< व्यवस्था विवरण 3 >

1 “तब हम मुड़कर बाशान के मार्ग से चढ़ चले; और बाशान का ओग नामक राजा अपनी सारी सेना समेत हमारा सामना करने को निकल आया, कि एद्रेई में युद्ध करे।
И обратившеся взыдохом путем иже к Васану: и изыде Ог царь Васанский противу нам, сам и вси людие его с ним на брань во Едраим.
2 तब यहोवा ने मुझसे कहा, ‘उससे मत डर; क्योंकि मैं उसको सारी सेना और देश समेत तेरे हाथ में किए देता हूँ; और जैसा तूने हेशबोन के निवासी एमोरियों के राजा सीहोन से किया है वैसा ही उससे भी करना।’
И рече Господь ко мне: не убойся его, яко в руце твои предах его, и вся люди его, и всю землю его: и сотвориши ему, якоже сотворил еси Сиону царю Аморрейску, иже живяше во Есевоне.
3 इस प्रकार हमारे परमेश्वर यहोवा ने सारी सेना समेत बाशान के राजा ओग को भी हमारे हाथ में कर दिया; और हम उसको यहाँ तक मारते रहे कि उनमें से कोई भी न बच पाया।
И предаде его Господь Бог наш в руце наши, и Ога царя Васанска, и вся люди его: и избихом его, дондеже не остася от него семя:
4 उसी समय हमने उनके सारे नगरों को ले लिया, कोई ऐसा नगर न रह गया जिसे हमने उनसे न ले लिया हो, इस रीति अर्गोब का सारा देश, जो बाशान में ओग के राज्य में था और उसमें साठ नगर थे, वह हमारे वश में आ गया।
и одержахом вся грады его во время оно, не бысть града, егоже не взяхом от них: шестьдесят градов, вся пределы Аргова царя Ога в Васане,
5 ये सब नगर गढ़वाले थे, और उनके ऊँची-ऊँची शहरपनाह, और फाटक, और बेंड़े थे, और इनको छोड़ बिना शहरपनाह के भी बहुत से नगर थे।
вся грады тверды, стены высоки, врата и вереи, кроме градов ферезейских многих зело:
6 और जैसा हमने हेशबोन के राजा सीहोन के नगरों से किया था वैसा ही हमने इन नगरों से भी किया, अर्थात् सब बसे हुए नगरों को स्त्रियों और बाल-बच्चों समेत सत्यानाश कर डाला।
потребихом их, якоже сотворихом Сиону царю Есевоню, и потребихом вся грады, вкупе и жены их и чада:
7 परन्तु सब घरेलू पशु और नगरों की लूट हमने अपनी कर ली।
и вся скоты, и корысти градныя пленихом себе,
8 इस प्रकार हमने उस समय यरदन के इस पार रहनेवाले एमोरियों के दोनों राजाओं के हाथ से अर्नोन के नाले से लेकर हेर्मोन पर्वत तक का देश ले लिया।
и взяхом в то время землю от рук двух царей Аморрейских, иже быша об оны пол Иордана, от водотечи Арнони, даже и до горы Аермона.
9 (हेर्मोन को सीदोनी लोग सिर्योन, और एमोरी लोग सनीर कहते हैं।)
Финикиане прозывают Аермон Саниором, Аморрей же прозва его Саниром.
10 १० समथर देश के सब नगर, और सारा गिलाद, और सल्का, और एद्रेई तक जो ओग के राज्य के नगर थे, सारा बाशान हमारे वश में आ गया।
Вси грады мисоровы, и весь Галаад, и весь Васан даже до Елхи и Едраима, грады царствия Огова в Васане:
11 ११ जो रपाई रह गए थे, उनमें से केवल बाशान का राजा ओग रह गया था, उसकी चारपाई जो लोहे की है वह तो अम्मोनियों के रब्बाह नगर में पड़ी है, साधारण पुरुष के हाथ के हिसाब से उसकी लम्बाई नौ हाथ की और चौड़ाई चार हाथ की है।
яко точию Ог царь Васанский остася от Рафаинов: се, одр его одр железен, се, той есть в Краеградии сынов Аммановых: девять лакот долгота его и четыри лакти широта его лактем мужеским.
12 १२ “जो देश हमने उस समय अपने अधिकार में ले लिया वह यह है, अर्थात् अर्नोन के नाले के किनारेवाले अरोएर नगर से लेकर सब नगरों समेत गिलाद के पहाड़ी देश का आधा भाग, जिसे मैंने रूबेनियों और गादियों को दे दिया,
И землю ту наследихом во оно время от Ароира, иже есть у устия водотечи Ариони, и пол горы Галаадовы: и грады его дах Рувиму и Гаду:
13 १३ और गिलाद का बचा हुआ भाग, और सारा बाशान, अर्थात् अर्गोब का सारा देश जो ओग के राज्य में था, इन्हें मैंने मनश्शे के आधे गोत्र को दे दिया। (सारा बाशान तो रपाइयों का देश कहलाता है।
и оставшее Галаадово, и все Васанское царство Огово дах полуплемени Манассиину, и весь предел Аргова, весь Васан оный, земля Рафаиня вменится.
14 १४ और मनश्शेई याईर ने गशूरियों और माकावासियों की सीमा तक अर्गोब का सारा देश ले लिया, और बाशान के नगरों का नाम अपने नाम पर हब्बोत्याईर रखा, और वही नाम आज तक बना है।)
И Иаир сын Манассиин взя вся пределы Аргова, даже до предел Гаргасинских и Махафинских: прозва я по имени своему Васан Авоф Иаир, даже до сего дне:
15 १५ और मैंने गिलाद देश माकीर को दे दिया,
и Махиру дах Галаад,
16 १६ और रूबेनियों और गादियों को मैंने गिलाद से लेकर अर्नोन के नाले तक का देश दे दिया, अर्थात् उस नाले का बीच उनकी सीमा ठहराया, और यब्बोक नदी तक जो अम्मोनियों की सीमा है;
и Рувиму и Гадови дах от Галаада даже до водотечи Арнони, среди водотечи предел, и даже до Иавока: водотеча предел сынов Амманих:
17 १७ और किन्नेरेत से लेकर पिसगा की ढलान के नीचे के अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, अराबा और यरदन की पूर्व की ओर का सारा देश भी मैंने उन्हीं को दे दिया।
и арава и Иордан предел от Махенерефа и даже до моря Аравскаго, моря Сланаго, под асидофом Фазги от востока.
18 १८ “उस समय मैंने तुम्हें यह आज्ञा दी, ‘तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें यह देश दिया है कि उसे अपने अधिकार में रखो; तुम सब योद्धा हथियार-बन्द होकर अपने भाई इस्राएलियों के आगे-आगे पार चलो।
И повелех вам во время оно, глаголя: Господь Бог ваш даде вам землю сию во жребий: вооружени поидите пред лицем братии вашея сынов Израилевых, всяк сильный:
19 १९ परन्तु तुम्हारी स्त्रियाँ, और बाल-बच्चे, और पशु, जिन्हें मैं जानता हूँ कि बहुत से हैं, वह सब तुम्हारे नगरों में जो मैंने तुम्हें दिए हैं रह जाएँ।
точию жены вашя и дети вашя и скоти вашя, вем, яко скот мног есть вам, да пребудут во градех ваших, яже дах вам:
20 २० और जब यहोवा तुम्हारे भाइयों को वैसा विश्राम दे जैसा कि उसने तुम को दिया है, और वे उस देश के अधिकारी हो जाएँ जो तुम्हारा परमेश्वर यहोवा उन्हें यरदन पार देता है; तब तुम भी अपने-अपने अधिकार की भूमि पर जो मैंने तुम्हें दी है लौटोगे।’
дондеже упокоит Господь Бог наш братию вашу, якоже и вас, и наследят и сии землю, юже Господь Бог ваш дает им об ону страну Иордана: и возвратитеся кийждо в наследие свое иже дах вам.
21 २१ फिर मैंने उसी समय यहोशू से चिताकर कहा, ‘तूने अपनी आँखों से देखा है कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने इन दोनों राजाओं से क्या-क्या किया है; वैसा ही यहोवा उन सब राज्यों से करेगा जिनमें तू पार होकर जाएगा।
И Иисусу заповедах во время оно, глаголя: очи ваши видеша вся, елика сотвори Господь Бог наш обоим царем сим, тако сотворит Господь Бог наш всем царством, ихже сквозе ты пройдеши тамо:
22 २२ उनसे न डरना; क्योंकि जो तुम्हारी ओर से लड़नेवाला है वह तुम्हारा परमेश्वर यहोवा है।’
не убойтеся от них, яко Господь Бог наш Сам поборет по вас.
23 २३ “उसी समय मैंने यहोवा से गिड़गिड़ाकर विनती की,
И молихся Господви во оно время, глаголя:
24 २४ ‘हे प्रभु यहोवा, तू अपने दास को अपनी महिमा और बलवन्त हाथ दिखाने लगा है; स्वर्ग में और पृथ्वी पर ऐसा कौन देवता है जो तेरे से काम और पराक्रम के कर्म कर सके?
Господи Боже, Ты начал еси показовати Твоему рабу крепость Твою и силу Твою, и руку крепкую и мышцу высокую: кто бо есть бог на небеси или на земли, иже сотворит, якоже сотворил еси Ты, и по крепости Твоей?
25 २५ इसलिए मुझे पार जाने दे कि यरदन पार के उस उत्तम देश को, अर्थात् उस उत्तम पहाड़ और लबानोन को भी देखने पाऊँ।’
Прешед убо увижду землю благую сию, яже об ону страну Иордана, гору сию благу и Антиливан.
26 २६ परन्तु यहोवा तुम्हारे कारण मुझसे रुष्ट हो गया, और मेरी न सुनी; किन्तु यहोवा ने मुझसे कहा, ‘बस कर; इस विषय में फिर कभी मुझसे बातें न करना।
И презре мя Господь вас ради, и не послуша мене, и рече Господь ко Мне: довлеет ти, не приложи к сему глаголати словесе сего:
27 २७ पिसगा पहाड़ की चोटी पर चढ़ जा, और पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, चारों ओर दृष्टि करके उस देश को देख ले; क्योंकि तू इस यरदन के पार जाने न पाएगा।
взыди на верх горы Изсеченыя и воззри очима твоима к морю и северу, и югу и на востоки, и виждь очима твоима, яко не прейдеши Иордана сего:
28 २८ और यहोशू को आज्ञा दे, और उसे ढाढ़स देकर दृढ़ कर; क्योंकि इन लोगों के आगे-आगे वही पार जाएगा, और जो देश तू देखेगा उसको वही उनका निज भाग करा देगा।’
и заповеждь Иисусу, и укрепи его, и утеши его: яко сей прейдет пред лицем людий сих, и сей разделит им в наследие всю землю, юже еси видел.
29 २९ तब हम बेतपोर के सामने की तराई में ठहरे रहे।
И пребыхом во юдоли близ дому Фогорова.

< व्यवस्था विवरण 3 >