< निर्गमन 27 >
1 १ “फिर वेदी को बबूल की लकड़ी की, पाँच हाथ लम्बी और पाँच हाथ चौड़ी बनवाना; वेदी चौकोर हो, और उसकी ऊँचाई तीन हाथ की हो।
“Načini žrtvenik od bagremova drva, pet lakata dug, pet lakata širok - prava četvorina - i tri lakta visok.
2 २ और उसके चारों कोनों पर चार सींग बनवाना; वे उस समेत एक ही टुकड़े के हों, और उसे पीतल से मढ़वाना।
Na njegova četiri ugla načini rogove. Neka mu rogovi budu u jednome komadu s njim. I tučem ga okuj.
3 ३ और उसकी राख उठाने के पात्र, और फावड़ियां, और कटोरे, और काँटे, और अँगीठियाँ बनवाना; उसका कुल सामान पीतल का बनवाना।
Dalje, načini za žrtvenik posude za zgrtanje otpadaka: strugače, kotliće, viljuške i kadionike. Sve potrepštine za žrtvenik načini od tuča.
4 ४ और उसके पीतल की जाली की एक झंझरी बनवाना; और उसके चारों सिरों में पीतल के चार कड़े लगवाना।
Onda načini za nj rešetku od tuča, u obliku mrežice,
5 ५ और उस झंझरी को वेदी के चारों ओर की कँगनी के नीचे ऐसे लगवाना कि वह वेदी की ऊँचाई के मध्य तक पहुँचे।
a na četiri ugla mrežicu ispod izbočine žrtvenika, tako da zahvati do sredine žrtvenika.
6 ६ और वेदी के लिये बबूल की लकड़ी के डंडे बनवाना, और उन्हें पीतल से मढ़वाना।
Napravi zatim motke za žrtvenik, motke od bagremova drva, pa ih tučem okuj.
7 ७ और डंडे कड़ों में डाले जाएँ, कि जब जब वेदी उठाई जाए तब वे उसकी दोनों ओर पर रहें।
Neka se motke provuku kroz kolutove, tako da dođu na obje strane žrtvenika kad se nosi.
8 ८ वेदी को तख्तों से खोखली बनवाना; जैसी वह इस पर्वत पर तुझे दिखाई गई है वैसी ही बनाई जाए।
Načini ga šuplja, od dasaka: kako ti je pokazano na brdu, onako neka je i napravljen.”
9 ९ “फिर निवास के आँगन को बनवाना। उसकी दक्षिण ओर के लिये तो बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के सब पर्दों को मिलाए कि उसकी लम्बाई सौ हाथ की हो; एक ओर पर तो इतना ही हो।
“Napravi i dvorište Prebivališta. Na južnoj strani napravi zavjese od prepredenog lana, sto lakata u dužinu s te strane.
10 १० और उनके बीस खम्भे बनें, और इनके लिये पीतल की बीस कुर्सियाँ बनें, और खम्भों के कुण्डे और उनकी पट्टियाँ चाँदी की हों।
Njihovih dvadeset stupova neka stoji na dvadeset podnožja od tuča i neka imaju kopče i šipke od srebra.
11 ११ और उसी भाँति आँगन की उत्तर ओर की लम्बाई में भी सौ हाथ लम्बे पर्दे हों, और उनके भी बीस खम्भे और इनके लिये भी पीतल के बीस खाने हों; और उन खम्भों के कुण्डे और पट्टियाँ चाँदी की हों।
Isto tako za sjevernu stranu načini plahte sto lakata duge. Njihovih dvadeset stupova i dvadeset podnožja od tuča, ali kopče i šipke neka su od srebra.
12 १२ फिर आँगन की चौड़ाई में पश्चिम की ओर पचास हाथ के पर्दे हों, उनके खम्भे दस और खाने भी दस हों।
Širini dvorišta sa zapadne strane trebat će zavjese pedeset lakata duge, sa deset stupova i deset podnožja.
13 १३ पूरब की ओर पर आँगन की चौड़ाई पचास हाथ की हो।
Širina dvorišta prema istočnoj strani neka bude pedeset lakata.
14 १४ और आँगन के द्वार की एक ओर पन्द्रह हाथ के पर्दे हों, और उनके खम्भे तीन और खाने तीन हों।
Nadalje, zavjese s jedne strane vrata neka su petnaest lakata duge, sa svoja tri stupa i njihova tri podnožja.
15 १५ और दूसरी ओर भी पन्द्रह हाथ के पर्दे हों, उनके भी खम्भे तीन और खाने तीन हों।
A s druge strane neka su zavjese opet petnaest lakata, sa svoja tri stupa i njihova tri podnožja.
16 १६ आँगन के द्वार के लिये एक परदा बनवाना, जो नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े और बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े का कामदार बना हुआ बीस हाथ का हो, उसके खम्भे चार और खाने भी चार हों।
Za dvorišni ulaz: vezen zastor od dvadeset lakata, od ljubičastog, crvenog i tamnocrvenog prediva i prepredenog lana; i sa svoja četiri stupa i njihova četiri podnožja.
17 १७ आँगन के चारों ओर के सब खम्भे चाँदी की पट्टियों से जुड़े हुए हों, उनके कुण्डे चाँदी के और खाने पीतल के हों।
Svi stupovi naokolo dvorišta neka su povezani srebrnim šipkama. Neka su im kopče od srebra, a podnožja od tuča.
18 १८ आँगन की लम्बाई सौ हाथ की, और उसकी चौड़ाई बराबर पचास हाथ की और उसकी कनात की ऊँचाई पाँच हाथ की हो, उसकी कनात बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े की बने, और खम्भों के खाने पीतल के हों।
Neka je dvorište u duljinu sto lakata, u širinu pedeset, a u visinu pet lakata. Neka su mu plahte od prepredenog lana, podnožja od tuča.
19 १९ निवास के भाँति-भाँति के बर्तन और सब सामान और उसके सब खूँटे और आँगन के भी सब खूँटे पीतल ही के हों।
Sve potrepštine u Prebivalištu za opću upotrebu i svi njegovi kočići, a tako i kočići u dvorištu, neka su od tuča.”
20 २० “फिर तू इस्राएलियों को आज्ञा देना, कि मेरे पास दीवट के लिये कूट के निकाला हुआ जैतून का निर्मल तेल ले आना, जिससे दीपक नित्य जलता रहे।
“Nadalje, naredi Izraelcima da ti za svjetlo donose čistoga ulja od istupanih maslina, tako da svjetlo neprestano gori.
21 २१ मिलापवाले तम्बू में, उस बीचवाले पर्दे से बाहर जो साक्षीपत्र के आगे होगा, हारून और उसके पुत्र दीवट साँझ से भोर तक यहोवा के सामने सजा कर रखें। यह विधि इस्राएलियों की पीढ़ियों के लिये सदैव बनी रहेगी।
Aron i njegovi sinovi neka ga postavljaju u Šator sastanka izvan zavjese što zaklanja Svjedočanstvo da gori pred Jahvom od večeri do jutra. Neka je to neopoziva naredba za izraelske naraštaje.”