< एस्तेर 5 >
1 १ तीसरे दिन एस्तेर अपने राजकीय वस्त्र पहनकर राजभवन के भीतरी आँगन में जाकर, राजभवन के सामने खड़ी हो गई। राजा तो राजभवन में राजगद्दी पर भवन के द्वार के सामने विराजमान था;
die autem tertio induta est Hester regalibus vestimentis et stetit in atrio domus regiae quod erat interius contra basilicam regis at ille sedebat super solium in consistorio palatii contra ostium domus
2 २ और जब राजा ने एस्तेर रानी को आँगन में खड़ी हुई देखा, तब उससे प्रसन्न होकर सोने का राजदण्ड जो उसके हाथ में था उसकी ओर बढ़ाया। तब एस्तेर ने निकट जाकर राजदण्ड की नोक छुई।
cumque vidisset Hester reginam stantem placuit oculis eius et extendit contra eam virgam auream quam tenebat manu quae accedens osculata est summitatem virgae eius
3 ३ तब राजा ने उससे पूछा, “हे एस्तेर रानी, तुझे क्या चाहिये? और तू क्या माँगती है? माँग और तुझे आधा राज्य तक दिया जाएगा।”
dixitque ad eam rex quid vis Hester regina quae est petitio tua etiam si dimidiam regni partem petieris dabitur tibi
4 ४ एस्तेर ने कहा, “यदि राजा को स्वीकार हो, तो आज हामान को साथ लेकर उस भोज में आए, जो मैंने राजा के लिये तैयार किया है।”
at illa respondit si regi placet obsecro ut venias ad me hodie et Aman tecum ad convivium quod paravi
5 ५ तब राजा ने आज्ञा दी, “हामान को तुरन्त ले आओ, कि एस्तेर का निमंत्रण ग्रहण किया जाए।” अतः राजा और हामान एस्तेर के तैयार किए हुए भोज में आए।
statimque rex vocate inquit cito Aman ut Hester oboediat voluntati venerunt itaque rex et Aman ad convivium quod eis regina paraverat
6 ६ भोज के समय जब दाखमधु पिया जाता था, तब राजा ने एस्तेर से कहा, “तेरा क्या निवेदन है? वह पूरा किया जाएगा। और तू क्या माँगती है? माँग, और आधा राज्य तक तुझे दिया जाएगा।”
dixitque ei rex postquam vinum biberat abundanter quid petis ut detur tibi et pro qua re postulas etiam si dimidiam partem regni mei petieris inpetrabis
7 ७ एस्तेर ने उत्तर दिया, “मेरा निवेदन और जो मैं माँगती हूँ वह यह है,
cui respondit Hester petitio mea et preces istae sunt
8 ८ कि यदि राजा मुझ पर प्रसन्न है और मेरा निवेदन सुनना और जो वरदान मैं माँगू वही देना राजा को स्वीकार हो, तो राजा और हामान कल उस भोज में आएँ जिसे मैं उनके लिये करूँगी, और कल मैं राजा के इस वचन के अनुसार करूँगी।”
si inveni gratiam in conspectu regis et si regi placet ut det mihi quod postulo et meam impleat petitionem veniat rex et Aman ad convivium quod paravi eis et cras regi aperiam voluntatem meam
9 ९ उस दिन हामान आनन्दित और मन में प्रसन्न होकर बाहर गया। परन्तु जब उसने मोर्दकै को राजभवन के फाटक में देखा, कि वह उसके सामनेन तो खड़ा हुआ, और न हटा, तब वह मोर्दकै के विरुद्ध क्रोध से भर गया।
egressus est itaque illo die Aman laetus et alacer cumque vidisset Mardocheum sedentem ante fores palatii et non solum non adsurrexisse sibi sed nec motum quidem de loco sessionis suae indignatus est valde
10 १० तो भी वह अपने को रोककर अपने घर गया; और अपने मित्रों और अपनी स्त्री जेरेश को बुलवा भेजा।
et dissimulata ira reversus in domum suam convocavit ad se amicos et Zares uxorem suam
11 ११ तब हामान ने, उनसे अपने धन का वैभव, और अपने बाल-बच्चों की बढ़ती और राजा ने उसको कैसे-कैसे बढ़ाया, और सब हाकिमों और अपने सब कर्मचारियों से ऊँचा पद दिया था, इन सब का वर्णन किया।
et exposuit illis magnitudinem divitiarum suarum filiorumque turbam et quanta eum gloria super omnes principes et servos suos rex elevasset
12 १२ हामान ने यह भी कहा, “एस्तेर रानी ने भी मुझे छोड़ और किसी को राजा के संग, अपने किए हुए भोज में आने न दिया; और कल के लिये भी राजा के संग उसने मुझी को नेवता दिया है।
et post haec ait regina quoque Hester nullum alium vocavit cum rege ad convivium praeter me apud quam etiam cras cum rege pransurus sum
13 १३ तो भी जब जब मुझे वह यहूदी मोर्दकै राजभवन के फाटक में बैठा हुआ दिखाई पड़ता है, तब-तब यह सब मेरी दृष्टि में व्यर्थ लगता है।”
et cum haec omnia habeam nihil me habere puto quamdiu videro Mardocheum Iudaeum sedentem ante fores regias
14 १४ उसकी पत्नी जेरेश और उसके सब मित्रों ने उससे कहा, “पचास हाथ ऊँचा फांसी का एक खम्भा बनाया जाए, और सवेरे को राजा से कहना, कि उस पर मोर्दकै लटका दिया जाए; तब राजा के संग आनन्द से भोज में जाना।” इस बात से प्रसन्न होकर हामान ने वैसा ही फांसी का एक खम्भा बनवाया।
responderuntque ei Zares uxor eius et ceteri amici iube parari excelsam trabem habentem altitudinem quinquaginta cubitos et dic mane regi ut adpendatur super eam Mardocheus et sic ibis cum rege laetus ad convivium placuit ei consilium et iussit excelsam parari crucem