< व्यवस्था विवरण 20 >

1 “जब तू अपने शत्रुओं से युद्ध करने को जाए, और घोड़े, रथ, और अपने से अधिक सेना को देखे, तब उनसे न डरना; तेरा परमेश्वर यहोवा जो तुझको मिस्र देश से निकाल ले आया है वह तेरे संग है।
Når du drar ut i krig mot din fiende, og du ser hester og vogner og flere krigsfolk enn du har selv, da skal du ikke være redd dem; for Herren din Gud er med dig, han som førte dig op fra Egyptens land.
2 और जब तुम युद्ध करने को शत्रुओं के निकट जाओ, तब याजक सेना के पास आकर कहे,
Og når I er i ferd med å gå i striden, da skal presten trede frem og tale til folket.
3 ‘हे इस्राएलियों सुनो, आज तुम अपने शत्रुओं से युद्ध करने को निकट आए हो; तुम्हारा मन कच्चा न हो; तुम मत डरो, और न थरथराओ, और न उनके सामने भय खाओ;
Og han skal si til dem: Hør, Israel! I er idag i ferd med å gå i strid mot eders fiender. La ikke motet falle; frykt ikke, forferdes ikke og reddes ikke for dem!
4 क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारे शत्रुओं से युद्ध करने और तुम्हें बचाने के लिये तुम्हारे संग-संग चलता है।’
For Herren eders Gud går selv med eder for å stride for eder mot eders fiender og frelse eder.
5 फिर सरदार सिपाहियों से यह कहें, ‘तुम में से कौन है जिसने नया घर बनाया हो और उसका समर्पण न किया हो? तो वह अपने घर को लौट जाए, कहीं ऐसा न हो कि वह युद्ध में मर जाए और दूसरा मनुष्य उसका समर्पण करे।
Og tilsynsmennene skal tale til folket og si: Er her nogen mann som har bygget et nytt hus og ikke innvidd det, så kan han gå og vende tilbake til sitt hus, forat han ikke skal dø i striden og en annen innvie det.
6 और कौन है जिसने दाख की बारी लगाई हो, परन्तु उसके फल न खाए हों? वह भी अपने घर को लौट जाए, ऐसा न हो कि वह संग्राम में मारा जाए, और दूसरा मनुष्य उसके फल खाए।
Og er her nogen mann som har plantet en vingård og ennu ikke har tatt den i bruk, så kan han gå og vende tilbake til sitt hus, forat han ikke skal dø i striden og en annen ta den i bruk.
7 फिर कौन है जिसने किसी स्त्री से विवाह की बात लगाई हो, परन्तु उसको विवाह करके न लाया हो? वह भी अपने घर को लौट जाए, ऐसा न हो कि वह युद्ध में मारा जाए, और दूसरा मनुष्य उससे विवाह कर ले।’
Og er her nogen mann som har trolovet sig med en kvinne, men ennu ikke har tatt henne til ekte, så kan han gå og vende tilbake til sitt hus, forat han ikke skal dø i striden og en annen ekte henne.
8 इसके अलावा सरदार सिपाहियों से यह भी कहें, ‘कौन-कौन मनुष्य है जो डरपोक और कच्चे मन का है, वह भी अपने घर को लौट जाए, ऐसा न हो कि उसको देखकर उसके भाइयों का भी हियाव टूट जाए।’
Og tilsynsmennene skal fremdeles tale til folket og si: Er her nogen mann som er redd og motfallen, så kan han gå og vende tilbake til sitt hus, forat ikke hans brødres hjerte skal bli mistrøstig, likesom hans eget hjerte er.
9 और जब प्रधान सिपाहियों से यह कह चुकें, तब उन पर प्रधानता करने के लिये सेनापतियों को नियुक्त करें।
Og når så tilsynsmennene har endt sin tale til folket, da skal de sette hærførere over folket.
10 १० “जब तू किसी नगर से युद्ध करने को उसके निकट जाए, तब पहले उससे संधि करने का समाचार दे।
Når du går frem mot en by for å stride mot den, så skal du først tilbyde den fred.
11 ११ और यदि वह संधि करना स्वीकार करे और तेरे लिये अपने फाटक खोल दे, तब जितने उसमें हों वे सब तेरे अधीन होकर तेरे लिये बेगार करनेवाले ठहरें।
Og dersom den svarer dig fredelig og lukker op for dig, da skal alt folket i byen være dig arbeidspliktig og tjene dig.
12 १२ परन्तु यदि वे तुझ से संधि न करें, परन्तु तुझ से लड़ना चाहें, तो तू उस नगर को घेर लेना;
Men dersom den ikke vil ha fred med dig, men føre krig mot dig, da skal du kringsette den,
13 १३ और जब तेरा परमेश्वर यहोवा उसे तेरे हाथ में सौंप दे तब उसमें के सब पुरुषों को तलवार से मार डालना।
og Herren din Gud skal gi den i din hånd; og du skal slå alt mannkjønn der ihjel med sverdets egg;
14 १४ परन्तु स्त्रियाँ और बाल-बच्चे, और पशु आदि जितनी लूट उस नगर में हो उसे अपने लिये रख लेना; और तेरे शत्रुओं की लूट जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे दे उसे काम में लाना।
men kvinnene og barna og feet og alt det som er i byen - alt hærfanget der - kan du ta som ditt bytte, og du kan nytte alt det som Herren din Gud har latt dig ta fra dine fiender.
15 १५ इस प्रकार उन नगरों से करना जो तुझ से बहुत दूर हैं, और जो यहाँ की जातियों के नगर नहीं हैं।
Således skal du gjøre med alle de byer som ligger meget langt borte fra dig og ikke hører disse folk til.
16 १६ परन्तु जो नगर इन लोगों के हैं, जिनका अधिकारी तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको ठहराने पर है, उनमें से किसी प्राणी को जीवित न रख छोड़ना,
Men i de byer som hører disse folk til, og som Herren din Gud gir dig til arv, der skal du ikke la noget som drar ånde, bli i live;
17 १७ परन्तु उनका अवश्य सत्यानाश करना, अर्थात् हित्तियों, एमोरियों, कनानियों, परिज्जियों, हिब्बियों, और यबूसियों को, जैसे कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे आज्ञा दी है;
men du skal slå dem med bann, både hetittene og amorittene og kana'anittene og ferisittene, hevittene og jebusittene, således som Herren din Gud har befalt dig,
18 १८ ऐसा न हो कि जितने घिनौने काम वे अपने देवताओं की सेवा में करते आए हैं वैसा ही करना तुम्हें भी सिखाएँ, और तुम अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध पाप करने लगो।
forat de ikke skal lære eder å ta efter alle de vederstyggelige ting som de har gjort for sine guder, så I synder mot Herren eders Gud.
19 १९ “जब तू युद्ध करते हुए किसी नगर को जीतने के लिये उसे बहुत दिनों तक घेरे रहे, तब उसके वृक्षों पर कुल्हाड़ी चलाकर उन्हें नाश न करना, क्योंकि उनके फल तेरे खाने के काम आएँगे, इसलिए उन्हें न काटना। क्या मैदान के वृक्ष भी मनुष्य हैं कि तू उनको भी घेर रखे?
Når du holder en by kringsatt i lang tid og strider mot den for å innta den, så skal du ikke ødelegge dens trær ved å skadehugge dem med øksen; du kan ete av dem, men du skal ikke hugge dem ned; trærne på marken er da ikke mennesker, så du skulde stride mot dem og?
20 २० परन्तु जिन वृक्षों के विषय में तू यह जान ले कि इनके फल खाने के नहीं हैं, तो उनको काटकर नाश करना, और उस नगर के विरुद्ध उस समय तक घेराबन्दी किए रहना जब तक वह तेरे वश में न आ जाए।
Men de trær som du vet ikke bærer spiselig frukt, dem kan du ødelegge og hugge ned og bruke til å bygge bolverk mot den by som fører krig mot dig, inntil den faller.

< व्यवस्था विवरण 20 >