< एस्तेर 7 >

1 अतः राजा और हामान एस्तेर रानी के भोज में आ गए।
به این ترتیب پادشاه و هامان در مجلس ضیافت ملکه استر حاضر شدند.
2 और राजा ने दूसरे दिन दाखमधु पीते-पीते एस्तेर से फिर पूछा, “हे एस्तेर रानी! तेरा क्या निवेदन है? वह पूरा किया जाएगा। और तू क्या माँगती है? माँग, और आधा राज्य तक तुझे दिया जाएगा।”
موقع صرف شراب، باز پادشاه از استر پرسید: «استر، درخواست تو چیست؟ هر چه بخواهی به تو می‌دهم، حتی اگر نصف مملکتم باشد!»
3 एस्तेर रानी ने उत्तर दिया, “हे राजा! यदि तू मुझ पर प्रसन्न है, और राजा को यह स्वीकार हो, तो मेरे निवेदन से मुझे, और मेरे माँगने से मेरे लोगों को प्राणदान मिले।
استر جواب داد: «تقاضای من این است: اگر مورد لطف پادشاه قرار گرفته‌ام و اگر پادشاه صلاح بدانند، جان من و جان قوم مرا نجات دهند.
4 क्योंकि मैं और मेरी जाति के लोग बेच डाले गए हैं, और हम सब घात और नाश किए जानेवाले हैं। यदि हम केवल दास-दासी हो जाने के लिये बेच डाले जाते, तो मैं चुप रहती; चाहे उस दशा में भी वह विरोधी राजा की हानि भर न सकता।”
چون من و قوم من فروخته شده‌ایم تا قتل عام شویم. اگر فقط به غلامی و کنیزی فروخته می‌شدیم، من سکوت می‌کردم، زیرا با این موضوع پیش پا افتاده مزاحم پادشاه نمی‌شدم.»
5 तब राजा क्षयर्ष ने एस्तेर रानी से पूछा, “वह कौन है? और कहाँ है जिसने ऐसा करने की मनसा की है?”
خشایارشا از استر پرسید: «این شخص کیست که جرأت کرده چنین کاری کند؟ او کجاست؟»
6 एस्तेर ने उत्तर दिया, “वह विरोधी और शत्रु यही दुष्ट हामान है।” तब हामान राजा-रानी के सामने भयभीत हो गया।
استر جواب داد: «دشمن ما این هامان شرور است!» آنگاه هامان از ترس پادشاه و ملکه به لرزه افتاد.
7 राजा क्रोध से भरकर, दाखमधु पीने से उठकर, राजभवन की बारी में निकल गया; और हामान यह देखकर कि राजा ने मेरी हानि ठानी होगी, एस्तेर रानी से प्राणदान माँगने को खड़ा हुआ।
پادشاه خشمگین شد و برخاسته به باغ قصر رفت. اما هامان که می‌دانست پادشاه او را مجازات خواهد کرد، به طرف استر رفت تا التماس کند که جانش را نجات دهد.
8 जब राजा राजभवन की बारी से दाखमधु पीने के स्थान में लौट आया तब क्या देखा, कि हामान उसी चौकी पर जिस पर एस्तेर बैठी है झुक रहा है; और राजा ने कहा, “क्या यह घर ही में मेरे सामने ही रानी से बरबस करना चाहता है?” राजा के मुँह से यह वचन निकला ही था, कि सेवकों ने हामान का मुँह ढाँप दिया।
ولی درست در لحظه‌ای که هامان خود را بر تختی که استر بر آن بود، می‌انداخت، پادشاه وارد اتاق شد. پس پادشاه فریاد برآورد: «آیا این مرد به هنگام حضور من در خانه، به ملکه دست‌درازی می‌کند؟» تا این سخن از دهان پادشاه بیرون آمد، جلاد بالای سر هامان حاضر شد!
9 तब राजा के सामने उपस्थित रहनेवाले खोजों में से हर्बोना नाम एक ने राजा से कहा, “हामान के यहाँ पचास हाथ ऊँचा फांसी का एक खम्भा खड़ा है, जो उसने मोर्दकै के लिये बनवाया है, जिसने राजा के हित की बात कही थी।” राजा ने कहा, “उसको उसी पर लटका दो।”
در این وقت حربونا، یکی از خواجه‌سرایان دربار به پادشاه گفت: «قربان، چوبه دار بیست و پنج متری در حیاط خانهٔ هامان آماده است! او این دار را برای مردخای که جان پادشاه را از سوء قصد نجات داد، ساخته است.» پادشاه دستور داد: «هامان را روی آن به دار آویزید!»
10 १० तब हामान उसी खम्भे पर जो उसने मोर्दकै के लिये तैयार कराया था, लटका दिया गया। इस पर राजा का गुस्सा ठंडा हो गया।
پس هامان را روی همان داری که برای مردخای بر پا کرده بود، به دار آویختند، و خشم پادشاه فرو نشست.

< एस्तेर 7 >