּנַ֡י דְּגֵ֣י הַיָּם֩ וְע֨וֹף הַשָּׁמַ֜יִם וְחַיַּ֣ת הַשָּׂדֶ֗ה וְכָל־הָרֶ֙מֶשׂ֙ הָרֹמֵ֣שׂ עַל־הָֽאֲדָמָ֔ה וְכֹל֙ הָֽאָדָ֔ם אֲשֶׁ֖ר עַל־פְּנֵ֣י הָאֲדָמָ֑ה וְנֶהֶרְס֣וּ הֶהָרִ֗ים וְנָֽפְלוּ֙ הַמַּדְרֵג֔וֹת וְכָל־חוֹמָ֖ה לָאָ֥רֶץ תִּפּֽוֹל׃
21 २१ परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है कि मैं उसके विरुद्ध तलवार चलाने के लिये अपने सब पहाड़ों को पुकारूँगा और हर एक की तलवार उसके भाई के विरुद्ध उठेगी।
וְקָרָ֨אתִי עָלָ֤יו לְכָל־הָרַי֙ חֶ֔רֶב נְאֻ֖ם אֲדֹנָ֣י יְהוִ֑ה חֶ֥רֶב אִ֖ישׁ בְּאָחִ֥יו תִּֽהְיֶֽה׃
22 २२ मैं मरी और खून के द्वारा उससे मुकद्दमा लड़ूँगा; और उस पर और उसके दलों पर, और उन बहुत सी जातियों पर जो उसके पास होंगी, मैं बड़ी झड़ी लगाऊँगा, और ओले और आग और गन्धक बरसाऊँगा।
וְנִשְׁפַּטְתִּ֥י אִתּ֖וֹ בְּדֶ֣בֶר וּבְדָ֑ם וְגֶ֣שֶׁם שׁוֹטֵף֩ וְאַבְנֵ֨י אֶלְגָּבִ֜ישׁ אֵ֣שׁ וְגָפְרִ֗ית אַמְטִ֤יר עָלָיו֙ וְעַל־אֲגַפָּ֔יו וְעַל־עַמִּ֥ים רַבִּ֖ים אֲשֶׁ֥ר אִתּֽוֹ׃
23 २३ इस प्रकार मैं अपने को महान और पवित्र ठहराऊँगा और बहुत सी जातियों के सामने अपने को प्रगट करूँगा। तब वे जान लेंगी कि मैं यहोवा हूँ।”
וְהִתְגַּדִּלְתִּי֙ וְהִתְקַדִּשְׁתִּ֔י וְנ֣וֹדַעְתִּ֔י לְעֵינֵ֖י גּוֹיִ֣ם רַבִּ֑ים וְיָדְע֖וּ כִּֽי־אֲנִ֥י יְהוָֽה׃ ס

< यहेजकेल 38 >