< यहेजकेल 22 >

1 यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
И бысть слово Господне ко мне глаголя:
2 “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू उस हत्यारे नगर का न्याय न करेगा? क्या तू उसका न्याय न करेगा? उसको उसके सब घिनौने काम बता दे,
и ты, сыне человечь, аще судити будеши граду кровей, и яви ему вся беззакония его,
3 और कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हे नगर तू अपने बीच में हत्या करता है जिससे तेरा समय आए, और अपनी ही हानि करने और अशुद्ध होने के लिये मूरतें बनाता है।
и речеши: сия глаголет Адонаи Господь: о, граде проливаяй кровь среде себе, еже приити времени его, и творяй кумиры на себе, еже осквернитися самому:
4 जो हत्या तूने की है, उससे तू दोषी ठहरी, और जो मूरतें तूने बनाई है, उनके कारण तू अशुद्ध हो गई है; तूने अपने अन्त के दिन को समीप कर लिया, और अपने पिछले वर्षों तक पहुँच गई है। इस कारण मैंने तुझे जाति-जाति के लोगों की ओर से नामधराई का और सब देशों के ठट्ठे का कारण कर दिया है।
в крови их, юже излиял еси, согрешил еси, и в кумирех твоих, яже творил, осквернился еси, и сократил еси дни твоя, и привед время лет твоих: сего ради дах тя на укоризну языком и на поругание всем странам,
5 हे बदनाम, हे हुल्लड़ से भरे हुए नगर, जो निकट और जो दूर है, वे सब तुझे उपहास में उड़ाएँगे।
близ тебе и далече от тебе сущым, и поругаются тебе и возопиют на тя: о, нечистый, пресловутый и мног во беззакониих!
6 “देख, इस्राएल के प्रधान लोग अपने-अपने बल के अनुसार तुझ में हत्या करनेवाले हुए हैं।
Се, старейшины дому Израилева, кийждо ко своим ужикам смесишася в тебе, яко да пролиют кровь:
7 तुझ में माता-पिता तुच्छ जाने गए हैं; तेरे बीच परदेशी पर अंधेर किया गया; और अनाथ और विधवा तुझ में पीसी गई हैं।
отцу и матери злословяху в тебе и ко пришелцу обращахуся неправдами в тебе: сироту и вдовицу преобидяху в тебе:
8 तूने मेरी पवित्र वस्तुओं को तुच्छ जाना, और मेरे विश्रामदिनों को अपवित्र किया है।
и святая Моя уничижаху и субботы Моя оскверняху в тебе:
9 तुझ में लुच्चे लोग हत्या करने को तत्पर हुए, और तेरे लोगों ने पहाड़ों पर भोजन किया है; तेरे बीच महापाप किया गया है।
мужие разбойницы беша в тебе, яко да пролиют в тебе кровь, и на горах ядяху в тебе и скверны творяху в тебе:
10 १० तुझ में पिता की देह उघाड़ी गई; तुझ में ऋतुमती स्त्री से भी भोग किया गया है।
стыд отчий открыша в тебе, и в нечистоте седящую обругаша в тебе:
11 ११ किसी ने तुझ में पड़ोसी की स्त्री के साथ घिनौना काम किया; और किसी ने अपनी बहू को बिगाड़कर महापाप किया है, और किसी ने अपनी बहन अर्थात् अपने पिता की बेटी को भ्रष्ट किया है।
кийждо на жену подруга своего беззаконноваша, и кийждо невестку свою оскверняше в нечестии, и кийждо сестру свою, дщерь отца своего, обругаваше в тебе:
12 १२ तुझ में हत्या करने के लिये उन्होंने घूस ली है, तूने ब्याज और सूद लिया और अपने पड़ोसियों को पीस-पीसकर अन्याय से लाभ उठाया; और मुझ को तूने भुला दिया है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
мзды взимаху в тебе, яко да пролиют кровь, лихву и избыток взимаху в тебе: и скончал еси скончание злобы твоея яже в насилии, Мене же забыл еси, глаголет Адонаи Господь.
13 १३ “इसलिए देख, जो लाभ तूने अन्याय से उठाया और अपने बीच हत्या की है, उससे मैंने हाथ पर हाथ दे मारा है।
Се убо, ударю рукою Моею о руку Мою на та, яже совершил еси и яже сотворил еси, и на крови твоя бывшыя посреде тебе:
14 १४ अतः जिन दिनों में तेरा न्याय करूँगा, क्या उनमें तेरा हृदय दृढ़ और तेरे हाथ स्थिर रह सकेंगे? मुझ यहोवा ने यह कहा है, और ऐसा ही करूँगा।
аще устоит сердце твое, и аще преодолеют руце твои во днех, в няже Аз творю в тебе? Аз Господь глаголах, и сотворю.
15 १५ मैं तेरे लोगों को जाति-जाति में तितर-बितर करूँगा, और देश-देश में छितरा दूँगा, और तेरी अशुद्धता को तुझ में से नाश करूँगा।
И разсыплю тя во языцех и разсею тя в странах, и оскудеет нечистота твоя из тебе,
16 १६ तू जाति-जाति के देखते हुए अपनी ही दृष्टि में अपवित्र ठहरेगी; तब तू जान लेगी कि मैं यहोवा हूँ।”
и владети буду тобою пред очима языков, и познаеши, яко Аз Господь.
17 १७ फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
И бысть слово Господне ко мне глаголя:
18 १८ “हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल का घराना मेरी दृष्टि में धातु का मैल हो गया है; वे सब के सब भट्ठी के बीच के पीतल और राँगे और लोहे और शीशे के समान बन गए; वे चाँदी के मैल के समान हो गए हैं।
сыне человечь, се, быша Мне дом Израилев смешани вси с медию и железом, и со оловом чистым и со свинцем, среде пещи сребро смешено суть.
19 १९ इस कारण प्रभु यहोवा उनसे यह कहता है: इसलिए कि तुम सब के सब धातु के मैल के समान बन गए हो, अतः देखो, मैं तुम को यरूशलेम के भीतर इकट्ठा करने पर हूँ।
Сего ради рцы: сия глаголет Адонаи Господь: понеже бысте вси во смешение едино, сего ради, се, Аз прииму вас во средину Иерусалима:
20 २० जैसे लोग चाँदी, पीतल, लोहा, शीशा, और राँगा इसलिए भट्ठी के भीतर बटोरकर रखते हैं कि उन्हें आग फूँककर पिघलाएँ, वैसे ही मैं तुम को अपने कोप और जलजलाहट से इकट्ठा करके वहीं रखकर पिघला दूँगा।
якоже приемлется сребро и медь, и железо и свинец и олово чистое во средину пещи, еже дунути на ня огню, да слиются, тако прииму вас во гневе Моем и в ярости Моей, и соберу и слию вас,
21 २१ मैं तुम को वहाँ बटोरकर अपने रोष की आग से फूँकूँगा, और तुम उसके बीच पिघलाए जाओगे।
и дуну на вы во огни гнева Моего, и слияни будете среде его:
22 २२ जैसे चाँदी भट्ठी के बीच में पिघलाई जाती है, वैसे ही तुम उसके बीच में पिघलाए जाओगे; तब तुम जान लोगे कि जिसने हम पर अपनी जलजलाहट भड़काई है, वह यहोवा है।”
якоже сливается сребро среде пещи, тако слиетеся посреде его и познаете, яко Аз Господь излиях ярость Мою на вас.
23 २३ फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
И бысть слово Господне ко мне глаголя:
24 २४ “हे मनुष्य के सन्तान, उस देश से कह, तू ऐसा देश है जो शुद्ध नहीं हुआ, और जलजलाहट के दिन में तुझ पर वर्षा नहीं हुई;
сыне человечь, рцы ему: ты еси земля неодождимая, ниже дождь бысть на тя в день ярости.
25 २५ तेरे भविष्यद्वक्ताओं ने तुझ में राजद्रोह की गोष्ठी की, उन्होंने गरजनेवाले सिंह के समान अहेर पकड़ा और प्राणियों को खा डाला है; वे रखे हुए अनमोल धन को छीन लेते हैं, और तुझ में बहुत स्त्रियों को विधवा कर दिया है।
Егоже старейшины среде его, яко львы рыкающе, восхищающе восхищения, душы изядающе насилием, богатство и честь приемлюще, и вдовицы твоя умножишася посреде тебе:
26 २६ उसके याजकों ने मेरी व्यवस्था का अर्थ खींच-खांचकर लगाया है, और मेरी पवित्र वस्तुओं को अपवित्र किया है; उन्होंने पवित्र-अपवित्र का कुछ भेद नहीं माना, और न औरों को शुद्ध-अशुद्ध का भेद सिखाया है, और वे मेरे विश्रामदिनों के विषय में निश्चिन्त रहते हैं, जिससे मैं उनके बीच अपवित्र ठहरता हूँ।
и жерцы его отвергошася закона Моего и оскверниша святая Моя: между святым и сквернавым не разлучаху, и между нечистым и чистым не разделяху, и от суббот Моих покрываху очи свои, и оскверняху Мя посреде себе:
27 २७ उसके प्रधान भेड़ियों के समान अहेर पकड़ते, और अन्याय से लाभ उठाने के लिये हत्या करते हैं और प्राण घात करने को तत्पर रहते हैं।
князи его среде его яко волцы восхищающе похищения, еже пролияти кровь и погубити душы, яко да лихоимством лихоимствуют:
28 २८ उसके भविष्यद्वक्ता उनके लिये कच्ची पुताई करते हैं, उनका दर्शन पाना मिथ्या है; यहोवा के बिना कुछ कहे भी वे यह कहकर झूठी भावी बताते हैं कि ‘प्रभु यहोवा यह कहता है।’
и пророцы его помазующии их падут, видящии суетная, волхвующии ложная, глаголюще: сия глаголет Адонаи Господь: а Господь не глагола.
29 २९ देश के साधारण लोग भी अंधेर करते और पराया धन छीनते हैं, वे दीन दरिद्र को पीसते और न्याय की चिन्ता छोड़कर परदेशी पर अंधेर करते हैं।
Людий земли утесняюще неправдою и восхищающе восхищения, нища и убога насильствующе и со пришелцем не живуще судом.
30 ३० मैंने उनमें ऐसा मनुष्य ढूँढ़ना चाहा जो बाड़े को सुधारें और देश के निमित्त नाके में मेरे सामने ऐसा खड़ा हो कि मुझे उसको नाश न करना पड़े, परन्तु ऐसा कोई न मिला।
И исках от них мужа живуща право и стояща цело пред лицем Моим во время гнева Моего, еже бы не до конца погубити его, и не обретох.
31 ३१ इस कारण मैंने उन पर अपना रोष भड़काया और अपनी जलजलाहट की आग से उन्हें भस्म कर दिया है; मैंने उनकी चाल उन्हीं के सिर पर लौटा दी है, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।”
И излиях нань ярость Мою во огни гнева Моего, еже скончати я: пути их на главы их дах, глаголет Адонаи Господь.

< यहेजकेल 22 >