< निर्गमन 3 >

1 मूसा अपने ससुर यित्रो नामक मिद्यान के याजक की भेड़-बकरियों को चराता था; और वह उन्हें जंगल की पश्चिमी ओर होरेब नामक परमेश्वर के पर्वत के पास ले गया।
Og Moses gjætte småfeet hos Jetro, sin svigerfar, presten i Midian, og han drev engang småfeet bortom ørkenen og kom til Guds berg, til Horeb.
2 और परमेश्वर के दूत ने एक कँटीली झाड़ी के बीच आग की लौ में उसको दर्शन दिया; और उसने दृष्टि उठाकर देखा कि झाड़ी जल रही है, पर भस्म नहीं होती।
Der åpenbarte Herrens engel sig for ham i en luende ild, midt ut av en tornebusk; og han så op, og se, tornebusken stod i lys lue, men tornebusken brente ikke op.
3 तब मूसा ने कहा, “मैं उधर जाकर इस बड़े अचम्भे को देखूँगा कि वह झाड़ी क्यों नहीं जल जाती।”
Og Moses sa: Jeg vil gå bort og se dette vidunderlige syn, hvorfor tornebusken ikke brenner op.
4 जब यहोवा ने देखा कि मूसा देखने को मुड़ा चला आता है, तब परमेश्वर ने झाड़ी के बीच से उसको पुकारा, “हे मूसा, हे मूसा!” मूसा ने कहा, “क्या आज्ञा।”
Da Herren så at han gikk bort for å se, ropte Gud til ham midt ut av tornebusken og sa: Moses, Moses! Og han svarte: Ja, her er jeg.
5 उसने कहा, “इधर पास मत आ, और अपने पाँवों से जूतियों को उतार दे, क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है वह पवित्र भूमि है।”
Da sa han: Kom ikke nærmere, dra dine sko av dine føtter! For det sted du står på, er hellig jord.
6 फिर उसने कहा, “मैं तेरे पिता का परमेश्वर, और अब्राहम का परमेश्वर, इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर हूँ।” तब मूसा ने जो परमेश्वर की ओर निहारने से डरता था अपना मुँह ढाँप लिया।
Så sa han: Jeg er din fars Gud, Abrahams Gud, Isaks Gud og Jakobs Gud. Da skjulte Moses sitt ansikt, for han fryktet for å skue Gud.
7 फिर यहोवा ने कहा, “मैंने अपनी प्रजा के लोग जो मिस्र में हैं उनके दुःख को निश्चय देखा है, और उनकी जो चिल्लाहट परिश्रम करानेवालों के कारण होती है उसको भी मैंने सुना है, और उनकी पीड़ा पर मैंने चित्त लगाया है;
Og Herren sa: Jeg har sett mitt folks nød i Egypten, og jeg har hørt deres klagerop over arbeidsfogdene; jeg vet hvad de lider.
8 इसलिए अब मैं उतर आया हूँ कि उन्हें मिस्रियों के वश से छुड़ाऊँ, और उस देश से निकालकर एक अच्छे और बड़े देश में जिसमें दूध और मधु की धारा बहती है, अर्थात् कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्जी, हिब्बी, और यबूसी लोगों के स्थान में पहुँचाऊँ।
Og nu er jeg steget ned for å utfri dem av egypternes hånd og for å føre dem op fra dette land til et godt og vidtstrakt land, til et land som flyter med melk og honning, det land hvor kana'anittene bor og hetittene og amorittene og ferisittene og hevittene og jebusittene.
9 इसलिए अब सुन, इस्राएलियों की चिल्लाहट मुझे सुनाई पड़ी है, और मिस्रियों का उन पर अंधेर करना भी मुझे दिखाई पड़ा है,
Nu er Israels barns skrik nådd op til mig, og jeg har også sett hvorledes egypterne mishandler dem.
10 १० इसलिए आ, मैं तुझे फ़िरौन के पास भेजता हूँ कि तू मेरी इस्राएली प्रजा को मिस्र से निकाल ले आए।”
Så gå nu du avsted, jeg vil sende dig til Farao, og du skal føre mitt folk, Israels barn, ut av Egypten!
11 ११ तब मूसा ने परमेश्वर से कहा, “मैं कौन हूँ जो फ़िरौन के पास जाऊँ, और इस्राएलियों को मिस्र से निकाल ले आऊँ?”
Men Moses sa til Gud: Hvem er jeg, at jeg skulde gå til Farao, og at jeg skulde føre Israels barn ut av Egypten?
12 १२ उसने कहा, “निश्चय मैं तेरे संग रहूँगा; और इस बात का कि तेरा भेजनेवाला मैं हूँ, तेरे लिए यह चिन्ह होगा; कि जब तू उन लोगों को मिस्र से निकाल चुके तब तुम इसी पहाड़ पर परमेश्वर की उपासना करोगे।”
Og han sa: Sannelig, jeg vil være med dig, og dette skal være dig et tegn på at jeg har sendt dig: Når du har ført folket ut av Egypten, da skal I holde gudstjeneste på dette fjell.
13 १३ मूसा ने परमेश्वर से कहा, “जब मैं इस्राएलियों के पास जाकर उनसे यह कहूँ, ‘तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है,’ तब यदि वे मुझसे पूछें, ‘उसका क्या नाम है?’ तब मैं उनको क्या बताऊँ?”
Da sa Moses til Gud: Men når jeg nu kommer til Israels barn og sier til dem: Eders fedres Gud har sendt mig til eder, og de så spør mig: Hvad er hans navn? - hvad skal jeg da svare dem?
14 १४ परमेश्वर ने मूसा से कहा, “मैं जो हूँ सो हूँ।” फिर उसने कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना, ‘जिसका नाम मैं हूँ है उसी ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है।’”
Og Gud sa til Moses: Jeg er den jeg er; og han sa: Så skal du si til Israels barn: "Jeg er" har sendt mig til eder.
15 १५ फिर परमेश्वर ने मूसा से यह भी कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना, ‘तुम्हारे पूर्वजों का परमेश्वर, अर्थात् अब्राहम का परमेश्वर, इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर, यहोवा, उसी ने मुझ को तुम्हारे पास भेजा है। देख सदा तक मेरा नाम यही रहेगा, और पीढ़ी-पीढ़ी में मेरा स्मरण इसी से हुआ करेगा।’
Og Gud sa fremdeles til Moses: Så skal du si til Israels barn: Herren, eders fedres Gud, Abrahams Gud, Isaks Gud og Jakobs Gud, har sendt mig til eder. Dette er mitt navn til evig tid, og så skal de kalle mig fra slekt til slekt.
16 १६ इसलिए अब जाकर इस्राएली पुरनियों को इकट्ठा कर, और उनसे कह, ‘तुम्हारे पूर्वज अब्राहम, इसहाक, और याकूब के परमेश्वर, यहोवा ने मुझे दर्शन देकर यह कहा है कि मैंने तुम पर और तुम से जो बर्ताव मिस्र में किया जाता है उस पर भी चित्त लगाया है;
Gå nu og kall sammen de eldste i Israel og si til dem: Herren, eders fedres Gud, har åpenbaret sig for mig, Abrahams, Isaks og Jakobs Gud, og sagt: Jeg har sett til eder og vet hvorledes de farer frem mot eder i Egypten.
17 १७ और मैंने ठान लिया है कि तुम को मिस्र के दुःखों में से निकालकर कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्जी हिब्बी, और यबूसी लोगों के देश में ले चलूँगा, जो ऐसा देश है कि जिसमें दूध और मधु की धारा बहती है।’
Og jeg sa: Jeg vil føre eder ut av alt det onde I lider i Egypten, til kana'anittenes og hetittenes og amorittenes og ferisittenes og hevittenes og jebusittenes land, til et land som flyter med melk og honning.
18 १८ तब वे तेरी मानेंगे; और तू इस्राएली पुरनियों को संग लेकर मिस्र के राजा के पास जाकर उससे यह कहना, ‘इब्रियों के परमेश्वर, यहोवा से हम लोगों की भेंट हुई है; इसलिए अब हमको तीन दिन के मार्ग पर जंगल में जाने दे कि अपने परमेश्वर यहोवा को बलिदान चढ़ाएँ।’
Og de skal høre på dine ord, og du skal gå inn til kongen i Egypten, du og de eldste i Israel, og I skal si til ham: Herren, hebreernes Gud, har møtt oss; la oss nu gå tre dagsreiser ut i ørkenen og ofre til Herren vår Gud.
19 १९ मैं जानता हूँ कि मिस्र का राजा तुम को जाने न देगा वरन् बड़े बल से दबाए जाने पर भी जाने न देगा।
Men jeg vet at kongen i Egypten ikke vil gi eder lov til å dra ut, ikke engang om han får kjenne en sterk hånd over sig.
20 २० इसलिए मैं हाथ बढ़ाकर उन सब आश्चर्यकर्मों से जो मिस्र के बीच करूँगा उस देश को मारूँगा; और उसके पश्चात् वह तुम को जाने देगा।
Derfor vil jeg rekke ut min hånd og slå Egypten med alle mine under, som jeg vil gjøre midt iblandt dem; så skal han la eder fare.
21 २१ तब मैं मिस्रियों से अपनी इस प्रजा पर अनुग्रह करवाऊँगा; और जब तुम निकलोगे तब खाली हाथ न निकलोगे।
Og jeg vil la dette folk finne yndest hos egypterne, så I, når I drar ut, ikke skal dra tomhendt bort;
22 २२ वरन् तुम्हारी एक-एक स्त्री अपनी-अपनी पड़ोसिन, और अपने-अपने घर में रहनेवाली से सोने चाँदी के गहने, और वस्त्र माँग लेगी, और तुम उन्हें अपने बेटों और बेटियों को पहनाना; इस प्रकार तुम मिस्रियों को लूटोगे।”
men enhver kvinne skal be sin grannekvinne og den som bor i hennes hus, om smykker av sølv og gull og om klær, og I skal la eders sønner og eders døtre ta dem på sig; dette er det bytte I skal ta av egypterne.

< निर्गमन 3 >