< निर्गमन 18 >

1 जब मूसा के ससुर मिद्यान के याजक यित्रो ने यह सुना, कि परमेश्वर ने मूसा और अपनी प्रजा इस्राएल के लिये क्या-क्या किया है, अर्थात् यह कि किस रीति से यहोवा इस्राएलियों को मिस्र से निकाल ले आया।
І почув Їтро́, жрець мідіянський, Мойсеїв тесть, усе, що́ зробив був Бог для Мойсея та для Свого наро́ду Ізра́їлевого, що вивів Господь Ізраїля з Єгипту.
2 तब मूसा के ससुर यित्रो मूसा की पत्नी सिप्पोरा को, जो पहले अपने पिता के घर भेज दी गई थी,
І взяв Їтро, Мойсеїв тесть, жінку Мойсеєву Ціппору, по відісла́нні її,
3 और उसके दोनों बेटों को भी ले आया; इनमें से एक का नाम मूसा ने यह कहकर गेर्शोम रखा था, “मैं अन्य देश में परदेशी हुआ हूँ।”
та обох синів її, що ймення одному Ґершом, бо сказав був: „Я став прихо́дьком у чужому краї“,
4 और दूसरे का नाम उसने यह कहकर एलीएजेर रखा, “मेरे पिता के परमेश्वर ने मेरा सहायक होकर मुझे फ़िरौन की तलवार से बचाया।”
а ймення другому Еліезер, бо „ Бог мого батька був мені по́міччю, і визволив мене від фараонового меча“.
5 मूसा की पत्नी और पुत्रों को उसका ससुर यित्रो संग लिए मूसा के पास जंगल के उस स्थान में आया, जहाँ परमेश्वर के पर्वत के पास उसका डेरा पड़ा था।
І прибув Їтро, тесть Мойсеів, і сини його та жінка його до Мойсея в пустиню, де він ота́борився там біля Божої гори.
6 और आकर उसने मूसा के पास यह कहला भेजा, “मैं तेरा ससुर यित्रो हूँ, और दोनों बेटों समेत तेरी पत्नी को तेरे पास ले आया हूँ।”
І сказав він до Мойсея: „Я, тесть твій Їтро, прихо́джу до тебе, і жінка твоя, і оби́два сини її з нею“.
7 तब मूसा अपने ससुर से भेंट करने के लिये निकला, और उसको दण्डवत् करके चूमा; और वे परस्पर कुशलता पूछते हुए डेरे पर आ गए।
І вийшов Мойсей навпроти свого тестя, та й уклонився до землі, і поцілував його. І питали вони один о́дного про мир, і ввійшли до намету.
8 वहाँ मूसा ने अपने ससुर से वर्णन किया कि यहोवा ने इस्राएलियों के निमित्त फ़िरौन और मिस्रियों से क्या-क्या किया, और इस्राएलियों ने मार्ग में क्या-क्या कष्ट उठाया, फिर यहोवा उन्हें कैसे-कैसे छुड़ाता आया है।
І оповів Мойсей своєму те́стеві про все, що́ зробив був Господь фараонові та Єгиптові через Ізраїля, про всі ті труднощі, які він спіткав був по дорозі, та Господь визволив їх.
9 तब यित्रो ने उस समस्त भलाई के कारण जो यहोवा ने इस्राएलियों के साथ की थी कि उन्हें मिस्रियों के वश से छुड़ाया था, मगन होकर कहा,
І тішився Їтро всім тим добром, що вчинив Господь для Ізраїля, що визволив його з єгипетської руки.
10 १० “धन्य है यहोवा, जिसने तुम को फ़िरौन और मिस्रियों के वश से छुड़ाया, जिसने तुम लोगों को मिस्रियों की मुट्ठी में से छुड़ाया है।
І промовив Їтро: „Благослове́нний Господь, що ви́зволив вас з єгипетської руки та з руки фараонової, що визволив народ з-під руки єгипетської.
11 ११ अब मैंने जान लिया है कि यहोवा सब देवताओं से बड़ा है; वरन् उस विषय में भी जिसमें उन्होंने इस्राएलियों के साथ अहंकारपूर्ण व्यवहार किया था।”
Тепер я знаю, що Господь більший за всіх богів, бо зробив це за те, що єги́птяни вихваля́лись над ними“.
12 १२ तब मूसा के ससुर यित्रो ने परमेश्वर के लिये होमबलि और मेलबलि चढ़ाए, और हारून इस्राएलियों के सब पुरनियों समेत मूसा के ससुर यित्रो के संग परमेश्वर के आगे भोजन करने को आया।
І взяв Їтро, Мойсеїв тесть, цілопа́лення та жертви для Бога. І прийшов Аарон та всі старші́ Ізраїлеві їсти хліб з Мойсеєвим тестем перед Божим обличчям.
13 १३ दूसरे दिन मूसा लोगों का न्याय करने को बैठा, और भोर से साँझ तक लोग मूसा के आस-पास खड़े रहे।
I сталося назавтра, і сів Мойсей судити народ, а народ стояв навколо Мойсея від ра́нку аж до ве́чора.
14 १४ यह देखकर कि मूसा लोगों के लिये क्या-क्या करता है, उसके ससुर ने कहा, “यह क्या काम है जो तू लोगों के लिये करता है? क्या कारण है कि तू अकेला बैठा रहता है, और लोग भोर से साँझ तक तेरे आस-पास खड़े रहते हैं?”
І побачив тесть Мойсеїв усе, що́ він робить наро́дові, та й сказав: „Що́ це за річ, що ти робиш народові? Для чо́го ти сидиш сам один, а ввесь народ стоїть навколо від ранку аж до вечора?“
15 १५ मूसा ने अपने ससुर से कहा, “इसका कारण यह है कि लोग मेरे पास परमेश्वर से पूछने आते हैं।
А Мойсей відказав своєму те́стеві: „Бо народ приходить до мене питатися су́ду Бога.
16 १६ जब जब उनका कोई मुकद्दमा होता है तब-तब वे मेरे पास आते हैं और मैं उनके बीच न्याय करता, और परमेश्वर की विधि और व्यवस्था उन्हें समझाता हूँ।”
Бо як мають вони справу, то приходять до мене, і я суджу́ поміж тим і тим, та оголошую постанови Божі та зако́ни Його“.
17 १७ मूसा के ससुर ने उससे कहा, “जो काम तू करता है वह अच्छा नहीं।
І сказав тесть Мойсеїв до нього: „Недобра ця річ, що ти чиниш.
18 १८ और इससे तू क्या, वरन् ये लोग भी जो तेरे संग हैं निश्चय थक जाएँगे, क्योंकि यह काम तेरे लिये बहुत भारी है; तू इसे अकेला नहीं कर सकता।
Справді сто́мишся і ти, і народ той, що з тобою, бо ця справа тяжча за тебе. Не потра́пиш ти чинити її сам один!
19 १९ इसलिए अब मेरी सुन ले, मैं तुझको सम्मति देता हूँ, और परमेश्वर तेरे संग रहे। तू तो इन लोगों के लिये परमेश्वर के सम्मुख जाया कर, और इनके मुकद्दमों को परमेश्वर के पास तू पहुँचा दिया कर।
Тепер послухай мого слова, пораджу тобі, — і буде Бог із тобою! Стій за народ перед Богом, і принось справи до Бога.
20 २० इन्हें विधि और व्यवस्था प्रगट कर करके, जिस मार्ग पर इन्हें चलना, और जो-जो काम इन्हें करना हो, वह इनको समझा दिया कर।
І ти остереже́ш їх за постанови та за зако́ни, і об'я́виш їм ту путь, якою вони підуть, і те діло, яке вони зроблять.
21 २१ फिर तू इन सब लोगों में से ऐसे पुरुषों को छाँट ले, जो गुणी, और परमेश्वर का भय माननेवाले, सच्चे, और अन्याय के लाभ से घृणा करनेवाले हों; और उनको हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास, और दस-दस मनुष्यों पर प्रधान नियुक्त कर दे।
А ти на́здриш зо всього народу мужів здібних, богобоязли́вих, мужів справедливих, що нена́видять зиск, і настано́виш їх над ними тисяцькими, сотниками, п'ятдесятниками та десятниками.
22 २२ और वे सब समय इन लोगों का न्याय किया करें; और सब बड़े-बड़े मुकद्दमों को तो तेरे पास ले आया करें, और छोटे-छोटे मुकद्दमों का न्याय आप ही किया करें; तब तेरा बोझ हलका होगा, क्योंकि इस बोझ को वे भी तेरे साथ उठाएँगे।
І будуть вони судити народ кожного ча́су. І станеться, — кожну велику справу вони принесуть до тебе, а кожну малу справу — розсудять самі. Полегши́ собі, і нехай вони несуть тягар із тобою.
23 २३ यदि तू यह उपाय करे, और परमेश्वर तुझको ऐसी आज्ञा दे, तो तू ठहर सकेगा, और ये सब लोग अपने स्थान को कुशल से पहुँच सकेंगे।”
Коли ти зробиш цю річ, а Бог тобі накаже, то ти втримаєшся, а також увесь народ цей при́йде на своє місце в мирі“.
24 २४ अपने ससुर की यह बात मानकर मूसा ने उसके सब वचनों के अनुसार किया।
І послухався Мойсей голосу тестя свого, і зробив усе, що́ той був сказав.
25 २५ अतः उसने सब इस्राएलियों में से गुणी पुरुष चुनकर उन्हें हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास, दस-दस, लोगों के ऊपर प्रधान ठहराया।
І вибрав Мойсей здібних мужів зо всього Ізраїля, і настанови́в їх начальниками над народом, — тисяцькими, сотниками, п'ятдесятниками та десятниками.
26 २६ और वे सब लोगों का न्याय करने लगे; जो मुकद्दमा कठिन होता उसे तो वे मूसा के पास ले आते थे, और सब छोटे मुकद्दमों का न्याय वे आप ही किया करते थे।
І судили вони народ кожного ча́су. Справу трудну приносили Мойсеєві, а кожну малу справу — судили самі.
27 २७ तब मूसा ने अपने ससुर को विदा किया, और उसने अपने देश का मार्ग लिया।
І відпустив Мойсей тестя свого, і він пішов собі до кра́ю свого́.

< निर्गमन 18 >