< निर्गमन 4 >
1 १ तब मूसा ने उत्तर दिया, “वे मुझ पर विश्वास न करेंगे और न मेरी सुनेंगे, वरन् कहेंगे, ‘यहोवा ने तुझको दर्शन नहीं दिया।’”
Mısee inəxdun alidghıniy qele: – Sayid manbışis zal k'ırı alixhxhes diykkıne, zal haydepxha uvheene: «Rəbb vas dyagu deşva»?
2 २ यहोवा ने उससे कहा, “तेरे हाथ में वह क्या है?” वह बोला, “लाठी।”
Manke Rəbbe eyhen: – Yiğne xıledın hucoone? Mısee eyhen: – Əsaa.
3 ३ उसने कहा, “उसे भूमि पर डाल दे।” जब उसने उसे भूमि पर डाला तब वह सर्प बन गई, और मूसा उसके सामने से भागा।
Rəbbee eyhen: – Man ç'iyelqa dağeççe. Mısee ç'iyelqa dağetçumee, əsaa xoçelqa siyk'al. Mısar çisse hexvana.
4 ४ तब यहोवा ने मूसा से कहा, “हाथ बढ़ाकर उसकी पूँछ पकड़ ले, ताकि वे लोग विश्वास करें कि तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर अर्थात् अब्राहम के परमेश्वर, इसहाक के परमेश्वर, और याकूब के परमेश्वर, यहोवा ने तुझको दर्शन दिया है।”
Rəbbee Mısayk'le eyhen: – Xıl hotku mana bı'ttike avqve. Mısee xıl hotku xoçe bı'ttike avquyng'a, mana xıle əsaalqa siviyk'al.
5 ५ जब उसने हाथ बढ़ाकर उसको पकड़ा तब वह उसके हाथ में फिर लाठी बन गई।
Rəbbee eyhen: – Ğu man kar he'e, İzrailybı hayepxhecen Rəbb, manbışde dekkaaşee, İbrahimee, I'saq'ee, Yaaq'ubee ı'bəədat ha'ana Allah, vas dyaguva.
6 ६ फिर यहोवा ने उससे यह भी कहा, “अपना हाथ छाती पर रखकर ढाँप।” अतः उसने अपना हाथ छाती पर रखकर ढाँप लिया; फिर जब उसे निकाला तब क्या देखा, कि उसका हाथ कोढ़ के कारण हिम के समान श्वेत हो गया है।
Qiyğa Rəbbee meed eyhen: – Xıl eqanaqa k'eççe. Mısee xıl eqanaqa k'eççu qığavhumee, mang'un xıl ık'arıke yiz xhinne cagvara qexhe.
7 ७ तब उसने कहा, “अपना हाथ छाती पर फिर रखकर ढाँप।” और उसने अपना हाथ छाती पर रखकर ढाँप लिया; और जब उसने उसको छाती पर से निकाला तब क्या देखता है कि वह फिर सारी देह के समान हो गया।
Qiyğa Rəbbee eyhen: – Xıl meed eqanaqa k'eççe. Mısee q'öd'es xıl eqanaqa k'eççu qığavhumee, mang'un xıl yug qexhe.
8 ८ तब यहोवा ने कहा, “यदि वे तेरी बात पर विश्वास न करें, और पहले चिन्ह को न मानें, तो दूसरे चिन्ह पर विश्वास करेंगे।
Rəbbee eyhen: – Manbı yiğne ts'eppiyne əlaamatıl haydeepxhene, q'öb'esınçil vuxhesınbı.
9 ९ और यदि वे इन दोनों चिन्हों पर विश्वास न करें और तेरी बात को न मानें, तब तू नील नदी से कुछ जल लेकर सूखी भूमि पर डालना; और जो जल तू नदी से निकालेगा वह सूखी भूमि पर लहू बन जाएगा।”
Sayid manbışe val k'ırı ilydiyxhı q'öd'esde əlaamatılib haydeepxhene, Nil eyhene dameençe xhyan alyat'u ç'iyelqa haç'e'e. Manke man xhyan ebalqa sak'alas.
10 १० मूसा ने यहोवा से कहा, “हे मेरे प्रभु, मैं बोलने में निपुण नहीं, न तो पहले था, और न जब से तू अपने दास से बातें करने लगा; मैं तो मुँह और जीभ का भद्दा हूँ।”
Mısee Rəbbık'le eyhen: – Xudaavanda, zasse şenker uftanra yuşana'as əxı' deş, həşder Ğu zaka yuşanı'ıyle qiyğar əxə deş. Zı yı'q'ra, g'idiyğal yuşana'a.
11 ११ यहोवा ने उससे कहा, “मनुष्य का मुँह किसने बनाया है? और मनुष्य को गूँगा, या बहरा, या देखनेवाला, या अंधा, मुझ यहोवा को छोड़ कौन बनाता है?
Rəbbee mang'uk'le eyhen: – Şavaane insanıs miz huvu? Şavaane insanıke lalıy g'idiyxhena ha'a? Şavaane insanıs uleppı huvu? Şavaane insan bı'rq' qa'a? Nya'a Rəbbee, Zı dişde man gırgın ha'a?
12 १२ अब जा, मैं तेरे मुख के संग होकर जो तुझे कहना होगा वह तुझे सिखाता जाऊँगा।”
Həşdiylemee hora hak'ne, Zı vas eyhesınıd xət qa'asın, yuşana'asıd kumag ha'asın.
13 १३ उसने कहा, “हे मेरे प्रभु, कृपया तू किसी अन्य व्यक्ति को भेज।”
Mısee eyhen: – Hucoone ixhes, Xudaavanda, merna insan g'axıle.
14 १४ तब यहोवा का कोप मूसा पर भड़का और उसने कहा, “क्या तेरा भाई लेवीय हारून नहीं है? मुझे तो निश्चय है कि वह बोलने में निपुण है, और वह तुझ से भेंट करने के लिये निकल भी गया है, और तुझे देखकर मन में आनन्दित होगा।
Rəbbe Mısalqa qəl hav'u eyhen: – Nya'a Leviyne nasıleençena yiğna çoc Harun? Zak'le ats'an mana yugra yuşana'a. Həşde mana yiğne ögiylqa ı'qqə vor. Ğu g'acu mana şadxhesda.
15 १५ इसलिए तू उसे ये बातें सिखाना; और मैं उसके मुख के संग और तेरे मुख के संग होकर जो कुछ तुम्हें करना होगा वह तुम को सिखाता जाऊँगा।
Çocuka yuşane'e, hucooyiy eyhes ıkkan mang'us xət qe'e. Zı vuşde q'öngussana yuşana'as kumag ha'asın, hucooyiy ha'as ıkkanvad xət qa'asın.
16 १६ वह तेरी ओर से लोगों से बातें किया करेगा; वह तेरे लिये मुँह और तू उसके लिये परमेश्वर ठहरेगा।
Vas eyhes ıkkananbı, mang'vee insanaaşilqa hixhara'as. Ğunad mang'ulqa Yizın cuvab hixhar ha'as, manar yiğne cigee yuşan ha'as.
17 १७ और तू इस लाठी को हाथ में लिए जा, और इसी से इन चिन्हों को दिखाना।”
İn əsaa vaka aleet'e, ğu inçika əlaamatbı hagvas.
18 १८ तब मूसा अपने ससुर यित्रो के पास लौटा और उससे कहा, “मुझे विदा कर, कि मैं मिस्र में रहनेवाले अपने भाइयों के पास जाकर देखूँ कि वे अब तक जीवित हैं या नहीं।” यित्रो ने कहा, “कुशल से जा।”
Mısa cune abbateysqa İtronusqa sark'ıl eyhen: – Hasre zı Misireeqa ı'qqəs, ilyakkas yizın xınıbı avxucabee? İtronee eyhen: – Yugna yəq vuxhena.
19 १९ और यहोवा ने मिद्यान देश में मूसा से कहा, “मिस्र को लौट जा; क्योंकि जो मनुष्य तेरे प्राण के प्यासे थे वे सब मर गए हैं।”
Midyanee Rəbbee Mısayk'le eyhen: – Misirqa sak'le, ğu gik'as ıkkanan gırgınbı hapt'ıynbı.
20 २० तब मूसा अपनी पत्नी और बेटों को गदहे पर चढ़ाकर मिस्र देश की ओर परमेश्वर की उस लाठी को हाथ में लिये हुए लौटा।
Mısee dixbıyiy xhunaşşe əməlelqa gyav'u, Allahee uvhuyn əsaayıd xılyaqa alyat'u Misirqa yəqqıl gexha.
21 २१ और यहोवा ने मूसा से कहा, “जब तू मिस्र में पहुँचे तब सावधान हो जाना, और जो चमत्कार मैंने तेरे वश में किए हैं उन सभी को फ़िरौन को दिखलाना; परन्तु मैं उसके मन को हठीला करूँगा, और वह मेरी प्रजा को जाने न देगा।
Rəbbee Mısayk'le eyhen: – Ğu Misirqa sak'ımee Zı vas xət qı'iyn gırgın əlaamatbı fironusne he'e. Zımee mang'uke hı't'iy qa'as, mang'veeyid millet g'aykkas deş.
22 २२ और तू फ़िरौन से कहना, ‘यहोवा यह कहता है, कि इस्राएल मेरा पुत्र वरन् मेरा पहलौठा है,
Ğu fironuk'le eyhe: «Rəbbee inəxüdud eyhe: «İzrail Yizda ts'erriyna dix vorna.
23 २३ और मैं जो तुझ से कह चुका हूँ, कि मेरे पुत्र को जाने दे कि वह मेरी सेवा करे; और तूने अब तक उसे जाने नहीं दिया, इस कारण मैं अब तेरे पुत्र वरन् तेरे पहलौठे को घात करूँगा।’”
Zı vak'le uvhuyn, Zas ı'bəədat he'ecenva Yizda dix g'aykke! Ğumee mana g'aykkı deş. Həşde Zı mançil-allar yiğna ts'erriyna dix gik'as“».
24 २४ तब ऐसा हुआ कि मार्ग पर सराय में यहोवा ने मूसा से भेंट करके उसे मार डालना चाहा।
Yəqqə xəm g'ahaane cigee Rəbb Mısaysqa arı, mana gik'as ıkkiykan.
25 २५ तब सिप्पोरा ने एक तेज चकमक पत्थर लेकर अपने बेटे की खलड़ी को काट डाला, और मूसा के पाँवों पर यह कहकर फेंक दिया, “निश्चय तू लहू बहानेवाला मेरा पति है।”
Mane gahıl, Tsiporee ek'na g'aye alyapt'ı dix sunnat hı'ı çike g'ayşuyn ç'ürüx Mısayne g'elybışik set'u eyhen: – Ğu həşde yizdemee ebana adamiy eyxhe.
26 २६ तब उसने उसको छोड़ दिया। और उसी समय खतने के कारण वह बोली, “तू लहू बहानेवाला पति है।”
Məxüb Rəbbee mang'uke xıl ts'ıts'a'ana. Dix sunnat hı'il-alla Tsiporee Mısayk'le «Ebana adamiyva» eyhe.
27 २७ तब यहोवा ने हारून से कहा, “मूसा से भेंट करने को जंगल में जा।” और वह गया, और परमेश्वर के पर्वत पर उससे मिला और उसको चूमा।
Sabara gah ılğevç'uyle qiyğa, Rəbbee Harunuk'le eyhen: – Mısayne ögiylqa sahreeqa hak'ne. Harunus Mısa Allahne suvaysne qızaxxımee, mang'vee Mısays ubbabı ha'a.
28 २८ तब मूसा ने हारून को यह बताया कि यहोवा ने क्या-क्या बातें कहकर उसको भेजा है, और कौन-कौन से चिन्ह दिखलाने की आज्ञा उसे दी है।
Mısee Harunus Rəbbee cuk'le gırgın uvhiynbıyiy hagveva uvhuyn əlaamatbı yuşan ha'a.
29 २९ तब मूसा और हारून ने जाकर इस्राएलियों के सब पुरनियों को इकट्ठा किया।
Mıseeyiy Harunee İzrailin ağsaqqalar sav'umee,
30 ३० और जितनी बातें यहोवा ने मूसा से कही थीं वह सब हारून ने उन्हें सुनाई, और लोगों के सामने वे चिन्ह भी दिखलाए।
Rəbbee Mısayk'le uvhuyn gırgın kar Harunee yuşana'an. Qiyğaled mang'vee insanaaşine ögiyl man əlaamatbı hagva.
31 ३१ और लोगों ने उन पर विश्वास किया; और यह सुनकर कि यहोवा ने इस्राएलियों की सुधि ली और उनके दुःखों पर दृष्टि की है, उन्होंने सिर झुकाकर दण्डवत् किया।
İzrailybı manbışilqa hayebaxhenbı. Rəbbıkl'e manbışe opxhanna əq'üba g'avcuna, manbı məxüb g'alepçes deşva, manbışik'le g'ayxhımee, İzrailybı gugaybışil gyuv'ur ı'bəədatbı ha'a.