< सभोपदेशक 10 >
1 १ मरी हुई मक्खियों के कारण गंधी का तेल सड़ने और दुर्गन्ध आने लगता है; और थोड़ी सी मूर्खता बुद्धि और प्रतिष्ठा को घटा देती है।
Huddi ɵlük qiwinlǝr ǝttarning ǝtirini sesitiwetidiƣandǝk, azraⱪⱪinǝ ǝhmǝⱪliⱪ tarazida danaliⱪ wǝ izzǝt-ⱨɵrmǝttinmu eƣir tohtaydu.
2 २ बुद्धिमान का मन उचित बात की ओर रहता है परन्तु मूर्ख का मन उसके विपरीत रहता है।
Danaliⱪning kɵngli ongƣa mayil, ǝhmǝⱪningki solƣa.
3 ३ वरन् जब मूर्ख मार्ग पर चलता है, तब उसकी समझ काम नहीं देती, और वह सबसे कहता है, ‘मैं मूर्ख हूँ।’
Əhmǝⱪ kixi ⱨǝtta yolda mengiwatⱪandimu, uning ǝⱪli kǝm bolƣaqⱪa, u ǝhmǝⱪ ikǝnlikini ⱨǝmmigǝ ayan ⱪilidu.
4 ४ यदि हाकिम का क्रोध तुझ पर भड़के, तो अपना स्थान न छोड़ना, क्योंकि धीरज धरने से बड़े-बड़े पाप रुकते हैं।
Ⱨɵkümdarning sanga aqqiⱪi kǝlsǝ, ornungdin istepa bǝrmǝ; qünki tinq-sǝwriqanliⱪ hata-sǝwǝnliktin bolƣan zor hapiliⱪni tinqitidu.
5 ५ एक बुराई है जो मैंने सूर्य के नीचे देखी, वह हाकिम की भूल से होती है:
Ⱪuyax astida yaman bir ixni kɵrdumki, u ⱨɵkümdardin qiⱪⱪan bir hata ixtur —
6 ६ अर्थात् मूर्ख बड़ी प्रतिष्ठा के स्थानों में ठहराए जाते हैं, और धनवान लोग नीचे बैठते हैं।
ǝhmǝⱪlǝr yuⱪiri mǝnsǝptǝ, xuning bilǝn tǝng baylar pǝs orunda olturidu;
7 ७ मैंने दासों को घोड़ों पर चढ़े, और रईसों को दासों के समान भूमि पर चलते हुए देखा है।
mǝn ⱪullarning atⱪa mingǝnlikini, ǝmirlǝrning ⱪullardǝk piyadǝ mangƣanliⱪini kɵrdum.
8 ८ जो गड्ढा खोदे वह उसमें गिरेगा और जो बाड़ा तोड़े उसको सर्प डसेगा।
Orini koliƣan kixi uningƣa yiⱪilixi mumkin; tamni buzƣan kixini yilan qeⱪixi mumkin;
9 ९ जो पत्थर फोड़े, वह उनसे घायल होगा, और जो लकड़ी काटे, उसे उसी से डर होगा।
taxlarni yɵtkigǝn kixi tax tǝripidin yarilinixi mumkin; otun yaridiƣan kixi hǝwpkǝ uqraydu.
10 १० यदि कुल्हाड़ा थोथा हो और मनुष्य उसकी धार को पैनी न करे, तो अधिक बल लगाना पड़ेगा; परन्तु सफल होने के लिये बुद्धि से लाभ होता है।
Palta gal bolsa, birsi tiƣini bilimisǝ, paltini küqǝp qepixⱪa toƣra kelidu; biraⱪ danaliⱪ adǝmni utuⱪ-muwǝppǝⱪiyǝtkǝ erixtüridu.
11 ११ यदि मंत्र से पहले सर्प डसे, तो मंत्र पढ़नेवाले को कुछ भी लाभ नहीं।
Yilan oynitilmay turup, yilanqini qaⱪsa, yilanqiƣa nemǝ payda?
12 १२ बुद्धिमान के वचनों के कारण अनुग्रह होता है, परन्तु मूर्ख अपने वचनों के द्वारा नाश होते हैं।
Dana kixining sɵzliri xǝpⱪǝtliktur; biraⱪ ǝhmǝⱪning lǝwliri ɵzini yutidu.
13 १३ उसकी बात का आरम्भ मूर्खता का, और उनका अन्त दुःखदाई बावलापन होता है।
Sɵzlirining bexi ǝhmǝⱪliⱪ, ayiƣi rǝzil tǝlwiliktur;
14 १४ मूर्ख बहुत बातें बढ़ाकर बोलता है, तो भी कोई मनुष्य नहीं जानता कि क्या होगा, और कौन बता सकता है कि उसके बाद क्या होनेवाला है?
ǝmma ǝhmǝⱪ yǝnila gǝpni kɵpǝytidu. Biraⱪ ⱨeqkim kǝlgüsini bilmǝydu; uningdin keyinki ixlarni kim uningƣa eytalisun?
15 १५ मूर्ख को परिश्रम से थकावट ही होती है, यहाँ तक कि वह नहीं जानता कि नगर को कैसे जाए।
Əhmǝⱪlǝr japasi bilǝn ɵzlirini upritidu; qünki ular ⱨǝtta xǝⱨǝrgǝ baridiƣan yolnimu bilmǝydu.
16 १६ हे देश, तुझ पर हाय जब तेरा राजा लड़का है और तेरे हाकिम प्रातःकाल भोज करते हैं!
I zemin, padixaⱨing bala bolsa, ǝmirliring sǝⱨǝrdǝ ziyapǝt ɵtküzsǝ, ⱨalingƣa way!
17 १७ हे देश, तू धन्य है जब तेरा राजा कुलीन है; और तेरे हाकिम समय पर भोज करते हैं, और वह भी मतवाले होने को नहीं, वरन् बल बढ़ाने के लिये!
I zemin, padixaⱨing mɵtiwǝrning oƣli bolsa wǝ ǝmirliring kǝyp üqün ǝmǝs, bǝlki ɵzini ⱪuwwǝtlǝx üqün muwapiⱪ waⱪtida ziyapǝt ɵtküzsǝ, bu sening bǝhting!
18 १८ आलस्य के कारण छत की कड़ियाँ दब जाती हैं, और हाथों की सुस्ती से घर चूता है।
Ⱨurunluⱪtin ɵyning torusi ƣulay dǝp ⱪalidu; ⱪollarning boxluⱪidin ɵydin yamƣur ɵtidu.
19 १९ भोज हँसी खुशी के लिये किया जाता है, और दाखमधु से जीवन को आनन्द मिलता है; और रुपयों से सब कुछ प्राप्त होता है।
Ziyapǝt külkǝ üqün tǝyyarlinar, xarab ⱨayatni hux ⱪilar; lekin pul ⱨǝmmǝ ixni ⱨǝl ⱪilar!
20 २० राजा को मन में भी श्राप न देना, न धनवान को अपने शयन की कोठरी में श्राप देना; क्योंकि कोई आकाश का पक्षी तेरी वाणी को ले जाएगा, और कोई उड़नेवाला जन्तु उस बात को प्रगट कर देगा।
Padixaⱨⱪa lǝnǝt ⱪilma, ⱨǝtta oyungdimu tillima; ⱨujrangdimu baylarni tillima; qünki asmandiki bir ⱪux awazingni taritidu, bir ⱪanat igisi bu ixni ayan ⱪilidu.