< यहेजकेल 11 >
1 १ तब आत्मा ने मुझे उठाकर यहोवा के भवन के पूर्वी फाटक के पास जिसका मुँह पूर्वी दिशा की ओर है, पहुँचा दिया; और वहाँ मैंने क्या देखा, कि फाटक ही में पच्चीस पुरुष हैं। और मैंने उनके बीच अज्जूर के पुत्र याजन्याह को और बनायाह के पुत्र पलत्याह को देखा, जो प्रजा के प्रधान थे।
Tada se duh podiže i ponese me do istočnih vrata Doma Jahvina, što su okrenuta k istoku. I gle: na ulazu vrata dvadeset i pet ljudi, među kojima vidjeh i Jaazaniju, sina Azurova, i Pelatju, sina Benajina, knezove narodne.
2 २ तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जो मनुष्य इस नगर में अनर्थ कल्पना और बुरी युक्ति करते हैं वे ये ही हैं।
I reče mi: “Sine čovječji, evo ljudi koji smišljaju opačine i koji u ovom gradu daju zle savjete:
3 ३ ये कहते हैं, ‘घर बनाने का समय निकट नहीं, यह नगर हँडा और हम उसमें का माँस है।’
'Nije li čas da gradimo domove? Ovaj je grad kotao, a mi smo meso.'
4 ४ इसलिए हे मनुष्य के सन्तान, इनके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर, भविष्यद्वाणी।”
Zato prorokuj protiv njih, prorokuj, sine čovječji!”
5 ५ तब यहोवा का आत्मा मुझ पर उतरा, और मुझसे कहा, “ऐसा कह, यहोवा यह कहता है: हे इस्राएल के घराने तुम ने ऐसा ही कहा है; जो कुछ तुम्हारे मन में आता है, उसे मैं जानता हूँ।
I duh Jahvin siđe nada me i kaza mi: “Reci: Ovako veli Jahve Gospod: 'Ne govoriš li tako, dome Izraelov? Ali ja poznajem misli vašega srca!
6 ६ तुम ने तो इस नगर में बहुतों को मार डाला वरन् उसकी सड़कों को शवों से भर दिया है।
Množite ubojstva u ovome gradu i njegove ulice punite truplima.'
7 ७ इस कारण प्रभु यहोवा यह कहता है: जो मनुष्य तुम ने इसमें मार डाले हैं, उनके शव ही इस नगररूपी हँडे में का माँस है; और तुम इसके बीच से निकाले जाओगे।
Zato ovako govori Jahve Gospod: 'Oni koje vi probodoste i razbacaste po gradu - oni su meso, a grad je kotao. Zato ću vas ja izvesti sada iz njega.
8 ८ तुम तलवार से डरते हो, और मैं तुम पर तलवार चलाऊँगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
Od mača strahujete, i mač ću na vas dovesti - riječ je Jahve Gospoda!
9 ९ मैं तुम को इसमें से निकालकर परदेशियों के हाथ में कर दूँगा, और तुम को दण्ड दिलाऊँगा।
Izvest ću vas iz grada i predati vas u ruke tuđincima, i sud ću svoj izvršiti nad vama:
10 १० तुम तलवार से मरकर गिरोगे, और मैं तुम्हारा मुकद्दमा, इस्राएल के देश की सीमा पर चुकाऊँगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
od mača ćete pasti! Na međi Izraelovoj sudit ću vam, i tada ćete znati da sam ja Jahve!
11 ११ यह नगर तुम्हारे लिये हँडा न बनेगा, और न तुम इसमें का माँस होंगे; मैं तुम्हारा मुकद्दमा इस्राएल के देश की सीमा पर चुकाऊँगा।
A ovaj grad više vam neće biti kotao i vi nećete biti meso njegovo. Na međi Izraelovoj sudit ću vam,
12 १२ तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ; तुम तो मेरी विधियों पर नहीं चले, और मेरे नियमों को तुम ने नहीं माना; परन्तु अपने चारों ओर की अन्यजातियों की रीतियों पर चले हो।”
i tada ćete znati da sam ja Jahve po čijim uredbama ne živjeste i čijih zakona ne izvršavaste, nego živjeste po zakonima okolnih naroda!'”
13 १३ मैं इस प्रकार की भविष्यद्वाणी कर रहा था, कि बनायाह का पुत्र पलत्याह मर गया। तब मैं मुँह के बल गिरकर ऊँचे शब्द से चिल्ला उठा, और कहा, “हाय प्रभु यहोवा, क्या तू इस्राएल के बचे हुओं को सत्यानाश कर डालेगा?”
Dok ja tako prorokovah, umrije Pelatja, sin Benajin. I ja padoh ničice te zavapih iz svega glasa: “Jao, Jahve Gospode, zar ćeš doista uništiti sav Ostatak doma Izraelova?”
14 १४ तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
I dođe mi riječ Jahvina:
15 १५ “हे मनुष्य के सन्तान, यरूशलेम के निवासियों ने तेरे निकट भाइयों से वरन् इस्राएल के सारे घराने से भी कहा है कि ‘तुम यहोवा के पास से दूर हो जाओ; यह देश हमारे ही अधिकार में दिया गया है।’
“Sine čovječji, tvojoj braći, i tvojim rođacima, i svem domu Izraelovu Jeruzalemci govore: 'Daleko ste od Jahve! Nama je ova zemlja dana u posjed!'
16 १६ परन्तु तू उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है कि मैंने तुम को दूर-दूर की जातियों में बसाया और देश-देश में तितर-बितर कर दिया तो है, तो भी जिन देशों में तुम आए हुए हो, उनमें मैं स्वयं तुम्हारे लिये थोड़े दिन तक पवित्रस्थान ठहरूँगा।’
Zato im reci: Ovako govori Jahve Gospod: 'Ako ih i odagnah među daleke narode, ako ih i rasprših po zemljama, ja ću im sam uskoro biti Svetište u zemljama u kojima se nalaze.'
17 १७ इसलिए, उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है, कि मैं तुम को जाति-जाति के लोगों के बीच से बटोरूँगा, और जिन देशों में तुम तितर-बितर किए गए हो, उनमें से तुम को इकट्ठा करूँगा, और तुम्हें इस्राएल की भूमि दूँगा।’
Stoga im reci: Ovako govori Jahve Gospod: 'Sabrat ću vas iz narodÄa, vratit ću vas iz zemalja u kojima ste bili raspršeni i dat ću vam opet zemlju Izraelovu!
18 १८ और वे वहाँ पहुँचकर उस देश की सब घृणित मूर्तियाँ और सब घृणित काम भी उसमें से दूर करेंगे।
I kad se u nju vrate, istrijebit će iz nje sve grozote i gadosti.
19 १९ और मैं उनका हृदय एक कर दूँगा; और उनके भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूँगा, और उनकी देह में से पत्थर का सा हृदय निकालकर उन्हें माँस का हृदय दूँगा,
I ja ću im dati novo srce i nov ću duh udahnuti u njih: iščupat ću iz njih njihovo kameno srce i stavit ću u njih srce od mesa,
20 २० जिससे वे मेरी विधियों पर नित चला करें और मेरे नियमों को मानें; और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा।
da hode po mojim naredbama i da čuvaju i vrše sve moje zakone. I bit će oni moj narod, a ja Bog njihov!
21 २१ परन्तु वे लोग जो अपनी घृणित मूर्तियाँ और घृणित कामों में मन लगाकर चलते रहते हैं, उनको मैं ऐसा करूँगा कि उनकी चाल उन्हीं के सिर पर पड़ेंगी, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”
A onima kojima srce hodi za grozotama i gadostima oborit ću na glavu njihov put' - riječ je Jahve Gospoda.”
22 २२ इस पर करूबों ने अपने पंख उठाए, और पहिये उनके संग-संग चले; और इस्राएल के परमेश्वर का तेज उनके ऊपर था।
Kerubini podigoše krila i točkovi se digoše za njima, a Slava Boga Izraelova lebdijaše nad njima.
23 २३ तब यहोवा का तेज नगर के बीच में से उठकर उस पर्वत पर ठहर गया जो नगर की पूर्व ओर है।
Slava se Jahvina vinu iz grada i zaustavi se na gori, istočno od grada.
24 २४ फिर आत्मा ने मुझे उठाया, और परमेश्वर के आत्मा की शक्ति से दर्शन में मुझे कसदियों के देश में बन्दियों के पास पहुँचा दिया। और जो दर्शन मैंने पाया था वह लोप हो गया।
A mene duh podiže i ponese duhom Božjim k izgnanicima u zemlju kaldejsku. I iščeznu viđenje koje gledah.
25 २५ तब जितनी बातें यहोवा ने मुझे दिखाई थीं, वे मैंने बन्दियों को बता दीं।
I pripovjedih izgnanicima sve što mi Jahve bijaše objavio.