< व्यवस्था विवरण 22 >
1 १ “तू अपने भाई के गाय-बैल या भेड़-बकरी को भटकी हुई देखकर अनदेखी न करना, उसको अवश्य उसके पास पहुँचा देना।
Видев телца брата твоего или овцу его заблуждающыя на пути, да не презриши я: но возвращением возвратиши я к брату твоему, и да отдаси ему.
2 २ परन्तु यदि तेरा वह भाई निकट न रहता हो, या तू उसे न जानता हो, तो उस पशु को अपने घर के भीतर ले आना, और जब तक तेरा वह भाई उसको न ढूँढ़े तब तक वह तेरे पास रहे; और जब वह उसे ढूँढ़े तब उसको दे देना।
Аще же несть близ тебе брат твой, ниже увеси его, собери я внутрь дому твоего, и да будут у тебе, дондеже взыщет их брат твой, и отдаси их ему.
3 ३ और उसके गदहे या वस्त्र के विषय, वरन् उसकी कोई वस्तु क्यों न हो, जो उससे खो गई हो और तुझको मिले, उसके विषय में भी ऐसा ही करना; तू देखी-अनदेखी न करना।
Такожь сотвориши осляти его, и тако да сотвориши ризе его, и тако да сотвориши всему погубленому брата твоего: елика аще погибнут от него, и обрящеши я, да не возможеши пренебрещи я.
4 ४ “तू अपने भाई के गदहे या बैल को मार्ग पर गिरा हुआ देखकर अनदेखी न करना; उसके उठाने में अवश्य उसकी सहायता करना।
Аще увидиши осля брата твоего или телца его падшыя на пути, да не презриши я: возставляя да возставиши я с собою.
5 ५ “कोई स्त्री पुरुष का पहरावा न पहने, और न कोई पुरुष स्त्री का पहरावा पहने; क्योंकि ऐसे कामों के सब करनेवाले तेरे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में घृणित हैं।
Да не будет утварь мужеска на жене, ни да облачится муж в ризу женску: яко мерзость есть Господеви Богу твоему всяк творяй сия.
6 ६ “यदि वृक्ष या भूमि पर तेरे सामने मार्ग में किसी चिड़िया का घोंसला मिले, चाहे उसमें बच्चे हों चाहे अण्डे, और उन बच्चों या अण्डों पर उनकी माँ बैठी हुई हो, तो बच्चों समेत माँ को न लेना;
Аще же улучиши гнездо птичие пред лицем твоим на пути, или на древе некоем, или на земли, и в нем птенцы или яица, и мати седит на птенцех или яицех, да не возмеши матере со птенцы:
7 ७ बच्चों को अपने लिये ले तो ले, परन्तु माँ को अवश्य छोड़ देना; इसलिए कि तेरा भला हो, और तेरी आयु के दिन बहुत हों।
отпущением да отпустиши матерь, птенцы же возмеши себе, да благо тебе будет и долгоденствен будеши.
8 ८ “जब तू नया घर बनाए तब उसकी छत पर आड़ के लिये मुण्डेर बनाना, ऐसा न हो कि कोई छत पर से गिर पड़े, और तू अपने घराने पर खून का दोष लगाए।
Аще же созиждеши дом нов, и сотвориши ограждение дому твоему, и да не сотвориши убийства в дому твоем, аще падет падый от него.
9 ९ “अपनी दाख की बारी में दो प्रकार के बीज न बोना, ऐसा न हो कि उसकी सारी उपज, अर्थात् तेरा बोया हुआ बीज और दाख की बारी की उपज दोनों अपवित्र ठहरें।
Да не насееши винограда твоего различна, да не освятится плод, и семя, еже насееши с плодом винограда твоего.
10 १० बैल और गदहा दोनों संग जोतकर हल न चलाना।
Да не ореши юнцем и ослятем вкупе.
11 ११ ऊन और सनी की मिलावट से बना हुआ वस्त्र न पहनना।
Ниже да облечешися в ризу разноличну от льна и волны вкупе ткану.
12 १२ “अपने ओढ़ने के चारों ओर की कोर पर झालर लगाया करना।
Тресны да сотвориши себе на четырех краях одежды своея, в нюже облечешися.
13 १३ “यदि कोई पुरुष किसी स्त्री को ब्याहे, और उसके पास जाने के समय वह उसको अप्रिय लगे,
Аще же кто поймет жену и будет с нею, и возненавидит ю,
14 १४ और वह उस स्त्री की नामधराई करे, और यह कहकर उस पर कुकर्म का दोष लगाए, ‘इस स्त्री को मैंने ब्याहा, और जब उससे संगति की तब उसमें कुँवारी अवस्था के लक्षण न पाए,’
и наложит на ню обвинителная словеса, и нанесет на ню имя злое, и возглаголет: жену сию поях, и пришед к ней, не обретох ю девицею:
15 १५ तो उस कन्या के माता-पिता उसके कुँवारीपन के चिन्ह लेकर नगर के वृद्ध लोगों के पास फाटक के बाहर जाएँ;
и взем отец девицы и матерь, да изнесут девическая отроковицы пред старейшины ко вратом,
16 १६ और उस कन्या का पिता वृद्ध लोगों से कहे, ‘मैंने अपनी बेटी इस पुरुष को ब्याह दी, और वह उसको अप्रिय लगती है;
и речет отец отроковицы ко старейшинам: дщерь мою сию дах мужу сему в жену, и ныне возненавидев ю сей,
17 १७ और वह तो यह कहकर उस पर कुकर्म का दोष लगाता है, कि मैंने तेरी बेटी में कुँवारीपन के लक्षण नहीं पाए। परन्तु मेरी बेटी के कुँवारीपन के चिन्ह ये हैं।’ तब उसके माता-पिता नगर के वृद्ध लोगों के सामने उस चद्दर को फैलाएँ।
возлагает ей обвинителная словеса, глаголя: не обретох дщере твоея девою: и се, девическая дщере моея: и да разгнут ризы пред старейшины града онаго,
18 १८ तब नगर के पुरनिये उस पुरुष को पकड़कर ताड़ना दें;
и да возмут старейшины града онаго мужа того и накажут его,
19 १९ और उस पर सौ शेकेल चाँदी का दण्ड भी लगाकर उस कन्या के पिता को दें, इसलिए कि उसने एक इस्राएली कन्या की नामधराई की है; और वह उसी की पत्नी बनी रहे, और वह जीवन भर उस स्त्री को त्यागने न पाए।
и да обвинят его стом сиклей, и дадят отцу отроковицы, яко изнесе имя зло на девицу Израилтеску, и (паки) да будет ему жена: не возможет отпустити ю во вся лета.
20 २० परन्तु यदि उस कन्या के कुँवारीपन के चिन्ह पाए न जाएँ, और उस पुरुष की बात सच ठहरे,
Аще же будет воистинну слово сие, и не обрящутся девическая отроковице,
21 २१ तो वे उस कन्या को उसके पिता के घर के द्वार पर ले जाएँ, और उस नगर के पुरुष उसको पथराव करके मार डालें; उसने तो अपने पिता के घर में वेश्या का काम करके बुराई की है; इस प्रकार तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना।
и да изведут девицу пред врата дому отца ея, и побиют ю камением мужие градстии, и да умрет, яко сотвори безумие в сынех Израилевых, оскверни дом отца своего: и измите злое от себе самих.
22 २२ “यदि कोई पुरुष दूसरे पुरुष की ब्याही हुई स्त्री के संग सोता हुआ पकड़ा जाए, तो जो पुरुष उस स्त्री के संग सोया हो वह और वह स्त्री दोनों मार डाले जाएँ; इस प्रकार तू ऐसी बुराई को इस्राएल में से दूर करना।
Аще же обрящется человек лежай с женою мужатою, убийте обоих, человека лежащаго с женою и жену: и измите злое от Израиля.
23 २३ “यदि किसी कुँवारी कन्या के ब्याह की बात लगी हो, और कोई दूसरा पुरुष उसे नगर में पाकर उससे कुकर्म करे,
Аще же будет дева обрученая мужу, и обрет ю человек (другий) во граде, будет с нею,
24 २४ तो तुम उन दोनों को उस नगर के फाटक के बाहर ले जाकर उन पर पथराव करके मार डालना, उस कन्या को तो इसलिए कि वह नगर में रहते हुए भी नहीं चिल्लाई, और उस पुरुष को इस कारण कि उसने पड़ोसी की स्त्री का अपमान किया है; इस प्रकार तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना।
изведите обоих пред врата града их, и побийте (обоих) камением, и да умрут: отроковицу, понеже не вопила во граде, и мужа, понеже обиде жену ближняго своего: и измите злое от себе самих.
25 २५ “परन्तु यदि कोई पुरुष किसी कन्या को जिसके ब्याह की बात लगी हो मैदान में पाकर बरबस उससे कुकर्म करे, तो केवल वह पुरुष मार डाला जाए, जिसने उससे कुकर्म किया हो।
Аще же на поли обрящет человек деву обрученую, и насиловав будет с нею, убийте человека единаго бывшаго с нею:
26 २६ और उस कन्या से कुछ न करना; उस कन्या का पाप प्राणदण्ड के योग्य नहीं, क्योंकि जैसे कोई अपने पड़ोसी पर चढ़ाई करके उसे मार डाले, वैसी ही यह बात भी ठहरेगी;
а отроковице ничтоже сотворите: несть бо деве греха смертнаго: якоже аще кто бы востал на ближняго своего, и убил бы душу его, тако сие дело:
27 २७ कि उस पुरुष ने उस कन्या को मैदान में पाया, और वह चिल्लाई तो सही, परन्तु उसको कोई बचानेवाला न मिला।
понеже на селе обрете ю, возопи отроковица обрученая, и не бе помогаяй ей.
28 २८ “यदि किसी पुरुष को कोई कुँवारी कन्या मिले जिसके ब्याह की बात न लगी हो, और वह उसे पकड़कर उसके साथ कुकर्म करे, और वे पकड़े जाएँ,
Аще же кто обрящет отроковицу деву, яже несть обручена, и насиловав будет с нею, и обличится:
29 २९ तो जिस पुरुष ने उससे कुकर्म किया हो वह उस कन्या के पिता को पचास शेकेल चाँदी दे, और वह उसी की पत्नी हो, उसने उसका अपमान किया, इस कारण वह जीवन भर उसे न त्यागने पाए।
да даст человек бывый с нею отцу отроковицы пятьдесят дидрахм сребра, и тому да будет жена, понеже обиде ю: не возможет отпустити ю во все время.
30 ३० “कोई अपनी सौतेली माता को अपनी स्त्री न बनाए, वह अपने पिता का ओढ़ना न उघाड़े।
Да не поймет человек жены отца своего, и да не открыет покровения отца своего.