< एस्तेर 10 >

1 राजा क्षयर्ष ने देश और समुद्र के टापुओं पर कर लगाया।
וישם המלך אחשרש (אחשורש) מס על הארץ ואיי הים
2 उसके माहात्म्य और पराक्रम के कामों, और मोर्दकै की उस बड़ाई का पूरा ब्योरा, जो राजा ने उसकी की थी, क्या वह मादै और फारस के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
וכל מעשה תקפו וגבורתו ופרשת גדלת מרדכי אשר גדלו המלך--הלוא הם כתובים על ספר דברי הימים למלכי מדי ופרס
3 यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के बाद था, और यहूदियों की दृष्टि में बड़ा था, और उसके सब भाई उससे प्रसन्न थे, क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई की खोज में रहा करता था और अपने सब लोगों से शान्ति की बातें कहा करता था।
כי מרדכי היהודי משנה למלך אחשורוש וגדול ליהודים ורצוי לרב אחיו--דרש טוב לעמו ודבר שלום לכל זרעו

< एस्तेर 10 >