< व्यवस्था विवरण 11 >
1 १ “इसलिए तू अपने परमेश्वर यहोवा से अत्यन्त प्रेम रखना, और जो कुछ उसने तुझे सौंपा है उसका, अर्थात् उसकी विधियों, नियमों, और आज्ञाओं का नित्य पालन करना।
Ljubi dakle Gospoda Boga svojega, i izvršuj jednako što je zapovjedio da izvršuješ, i uredbe njegove, i zakone njegove i zapovijesti njegove.
2 २ और तुम आज यह सोच समझ लो (क्योंकि मैं तो तुम्हारे बाल-बच्चों से नहीं कहता, ) जिन्होंने न तो कुछ देखा और न जाना है कि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने क्या-क्या ताड़ना की, और कैसी महिमा, और बलवन्त हाथ, और बढ़ाई हुई भुजा दिखाई,
I poznajte danas što vaši sinovi ne znaju niti vidješe, karanje Gospoda Boga svojega, velièanstvo njegovo, krjepku ruku njegovu i mišicu njegovu podignutu,
3 ३ और मिस्र में वहाँ के राजा फ़िरौन को कैसे-कैसे चिन्ह दिखाए, और उसके सारे देश में कैसे-कैसे चमत्कार के काम किए;
I znake njegove i djela njegova, što uèini usred Misira na Faraonu caru Misirskom i na svoj zemlji njegovoj,
4 ४ और उसने मिस्र की सेना के घोड़ों और रथों से क्या किया, अर्थात् जब वे तुम्हारा पीछा कर रहे थे तब उसने उनको लाल समुद्र में डुबोकर किस प्रकार नष्ट कर डाला, कि आज तक उनका पता नहीं;
I što uèini vojsci Misirskoj, konjma i kolima njihovijem, kako uèini, te ih voda Crvenoga Mora potopi kad vas tjerahu, i zatr ih Gospod do današnjega dana,
5 ५ और तुम्हारे इस स्थान में पहुँचने तक उसने जंगल में तुम से क्या-क्या किया;
I što vama uèini u pustinji dokle ne doðoste do ovoga mjesta,
6 ६ और उसने रूबेनी एलीआब के पुत्र दातान और अबीराम से क्या-क्या किया; अर्थात् पृथ्वी ने अपना मुँह पसारकर उनको घरानों, और डेरों, और सब अनुचरों समेत सब इस्राएलियों के देखते-देखते कैसे निगल लिया;
I što uèini Datanu i Avironu sinovima Elijava sina Ruvimova, kako zemlja otvori usta svoja i proždrije njih i porodice njihove i šatore njihove i sve blago njihovo što imahu, usred Izrailja.
7 ७ परन्तु यहोवा के इन सब बड़े-बड़े कामों को तुम ने अपनी आँखों से देखा है।
Jer vaše oèi vidješe sva djela Gospodnja velika, koja uèini.
8 ८ “इस कारण जितनी आज्ञाएँ मैं आज तुम्हें सुनाता हूँ उन सभी को माना करना, इसलिए कि तुम सामर्थी होकर उस देश में जिसके अधिकारी होने के लिये तुम पार जा रहे हो प्रवेश करके उसके अधिकारी हो जाओ,
Zato držite sve zapovijesti koje vam ja danas zapovijedam, da biste se ukrijepili i naslijedili zemlju, u koju idete da je naslijedite;
9 ९ और उस देश में बहुत दिन रहने पाओ, जिसे तुम्हें और तुम्हारे वंश को देने की शपथ यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों से खाई थी, और उसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं।
I da bi vam se produljili dani u zemlji, za koju se zakle Gospod ocima vašim da æe je dati njima i sjemenu njihovu, zemlju, u kojoj teèe mlijeko i med.
10 १० देखो, जिस देश के अधिकारी होने को तुम जा रहे हो वह मिस्र देश के समान नहीं है, जहाँ से निकलकर आए हो, जहाँ तुम बीज बोते थे और हरे साग के खेत की रीति के अनुसार अपने पाँव से नालियाँ बनाकर सींचते थे;
Jer zemlja u koju ideš da je naslijediš nije kao zemlja Misirska iz koje ste izišli, gdje si sijao svoje sjeme i zalijevao na svojima nogama kao vrt od zelja;
11 ११ परन्तु जिस देश के अधिकारी होने को तुम पार जाने पर हो वह पहाड़ों और तराइयों का देश है, और आकाश की वर्षा के जल से सींचता है;
Nego je zemlja u koju idete da je naslijedite zemlja u kojoj su brda i doline, i natapa je dažd nebeski;
12 १२ वह ऐसा देश है जिसकी तेरे परमेश्वर यहोवा को सुधि रहती है; और वर्ष के आदि से लेकर अन्त तक तेरे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि उस पर निरन्तर लगी रहती है।
Zemlja kojom se stara Gospod Bog tvoj i na koju su jednako obraæene oèi Gospoda Boga tvojega od poèetka godine do kraja.
13 १३ “यदि तुम मेरी आज्ञाओं को जो आज मैं तुम्हें सुनाता हूँ ध्यान से सुनकर, अपने सम्पूर्ण मन और सारे प्राण के साथ, अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम रखो और उसकी सेवा करते रहो,
Zato ako dobro uzaslušate zapovijesti, koje vam ja zapovijedam danas, ljubeæi Gospoda Boga svojega i služeæi mu svijem srcem svojim i svom dušom svojom,
14 १४ तो मैं तुम्हारे देश में बरसात के आदि और अन्त दोनों समयों की वर्षा को अपने-अपने समय पर बरसाऊँगा, जिससे तू अपना अन्न, नया दाखमधु, और टटका तेल संचय कर सकेगा।
Tada æu davati dažd zemlji vašoj na vrijeme, i rani i pozni, i sabiraæeš žito svoje i vino svoje i ulje svoje;
15 १५ और मैं तेरे पशुओं के लिये तेरे मैदान में घास उपजाऊँगा, और तू पेट भर खाएगा और सन्तुष्ट रहेगा।
I za stoku æu tvoju dati travu u polju tvojem; i ješæeš i biæeš sit.
16 १६ इसलिए अपने विषय में सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन धोखा खाएँ, और तुम बहक कर दूसरे देवताओं की पूजा करने लगो और उनको दण्डवत् करने लगो,
Èuvajte se da se ne prevari srce vaše da se odmetnete i služite tuðim bogovima i poklanjate im se;
17 १७ और यहोवा का कोप तुम पर भड़के, और वह आकाश की वर्षा बन्द कर दे, और भूमि अपनी उपज न दे, और तुम उस उत्तम देश में से जो यहोवा तुम्हें देता है शीघ्र नष्ट हो जाओ।
Da se ne bi razgnjevio Gospod na vas i zatvorio nebo da ne bude dažda, i zemlja da ne da roda svojega, te biste brzo izginuli u dobroj zemlji koju vam Gospod daje.
18 १८ इसलिए तुम मेरे ये वचन अपने-अपने मन और प्राण में धारण किए रहना, और चिन्ह के रूप में अपने हाथों पर बाँधना, और वे तुम्हारी आँखों के मध्य में टीके का काम दें।
Nego složite ove rijeèi moje u srce svoje i u dušu svoju, i vežite ih za znak sebi na ruku, i neka vam budu kao poèeonik meðu oèima vašim.
19 १९ और तुम घर में बैठे, मार्ग पर चलते, लेटते-उठते इनकी चर्चा करके अपने बच्चों को सिखाया करना।
I uèite ih sinove svoje govoreæi o njima kad sjediš u kuæi svojoj i kad ideš putem, i kad liježeš i kad ustaješ.
20 २० और इन्हें अपने-अपने घर के चौखट के बाजुओं और अपने फाटकों के ऊपर लिखना;
I napiši ih na dovratnicima doma svojega i na vratima svojim,
21 २१ इसलिए कि जिस देश के विषय में यहोवा ने तेरे पूर्वजों से शपथ खाकर कहा था, कि मैं उसे तुम्हें दूँगा, उसमें तुम और तुम्हारे बच्चे दीर्घायु हों, और जब तक पृथ्वी के ऊपर का आकाश बना रहे तब तक वे भी बने रहें।
Da bi se umnožili dani vaši i dani sinova vaših po zemlji, za koju se zakleo Gospod ocima vašim da æe im je dati, kao dani nebu nad zemljom.
22 २२ इसलिए यदि तुम इन सब आज्ञाओं के मानने में जो मैं तुम्हें सुनाता हूँ पूरी चौकसी करके अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम रखो, और उसके सब मार्गों पर चलो, और उससे लिपटे रहो,
Jer ako dobro uzdržite sve ove zapovijesti koje vam ja zapovijedam da tvorite ljubeæi Gospoda Boga svojega, i hodeæi svijem putovima njegovijem i njega se držeæi,
23 २३ तो यहोवा उन सब जातियों को तुम्हारे आगे से निकाल डालेगा, और तुम अपने से बड़ी और सामर्थी जातियों के अधिकारी हो जाओगे।
Tada æe otjerati Gospod sve ove narode ispred vas, i naslijediæete narode veæe i jaèe nego što ste sami.
24 २४ जिस-जिस स्थान पर तुम्हारे पाँव के तलवे पड़ें वे सब तुम्हारे ही हो जाएँगे, अर्थात् जंगल से लबानोन तक, और फरात नामक महानद से लेकर पश्चिम के समुद्र तक तुम्हारी सीमा होगी।
Svako mjesto na koje stupi stopalo noge vaše vaše æe biti; od pustinje do Livana, i od rijeke, rijeke Efrata, do mora zapadnoga biæe meða vaša.
25 २५ तुम्हारे सामने कोई भी खड़ा न रह सकेगा; क्योंकि जितनी भूमि पर तुम्हारे पाँव पड़ेंगे उस सब पर रहनेवालों के मन में तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुम्हारे कारण उनमें डर और थरथराहट उत्पन्न कर देगा।
Neæe se niko održati pred vama; strah i trepet vaš pustiæe Gospod Bog vaš na svu zemlju na koju stupite, kao što vam kaza.
26 २६ “सुनो, मैं आज के दिन तुम्हारे आगे आशीष और श्राप दोनों रख देता हूँ।
Gle, iznosim danas pred vas blagoslov i prokletstvo:
27 २७ अर्थात् यदि तुम अपने परमेश्वर यहोवा की इन आज्ञाओं को जो मैं आज तुम्हें सुनाता हूँ मानो, तो तुम पर आशीष होगी,
Blagoslov, ako uzaslušate zapovijesti Gospoda Boga svojega, koje vam ja danas zapovijedam;
28 २८ और यदि तुम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञाओं को नहीं मानोगे, और जिस मार्ग की आज्ञा मैं आज सुनाता हूँ उसे तजकर दूसरे देवताओं के पीछे हो लोगे जिन्हें तुम नहीं जानते हो, तो तुम पर श्राप पड़ेगा।
A prokletstvo, ako ne uzaslušate zapovijesti Gospoda Boga svojega nego siðete s puta, koji vam ja danas zapovijedam, te poðete za drugim bogovima, kojih ne poznajete.
29 २९ और जब तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको उस देश में पहुँचाए जिसके अधिकारी होने को तू जाने पर है, तब आशीष गिरिज्जीम पर्वत पर से और श्राप एबाल पर्वत पर से सुनाना।
I kad te uvede Gospod Bog tvoj u zemlju u koju ideš da je naslijediš, tada izreci blagoslov ovaj na gori Garizimu a prokletstvo na gori Evalu.
30 ३० क्या वे यरदन के पार, सूर्य के अस्त होने की ओर, अराबा के निवासी कनानियों के देश में, गिलगाल के सामने, मोरे के बांजवृक्षों के पास नहीं है?
One su s onu stranu Jordana, iduæi k zapadu, u zemlji Hananeja koji žive u ravni prema Galgalu kod ravnice Moreške.
31 ३१ तुम तो यरदन पार इसलिए जाने पर हो, कि जो देश तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हें देता है उसके अधिकारी हो जाओ; और तुम उसके अधिकारी होकर उसमें निवास करोगे;
Jer æete prijeæi preko Jordana da uðete u zemlju koju vam daje Gospod Bog vaš da je naslijedite, i naslijediæete je i nastavaæete u njoj.
32 ३२ इसलिए जितनी विधियाँ और नियम मैं आज तुम को सुनाता हूँ उन सभी के मानने में चौकसी करना।
Gledajte dakle da tvorite sve ove uredbe i zakone koje ja danas iznosim pred vas.