< यहेजकेल 3 >
1 १ तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जो तुझे मिला है उसे खा ले; अर्थात् इस पुस्तक को खा, तब जाकर इस्राएल के घराने से बातें कर।”
И рече ми: Сине човечји, поједи шта је пред тобом, поједи ову књигу, па иди, говори дому Израиљевом.
2 २ इसलिए मैंने मुँह खोला और उसने वह पुस्तक मुझे खिला दी।
И отворих уста, и заложи ме оном књигом.
3 ३ तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, यह पुस्तक जो मैं तुझे देता हूँ उसे पचा ले, और अपनी अंतड़ियाँ इससे भर ले।” अतः मैंने उसे खा लिया; और मेरे मुँह में वह मधु के तुल्य मीठी लगी।
И рече ми: Сине човечји, нахрани трбух свој и црева своја напуни овом књигом коју ти дајем. И поједох је, и беше ми у устима слатка као мед.
4 ४ फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, तू इस्राएल के घराने के पास जाकर उनको मेरे वचन सुना।
Затим рече ми: Сине човечји, иди к дому Израиљевом, и говори и моје речи.
5 ५ क्योंकि तू किसी अनोखी बोली या कठिन भाषावाली जाति के पास नहीं भेजा जाता है, परन्तु इस्राएल ही के घराने के पास भेजा जाता है।
Јер се не шаљеш к народу непознатог језика и неразумљивог говора, него к дому Израиљевом;
6 ६ अनोखी बोली या कठिन भाषावाली बहुत सी जातियों के पास जो तेरी बात समझ न सकें, तू नहीं भेजा जाता। निःसन्देह यदि मैं तुझे ऐसों के पास भेजता तो वे तेरी सुनते।
Не к многим народима непознатог језика и неразумљивог говора којима речи не би разумео; к њима да те пошаљем, послушали би те.
7 ७ परन्तु इस्राएल के घरानेवाले तेरी सुनने से इन्कार करेंगे; वे मेरी भी सुनने से इन्कार करते हैं; क्योंकि इस्राएल का सारा घराना ढीठ और कठोर मन का है।
Али дом Израиљев неће те послушати, јер неће мене да послушају; јер је сав дом Израиљев тврдог образа и упорног срца.
8 ८ देख, मैं तेरे मुख को उनके मुख के सामने, और तेरे माथे को उनके माथे के सामने, ढीठ कर देता हूँ।
Ево дадох теби образ тврд према њиховом образу и чело тврдо према њиховом челу.
9 ९ मैं तेरे माथे को हीरे के तुल्य कड़ा कर देता हूँ जो चकमक पत्थर से भी कड़ा होता है; इसलिए तू उनसे न डरना, और न उनके मुँह देखकर तेरा मन कच्चा हो; क्योंकि वे विद्रोही घराने के हैं।”
Као камен дијамант, тврђе од стене дадох ти чело; не бој их се, нити се плаши од њих, зато што су дом одметнички.
10 १० फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जितने वचन मैं तुझ से कहूँ, वे सब हृदय में रख और कानों से सुन।
Потом рече ми: Сине човечји, све речи моје што ћу ти говорити примај у срце своје и слушај ушима својим.
11 ११ और उन बन्दियों के पास जाकर, जो तेरे जाति भाई हैं, उनसे बातें करना और कहना, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है;’ चाहे वे सुनें, या न सुनें।”
И к робљу, к синовима народа свог, и говори им и реци им: Тако вели Господ Господ; послушали или не послушали.
12 १२ तब परमेश्वर के आत्मा ने मुझे उठाया, और मैंने अपने पीछे बड़ी घड़घड़ाहट के साथ एक शब्द सुना, “यहोवा के भवन से उसका तेज धन्य है।”
Тада подиже ме дух, и чух за собом глас где се силно разлеже: Благословена слава Господња с места Његовог;
13 १३ और उसके साथ ही उन जीवधारियों के पंखों का शब्द, जो एक दूसरे से लगते थे, और उनके संग के पहियों का शब्द और एक बड़ी ही घड़घड़ाहट सुन पड़ी।
И лупу крила оних животиња која удараху једно у друго и праску точкова према њима, глас који се силно разлегаше.
14 १४ तब आत्मा मुझे उठाकर ले गई, और मैं कठिन दुःख से भरा हुआ, और मन में जलता हुआ चला गया; और यहोवा की शक्ति मुझ में प्रबल थी;
И дух ме подиже и однесе и иђах жалостан од срдње у духу свом; али рука Господња силна беше нада мном.
15 १५ और मैं उन बन्दियों के पास आया जो कबार नदी के तट पर तेलाबीब में रहते थे। और वहाँ मैं सात दिन तक उनके बीच व्याकुल होकर बैठा रहा।
И дођох к робљу у Телавив, које становаше на реци Хевару, и седох где они сеђаху, и седех онде међу њима чудећи се.
16 १६ सात दिन के व्यतीत होने पर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
А после седам дана дође ми реч Господња говорећи:
17 १७ “हे मनुष्य के सन्तान मैंने तुझे इस्राएल के घराने के लिये पहरुआ नियुक्त किया है; तू मेरे मुँह की बात सुनकर, उन्हें मेरी ओर से चेतावनी देना।
Сине човечји, поставих те стражарем дому Израиљевом, да слушаш речи из мојих уста и опомињеш их од мене.
18 १८ जब मैं दुष्ट से कहूँ, ‘तू निश्चय मरेगा,’ और यदि तू उसको न चिताए, और न दुष्ट से ऐसी बात कहे जिससे कि वह सचेत हो और अपना दुष्ट मार्ग छोड़कर जीवित रहे, तो वह दुष्ट अपने अधर्म में फँसा हुआ मरेगा, परन्तु उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूँगा।
Кад кажем безбожнику: Погинућеш, а ти га не опоменеш и не говориш му да би одвратио безбожника од безбожног пута његовог, да би га сачувао у животу, онај ће безбожник погинути са свог безакоња; али ћу крв његову искати из твојих руку.
19 १९ पर यदि तू दुष्ट को चिताए, और वह अपनी दुष्टता और दुष्ट मार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फँसा हुआ मर जाएगा; परन्तु तू अपने प्राणों को बचाएगा।
А кад ти опоменеш безбожника, а он се не врати од безбожности своје и са злог пута свог, он ће погинути с безакоња свог, а ти ћеш сачувати душу своју.
20 २० फिर जब धर्मी जन अपने धार्मिकता से फिरकर कुटिल काम करने लगे, और मैं उसके सामने ठोकर रखूँ, तो वह मर जाएगा, क्योंकि तूने जो उसको नहीं चिताया, इसलिए वह अपने पाप में फँसा हुआ मरेगा; और जो धार्मिकता के कर्म उसने किए हों, उनकी सुधि न ली जाएगी, पर उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूँगा।
Ако ли се праведник одврати од правде своје, и стане чинити безакоње, и ја му подметнем на шта ће се спотаћи, те погине, а ти га не опомену, он ће погинути са свог греха, и неће се поменути праведна дела његова што је чинио, али ћу крв његову искати из твоје руке.
21 २१ परन्तु यदि तू धर्मी को ऐसा कहकर चेतावनी दे, कि वह पाप न करे, और वह पाप से बच जाए, तो वह चितौनी को ग्रहण करने के कारण निश्चय जीवित रहेगा, और तू अपने प्राण को बचाएगा।”
Ако ли ти опоменеш праведника да не греши правеник, и он престане грешити, он ће живети, јер прими опомену, а ти ћеш сачувати душу своју.
22 २२ फिर यहोवा की शक्ति वहीं मुझ पर प्रगट हुई, और उसने मुझसे कहा, “उठकर मैदान में जा; और वहाँ मैं तुझ से बातें करूँगा।”
И дође онде нада ме рука Господња, и рече ми: Устани, изиђи у поље, и онде ћу говорити с тобом.
23 २३ तब मैं उठकर मैदान में गया, और वहाँ क्या देखा, कि यहोवा का प्रताप जैसा मुझे कबार नदी के तट पर, वैसा ही यहाँ भी दिखाई पड़ता है; और मैं मुँह के बल गिर पड़ा।
И уставши отидох у поље, а гле, слава Господња стајаше онде као слава коју видех на реци Хевару, и падох на лице своје.
24 २४ तब आत्मा ने मुझ में समाकर मुझे पाँवों के बल खड़ा कर दिया; फिर वह मुझसे कहने लगा, “जा अपने घर के भीतर द्वार बन्द करके बैठा रह।
И уђе у ме дух, и постави ме на ноге; и проговори са мном и рече ми: Иди, затвори се у кућу своју.
25 २५ हे मनुष्य के सन्तान, देख; वे लोग तुझे रस्सियों से जकड़कर बाँध रखेंगे, और तू निकलकर उनके बीच जाने नहीं पाएगा।
Јер, сине човечји, ево, метнуће на те узице, и свезаће те њима, и нећеш излазити међу њих.
26 २६ मैं तेरी जीभ तेरे तालू से लगाऊँगा; जिससे तू मौन रहकर उनका डाँटनेवाला न हो, क्योंकि वे विद्रोही घराने के हैं।
И ја ћу учинити да ти се језик прилепи за грло, те ћеш онемети, и нећеш их карати, јер су дом одметнички.
27 २७ परन्तु जब जब मैं तुझ से बातें करूँ, तब-तब तेरे मुँह को खोलूँगा, और तू उनसे ऐसा कहना, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है,’ जो सुनता है वह सुन ले और जो नहीं सुनता वह न सुने, वे तो विद्रोही घराने के हैं ही।”
Али кад ти проговорим, отворићу ти уста, и казаћеш им: Овако вели Господ Господ; ко ће слушати, нека слуша, а ко неће слушати, нека не слуша: јер су дом одметнички.