< यहेजकेल 2 >

1 उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, अपने पाँवों के बल खड़ा हो, और मैं तुझ से बातें करूँगा।”
Сие видение подобие славы Господни. И видех, и падох ниц, и слышах глас Глаголющаго, и рече ко мне: сыне человечь, стани на ноги твоя, и возглаголю тебе.
2 जैसे ही उसने मुझसे यह कहा, वैसे ही आत्मा ने मुझ में समाकर मुझे पाँवों के बल खड़ा कर दिया; और जो मुझसे बातें करता था मैंने उसकी सुनी।
И прииде на мя дух, и взя мя, и воздвиже мя, и постави мя на ногах моих, и слышах Его глаголюща ко мне.
3 उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, मैं तुझे इस्राएलियों के पास अर्थात् बलवा करनेवाली जाति के पास भेजता हूँ, जिन्होंने मेरे विरुद्ध बलवा किया है; उनके पुरखा और वे भी आज के दिन तक मेरे विरुद्ध अपराध करते चले आए हैं।
И рече (Господь) ко мне: сыне человечь, послю тя Аз к дому Израилеву, огорчевающым Мя, иже огорчиша Мя: сами и отцы их отвергошася Мене до днешняго дне:
4 इस पीढ़ी के लोग जिनके पास मैं तुझे भेजता हूँ, वे निर्लज्ज और हठीले हैं;
и сынове жестоколичнии и твердосердечнии. Аз послю тя к тем, и речеши к ним: тако глаголет Адонаи Господь:
5 और तू उनसे कहना, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है,’ इससे वे, जो बलवा करनेवाले घराने के हैं, चाहे वे सुनें या न सुनें, तो भी वे इतना जान लेंगे कि हमारे बीच एक भविष्यद्वक्ता प्रगट हुआ है।
аще убо услышат, или убоятся, зане дом огорчеваяй есть, и познают, яко пророк еси ты посреде их.
6 हे मनुष्य के सन्तान, तू उनसे न डरना; चाहे तुझे काँटों, ऊँटकटारों और बिच्छुओं के बीच भी रहना पड़े, तो भी उनके वचनों से न डरना; यद्यपि वे विद्रोही घराने के हैं, तो भी न तो उनके वचनों से डरना, और न उनके मुँह देखकर तेरा मन कच्चा हो।
И ты, сыне человечь, да не убоишися их, ни ужасайся от лица их: зане разсверепеют и обыдут тя окрест, посреде бо скорпиев ты живеши: словес их не убойся и от лица их не ужасайся, зане дом огорчеваяй есть:
7 इसलिए चाहे वे सुनें या न सुनें; तो भी तू मेरे वचन उनसे कहना, वे तो बड़े विद्रोही हैं।
и возглаголеши словеса Моя к ним, аще убо услышат, или убоятся, зане дом прогневаяй есть.
8 “परन्तु हे मनुष्य के सन्तान, जो मैं तुझ से कहता हूँ, उसे तू सुन ले, उस विद्रोही घराने के समान तू भी विद्रोही न बनना जो मैं तुझे देता हूँ, उसे मुँह खोलकर खा ले।”
И ты, сыне человечь, послушай Глаголющаго к тебе, не буди огорчеваяй, якоже дом преогорчеваяй: отверзи уста твоя и снеждь, яже Аз даю тебе.
9 तब मैंने दृष्टि की और क्या देखा, कि मेरी ओर एक हाथ बढ़ा हुआ है और उसमें एक पुस्तक है।
И видех, и се, рука простерта ко мне, и в ней свиток книжный:
10 १० उसको उसने मेरे सामने खोलकर फैलाया, और वह दोनों ओर लिखी हुई थी; और जो उसमें लिखा था, वे विलाप और शोक और दुःख भरे वचन थे।
и разви его предо мною, и в том писана быша предняя и задняя: и вписано бяше в нем рыдание и жалость и горе.

< यहेजकेल 2 >