< व्यवस्था विवरण 6 >

1 “यह वह आज्ञा, और वे विधियाँ और नियम हैं जो तुम्हें सिखाने की तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने आज्ञा दी है, कि तुम उन्हें उस देश में मानो जिसके अधिकारी होने को पार जाने पर हो;
Ovo su zapovijedi, zakoni i uredbe koje mi Jahve, Bog vaš, zapovjedi da vas u njima poučim, kako biste ih vršili u zemlji u koju odlazite da je zaposjednete;
2 और तू और तेरा बेटा और तेरा पोता परमेश्वर यहोवा का भय मानते हुए उसकी उन सब विधियों और आज्ञाओं पर, जो मैं तुझे सुनाता हूँ, अपने जीवन भर चलते रहें, जिससे तू बहुत दिन तक बना रहे।
da se svega svog vijeka bojiš Jahve, Boga svoga, ti, sin tvoj i sin tvoga sina, vršeći sve zakone njegove i sve zapovijedi njegove što ti ih danas propisujem, pa da imaš dug život.
3 हे इस्राएल, सुन, और ऐसा ही करने की चौकसी कर; इसलिए कि तेरा भला हो, और तेरे पितरों के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उस देश में जहाँ दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं तुम बहुत हो जाओ।
Slušaj, Izraele, drži ih i vrši da ti dobro bude i da se razmnožiš u zemlji kojom teče med i mlijeko, kao što ti je obećao Jahve, Bog otaca tvojih.
4 “हे इस्राएल, सुन, यहोवा हमारा परमेश्वर है, यहोवा एक ही है;
Čuj, Izraele! Jahve je Bog naš, Jahve je jedan!
5 तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, और सारे प्राण, और सारी शक्ति के साथ प्रेम रखना।;
Zato ljubi Jahvu, Boga svoga, svim srcem svojim, svom dušom svojom i svom snagom svojom!
6 और ये आज्ञाएँ जो मैं आज तुझको सुनाता हूँ वे तेरे मन में बनी रहें
Riječi ove što ti ih danas naređujem neka ti se urežu u srce.
7 और तू इन्हें अपने बाल-बच्चों को समझाकर सिखाया करना, और घर में बैठे, मार्ग पर चलते, लेटते, उठते, इनकी चर्चा किया करना।
Napominji ih svojim sinovima. Govori im o njima kad sjediš u svojoj kući i kad ideš putem; kad liježeš i kad ustaješ.
8 और इन्हें अपने हाथ पर चिन्ह के रूप में बाँधना, और ये तेरी आँखों के बीच टीके का काम दें।
Priveži ih na svoju ruku za znak i neka ti budu kao zapis među očima!
9 और इन्हें अपने-अपने घर के चौखट की बाजुओं और अपने फाटकों पर लिखना।
Ispiši ih na dovratnicima kuće svoje i na vratima svojim!
10 १० “जब तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे उस देश में पहुँचाए जिसके विषय में उसने अब्राहम, इसहाक, और याकूब नामक, तेरे पूर्वजों से तुझे देने की शपथ खाई, और जब वह तुझको बड़े-बड़े और अच्छे नगर, जो तूने नहीं बनाए,
A kad te Jahve, Bog tvoj, dovede u zemlju za koju se zakleo tvojim ocima, Abrahamu, Izaku i Jakovu, da će je tebi dati - u velike i lijepe gradove kojih nisi zidao;
11 ११ और अच्छे-अच्छे पदार्थों से भरे हुए घर, जो तूने नहीं भरे, और खुदे हुए कुएँ, जो तूने नहीं खोदे, और दाख की बारियाँ और जैतून के वृक्ष, जो तूने नहीं लगाए, ये सब वस्तुएँ जब वह दे, और तू खाके तृप्त हो,
u kuće pune svakog dobra kojih nisi punio; na iskopane čatrnje kojih nisi kopao; u vinograde i maslinike kojih nisi sadio - i sit se najedeš:
12 १२ तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू यहोवा को भूल जाए, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल लाया है।
pazi da ne zaboraviš Jahvu koji te izveo iz zemlje egipatske, iz kuće ropstva.
13 १३ अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानना; उसी की सेवा करना, और उसी के नाम की शपथ खाना।
Boj se Jahve, Boga svoga; njemu iskazuj štovanje; njegovim imenom polaži prisegu.
14 १४ तुम पराए देवताओं के, अर्थात् अपने चारों ओर के देशों के लोगों के देवताओं के पीछे न हो लेना;
Ne idite za drugim bogovima između bogova drugih naroda što su oko vas.
15 १५ क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा जो तेरे बीच में है वह जलन रखनेवाला परमेश्वर है; कहीं ऐसा न हो कि तेरे परमेश्वर यहोवा का कोप तुझ पर भड़के, और वह तुझको पृथ्वी पर से नष्ट कर डाले।
Jer je Jahve, Bog tvoj, što stoji u sredini tvojoj, ljubomoran Bog; gnjev bi Jahve, Boga tvoga, usplamtio protiv tebe i istrijebio te sa zemlje.
16 १६ “तुम अपने परमेश्वर यहोवा की परीक्षा न करना, जैसे कि तुम ने मस्सा में उसकी परीक्षा की थी।
Ne iskušavajte Jahvu, Boga svoga, kao što ste ga iskušavali kod Mase.
17 १७ अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञाओं, चेतावनियों, और विधियों को, जो उसने तुझको दी हैं, सावधानी से मानना।
Točno vršite zapovijedi Jahve, Boga svoga, upute njegove i zakone njegove koje je izdao.
18 १८ और जो काम यहोवा की दृष्टि में ठीक और सुहावना है वही किया करना, जिससे कि तेरा भला हो, और जिस उत्तम देश के विषय में यहोवा ने तेरे पूर्वजों से शपथ खाई उसमें तू प्रवेश करके उसका अधिकारी हो जाए,
Čini što je pravo i dobro u očima Jahve da ti dobro bude i da se domogneš dobre zemlje za koju se Jahve zakleo tvojim ocima
19 १९ कि तेरे सब शत्रु तेरे सामने से दूर कर दिए जाएँ, जैसा कि यहोवा ने कहा था।
da će iz nje protjerati sve tvoje neprijatelje ispred tebe; tako je obećao Jahve.
20 २० “फिर आगे को जब तेरी सन्तान तुझ से पूछे, ‘ये चेतावनियाँ और विधि और नियम, जिनके मानने की आज्ञा हमारे परमेश्वर यहोवा ने तुम को दी है, इनका प्रयोजन क्या है?’
A kad te sutra zapita tvoj sin: što su te upute, zakoni i uredbe što ih je Jahve, Bog naš, vama propisao -
21 २१ तब अपनी सन्तान से कहना, ‘जब हम मिस्र में फ़िरौन के दास थे, तब यहोवा बलवन्त हाथ से हमको मिस्र में से निकाल ले आया;
kaži svome sinu: 'Bili smo faraonovi robovi u Egiptu, ali nas je Jahve izveo iz Egipta jakom rukom.
22 २२ और यहोवा ने हमारे देखते मिस्र में फ़िरौन और उसके सारे घराने को दुःख देनेवाले बड़े-बड़े चिन्ह और चमत्कार दिखाए;
Na naše je oči Jahve učinio velike i strašne znakove i čudesa protiv Egipta, protiv faraona i protiv svega doma njegova,
23 २३ और हमको वह वहाँ से निकाल लाया, इसलिए कि हमें इस देश में पहुँचाकर, जिसके विषय में उसने हमारे पूर्वजों से शपथ खाई थी, इसको हमें सौंप दे।
a nas je odande izveo da nas dovede i dade nam zemlju koju je zakletvom obećao ocima našim.
24 २४ और यहोवा ने हमें ये सब विधियाँ पालन करने की आज्ञा दी, इसलिए कि हम अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और इस रीति सदैव हमारा भला हो, और वह हमको जीवित रखे, जैसा कि आज के दिन है।
I naredio nam je Jahve da sve ove naredbe vršimo u strahopoštovanju prema Jahvi, Bogu svome, da bismo uvijek bili sretni i da živimo kao što je to danas.'
25 २५ और यदि हम अपने परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में उसकी आज्ञा के अनुसार इन सारे नियमों के मानने में चौकसी करें, तो यह हमारे लिये धार्मिकता ठहरेगा।’
Naša će, dakle, pravednost biti: držati i vršiti sve ove zapovijedi pred Jahvom, Bogom našim, kako nam je naredio.

< व्यवस्था विवरण 6 >