< सभोपदेशक 10 >

1 मरी हुई मक्खियों के कारण गंधी का तेल सड़ने और दुर्गन्ध आने लगता है; और थोड़ी सी मूर्खता बुद्धि और प्रतिष्ठा को घटा देती है।
Od mrtvijeh muha usmrdi se i pokvari ulje apotekarsko, tako od malo ludosti cijena mudrosti i slavi.
2 बुद्धिमान का मन उचित बात की ओर रहता है परन्तु मूर्ख का मन उसके विपरीत रहता है।
Srce je mudromu s desne strane, a ludomu je s lijeve strane.
3 वरन् जब मूर्ख मार्ग पर चलता है, तब उसकी समझ काम नहीं देती, और वह सबसे कहता है, ‘मैं मूर्ख हूँ।’
Bezumnik i kad ide putem, bez razuma je i kazuje svjema da je bezuman.
4 यदि हाकिम का क्रोध तुझ पर भड़के, तो अपना स्थान न छोड़ना, क्योंकि धीरज धरने से बड़े-बड़े पाप रुकते हैं।
Ako se podigne na te gnjev onoga koji vlada, ne ostavljaj mjesta svojega, jer blagost uklanja velike grijehe.
5 एक बुराई है जो मैंने सूर्य के नीचे देखी, वह हाकिम की भूल से होती है:
Ima zlo koje vidjeh pod suncem, kao pogrješka koja dolazi od vladaoca:
6 अर्थात् मूर्ख बड़ी प्रतिष्ठा के स्थानों में ठहराए जाते हैं, और धनवान लोग नीचे बैठते हैं।
Ludost se posaðuje na najviše mjesto, i bogati sjede na niskom mjestu.
7 मैंने दासों को घोड़ों पर चढ़े, और रईसों को दासों के समान भूमि पर चलते हुए देखा है।
Vidjeh sluge na konjma, a knezovi idu pješice kao sluge.
8 जो गड्ढा खोदे वह उसमें गिरेगा और जो बाड़ा तोड़े उसको सर्प डसेगा।
Ko jamu kopa, u nju æe pasti, i ko razvaljuje ogradu, uješæe ga zmija.
9 जो पत्थर फोड़े, वह उनसे घायल होगा, और जो लकड़ी काटे, उसे उसी से डर होगा।
Ko odmièe kamenje, udariæe se o njih; ko cijepa drva, nije miran od njih.
10 १० यदि कुल्हाड़ा थोथा हो और मनुष्य उसकी धार को पैनी न करे, तो अधिक बल लगाना पड़ेगा; परन्तु सफल होने के लिये बुद्धि से लाभ होता है।
Kad se zatupi gvožðe i oštrice mu se ne naoštri, tada treba više snage; ali mudrost može bolje opraviti.
11 ११ यदि मंत्र से पहले सर्प डसे, तो मंत्र पढ़नेवाले को कुछ भी लाभ नहीं।
Ako ujede zmija prije bajanja, ništa neæe pomoæi bajaè.
12 १२ बुद्धिमान के वचनों के कारण अनुग्रह होता है, परन्तु मूर्ख अपने वचनों के द्वारा नाश होते हैं।
Rijeèi iz usta mudroga ljupke su, a bezumnoga proždiru usne njegove.
13 १३ उसकी बात का आरम्भ मूर्खता का, और उनका अन्त दुःखदाई बावलापन होता है।
Poèetak je rijeèima usta njegovijeh ludost, a svršetak govoru njegovu zlo bezumlje.
14 १४ मूर्ख बहुत बातें बढ़ाकर बोलता है, तो भी कोई मनुष्य नहीं जानता कि क्या होगा, और कौन बता सकता है कि उसके बाद क्या होनेवाला है?
Jer ludi mnogo govori, a èovjek ne zna što æe biti; i ko æe mu kazati što æe poslije njega biti?
15 १५ मूर्ख को परिश्रम से थकावट ही होती है, यहाँ तक कि वह नहीं जानता कि नगर को कैसे जाए।
Lude mori trud njihov, jer ne znaju ni u grad otiæi.
16 १६ हे देश, तुझ पर हाय जब तेरा राजा लड़का है और तेरे हाकिम प्रातःकाल भोज करते हैं!
Teško tebi, zemljo, kad ti je car dijete i knezovi tvoji rano jedu!
17 १७ हे देश, तू धन्य है जब तेरा राजा कुलीन है; और तेरे हाकिम समय पर भोज करते हैं, और वह भी मतवाले होने को नहीं, वरन् बल बढ़ाने के लिये!
Blago tebi, zemljo, kad ti je car plemenit i knezovi tvoji jedu na vrijeme da se potkrijepe a ne da se opiju.
18 १८ आलस्य के कारण छत की कड़ियाँ दब जाती हैं, और हाथों की सुस्ती से घर चूता है।
S lijenosti ugiblje se krov i s nemarnijeh ruku prokapljuje kuæa.
19 १९ भोज हँसी खुशी के लिये किया जाता है, और दाखमधु से जीवन को आनन्द मिलता है; और रुपयों से सब कुछ प्राप्त होता है।
Radi veselja gotove se gozbe, i vino veseli žive, a novci vrše sve.
20 २० राजा को मन में भी श्राप न देना, न धनवान को अपने शयन की कोठरी में श्राप देना; क्योंकि कोई आकाश का पक्षी तेरी वाणी को ले जाएगा, और कोई उड़नेवाला जन्तु उस बात को प्रगट कर देगा।
Ni u misli svojoj ne psuj cara, ni u klijeti, u kojoj spavaš, ne psuj bogatoga, jer ptica nebeska odnijeæe glas i što krila ima dokazaæe rijeè.

< सभोपदेशक 10 >