< निर्गमन 33 >

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “तू उन लोगों को जिन्हें मिस्र देश से छुड़ा लाया है संग लेकर उस देश को जा, जिसके विषय मैंने अब्राहम, इसहाक और याकूब से शपथ खाकर कहा था, ‘मैं उसे तुम्हारे वंश को दूँगा।’
Rəbbee Mısayk'le eyhen: – Ğunar, ğu Misirğançe qığavhuyn milletıd ine cigeençe qığeepç'e. İbrahimıs, I'saq'ıs, Yaaq'ubus Zı k'ın g'assır «Zı şoke g'abıynbışis hevlesva» uvhuynne cigabışeeqa hudoora.
2 और मैं तेरे आगे-आगे एक दूत को भेजूँगा और कनानी, एमोरी, हित्ती, परिज्जी, हिब्बी, और यबूसी लोगों को बरबस निकाल दूँगा।
Manbı nyakiy itv gyodatstsen cigabı vod. Zı maabın Kana'anbı, Emorbı, Q'etbı, Perizbı, Q'ivbı, Yevusbı mançe g'ee'epşesınbı. Şu geed hı't'iy millet ıxhal-alla, yəqqə şokun hidya'asva Zı şoka əlyhəəs deş. Zı vale ögiyl maqa malaaik g'axıles.
3 तुम लोग उस देश को जाओ जिसमें दूध और मधु की धारा बहती है; परन्तु तुम हठीले हो, इस कारण मैं तुम्हारे बीच में होकर न चलूँगा, ऐसा न हो कि मैं मार्ग में तुम्हारा अन्त कर डालूँ।”
4 यह बुरा समाचार सुनकर वे लोग विलाप करने लगे; और कोई अपने गहने पहने हुए न रहा।
Man qəlıkan cuvab g'ayxhı millet geşşe giyğal. Neng'vecad uftanın karbı qa'a deş.
5 क्योंकि यहोवा ने मूसा से कह दिया था, “इस्राएलियों को मेरा यह वचन सुना, ‘तुम लोग तो हठीले हो; जो मैं पल भर के लिये तुम्हारे बीच होकर चलूँ, तो तुम्हारा अन्त कर डालूँगा। इसलिए अब अपने-अपने गहने अपने अंगों से उतार दो, कि मैं जानूँ कि तुम्हारे साथ क्या करना चाहिए।’”
Rəbbee Mısayk'le uvhuynniy: – İzrailybışik'le inəxüd eyhe: «Şu hı't'iy milletıd. Zı şoka sık'ırraxheyir ark'ınnaxhiy, Zı şokun ha'asınniy. Həşdemee şu, şolyun uftanın karbı g'ayşe, Zak'led ats'axhxhes şok hucooyiy ha'asva».
6 तब इस्राएली होरेब पर्वत से लेकर आगे को अपने गहने उतारे रहे।
Məxüd Xorev eyhene suvalqa ı'lqəəne cigee İzrailybışe colyun uftanın karbı g'eşşenbı.
7 मूसा तम्बू को छावनी से बाहर वरन् दूर खड़ा कराया करता था, और उसको मिलापवाला तम्बू कहता था। और जो कोई यहोवा को ढूँढ़ता वह उस मिलापवाले तम्बू के पास जो छावनी के बाहर था निकल जाता था।
Mısee çadır insanar vooxhene cigayle xılece şaqana güvxü vuxha. Mısee mane çadırın do «Rəbbika yuşanaa'ana çadır» giyxhe. Rəbb t'abala'ana insan mane çadırısqa arayle ıxha.
8 जब जब मूसा तम्बू के पास जाता, तब-तब सब लोग उठकर अपने-अपने डेरे के द्वार पर खड़े हो जाते, और जब तक मूसा उस तम्बू में प्रवेश न करता था तब तक उसकी ओर ताकते रहते थे।
Mısa Rəbbika yuşanaa'ane çadırısqa əlyhəəne gahıl, millet oza qıxha, cone çadırbışde ghalee ulyozzur, mana çadıreeqa ikkeç'esmee mang'uqa ilyakka ıxha.
9 जब मूसा उस तम्बू में प्रवेश करता था, तब बादल का खम्भा उतरकर तम्बू के द्वार पर ठहर जाता था, और यहोवा मूसा से बातें करने लगता था।
Mısa Rəbbika yuşanaa'ane çadıreeqa ikkeç'umee bulud dirak xhinne givç'u, Rəbb Mısayka yuşana'ane gahıl çadırne ghalee ulyoozar vuxha.
10 १० और सब लोग जब बादल के खम्भे को तम्बू के द्वार पर ठहरा देखते थे, तब उठकर अपने-अपने डेरे के द्वार पर से दण्डवत् करते थे।
Milletık'le buludna dirak çadırene ghalee g'avçumee, manbı oza qeepxha cone çadırbışde ghalee ı'bəədat niyxhe ha'an.
11 ११ और यहोवा मूसा से इस प्रकार आमने-सामने बातें करता था, जिस प्रकार कोई अपने भाई से बातें करे। और मूसा तो छावनी में फिर लौट आता था, पर यहोशू नामक एक जवान, जो नून का पुत्र और मूसा का टहलुआ था, वह तम्बू में से न निकलता था।
Mısayiy Rəbb sana-sang'uka hambazar xhinne yuşan ha'a vuxha. Mançile qiyğa Mısa çadırbı gı'xhı'yne cigeeqa siyk'al ıxha. Mang'una mek'vna kumagçiymee Nunna dix Yeşua mane çadırıke curexhe ıxha deş.
12 १२ और मूसा ने यहोवा से कहा, “सुन तू मुझसे कहता है, ‘इन लोगों को ले चल;’ परन्तु यह नहीं बताया कि तू मेरे संग किसको भेजेगा। तो भी तूने कहा है, ‘तेरा नाम मेरे चित्त में बसा है, और तुझ पर मेरे अनुग्रह की दृष्टि है।’
Mısee Rəbbik'le eyhen: – Ğu zak'le «in millet hot'leva» uvhu. Zaka vuşuyiy g'axilesvad uvhu deş. Ğu uvhuyn «Zak'le ğu doyuka ats'a, ğu Yizde ulesqa yugra qarı».
13 १३ और अब यदि मुझ पर तेरे अनुग्रह की दृष्टि हो, तो मुझे अपनी गति समझा दे, जिससे जब मैं तेरा ज्ञान पाऊँ तब तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर बनी रहे। फिर इसकी भी सुधि कर कि यह जाति तेरी प्रजा है।”
Hək'erar Yiğne ulen zı aqqıxheene, hucoone ixhes zak'le Yiğna yəq haagve. Məxür zak'le Ğu ats'axhxhes, Yiğne ulenır zı aqqasda. Hucoone ixhes, in insanaar Yiğın millet ıxhay yik'el hixan hıma'a.
14 १४ यहोवा ने कहा, “मैं आप चलूँगा और तुझे विश्राम दूँगा।”
Rəbbee Mısayk'le eyhen: – Vas rəhətda ixhecenva, Zıcar vaka ı'qqəs.
15 १५ उसने उससे कहा, “यदि तू आप न चले, तो हमें यहाँ से आगे न ले जा।
Mısee Rəbbik'le eyhen: – Ğu şaka ı'qdəəsxhe, şi inçe qığmaa'a.
16 १६ यह कैसे जाना जाए कि तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर और अपनी प्रजा पर है? क्या इससे नहीं कि तू हमारे संग-संग चले, जिससे मैं और तेरी प्रजा के लोग पृथ्वी भर के सब लोगों से अलग ठहरें?”
Ğu şaka hidyark'ınee, nişikene ats'axhxhes Yiğın milletıd, zınar Yiğne ulen avquvubva? Nişikane menne, zınar, Yiğın milletıd çiyeyne aq'valyne milletbışike cura'as əxəs?
17 १७ यहोवा ने मूसा से कहा, “मैं यह काम भी जिसकी चर्चा तूने की है करूँगा; क्योंकि मेरे अनुग्रह की दृष्टि तुझ पर है, और तेरा नाम मेरे चित्त में बसा है।”
Rəbbee Mısayk'le eyhen: – Ğu Yizde ulesqa yugra qarıva, Zak'le ğu doyuka ats'ava, Zı ğu uvhuyn ha'asın.
18 १८ उसने कहा, “मुझे अपना तेज दिखा दे।”
Mısee eyhen: – Hucoone ixhes, manke Yiğna gırgına xəbvalla zak'le haagve.
19 १९ उसने कहा, “मैं तेरे सम्मुख होकर चलते हुए तुझे अपनी सारी भलाई दिखाऊँगा, और तेरे सम्मुख यहोवा नाम का प्रचार करूँगा, और जिस पर मैं अनुग्रह करना चाहूँ उसी पर अनुग्रह करूँगा, और जिस पर दया करना चाहूँ उसी पर दया करूँगा।”
Rəbbee eyhen: – Zı Yizda gırgına yugvalla vak'le haagvasda, Zı Yizın YAHVE doyud vak'le ats'axhya'asın. Zas ıkkanang'us Zı yugvalla, vukkanang'usub rəhı'm haa'as.
20 २० फिर उसने कहा, “तू मेरे मुख का दर्शन नहीं कर सकता; क्योंकि मनुष्य मेरे मुख का दर्शन करके जीवित नहीं रह सकता।”
Vak'le Yizın aq'va g'aces deş. Yizın aq'va g'acuna insan üç'ürra axvas deş.
21 २१ फिर यहोवा ने कहा, “सुन, मेरे पास एक स्थान है, तू उस चट्टान पर खड़ा हो;
Qiyğa Rəbbee eyhen: – Haane Yizde k'anene ganzil ciga vobna, mançil ulyozre.
22 २२ और जब तक मेरा तेज तेरे सामने होकर चलता रहे तब तक मैं तुझे चट्टान के दरार में रखूँगा, और जब तक मैं तेरे सामने होकर न निकल जाऊँ तब तक अपने हाथ से तुझे ढाँपे रहूँगा;
Yizın Nur inençe ı'lğəəmee, Zı ğu ganzeene sacigeeqa gixhxhı, ooqad Zı ılğeç'esmee xıl aqqas.
23 २३ फिर मैं अपना हाथ उठा लूँगा, तब तू मेरी पीठ का तो दर्शन पाएगा, परन्तु मेरे मुख का दर्शन नहीं मिलेगा।”
Qiyğa Zı mançe xıl g'ayşumee, vak'le Yizın yı'q'cad g'aces, aq'va g'aces deş.

< निर्गमन 33 >