< सभोपदेशक 12 >
1 १ अपनी जवानी के दिनों में अपने सृजनहार को स्मरण रख, इससे पहले कि विपत्ति के दिन और वे वर्ष आएँ, जिनमें तू कहे कि मेरा मन इनमें नहीं लगता।
and to remember [obj] to create you in/on/with day youth your till which not to come (in): come day [the] distress: evil and to touch year which to say nothing to/for me in/on/with them pleasure
2 २ इससे पहले कि सूर्य और प्रकाश और चन्द्रमा और तारागण अंधेरे हो जाएँ, और वर्षा होने के बाद बादल फिर घिर आएँ;
till which not to darken [the] sun and [the] light and [the] moon and [the] star and to return: return [the] cloud after [the] rain
3 ३ उस समय घर के पहरुए काँपेंगे, और बलवन्त झुक जाएँगे, और पिसनहारियाँ थोड़ी रहने के कारण काम छोड़ देंगी, और झरोखों में से देखनेवालियाँ अंधी हो जाएँगी,
in/on/with day which/that to tremble to keep: guard [the] house: home and to pervert human [the] strength and to cease [the] to grind for to diminish and to darken [the] to see: see in/on/with window
4 ४ और सड़क की ओर के किवाड़ बन्द होंगे, और चक्की पीसने का शब्द धीमा होगा, और तड़के चिड़िया बोलते ही एक उठ जाएगा, और सब गानेवालियों का शब्द धीमा हो जाएगा।
and to shut door in/on/with street in/on/with to abase voice: sound [the] mill and to arise: rise to/for voice: sound [the] bird and to bow all daughter [the] song
5 ५ फिर जो ऊँचा हो उससे भय खाया जाएगा, और मार्ग में डरावनी वस्तुएँ मानी जाएँगी; और बादाम का पेड़ फूलेगा, और टिड्डी भी भारी लगेगी, और भूख बढ़ानेवाला फल फिर काम न देगा; क्योंकि मनुष्य अपने सदा के घर को जाएगा, और रोने पीटनेवाले सड़क-सड़क फिरेंगे।
also from high to fear and terror in/on/with way: journey and to spurn [the] almond and to bear [the] locust and to break [the] desire for to go: went [the] man to(wards) house: home forever: enduring his and to turn: turn (in/on/with street *L(abh)*) [the] to mourn
6 ६ उस समय चाँदी का तार दो टुकड़े हो जाएगा और सोने का कटोरा टूटेगा; और सोते के पास घड़ा फूटेगा, और कुण्ड के पास रहट टूट जाएगा,
till which not (to bind *Q(K)*) cord [the] silver: money and to crush bowl [the] gold and to break jar upon [the] spring and to crush [the] wheel to(wards) [the] pit
7 ७ जब मिट्टी ज्यों की त्यों मिट्टी में मिल जाएगी, और आत्मा परमेश्वर के पास जिसने उसे दिया लौट जाएगी।
and to return: return [the] dust upon [the] land: soil like/as which/that to be and [the] spirit to return: return to(wards) [the] God which to give: give her
8 ८ उपदेशक कहता है, सब व्यर्थ ही व्यर्थ; सब कुछ व्यर्थ है।
vanity vanity to say [the] preacher [the] all vanity
9 ९ उपदेशक जो बुद्धिमान था, वह प्रजा को ज्ञान भी सिखाता रहा, और ध्यान लगाकर और जाँच-परख करके बहुत से नीतिवचन क्रम से रखता था।
and advantage which/that to be preacher wise still to learn: teach knowledge [obj] [the] people and to ponder and to search be straight proverb to multiply
10 १० उपदेशक ने मनभावने शब्द खोजे और सिधाई से ये सच्ची बातें लिख दीं।
to seek preacher to/for to find word pleasure and to write uprightness word truth: true
11 ११ बुद्धिमानों के वचन पैनों के समान होते हैं, और सभाओं के प्रधानों के वचन गाड़ी हुई कीलों के समान हैं, क्योंकि एक ही चरवाहे की ओर से मिलते हैं।
word wise like/as goad and like/as nail to plant master: [master of] collection to give: give from to pasture one
12 १२ हे मेरे पुत्र, इन्हीं में चौकसी सीख। बहुत पुस्तकों की रचना का अन्त नहीं होता, और बहुत पढ़ना देह को थका देता है।
and advantage from them son: child my to warn to make scroll: book to multiply nothing end and study to multiply weariness flesh
13 १३ सब कुछ सुना गया; अन्त की बात यह है कि परमेश्वर का भय मान और उसकी आज्ञाओं का पालन कर; क्योंकि मनुष्य का सम्पूर्ण कर्तव्य यही है।
end word: thing [the] all to hear: hear [obj] [the] God to fear: revere and [obj] commandment his to keep: obey for this all [the] man
14 १४ क्योंकि परमेश्वर सब कामों और सब गुप्त बातों का, चाहे वे भली हों या बुरी, न्याय करेगा।
for [obj] all deed [the] God to come (in): bring in/on/with justice: judgement upon all to conceal if pleasant and if bad: evil