< इफिसियों 2 >

1 और उसने तुम्हें भी जिलाया, जो अपने अपराधों और पापों के कारण मरे हुए थे।
पुराणे बखत म्ह थारे धोरै नई जिन्दगी कोनी थी, थम अपणे बुरे काम्मां अर पापां के कारण मरे होए माणसां के समान थे।
2 जिनमें तुम पहले इस संसार की रीति पर, और आकाश के अधिकार के अधिपति अर्थात् उस आत्मा के अनुसार चलते थे, जो अब भी आज्ञा न माननेवालों में कार्य करता है। (aiōn g165)
थम उस बखत दुनिया की रीति-रिवाज के मुताबिक, बुरी आत्मायाँ के सरदार जो अकास म्ह सै, उसके मुताबिक चाल्लों थे, जो इब भी उनके मनां म्ह काम करै सै, जो परमेसवर का हुकम न्ही मानते। (aiōn g165)
3 इनमें हम भी सब के सब पहले अपने शरीर की लालसाओं में दिन बिताते थे, और शरीर, और मन की मनसाएँ पूरी करते थे, और अन्य लोगों के समान स्वभाव ही से क्रोध की सन्तान थे।
इन म्ह हम भी सारे के सारे पैहले अपणी देह की लालसाओं म्ह दिन बितावा थे, अर देह अर मन की मर्जियाँ नै पूरी करा थे, अर और माणसां की ढाळ सुभाव तै ए छो की ऊलाद थे।
4 परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है; अपने उस बड़े प्रेम के कारण जिससे उसने हम से प्रेम किया,
पर परमेसवर नै जो दया का धनी सै, अपणे उस घणे प्यार कै कारण जिसतै उसनै म्हारै तै प्यार करया।
5 जब हम अपराधों के कारण मरे हुए थे, तो हमें मसीह के साथ जिलाया; अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है,
अपणे पुराणे जीवन म्ह पापां के कारण हम मरे होए थे तो परमेसवर नै जिस तरियां यीशु मसीह ताहीं जिन्दा करया, हमनै भी आत्मिक रूप तै जिन्दा करैगा, अर सुर्गीय जगहां म्ह मसीह कै गेल्या बिठावैगा, अर परमेसवर के अनुग्रह तै ए थारा उद्धार होया सै।
6 और मसीह यीशु में उसके साथ उठाया, और स्वर्गीय स्थानों में उसके साथ बैठाया।
7 कि वह अपनी उस दया से जो मसीह यीशु में हम पर है, आनेवाले समयों में अपने अनुग्रह का असीम धन दिखाए। (aiōn g165)
परमेसवर नै यो इस खात्तर करया के अपणी दया तै जो मसीह यीशु म्ह म्हारै पै सै, आण आळे दिनां म्ह दिखा सकै, के उसका अनुग्रह कितना बड़ा सै, हम जो मसीह म्ह सां, उसनै म्हारे पै भी अनुग्रह दिखाया। (aiōn g165)
8 क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर का दान है;
जिब थमनै परमेसवर पै बिश्वास करया तो उसनै अपणे अनुग्रह के जरिये थारा उद्धार करया सै, थारा उद्धार थारी ओड़ तै न्ही, बल्के परमेसवर ओड़ तै दान सै।
9 और न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे।
यो इस करकै न्ही होया के थमनै कोए भला काम करया सै, अर थम उसपै घमण्ड करो।
10 १० क्योंकि हम परमेश्वर की रचना हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहले से हमारे करने के लिये तैयार किया।
क्यूँके हम उसके बणाए होए सां, अर मसीह यीशु म्ह उन भले काम्मां के खात्तर रचे गये जिन ताहीं परमेसवर नै पैहले तै म्हारे करण कै खात्तर तैयार करया।
11 ११ इस कारण स्मरण करो, कि तुम जो शारीरिक रीति से अन्यजाति हो, और जो लोग शरीर में हाथ के किए हुए खतने से खतनावाले कहलाते हैं, वे तुम को खतनारहित कहते हैं,
इस कारण थम याद राक्खों के थम जन्म तै गैर यहूदी सों, अर यहूदी लोग थारा मजाक उड़ावै सै, के थारा खतना कोनी होया, पर उनका खतना होया सै, इस खात्तर वे परमेसवर के लोग सै। पर उननै खतना अपणी देह का करवाया सै मन का कोनी करवाया।
12 १२ तुम लोग उस समय मसीह से अलग और इस्राएल की प्रजा के पद से अलग किए हुए, और प्रतिज्ञा की वाचाओं के भागी न थे, और आशाहीन और जगत में ईश्वर रहित थे।
थम उस बखत मसीह ताहीं कोनी जाणो थे, अर थम परमेसवर के चुणे होए इस्राएली माणस कोनी थे, अर वादे कै करार के भी साझ्झी कोनी थे, जो उसनै अपणे माणसां तै बाँधी थी, अर बिना आस अर दुनिया म्ह बिना ईश्‍वर के थे।
13 १३ पर अब मसीह यीशु में तुम जो पहले दूर थे, मसीह के लहू के द्वारा निकट हो गए हो।
पर पैहले जो थम, परमेसवर तै दूर थे, परमेसवर नै थारे ताहीं मसीह यीशु के लहू बहाण के जरिये धोरै बुला लिये सों।
14 १४ क्योंकि वही हमारा मेल है, जिसने यहूदियों और अन्यजातियों को एक कर दिया और अलग करनेवाले दीवार को जो बीच में थी, ढा दिया।
मसीह नै हम यहूदी अर थम गैर यहूदी माणसां म्ह शान्ति बणाई सै, पुराणे बखत म्ह यो लाग्गै था के यहूदी अर गैर यहूदी माणसां म्ह एक दीवार सै, वो एक-दुसरे तै नफरत करै थे, पर मसीह नै वा दीवार ढ़ा दी सै, अर दोन्नु दलां ताहीं एक कर दिया सै।
15 १५ और अपने शरीर में बैर अर्थात् वह व्यवस्था जिसकी आज्ञाएँ विधियों की रीति पर थीं, मिटा दिया कि दोनों से अपने में एक नई जाति उत्पन्न करके मेल करा दे,
उसनै अपणी मौत के जरिये मूसा के नियम-कायदा ताहीं रद कर दिया, ताके वो यहूदी अर गैर यहूदी माणसां म्ह शान्ति लेकै आवै, अर इसके जरिये वो अपणे-आप म्ह यहूदी अर गैर यहूदी की जगहां एक नई जात बणा दे।
16 १६ और क्रूस पर बैर को नाश करके इसके द्वारा दोनों को एक देह बनाकर परमेश्वर से मिलाए।
उसनै क्रूस पै अपणी जाण देकै यहूदी-अर गैर यहूदी माणसां म्ह बैर का नाश करकै एक देह बणाकै परमेसवर तै मिला दिया।
17 १७ और उसने आकर तुम्हें जो दूर थे, और उन्हें जो निकट थे, दोनों को मेल-मिलाप का सुसमाचार सुनाया।
मसीह नै आकै थम गैर यहूदी जो उसतै दूर थे, अर थम यहूदी माणस जो परमेसवर कै लोवै थे, दोनुआ ताहीं मेळ-मिलाप का सुसमाचार सुणाया।
18 १८ क्योंकि उस ही के द्वारा हम दोनों की एक आत्मा में पिता के पास पहुँच होती है।
क्यूँके मसीह म्ह ए हम सब उस एक पवित्र आत्मा कै जरिये ए पिता के धोरै पोहच सका सां।
19 १९ इसलिए तुम अब परदेशी और मुसाफिर नहीं रहे, परन्तु पवित्र लोगों के संगी स्वदेशी और परमेश्वर के घराने के हो गए।
इस करकै थम गैर यहूदी इब विदेशी अर मुसाफिर कोनी रहे, पर पवित्र माणसां के साथी देशी अर परमेसवर के कुण्बे के होगे सों।
20 २० और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नींव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो।
थम उस घर की तरियां सों जिसकी नीम प्रेरित अर नबी सै, अर जिसकै कोणे का पत्थर मसीह यीशु आप सै।
21 २१ जिसमें सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है,
मसीह ए सै जिसनै घर ताहीं टिकाकै राख्या सै, अर उसतै प्रभु कै खात्तर एक पवित्र मन्दर बणदा जावै सै।
22 २२ जिसमें तुम भी आत्मा के द्वारा परमेश्वर का निवास-स्थान होने के लिये एक साथ बनाए जाते हो।
क्यूँके थम मसीह म्ह सों, इस खात्तर थम गैर यहूदी बिश्वासी परमेसवर के माणसां गैल एक होगे, ताके थम वो घर बणदे जाओ जिस म्ह परमेसवर रहवै सै।

< इफिसियों 2 >