< यहेजकेल 17 >

1 यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
Dođe mi riječ Jahvina:
2 “हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल के घराने से यह पहेली और दृष्टान्त कह; प्रभु यहोवा यह कहता है,
“Sine čovječji, smisli zagonetku i iznesi prispodobu domu Izraelovu! Reci:
3 एक लम्बे पंखवाले, परों से भरे और रंग-बिरंगे बड़े उकाब पक्षी ने लबानोन जाकर एक देवदार की फुनगी नोच ली।
'Ovako govori Jahve Gospod: Velik orao, velikih krila, duga perja, gusta, šarena paperja, doletje na Libanon i zgrabi cedrov vrh;
4 तब उसने उस फुनगी की सबसे ऊपर की पतली टहनी को तोड़ लिया, और उसे लेन-देन करनेवालों के देश में ले जाकर व्यापारियों के एक नगर में लगाया।
odlomi mu najvišu grančicu, odnese je u zemlju trgovaca i spusti je u grad prodavača.
5 तब उसने देश का कुछ बीज लेकर एक उपजाऊ खेत में बोया, और उसे बहुत जलभरे स्थान में मजनू के समान लगाया।
Onda uze izdanak iz zemlje, u plodnu ga njivu posadi, kraj obilnih voda stavi, kao vrbu usadi.
6 वह उगकर छोटी फैलनेवाली अंगूर की लता हो गई जिसकी डालियाँ उसकी ओर झुकी, और उसकी जड़ उसके नीचे फैली; इस प्रकार से वह अंगूर की लता होकर कनखा फोड़ने और पत्तों से भरने लगी।
Izdanak proklija, bujan izbi čokot, onizak izraste, mladice mu k orlu segnuše, a pod njim mu žilje bješe; u bujan se razvi čokot, potjera izdanke, mladice razgrana.
7 “फिर एक और लम्बे पंखवाला और परों से भरा हुआ बड़ा उकाब पक्षी था; और वह अंगूर की लता उस स्थान से जहाँ वह लगाई गई थी, उस दूसरे उकाब की ओर अपनी जड़ फैलाने और अपनी डालियाँ झुकाने लगी कि वह उसे खींचा करे।
Bijaše i drugi orao, velik i velikih krila, gusta perja. I gle, čokot k njemu žilje pruži, k njemu upravi grančice svoje da ga natapa bolje od tla u koje bi zasađen.
8 परन्तु वह तो इसलिए अच्छी भूमि में बहुत जल के पास लगाई गई थी, कि कनखाएँ फोड़े, और फले, और उत्तम अंगूर की लता बने।
Na plodnoj njivi, kraj obilnih voda, bješe zasađen: mogao je tjerat' mladice, uroditi rodom, k'o veličanstveni trs izrasti.'
9 इसलिए तू यह कह, कि प्रभु यहोवा यह पूछता है: क्या वह फूले फलेगी? क्या वह उसको जड़ से न उखाड़ेगा, और उसके फलों को न झाड़ डालेगा कि वह अपनी सब हरी नई पत्तियों समेत सूख जाए? इसे जड़ से उखाड़ने के लिये अधिक बल और बहुत से मनुष्यों की आवश्यकता न होगी।
Reci: 'Ovako govori Jahve Gospod: Hoće l' uspijevati? Neće l' mu orao sve žilje izguliti? Neće l' mu sve plodove potrgati? Neće l' mu sve mladice, čim izbiju, sasušiti? Da, i bez snažne mišice, i bez mnoštva naroda, iščupat će ga iz korijena!
10 १० चाहे, वह लगी भी रहे, तो भी क्या वह फूले फलेगी? जब पुरवाई उसे लगे, तब क्या वह बिलकुल सूख न जाएगी? वह तो जहाँ उगी है उसी क्यारी में सूख जाएगी।”
Gle, zasađen je! Hoće l' uspijevati? Čim ga takne istočnjak, neće l' sav usahnuti? Da, na lijehama iz kojih niče uvenut će.'”
11 ११ फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: “उस बलवा करनेवाले घराने से कह,
Dođe mi riječ Jahvina:
12 १२ क्या तुम इन बातों का अर्थ नहीं समझते? फिर उनसे कह, बाबेल के राजा ने यरूशलेम को जाकर उसके राजा और प्रधानों को लेकर अपने यहाँ बाबेल में पहुँचाया।
“Reci domu odmetničkome: 'Zar ne znate što ovo znači?' Reci im: 'Eto, dođe kralj babilonski u Jeruzalem, zarobi mu kralja i sve knezove, odvede ih k sebi u Babilon.
13 १३ तब राजवंश में से एक पुरुष को लेकर उससे वाचा बाँधी, और उसको वश में रहने की शपथ खिलाई, और देश के सामर्थी पुरुषों को ले गया।
Odvede i izdanak iz kraljevskoga koljena, sklopi s njima savez i zakletvom se obveza, pošto odvede sve mogućnike iz zemlje,
14 १४ कि वह राज्य निर्बल रहे और सिर न उठा सके, वरन् वाचा पालने से स्थिर रहे।
da će kraljevstvo ostati neznatno i da se neće dizati, nego će čuvati i držati savez s njime.
15 १५ तो भी इसने घोड़े और बड़ी सेना माँगने को अपने दूत मिस्र में भेजकर उससे बलवा किया। क्या वह फूले फलेगा? क्या ऐसे कामों का करनेवाला बचेगा? क्या वह अपनी वाचा तोड़ने पर भी बच जाएगा?
Ali se on od njega odmetnu; poslanike uputi u Egipat, tražeći od njega konje i jaku vojsku. Hoće li uspjeti? Može li umaći onaj tko tako radi? Raskinu savez, pa da umakne?
16 १६ प्रभु यहोवा यह कहता है, मेरे जीवन की सौगन्ध, जिस राजा की खिलाई हुई शपथ उसने तुच्छ जानी, और जिसकी वाचा उसने तोड़ी, उसके यहाँ जिसने उसे राजा बनाया था, अर्थात् बाबेल में ही वह उसके पास ही मर जाएगा।
Života mi moga, riječ je Jahve Gospoda: jer prezre zakletvu kralja koji ga na prijestolje posadi i razvrže savez s njime, u njegovoj će zemlji umrijeti, usred Babilona!
17 १७ जब वे बहुत से प्राणियों को नाश करने के लिये दमदमा बाँधे, और गढ़ बनाएँ, तब फ़िरौन अपनी बड़ी सेना और बहुतों की मण्डली रहते भी युद्ध में उसकी सहायता न करेगा।
Svojom silnom vojskom i mnoštvom naroda faraon mu neće pomoći u boju kad onaj digne nasipe i sagradi kule opsadne da mu zatre mnogo ljudstvo.
18 १८ क्योंकि उसने शपथ को तुच्छ जाना, और वाचा को तोड़ा; देखो, उसने वचन देने पर भी ऐसे-ऐसे काम किए हैं, इसलिए वह बचने न पाएगा।
Prezreo je zakletvu, razvrgao savez. Da, iako ruku bijaše dao, sve to učini! Ne, neće umaći!'
19 १९ प्रभु यहोवा यह कहता है: मेरे जीवन की सौगन्ध, उसने मेरी शपथ तुच्छ जानी, और मेरी वाचा तोड़ी है; यह पाप मैं उसी के सिर पर डालूँगा।
Stoga ovako govori Jahve Gospod: 'Života mi moga, zakletvu što je prezre i savez što ga razvrže oborit ću na glavu njegovu!
20 २० मैं अपना जाल उस पर फैलाऊँगा और वह मेरे फंदे में फँसेगा; और मैं उसको बाबेल में पहुँचाकर उस विश्वासघात का मुकद्दमा उससे लड़ूँगा, जो उसने मुझसे किया है।
Mrežu ću nad njim razapeti i uhvatit će se u moju zamku, pa ću ga odvesti u Babilon i ondje mu suditi zbog nevjere kojom mi se iznevjeri.
21 २१ उसके सब दलों में से जितने भागें वे सब तलवार से मारे जाएँगे, और जो रह जाएँ वे चारों दिशाओं में तितर-बितर हो जाएँगे। तब तुम लोग जान लोगे कि मुझ यहोवा ही ने ऐसा कहा है।”
Cvijet vojske njegove od mača će pasti, a ostatak se raspršiti u sve vjetrove. I spoznat ćete da ja, Jahve, tako rekoh.'
22 २२ फिर प्रभु यहोवा यह कहता है: “मैं भी देवदार की ऊँची फुनगी में से कुछ लेकर लगाऊँगा, और उसकी सबसे ऊपरवाली कनखाओं में से एक कोमल कनखा तोड़कर एक अति ऊँचे पर्वत पर लगाऊँगा,
Ovako govori Jahve Gospod: 'S vrha cedra velikoga, s vrška mladih grana njegovih, odlomit ću grančicu i posadit' je na gori visokoj, najvišoj.
23 २३ अर्थात् इस्राएल के ऊँचे पर्वत पर लगाऊँगा; तब वह डालियाँ फोड़कर बलवन्त और उत्तम देवदार बन जाएगा, और उसके नीचे अर्थात् उसकी डालियों की छाया में भाँति-भाँति के सब पक्षी बसेरा करेंगे।
Na najvišoj gori izraelskoj nju ću zasaditi: razgranat će se ona, plodom uroditi.
24 २४ तब मैदान के सब वृक्ष जान लेंगे कि मुझ यहोवा ही ने ऊँचे वृक्ष को नीचा और नीचे वृक्ष को ऊँचा किया, हरे वृक्ष को सूखा दिया, और सूखे वृक्ष को हरा भरा कर दिया। मुझ यहोवा ही ने यह कहा और वैसा ही कर भी दिया है।”
I sve će poljsko drveće znati da ja sam Jahve koji visoko drvo ponizujem, a nisko uzvisujem; zeleno drvo sušim, a drvu suhu dajem da rodi. Ja, Jahve, rekoh i učinit ću!'”

< यहेजकेल 17 >