< निर्गमन 30 >

1 “फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।
“[Tell the skilled workers to] make an altar from acacia wood, for burning incense.
2 उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ की हो, वह चौकोर हो, और उसकी ऊँचाई दो हाथ की हो, और उसके सींग उसी टुकड़े से बनाए जाएँ।
It is to be square, (18 in./45 cm.) on each side. It is to be (3 feet/90 cm.) high. [Tell them to] make [a projection that looks like] a horn on each of the top corners. The projections must be carved from the same block of wood that the altar [is made from].
3 और वेदी के ऊपरवाले पल्ले और चारों ओर के बाजुओं और सींगों को शुद्ध सोने से मढ़ना, और इसके चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।
[They must] cover the top and the four sides, including the projections, with pure gold. Put a gold border around the altar, [near the top].
4 और इसकी बाड़ के नीचे इसके आमने-सामने के दोनों पल्लों पर सोने के दो-दो कड़े बनाकर इसके दोनों ओर लगाना, वे इसके उठाने के डंडों के खानों का काम देंगे।
[They must] make two gold rings for carrying the altar. [They must] attach them to the altar below the border, one on each side of the altar. These rings are for the poles for carrying the altar.
5 डंडों को बबूल की लकड़ी के बनाकर उनको सोने से मढ़ना।
[Tell them to] make these [two] poles from acacia wood and cover them with gold.
6 और तू उसको उस पर्दे के आगे रखना जो साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने है, अर्थात् प्रायश्चितवाले ढकने के आगे जो साक्षीपत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुझ से मिला करूँगा।
[They must] put this altar outside the curtain that hangs in front of the sacred chest and its lid. That is the place where I will talk with you.
7 और उसी वेदी पर हारून सुगन्धित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तब वह धूप को जलाए,
Aaron must burn sweet-smelling incense on this altar. He must burn some every morning when he takes care of the lamps,
8 तब साँझ के समय जब हारून दीपकों को जलाए तब धूप जलाया करे, यह धूप यहोवा के सामने तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में नित्य जलाया जाए।
and he must burn some in the evening when he lights the lamps. The incense must be burned continually, throughout all future generations.
9 और उस वेदी पर तुम और प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न इस पर अर्घ देना।
The priests must not burn on the altar any incense that I have not told you to burn, or burn any animal on it, or any grain offering for me, or pour any wine on it as an offering.
10 १० हारून वर्ष में एक बार इसके सींगों पर प्रायश्चित करे; और तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में वर्ष में एक बार प्रायश्चित के पापबलि के लहू से इस पर प्रायश्चित किया जाए; यह यहोवा के लिये परमपवित्र है।”
One time every year Aaron must perform the ritual for making this altar pure. He must do it by putting on its four projections some of the blood from the animal that was sacrificed (to remove the guilt of the people’s sins/so that the people would no longer be guilty for sins). This ritual is to be done by Aaron and his descendants throughout all future generations. This altar must be completely dedicated to me, Yahweh.”
11 ११ और तब यहोवा ने मूसा से कहा,
Yahweh also said to Moses/me,
12 १२ “जब तू इस्राएलियों की गिनती लेने लगे, तब वे गिनने के समय जिनकी गिनती हुई हो अपने-अपने प्राणों के लिये यहोवा को प्रायश्चित दें, जिससे जब तू उनकी गिनती कर रहा हो उस समय कोई विपत्ति उन पर न आ पड़े।
“When your [leaders] (take a census of/count) the Israeli people, each man [who is counted] must pay to me a price to save his life. They must do this in order that no disaster will happen to them while the people are being counted.
13 १३ जितने लोग गिने जाएँ वे पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार आधा शेकेल दें, (यह शेकेल बीस गेरा का होता है), यहोवा की भेंट आधा शेकेल हो।
Every man who is counted must pay to me (0.2 ounces/5.7 grams) of silver. They must use the official standard when they weigh the silver.
14 १४ बीस वर्ष के या उससे अधिक अवस्था के जितने गिने जाएँ उनमें से एक-एक जन यहोवा को भेंट दे।
All the men who are at least 20 years old must pay this amount to me when the people are counted.
15 १५ जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्चित के निमित्त यहोवा की भेंट अर्पित की जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें, और न कंगाल लोग उससे कम दें।
Rich men must not pay more than this amount, and poor men must not pay less than this amount, when they pay this money to save their lives.
16 १६ और तू इस्राएलियों से प्रायश्चित का रुपया लेकर मिलापवाले तम्बू के काम में लगाना; जिससे वह यहोवा के सम्मुख इस्राएलियों के स्मरणार्थ चिन्ह ठहरे, और उनके प्राणों का प्रायश्चित भी हो।”
Your leaders must collect this money from the Israeli people and give it to [those who will] take care of the Sacred Tent. This money is the payment for the lives of those who take care of the Sacred Tent, (to enable me not to forget them/and then I will remember to protect them).”
17 १७ और यहोवा ने मूसा से कहा,
Yahweh [also] said to Moses/me,
18 १८ “धोने के लिये पीतल की एक हौदी और उसका पाया भी पीतल का बनाना। और उसे मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच में रखकर उसमें जल भर देना;
“[Tell the skilled workers to] make a bronze washbasin and a bronze base for it. [They must] put it between the Sacred Tent and the altar, and fill it with water.
19 १९ और उसमें हारून और उसके पुत्र अपने-अपने हाथ पाँव धोया करें।
Aaron and his sons must ritually wash their hands and their feet with this water
20 २० जब जब वे मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें तब-तब वे हाथ पाँव जल से धोएँ, नहीं तो मर जाएँगे; और जब जब वे वेदी के पास सेवा टहल करने, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य जलाने को आएँ तब-तब वे हाथ पाँव धोएँ, न हो कि मर जाएँ।
before they enter the Sacred Tent and before they come to the altar to sacrifice offerings that will be burned on it. If [they do that], they will not die [because of disobeying my instructions].
21 २१ यह हारून और उसके पीढ़ी-पीढ़ी के वंश के लिये सदा की विधि ठहरे।”
They must wash their hands and their feet, in order that they will not die. They and the males descended from them must obey this ritual throughout all generations.”
22 २२ फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
Yahweh also said to Moses/me,
23 २३ “तू उत्तम से उत्तम सुगन्ध-द्रव्य ले, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार पाँच सौ शेकेल अपने आप निकला हुआ गन्धरस, और उसका आधा, अर्थात् ढाई सौ शेकेल सुगन्धित दालचीनी और ढाई सौ शेकेल सुगन्धित अगर,
“[Tell the people to] collect some of the finest spices— (12 pounds/6 kg.) of (liquid myrrh/sweet-smelling sap named myrrh), (6 pounds/3 kg.) of sweet-smelling cinnamon, (6 pounds/3 kg.) of a sweet-smelling cane/reed,
24 २४ और पाँच सौ शेकेल तज, और एक हीन जैतून का तेल लेकर
and (12 pounds/6 kg.) of (cassia/a sweet-smelling bark named cassia). [Be sure] that they use the official standard when they weigh these things. Tell an expert perfumer to mix these with (one gallon/four liters) of olive oil
25 २५ उनसे अभिषेक का पवित्र तेल, अर्थात् गंधी की रीति से तैयार किया हुआ सुगन्धित तेल बनवाना; यह अभिषेक का पवित्र तेल ठहरे।
to make sacred oil for anointing.
26 २६ और उससे मिलापवाले तम्बू का, और साक्षीपत्र के सन्दूक का,
Use this oil for anointing the Sacred Tent, the sacred chest,
27 २७ और सारे सामान समेत मेज का, और सामान समेत दीवट का, और धूपवेदी का,
the table and all the things that are used with it, the lampstand and all the things that are used to take care of it, the altar for [burning] incense,
28 २८ और सारे सामान समेत होमवेदी का, और पाए समेत हौदी का अभिषेक करना।
and the altar for offering sacrifices that will be burned, along with its bases and the washbasin and all the things that are used with it.
29 २९ और उनको पवित्र करना, जिससे वे परमपवित्र ठहरें; और जो कुछ उनसे छू जाएगा वह पवित्र हो जाएगा।
Dedicate them by anointing them, in order that they will be completely holy/sacred. Anyone or anything that touches the altar will become taboo.
30 ३० फिर हारून का उसके पुत्रों के साथ अभिषेक करना, और इस प्रकार उन्हें मेरे लिये याजक का काम करने के लिये पवित्र करना।
And anoint Aaron and his sons. [By doing that], you will dedicate them to serve me [by being] priests.
31 ३१ और इस्राएलियों को मेरी यह आज्ञा सुनाना, ‘यह तेल तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में मेरे लिये पवित्र अभिषेक का तेल होगा।
And tell the Israeli people, ‘This oil will be my sacred anointing oil that must be used throughout all future generations.
32 ३२ यह किसी मनुष्य की देह पर न डाला जाए, और मिलावट में उसके समान और कुछ न बनाना; यह पवित्र है, यह तुम्हारे लिये भी पवित्र होगा।
You must not pour it on the bodies of people who are not priests, and you must not make other oil to be like it by mixing the same amount of those things. This oil is sacred, and you must consider it to be sacred.’
33 ३३ जो कोई इसके समान कुछ बनाए, या जो कोई इसमें से कुछ पराए कुलवाले पर लगाए, वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।’”
I will consider that anyone who makes ointment like this [for any other purpose], and anyone who puts any of this ointment on someone who is not a priest, no longer be allowed to associate with my people.”
34 ३४ फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “बोल, नखी और कुन्दरू, ये सुगन्ध-द्रव्य निर्मल लोबान समेत ले लेना, ये सब एक तौल के हों,
Yahweh also said to Moses/me, “[Tell the people to] take equal parts of several sweet spices—stacte, onycha, galbanum, and pure frankincense—
35 ३५ और इनका धूप अर्थात् नमक मिलाकर गंधी की रीति के अनुसार शुद्ध और पवित्र सुगन्ध-द्रव्य बनवाना;
and tell an expert perfumer to mix them together to make some perfume. Add some salt to keep it pure and make it holy.
36 ३६ फिर उसमें से कुछ पीसकर बारीक कर डालना, तब उसमें से कुछ मिलापवाले तम्बू में साक्षीपत्र के आगे, जहाँ पर मैं तुझ से मिला करूँगा वहाँ रखना; वह तुम्हारे लिये परमपवित्र होगा।
Beat some of it into a fine powder. Then take some of it into the Sacred Tent and sprinkle it in front of the sacred chest. You must all consider this incense to be very holy.
37 ३७ और जो धूप तू बनवाएगा, मिलावट में उसके समान तुम लोग अपने लिये और कुछ न बनवाना; वह तुम्हारे आगे यहोवा के लिये पवित्र होगा।
The people must not mix the same spices to make incense for themselves. This incense must be completely dedicated to me, Yahweh.
38 ३८ जो कोई सूँघने के लिये उसके समान कुछ बनाए वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।”
I will consider that anyone who makes incense like this to use it for perfume will no longer be allowed to associate with my people.”

< निर्गमन 30 >