< निर्गमन 6 >

1 तब यहोवा ने मूसा से कहा, “अब तू देखेगा कि मैं फ़िरौन से क्या करूँगा; जिससे वह उनको बरबस निकालेगा, वह तो उन्हें अपने देश से बरबस निकाल देगा।”
Men HERREN svarede Moses: "Nu skal du få at se, hvad jeg vil gøre ved Farao! Med Magt skal han blive tvunget til at lade dem rejse, og med Magt skal han blive tvunget til at drive dem ud af sit Land!"
2 परमेश्वर ने मूसा से कहा, “मैं यहोवा हूँ;
Gud talede til Moses og sagde til ham: "Jer er HERREN!
3 मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर के नाम से अब्राहम, इसहाक, और याकूब को दर्शन देता था, परन्तु यहोवा के नाम से मैं उन पर प्रगट न हुआ।
For Abraham, Isak og Jakob åbenbarede jeg mig som Gud den Almægtige, men under mit Navn HERREN gav jeg mig ikke til Kende for dem.
4 और मैंने उनके साथ अपनी वाचा दृढ़ की है, अर्थात् कनान देश जिसमें वे परदेशी होकर रहते थे, उसे उन्हें दे दूँ।
Eftersom jeg har oprettet min Pagt med dem om at skænke dem Kana'ans Land, deres Udlændigheds Land, hvor de levede som fremmede,
5 इस्राएली जिन्हें मिस्री लोग दासत्व में रखते हैं उनका कराहना भी सुनकर मैंने अपनी वाचा को स्मरण किया है।
har jeg nu hørt Israeliternes Klageråb over, at Ægypterne holder dem i Trældon, og jeg er kommet min Pagt i Hu.
6 इस कारण तू इस्राएलियों से कह, ‘मैं यहोवा हूँ, और तुम को मिस्रियों के बोझों के नीचे से निकालूँगा, और उनके दासत्व से तुम को छुड़ाऊँगा, और अपनी भुजा बढ़ाकर और भारी दण्ड देकर तुम्हें छुड़ा लूँगा,
Derfor skal du sige til Israeliterne: Jeg er HERREN, og jeg vil udfri eder fra det Trællearbejde, Ægypterne har pålagt eder, og frelse eder fra deres Trældom og udløse eder med udrakt Arm og med vældige Straffedomme;
7 और मैं तुम को अपनी प्रजा बनाने के लिये अपना लूँगा, और मैं तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँगा; और तुम जान लोगे कि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ जो तुम्हें मिस्रियों के बोझों के नीचे से निकाल ले आया।
og så vil jeg antage eder som mit Folk og være eders Gud, og I skal kende, at jeg er HERREN eders Gud, som udfrier eder fra Ægypternes Trællearbejde;
8 और जिस देश के देने की शपथ मैंने अब्राहम, इसहाक, और याकूब से खाई थी उसी में मैं तुम्हें पहुँचाकर उसे तुम्हारा भाग कर दूँगा। मैं तो यहोवा हूँ।’”
og jeg vil føre eder til det Land, jeg har svoret at ville skænke Abraham, Isak og Jakob, og give eder det i Eje. Jeg er HERREN!"
9 ये बातें मूसा ने इस्राएलियों को सुनाईं; परन्तु उन्होंने मन की बेचैनी और दासत्व की क्रूरता के कारण उसकी न सुनी।
Moses kundgjorde nu dette for Israeliterne; men de hørte ikke på Moses, dertil var deres Modløshed for stor og deres Trællearbejde for hårdt
10 १० तब यहोवा ने मूसा से कहा,
Da talede HERREN til Moses og sagde:
11 ११ “तू जाकर मिस्र के राजा फ़िरौन से कह कि इस्राएलियों को अपने देश में से निकल जाने दे।”
"Gå hen og sig til Farao, Ægyptens Konge, at han skal lade Israeliterne drage ud af, sit Land!"
12 १२ और मूसा ने यहोवा से कहा, “देख, इस्राएलियों ने मेरी नहीं सुनी; फिर फ़िरौन मुझ भद्दे बोलनेवाले की कैसे सुनेगा?”
Men Moses sagde for HERRENs Åsyn: "Israeliterne har ikke hørt på mig, hvor skulde da Farao gøre det, tilmed da jeg er uomskåren på Læberne?"
13 १३ तब यहोवा ने मूसा और हारून को इस्राएलियों और मिस्र के राजा फ़िरौन के लिये आज्ञा इस अभिप्राय से दी कि वे इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाल ले जाएँ।
Da talede HERREN til Moses og Aron og sendte dem til Farao, Ægyptens Konge, for at føre Israeliterne ud af Ægypten.
14 १४ उनके पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये हैं: इस्राएल का पहलौठा रूबेन के पुत्र: हनोक, पल्लू, हेस्रोन और कर्मी थे; इन्हीं से रूबेन के कुल निकले।
Følgende var Overhovederne for deres Fædrenehuse: Rubens, Israels førstefødtes, Sønner var: Hanok, Pallu, Hezron og Harmi; det er Rubens Slægter.
15 १५ और शिमोन के पुत्र: यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, और सोहर थे, और एक कनानी स्त्री का बेटा शाऊल भी था; इन्हीं से शिमोन के कुल निकले।
Simeons. Sønner var Jemuel, Jamin, Ohad, Jakin, Zohar og Kana'anæerkvindens Søn Sjaul; det er Simeons Slægter.
16 १६ लेवी के पुत्र जिनसे उनकी वंशावली चली है, उनके नाम ये हैं: अर्थात् गेर्शोन, कहात और मरारी, और लेवी की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई।
Følgende er Navnene på Levis Sønner efter deres Nedstamning: Gerson, Kehat og Merari. Levis Levetid var 137 År.
17 १७ गेर्शोन के पुत्र जिनसे उनका कुल चला: लिब्नी और शिमी थे।
Gersons Sønner var Libni og Sjimi efter deres Slægter.
18 १८ कहात के पुत्र: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल थे, और कहात की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई।
Hehats Sønner var Amram, Jizhar, Hebon og Uzziel. Hehats Levetid var 133 År.
19 १९ मरारी के पुत्र: महली और मूशी थे। लेवियों के कुल जिनसे उनकी वंशावली चली ये ही हैं।
Meraris Sønner var Mali og Musji. Det er Levis Slægter efter deres Nedstamning.
20 २० अम्राम ने अपनी फूफी योकेबेद को ब्याह लिया और उससे हारून और मूसा उत्पन्न हुए, और अम्राम की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई।
Amram tog sin Faster Jokebed til Ægte; og hun fødte ham Aron og Moses. Amrams Levetid var 137 År.
21 २१ यिसहार के पुत्र: कोरह, नेपेग और जिक्री थे।
Jizhars Sønner var Hora, Nefeg og Zikri.
22 २२ उज्जीएल के पुत्र: मीशाएल, एलसाफान और सित्री थे।
Uzziels Sønner var Misjael, Elzafan og Sitri.
23 २३ हारून ने अम्मीनादाब की बेटी, और नहशोन की बहन एलीशेबा को ब्याह लिया; और उससे नादाब, अबीहू, और ईतामार उत्पन्न हुए।
Aron tog Amminadabs Datter, Nahasjons Søster Elisjeba til Ægte; og hun fødte ham Nadab, Abibu, Eleazar og Itamar.
24 २४ कोरह के पुत्र: अस्सीर, एलकाना और अबीआसाप थे; और इन्हीं से कोरहियों के कुल निकले।
Koras Sønner var Assir, Elkana og Abiasaf; det er Koraiternes Slægter.
25 २५ हारून के पुत्र एलीआजर ने पूतीएल की एक बेटी को ब्याह लिया; और उससे पीनहास उत्पन्न हुआ। जिनसे उनका कुल चला। लेवियों के पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये ही हैं।
Arons Søn Eleazar tog en at Putiels Døtre til Ægte; og hun fødte ham Pinehas. Det er Overhovederne for Leviternes Fædrenehuse efter deres Slægter.
26 २६ हारून और मूसा वे ही हैं जिनको यहोवा ने यह आज्ञा दी: “इस्राएलियों को दल-दल करके उनके जत्थों के अनुसार मिस्र देश से निकाल ले आओ।”
Det var Aron og Moses, som HERREN sagde til: "Før Israeliterne ud af Ægypten, Hærafdeling for Hærafdeling!"
27 २७ ये वही मूसा और हारून हैं जिन्होंने मिस्र के राजा फ़िरौन से कहा कि हम इस्राएलियों को मिस्र से निकाल ले जाएँगे।
Det var dem, der talte til Farao, Ægyptens Konge, om at føre Israeliterne ud af Ægypten, Moses og Aron.
28 २८ जब यहोवा ने मिस्र देश में मूसा से यह बात कहीं,
Dengang HERREN talede til Moses i Ægypten,
29 २९ “मैं तो यहोवा हूँ; इसलिए जो कुछ मैं तुम से कहूँगा वह सब मिस्र के राजा फ़िरौन से कहना।”
talede HERREN til Moses således: "Jeg er HERREN! Forkynd Farao, Ægyptens Konge, alt, hvad jeg siger dig!"
30 ३० परन्तु मूसा ने यहोवा को उत्तर दिया, “मैं तो बोलने में भद्दा हूँ; और फ़िरौन कैसे मेरी सुनेगा?”
Men Moses sagde for HERRENs Åsyn: "Se, jeg er uomskåren på Læberne, hvorledes skulde da Farao ville høre på mig?"

< निर्गमन 6 >