< दानिय्येल 4 >

1 नबूकदनेस्सर राजा की ओर से देश-देश और जाति-जाति के लोगों, और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवाले जितने सारी पृथ्वी पर रहते हैं, उन सभी को यह वचन मिला, “तुम्हारा कुशल क्षेम बढ़े!
Kong Nebukadnezar til alle Folk, Stammer og Tungemaal, som bor paa hele Jorden: Fred være med eder i rigt Maal!
2 मुझे यह अच्छा लगा, कि परमप्रधान परमेश्वर ने मुझे जो-जो चिन्ह और चमत्कार दिखाए हैं, उनको प्रगट करूँ।
De Tegn og Undere, den højeste Gud har øvet imod mig, finder jeg for godt at kundgøre.
3 उसके दिखाए हुए चिन्ह क्या ही बड़े, और उसके चमत्कारों में क्या ही बड़ी शक्ति प्रगट होती है! उसका राज्य तो सदा का और उसकी प्रभुता पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
Hvor store er dog hans Tegn, hvor vældige dog hans Undere! Hans Rige er et evigt Rige, hans Herredømme fra Slægt til Slægt.
4 “मैं नबूकदनेस्सर अपने भवन में चैन से और अपने महल में प्रफुल्लित रहता था।
Jeg, Nebukadnezar, levede tryg i mit Slot og livsglad i mit Palads.
5 मैंने ऐसा स्वप्न देखा जिसके कारण मैं डर गया; और पलंग पर पड़े-पड़े जो विचार मेरे मन में आए और जो बातें मैंने देखीं, उनके कारण मैं घबरा गया था।
Men da skuede jeg et Drømmesyn, og det slog mig med Rædsel, og Tankebilleder paa mit Leje og mit Hoveds Syner forfærdede mig.
6 तब मैंने आज्ञा दी कि बाबेल के सब पंडित मेरे स्वप्न का अर्थ मुझे बताने के लिये मेरे सामने हाजिर किए जाएँ।
Derfor paabød jeg, at alle Babels Vismænd skulde føres frem for mig, for at de skulde tyde mig Drømmen.
7 तब ज्योतिषी, तांत्रिक, कसदी और भावी बतानेवाले भीतर आए, और मैंने उनको अपना स्वप्न बताया, परन्तु वे उसका अर्थ न बता सके।
Saa kom Drømmetyderne, Manerne, Kaldæerne og Stjernetyderne ind, og jeg sagde dem Drømmen, men de kunde ikke tyde mig den.
8 अन्त में दानिय्येल मेरे सम्मुख आया, जिसका नाम मेरे देवता के नाम के कारण बेलतशस्सर रखा गया था, और जिसमें पवित्र ईश्वरों की आत्मा रहती है; और मैंने उसको अपना स्वप्न यह कहकर बता दिया,
Men til sidst traadte Daniel, som har faaet Navnet Beltsazzar efter min Guds Navn, og i hvem hellige Guders Aand er, frem for mig, og jeg sagde ham Drømmen:
9 हे बेलतशस्सर तू तो सब ज्योतिषियों का प्रधान है, मैं जानता हूँ कि तुझ में पवित्र ईश्वरों की आत्मा रहती है, और तू किसी भेद के कारण नहीं घबराता; इसलिए जो स्वप्न मैंने देखा है उसे अर्थ समेत मुझे बताकर समझा दे।
Beltsazzar, du Øverste for Drømmetyderne, i hvem jeg ved, at hellige Guders Aand er, og hvem ingen Hemmelighed er for svar! Hør, hvad jeg saa i Drømme, og tyd mig det!
10 १० जो दर्शन मैंने पलंग पर पाया वह यह है: मैंने देखा, कि पृथ्वी के बीचोबीच एक वृक्ष लगा है; उसकी ऊँचाई बहुत बड़ी है।
Dette var mit Hoveds Syner paa mit Leje: Jeg skuede, og se, et Træ stod midt paa Jorden, og det var saare højt.
11 ११ वह वृक्ष बड़ा होकर दृढ़ हो गया, और उसकी ऊँचाई स्वर्ग तक पहुँची, और वह सारी पृथ्वी की छोर तक दिखाई पड़ता था।
Træet voksede og blev vældigt, dets Top naaede Himmelen, og det saas til Jordens Ende;
12 १२ उसके पत्ते सुन्दर, और उसमें बहुत फल थे, यहाँ तक कि उसमें सभी के लिये भोजन था। उसके नीचे मैदान के सब पशुओं को छाया मिलती थी, और उसकी डालियों में आकाश की सब चिड़ियाँ बसेरा करती थीं, और सब प्राणी उससे आहार पाते थे।
dets Løv var fagert, dets Frugter mange, saa der var Føde til alle derpaa; under det fandt Markens Dyr Skygge, i dets Grene boede Himmelens Fugle, og alt Kød fik Næring deraf.
13 १३ “मैंने पलंग पर दर्शन पाते समय क्या देखा, कि एक पवित्र दूत स्वर्ग से उतर आया।
Og videre skuede jeg i mit Hoveds Syner paa mit Leje, og se, en Vægter, en Hellig, kom ned fra Himmelen.
14 १४ उसने ऊँचे शब्द से पुकारकर यह कहा, ‘वृक्ष को काट डालो, उसकी डालियों को छाँट दो, उसके पत्ते झाड़ दो और उसके फल छितरा डालो; पशु उसके नीचे से हट जाएँ, और चिड़ियाँ उसकी डालियों पर से उड़ जाएँ।
Han raabte med høj Røst: »Fæld Træet, hug Grenene af, afriv Løvet og spred Frugterne; Dyrene skal fly fra deres Bo derunder og Fuglene fra dets Grene!
15 १५ तो भी उसके ठूँठे को जड़ समेत भूमि में छोड़ो, और उसको लोहे और पीतल के बन्धन से बाँधकर मैदान की हरी घास के बीच रहने दो। वह आकाश की ओस से भीगा करे और भूमि की घास खाने में मैदान के पशुओं के संग भागी हो।
Dog skal I lade Stubben med Rødderne blive i Jorden, men bundet med en Kæde af Jern og Kobber i Markens Græs; af Himmelens Dug skal han vædes, og som Dyrene skal han æde Markens Urter;
16 १६ उसका मन बदले और मनुष्य का न रहे, परन्तु पशु का सा बन जाए; और उस पर सात काल बीतें।
hans Menneskehjerte skal fratages ham og et Dyrehjerte gives ham, og syv Tider skal gaa hen over ham.
17 १७ यह आज्ञा उस दूत के निर्णय से, और यह बात पवित्र लोगों के वचन से निकली, कि जो जीवित हैं वे जान लें कि परमप्रधान परमेश्वर मनुष्यों के राज्य में प्रभुता करता है, और उसको जिसे चाहे उसे दे देता है, और वह छोटे से छोटे मनुष्य को भी उस पर नियुक्त कर देता है।’
Saaledes er det fastsat ved Vægternes Raad, og ved de Helliges Bud er Sagen afgjort, for at de levende maa sande, at den Højeste er Herre over Menneskenes Rige og kan give det, til hvem han vil, og ophøje den ringeste blandt Menneskene til Hersker over det!«
18 १८ मुझ नबूकदनेस्सर राजा ने यही स्वप्न देखा। इसलिए हे बेलतशस्सर, तू इसका अर्थ बता, क्योंकि मेरे राज्य में और कोई पंडित इसका अर्थ मुझे समझा नहीं सका, परन्तु तुझ में तो पवित्र ईश्वरों की आत्मा रहती है, इस कारण तू उसे समझा सकता है।”
Det var dette Drømmesyn, som jeg, Kong Nebukadnezar, skuede, og du, Beltsazzar, tyd mig det! Thi ingen af mit Riges Vismænd kan tyde mig det; du derimod evner det, thi i dig bor hellige Guders Aand.
19 १९ तब दानिय्येल जिसका नाम बेलतशस्सर भी था, घड़ी भर घबराता रहा, और सोचते-सोचते व्याकुल हो गया। तब राजा कहने लगा, “हे बेलतशस्सर इस स्वप्न से, या इसके अर्थ से तू व्याकुल मत हो।” बेलतशस्सर ने कहा, “हे मेरे प्रभु, यह स्वप्न तेरे बैरियों पर, और इसका अर्थ तेरे द्रोहियों पर फले!
Saa stod Daniel, som havde faaet Navnet Beltsazzar, en Stund rædselslagen, og hans Tanker forfærdede ham. Men Kongen tog til Orde og sagde: »Beltsazzar, lad ikke Drømmen og dens Udtydning forfærde dig!« Men Beltsazzar svarede: »Herre, maatte Drømmen gælde dine Fjender og dens Udtydning dine Avindsmænd!
20 २० जिस वृक्ष को तूने देखा, जो बड़ा और दृढ़ हो गया, और जिसकी ऊँचाई स्वर्ग तक पहुँची और जो पृथ्वी के सिरे तक दिखाई देता था;
Det Træ, du saa, og som voksede og blev vældigt, saa Toppen naaede Himmelen og det saas over hele Jorden,
21 २१ जिसके पत्ते सुन्दर और फल बहुत थे, और जिसमें सभी के लिये भोजन था; जिसके नीचे मैदान के सब पशु रहते थे, और जिसकी डालियों में आकाश की चिड़ियाँ बसेरा करती थीं,
hvis Løv var fagert, og hvis Frugter var mange, det, som alle fik Næring af, under hvilket Markens Dyr fandt Bo, og i hvis Grene Himmelens Fugle byggede Rede,
22 २२ हे राजा, वह तू ही है। तू महान और सामर्थी हो गया, तेरी महिमा बढ़ी और स्वर्ग तक पहुँच गई, और तेरी प्रभुता पृथ्वी की छोर तक फैली है।
det er dig selv, o Konge, som er blevet stor og mægtig, hvis Storhed er vokset, saa den naar Himmelen, og hvis Herredømme rækker til Jordens Ende.
23 २३ और हे राजा, तूने जो एक पवित्र दूत को स्वर्ग से उतरते और यह कहते देखा कि वृक्ष को काट डालो और उसका नाश करो, तो भी उसके ठूँठे को जड़ समेत भूमि में छोड़ो, और उसको लोहे और पीतल के बन्धन से बाँधकर मैदान की हरी घास के बीच में रहने दो; वह आकाश की ओस से भीगा करे, और उसको मैदान के पशुओं के संग ही भाग मिले; और जब तक सात युग उस पर बीत न चुकें, तब तक उसकी ऐसी ही दशा रहे।
Og naar Kongen saa, at en Vægter, en Hellig, steg ned fra Himmelen og bød: Fæld Træet og ødelæg det! Dog skal I lade Stubben med Rødderne blive i Jorden, men bundet med en Kæde af Jern og Kobber i Markens Græs; af Himmelens Dug skal han vædes, og med Markens Dyr skal han dele Lod, indtil syv Tider er gaaet hen over ham —
24 २४ हे राजा, इसका अर्थ जो परमप्रधान ने ठाना है कि राजा पर घटे, वह यह है,
saa betyder det, o Konge, og det er den Højestes Raad, som er udgaaet over min Herre Kongen:
25 २५ तू मनुष्यों के बीच से निकाला जाएगा, और मैदान के पशुओं के संग रहेगा; तू बैलों के समान घास चरेगा; और आकाश की ओस से भीगा करेगा और सात युग तुझ पर बीतेंगे, जब तक कि तू न जान ले कि मनुष्यों के राज्य में परमप्रधान ही प्रभुता करता है, और जिसे चाहे वह उसे दे देता है।
Du skal udstødes af Menneskenes Samfund og bo blandt Markens Dyr; Urter skal du have til Føde som Kvæget, og af Himmelens Dug skal du vædes; og syv Tider skal gaa hen over dig, til du skønner, at den Højeste er Herre over Menneskenes Rige og kan give det, til hvem han vil.
26 २६ और उस वृक्ष के ठूँठे को जड़ समेत छोड़ने की आज्ञा जो हुई है, इसका अर्थ यह है कि तेरा राज्य तेरे लिये बना रहेगा; और जब तू जान लेगा कि जगत का प्रभु स्वर्ग ही में है, तब तू फिर से राज्य करने पाएगा।
Men naar der blev givet Paabud om at levne Træets Stub med Rødderne, saa betyder det, at dit Rige atter skal blive dit, saa snart du skønner, at Himmelen har Magten.
27 २७ इस कारण, हे राजा, मेरी यह सम्मति स्वीकार कर, कि यदि तू पाप छोड़कर धार्मिकता करने लगे, और अधर्म छोड़कर दीन-हीनों पर दया करने लगे, तो सम्भव है कि ऐसा करने से तेरा चैन बना रहे।”
Derfor, o Konge, lad mit Raad være dig til Behag. Gør Ende paa dine Synder med Retfærd og paa dine Misgerninger med Barmhjertighed mod de fattige, om din Lykke maaske kunde vare!«
28 २८ यह सब कुछ नबूकदनेस्सर राजा पर घट गया।
Alt dette ramte nu Kong Nebukadnezar.
29 २९ बारह महीने बीतने पर जब वह बाबेल के राजभवन की छत पर टहल रहा था, तब वह कहने लगा,
Tolv Maaneder senere, da Kongen vandrede paa Taget af det kongelige Palads i Babel,
30 ३० “क्या यह बड़ा बाबेल नहीं है, जिसे मैं ही ने अपने बल और सामर्थ्य से राजनिवास होने को और अपने प्रताप की बड़ाई के लिये बसाया है?”
udbrød han: »Er dette ikke det store Babel, som jeg byggede til Kongesæde ved min vældige Magt, min Herlighed til Ære?«
31 ३१ यह वचन राजा के मुँह से निकलने भी न पाया था कि आकाशवाणी हुई, “हे राजा नबूकदनेस्सर तेरे विषय में यह आज्ञा निकलती है कि राज्य तेरे हाथ से निकल गया,
Men før Kongen endnu havde talt ud, lød en Røst fra Himmelen: »Det gives dig til Kende, Kong Nebukadnezar, at dit Kongedømme er taget fra dig!
32 ३२ और तू मनुष्यों के बीच में से निकाला जाएगा, और मैदान के पशुओं के संग रहेगा; और बैलों के समान घास चरेगा और सात काल तुझ पर बीतेंगे, जब तक कि तू न जान ले कि परमप्रधान, मनुष्यों के राज्य में प्रभुता करता है और जिसे चाहे वह उसे दे देता है।”
Af Menneskenes Samfund skal du udstødes og bo blandt Markens Dyr; Urter skal du have til Føde som Kvæget; og syv Tider skal gaa hen over dig, til du skønner, at den Højeste er Herre over Menneskenes Rige og kan give det, til hvem han vil!«
33 ३३ उसी घड़ी यह वचन नबूकदनेस्सर के विषय में पूरा हुआ। वह मनुष्यों में से निकाला गया, और बैलों के समान घास चरने लगा, और उसकी देह आकाश की ओस से भीगती थी, यहाँ तक कि उसके बाल उकाब पक्षियों के परों से और उसके नाखून चिड़ियाँ के पंजों के समान बढ़ गए।
I samme Stund fuldbyrdedes Ordet paa Nebukadnezar; han blev udstødt af Menneskenes Samfund og aad Græs som Kvæget, og hans Legeme vædedes af Himmelens Dug, til hans Haar blev langt som Ørnefjer og hans Negle som Fuglekløer.
34 ३४ उन दिनों के बीतने पर, मुझ नबूकदनेस्सर ने अपनी आँखें स्वर्ग की ओर उठाई, और मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; तब मैंने परमप्रधान को धन्य कहा, और जो सदा जीवित है उसकी स्तुति और महिमा यह कहकर करने लगा: उसकी प्रभुता सदा की है और उसका राज्य पीढ़ी से पीढ़ी तब बना रहनेवाला है।
Men da Tiden var omme, løftede jeg, Nebukadnezar, mine Øjne til Himmelen og fik min Forstand igen, og jeg priste den Højeste og lovede og ærede ham, som lever evindelig, hvis Herredømme er evigt, og hvis Rige staar fra Slægt til Slægt.
35 ३५ पृथ्वी के सब रहनेवाले उसके सामने तुच्छ गिने जाते हैं, और वह स्वर्ग की सेना और पृथ्वी के रहनेवालों के बीच अपनी इच्छा के अनुसार काम करता है; और कोई उसको रोककर उससे नहीं कह सकता है, “तूने यह क्या किया है?”
Alle, som bor paa Jorden, er for intet at regne; han handler efter sit Tykke med Himmelens Hær og med dem, som bor paa Jorden, og ingen kan holde hans Haand tilbage og sige til ham: »Hvad gør du?«
36 ३६ उसी समय, मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; और मेरे राज्य की महिमा के लिये मेरा प्रताप और मुकुट मुझ पर फिर आ गया। और मेरे मंत्री और प्रधान लोग मुझसे भेंट करने के लिये आने लगे, और मैं अपने राज्य में स्थिर हो गया; और मेरी और अधिक प्रशंसा होने लगी।
I samme Stund fik jeg min Forstand igen; jeg fik ogsaa min Herlighed og Glans igen, mit Rige til Ære; mine Raadsherrer og Stormænd søgte mig, jeg blev genindsat i mit Rige, og endnu større Magt blev mig givet.
37 ३७ अब मैं नबूकदनेस्सर स्वर्ग के राजा को सराहता हूँ, और उसकी स्तुति और महिमा करता हूँ क्योंकि उसके सब काम सच्चे, और उसके सब व्यवहार न्याय के हैं; और जो लोग घमण्ड से चलते हैं, उन्हें वह नीचा कर सकता है।
Nu lover, ophøjer og ærer jeg, Nebukadnezar, Himmelens Konge: Alle hans Gerninger er Sandhed, hans Veje Retfærd, og han kan ydmyge dem, som vandrer i Hovmod.

< दानिय्येल 4 >