< व्यवस्था विवरण 21 >
1 १ “यदि उस देश के मैदान में जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है किसी मारे हुए का शव पड़ा हुआ मिले, और उसको किसने मार डाला है यह पता न चले,
Ako se u zemlji koju ti Jahve, Bog tvoj, daje da je zaposjedneš nađe tko ubijen gdje u polju leži - a ne zna se tko ga je ubio -
2 २ तो तेरे पुरनिये और न्यायी निकलकर उस शव के चारों ओर के एक-एक नगर की दूरी को नापें;
onda neka odu tvoje starješine i suci te izmjere udaljenost od ubijenoga do okolnih gradova.
3 ३ तब जो नगर उस शव के सबसे निकट ठहरे, उसके पुरनिये एक ऐसी बछिया ले ले, जिससे कुछ काम न लिया गया हो, और जिस पर जूआ कभी न रखा गया हो।
Tako će ustanoviti koji je grad najbliže ubijenom. Starješine toga grada neka tada uzmu junicu što još nije radila: što još pod jarmom nije vukla.
4 ४ तब उस नगर के पुरनिये उस बछिया को एक बारहमासी नदी की ऐसी तराई में जो न जोती और न बोई गई हो ले जाएँ, और उसी तराई में उस बछिया का गला तोड़ दें।
Neka zatim starješine onoga grada stjeraju junicu u kakav nepresušni potok, na mjesto koje se ne obrađuje i ne zasijava, i ondje, na potoku, neka junicu zakolju.
5 ५ और लेवीय याजक भी निकट आएँ, क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा ने उनको चुन लिया है कि उसकी सेवा टहल करें और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें, और उनके कहने के अनुसार हर एक झगड़े और मारपीट के मुकद्दमे का निर्णय हो।
Zatim neka dođu svećenici, potomci Levijevi. Jer njih je odabrao Jahve, Bog tvoj, da mu služe i da u ime Jahvino blagoslivljaju; na njihovu se riječ rješava svaki spor i svako nasilje.
6 ६ फिर जो नगर उस शव के सबसे निकट ठहरे, उसके सब पुरनिए उस बछिया के ऊपर जिसका गला तराई में तोड़ा गया हो अपने-अपने हाथ धोकर कहें,
Zatim sve starješine iz onoga grada koji bude najbliži ubijenome neka operu ruke u potoku nad zaklanom junicom.
7 ७ ‘यह खून हमने नहीं किया, और न यह काम हमारी आँखों के सामने हुआ है।
Potom neka izjave: 'Naše ruke nisu prolile ove krvi niti smo svojim očima išta vidjeli.
8 ८ इसलिए, हे यहोवा, अपनी छुड़ाई हुई इस्राएली प्रजा का पाप ढाँपकर निर्दोष खून का पाप अपनी इस्राएली प्रजा के सिर पर से उतार।’ तब उस खून के दोष से उनको क्षमा कर दिया जाएगा।
Zakrili, Jahve, svoj narod Izrael koji si oslobodio; ne dopusti da se prolijeva nedužna krv u tvome izraelskom narodu!' Tako će biti zaštićeni od krvi.
9 ९ इस प्रकार वह काम करके जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है तू निर्दोष के खून का दोष अपने मध्य में से दूर करना।
A ti ćeš ukloniti prolijevanje nedužne krvi iz svoje sredine ako učiniš što je pravo u Jahvinim očima.
10 १० “जब तू अपने शत्रुओं से युद्ध करने को जाए, और तेरा परमेश्वर यहोवा उन्हें तेरे हाथ में कर दे, और तू उन्हें बन्दी बना ले,
Kad odeš u rat na svoje neprijatelje pa ih Jahve, Bog tvoj, preda u ruke tvoje te ih zarobiš,
11 ११ तब यदि तू बन्दियों में किसी सुन्दर स्त्री को देखकर उस पर मोहित हो जाए, और उससे ब्याह कर लेना चाहे,
ako među zarobljenicima opaziš lijepu ženu i u nju se zagledaš, možeš je uzeti za ženu.
12 १२ तो उसे अपने घर के भीतर ले आना, और वह अपना सिर मुँड़ाएँ, नाखून कटाएँ,
Dovedi je svojoj kući pa neka obrije glavu, obreže nokte
13 १३ और अपने बन्धन के वस्त्र उतारकर तेरे घर में महीने भर रहकर अपने माता पिता के लिये विलाप करती रहे; उसके बाद तू उसके पास जाना, और तू उसका पति और वह तेरी पत्नी बने।
i odbaci haljine u kojima je zarobljena. Neka provede mjesec dana u tvome domu oplakujući svoga oca i svoju majku. Poslije toga možeš joj pristupiti kao muž i neka ti postane ženom.
14 १४ फिर यदि वह तुझको अच्छी न लगे, तो जहाँ वह जाना चाहे वहाँ उसे जाने देना; उसको रुपया लेकर कहीं न बेचना, और तेरा उससे शारीरिक सम्बंध था, इस कारण उससे दासी के समान व्यवहार न करना।
Ako ti poslije ne bi bila po volji, pusti je kuda joj drago. Za novac je ne smiješ prodati niti s njom postupiti kao s ropkinjom jer ti je bila žena.
15 १५ “यदि किसी पुरुष की दो पत्नियाँ हों, और उसे एक प्रिय और दूसरी अप्रिय हो, और प्रिया और अप्रिय दोनों स्त्रियाँ बेटे जनें, परन्तु जेठा अप्रिय का हो,
Ako koji čovjek imadne dvije žene: jednu koja mu je draga, a drugu koja mu je mrska, te mu i draga i mrska rode sinove, ali prvorođenac bude od one koja mu je mrska,
16 १६ तो जब वह अपने पुत्रों को अपनी सम्पत्ति का बँटवारा करे, तब यदि अप्रिय का बेटा जो सचमुच जेठा है यदि जीवित हो, तो वह प्रिया के बेटे को जेठांस न दे सकेगा;
onda, kad dođe dan da podijeli svoju imovinu među svoje sinove, ne smije postupiti prema prvorođencu od drage na štetu sina od mrske, koji je prvenac,
17 १७ वह यह जानकर कि अप्रिय का बेटा मेरे पौरूष का पहला फल है, और जेठे का अधिकार उसी का है, उसी को अपनी सारी सम्पत्ति में से दो भाग देकर जेठांसी माने।
nego mora za prvorođenca priznati sina od mrske i njemu dati dvostruk dio od svega što ima. Jer on je prvina njegove snage - njemu pripada pravo prvorodstva.
18 १८ “यदि किसी का हठीला और विद्रोही बेटा हो, जो अपने माता-पिता की बात न माने, किन्तु ताड़ना देने पर भी उनकी न सुने,
Ako tko imadne opaka i nepokorna sina koji neće da sluša ni oca ni majke - pa ni onda pošto ga kazne -
19 १९ तो उसके माता-पिता उसे पकड़कर अपने नगर से बाहर फाटक के निकट नगर के पुरनियों के पास ले जाएँ,
neka ga njegov otac i njegova mati odvedu starješinama svoga grada, na vrata svoga mjesta,
20 २० और वे नगर के पुरनियों से कहें, ‘हमारा यह बेटा हठीला और दंगैत है, यह हमारी नहीं सुनता; यह उड़ाऊ और पियक्कड़ है।’
i neka kažu gradskim starješinama: 'Ovaj naš sin opak je i nepokoran; neće da nas sluša; ništarija je i pijanica.'
21 २१ तब उस नगर के सब पुरुष उसको पथराव करके मार डालें, इस रीति से तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना, तब सारे इस्राएली सुनकर भय खाएँगे।
Potom neka ga svi ljudi, njegovi sugrađani, kamenjem zasiplju dok ne pogine. Tako ćeš iskorijeniti zlo iz svoje sredine: sav će Izrael to čuti i bojat će se.
22 २२ “फिर यदि किसी से प्राणदण्ड के योग्य कोई पाप हुआ हो जिससे वह मार डाला जाए, और तू उसके शव को वृक्ष पर लटका दे,
Ako tko učini grijeh koji zaslužuje smrt te bude pogubljen vješanjem o stablo,
23 २३ तो वह शव रात को वृक्ष पर टँगा न रहे, अवश्य उसी दिन उसे मिट्टी देना, क्योंकि जो लटकाया गया हो वह परमेश्वर की ओर से श्रापित ठहरता है; इसलिए जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तेरा भाग करके देता है उस भूमि को अशुद्ध न करना।
njegovo mrtvo tijelo neka ne ostane na stablu preko noći nego ga pokopaj istoga dana, jer je obješeni prokletstvo Božje. Tako nećeš okaljati svoje zemlje, koju ti Jahve, Bog tvoj, daje u baštinu.