< दानिय्येल 3 >

1 नबूकदनेस्सर राजा ने सोने की एक मूरत बनवाई, जिसकी ऊँचाई साठ हाथ, और चौड़ाई छः हाथ की थी। और उसने उसको बाबेल के प्रान्त के दूरा नामक मैदान में खड़ा कराया।
نِبوکَدنِصَّر مجسمه‌ای از طلا به بلندی سی متر و پهنای سه متر ساخت و آن را در دشت «دورا» در سرزمین بابِل بر پا نمود.
2 तब नबूकदनेस्सर राजा ने अधिपतियों, हाकिमों, राज्यपालों, सलाहकारों, खजांचियों, न्यायियों, शास्त्रियों, आदि प्रान्त-प्रान्त के सब अधिकारियों को बुलवा भेजा कि वे उस मूरत की प्रतिष्ठा में आएँ जो उसने खड़ी कराई थी।
سپس به تمام امیران، حاکمان، والیان، قاضیان، خزانه‌داران، مشاوران، وکیلان و سایر مقامات مملکت پیغام فرستاد که برای تبرک نمودن مجسمه‌اش بیایند. وقتی همه آمدند و در برابر آن مجسمه ایستادند،
3 तब अधिपति, हाकिम, राज्यपाल, सलाहकार, खजांची, न्यायी, शास्त्री आदि प्रान्त-प्रान्त के सब अधिकारी नबूकदनेस्सर राजा की खड़ी कराई हुई मूरत की प्रतिष्ठा के लिये इकट्ठे हुए, और उस मूरत के सामने खड़े हुए।
4 तब ढिंढोरिये ने ऊँचे शब्द से पुकारकर कहा, “हे देश-देश और जाति-जाति के लोगों, और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवालो, तुम को यह आज्ञा सुनाई जाती है कि,
جارچی دربار با صدای بلند اعلام کرد: «ای مردمی که از نژادها، قومها و زبانهای گوناگون جمع شده‌اید، به فرمان پادشاه
5 जिस समय तुम नरसिंगे, बाँसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुनो, तुम उसी समय गिरकर नबूकदनेस्सर राजा की खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत् करो।
وقتی صدای کَرِنا و سُرنا و چنگ و بربط و سنتور و نی و هر نوع ساز دیگر را بشنوید، همه باید به خاک بیفتید و مجسمهٔ طلا را که نِبوکَدنِصَّر پادشاه بر پا کرده، سجده کنید.
6 और जो कोई गिरकर दण्डवत् न करेगा वह उसी घड़ी धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाल दिया जाएगा।”
هر که از این فرمان سرپیچی نماید، بی‌درنگ به داخل کورهٔ آتش انداخته خواهد شد.»
7 इस कारण उस समय ज्यों ही सब जाति के लोगों को नरसिंगे, बाँसुरी, वीणा, सारंगी, सितार शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुन पड़ा, त्यों ही देश-देश और जाति-जाति के लोगों और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवालों ने गिरकर उस सोने की मूरत को जो नबूकदनेस्सर राजा ने खड़ी कराई थी, दण्डवत् किया।
پس وقتی آلات موسیقی نواخته شدند، همهٔ مردم، از هر قوم و نژاد و زبان که بودند به خاک افتادند و مجسمه را سجده کردند.
8 उसी समय कई एक कसदी पुरुष राजा के पास गए, और कपट से यहूदियों की चुगली की।
ولی عده‌ای از بابِلیان نزد پادشاه رفتند و علیه یهودیان، زبان به اعتراض گشوده، گفتند: «پادشاه تا به ابد زنده بماند!
9 वे नबूकदनेस्सर राजा से कहने लगे, “हे राजा, तू चिरंजीवी रहे।
10 १० हे राजा, तूने तो यह आज्ञा दी है कि जो मनुष्य नरसिंगे, बाँसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुने, वह गिरकर उस सोने की मूरत को दण्डवत् करे;
فرمانی از پادشاه صادر شد که وقتی صدای کَرِنا و سُرنا و چنگ و بربط و سنتور و نی و هر نوع ساز دیگر شنیده شود، همه باید به خاک بیفتند و مجسمهٔ طلا را بپرستند،
11 ११ और जो कोई गिरकर दण्डवत् न करे वह धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाल दिया जाए।
و اگر کسی این کار را نکند، به داخل کورهٔ آتش انداخته شود.
12 १२ देख, शद्रक, मेशक, और अबेदनगो नामक कुछ यहूदी पुरुष हैं, जिन्हें तूने बाबेल के प्रान्त के कार्य के ऊपर नियुक्त किया है। उन पुरुषों ने, हे राजा, तेरी आज्ञा की कुछ चिन्ता नहीं की; वे तेरे देवता की उपासना नहीं करते, और जो सोने की मूरत तूने खड़ी कराई है, उसको दण्डवत् नहीं करते।”
چند یهودی به نامهای شدرک، میشک و عبدنغو، یعنی همان کسانی که بر ادارهٔ مملکتی بابِل گماشته‌اید، از دستور پادشاه سرپیچی می‌کنند و حاضر نیستند خدایان شما را بپرستند و مجسمهٔ طلا را که بر پا نموده‌اید، سجده کنند.»
13 १३ तब नबूकदनेस्सर ने रोष और जलजलाहट में आकर आज्ञा दी कि शद्रक, मेशक और अबेदनगो को लाओ। तब वे पुरुष राजा के सामने हाजिर किए गए।
نِبوکَدنِصَّر بسیار غضبناک شد و دستور داد شدرک، میشک و عبدنغو را به حضورش بیاورند. وقتی آنها را آوردند
14 १४ नबूकदनेस्सर ने उनसे पूछा, “हे शद्रक, मेशक और अबेदनगो, तुम लोग जो मेरे देवता की उपासना नहीं करते, और मेरी खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत् नहीं करते, तो क्या तुम जान बूझकर ऐसा करते हो?
پادشاه از ایشان پرسید: «ای شدرک، میشک و عبدنغو آیا حقیقت دارد که نه خدایان مرا می‌پرستید و نه مجسمهٔ طلا را که بر پا نموده‌ام؟
15 १५ यदि तुम अभी तैयार हो, कि जब नरसिंगे, बाँसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुनो, और उसी क्षण गिरकर मेरी बनवाई हुई मूरत को दण्डवत् करो, तो बचोगे; और यदि तुम दण्डवत् न करो तो इसी घड़ी धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाले जाओगे; फिर ऐसा कौन देवता है, जो तुम को मेरे हाथ से छुड़ा सके?”
حال خود را آماده کنید تا وقتی صدای آلات موسیقی را می‌شنوید به خاک بیفتید و مجسمه را سجده کنید. اگر این کار را نکنید بی‌درنگ به داخل کورهٔ آتش انداخته خواهید شد؛ آنگاه ببینم کدام خدایی می‌تواند شما را از دست من برهاند.»
16 १६ शद्रक, मेशक और अबेदनगो ने राजा से कहा, “हे नबूकदनेस्सर, इस विषय में तुझे उत्तर देने का हमें कुछ प्रयोजन नहीं जान पड़ता।
شدرک، میشک و عبدنغو جواب دادند: «ای نِبوکَدنِصَّر، ما لازم نمی‌بینیم در این مورد به تو جواب بدهیم.
17 १७ हमारा परमेश्वर, जिसकी हम उपासना करते हैं वह हमको उस धधकते हुए भट्ठे की आग से बचाने की शक्ति रखता है; वरन् हे राजा, वह हमें तेरे हाथ से भी छुड़ा सकता है।
اگر به داخل کورهٔ آتش انداخته شویم، خدای ما که او را می‌پرستیم قادر است ما را نجات دهد. پس ای پادشاه، او ما را از دست تو خواهد رهانید.
18 १८ परन्तु, यदि नहीं, तो हे राजा तुझे मालूम हो, कि हम लोग तेरे देवता की उपासना नहीं करेंगे, और न तेरी खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत् करेंगे।”
ولی حتی اگر نرهاند، بدان که خدایان و مجسمهٔ طلای تو را سجده نخواهیم کرد.»
19 १९ तब नबूकदनेस्सर झुँझला उठा, और उसके चेहरे का रंग शद्रक, मेशक और अबेदनगो की ओर बदल गया। और उसने आज्ञा दी कि भट्ठे को सात गुणा अधिक धधका दो।
نِبوکَدنِصَّر به شدت بر شدرک، میشک و عبدنغو غضبناک شد و دستور داد آتش کوره را هفت برابر بیشتر کنند
20 २० फिर अपनी सेना में के कई एक बलवान पुरुषों को उसने आज्ञा दी, कि शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँधकर उन्हें धधकते हुए भट्ठे में डाल दो।
و چند نفر از قویترین سربازان خود را احضار کرد تا شدرک، میشک و عبدنغو را ببندند و در آتش بیندازند.
21 २१ तब वे पुरुष अपने मोजों, अंगरखों, बागों और वस्त्रों सहित बाँधकर, उस धधकते हुए भट्ठे में डाल दिए गए।
پس آنها را محکم بستند و به داخل کوره انداختند.
22 २२ वह भट्ठा तो राजा की दृढ़ आज्ञा होने के कारण अत्यन्त धधकाया गया था, इस कारण जिन पुरुषों ने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को उठाया वे ही आग की आँच से जल मरे।
آتش کوره که به دستور پادشاه زیاد شده بود آنچنان شدید بود که سربازان مأمور اجرای حکم پادشاه را کشت!
23 २३ और उसी धधकते हुए भट्ठे के बीच ये तीनों पुरुष, शद्रक, मेशक और अबेदनगो, बंधे हुए फेंक दिए गए।
به این ترتیب، شدرک و میشک و عبدنغو دست و پا بسته در میان شعله‌های سوزان افتادند.
24 २४ तब नबूकदनेस्सर राजा अचम्भित हुआ और घबराकर उठ खड़ा हुआ। और अपने मंत्रियों से पूछने लगा, “क्या हमने उस आग के बीच तीन ही पुरुष बंधे हुए नहीं डलवाए?” उन्होंने राजा को उत्तर दिया, “हाँ राजा, सच बात तो है।”
ناگهان نِبوکَدنِصَّر حیرت‌زده از جا برخاست و از مشاوران خود پرسید: «مگر ما سه نفر را در آتش نینداختیم؟» گفتند: «بلی، ای پادشاه، چنین است.»
25 २५ फिर उसने कहा, “अब मैं देखता हूँ कि चार पुरुष आग के बीच खुले हुए टहल रहे हैं, और उनको कुछ भी हानि नहीं पहुँची; और चौथे पुरुष का स्वरूप परमेश्वर के पुत्र के सदृश्य है।”
نِبوکَدنِصَّر گفت: «ولی من چهار نفر را در آتش می‌بینم! دست و پای آنها باز است و در میان شعله‌های آتش قدم می‌زنند و هیچ آسیبی به آنها نمی‌رسد! چهارمی شبیه خدایان است!»
26 २६ फिर नबूकदनेस्सर उस धधकते हुए भट्ठे के द्वार के पास जाकर कहने लगा, “हे शद्रक, मेशक और अबेदनगो, हे परमप्रधान परमेश्वर के दासों, निकलकर यहाँ आओ!” यह सुनकर शद्रक, मेशक और अबेदनगो आग के बीच से निकल आए।
آنگاه نِبوکَدنِصَّر به دهانهٔ کورهٔ آتش نزدیک شد و فریاد زد: «ای شدرک، میشک، عبدنغو! ای خدمتگزاران خدای متعال، بیرون بیایید!» پس ایشان از میان آتش بیرون آمدند.
27 २७ जब अधिपति, हाकिम, राज्यपाल और राजा के मंत्रियों ने, जो इकट्ठे हुए थे, उन पुरुषों की ओर देखा, तब उनकी देह में आग का कुछ भी प्रभाव नहीं पाया; और उनके सिर का एक बाल भी न झुलसा, न उनके मोजे कुछ बिगड़े, न उनमें जलने की कुछ गन्ध पाई गई।
سپس امیران، حاکمان، والیان و مشاوران پادشاه دور ایشان جمع شدند و دیدند آتش به بدن آنها آسیبی نرسانیده، مویی از سرشان سوخته نشده، اثری از سوختگی روی لباسشان نیست و حتی بوی دود نیز نمی‌دهند!
28 २८ नबूकदनेस्सर कहने लगा, “धन्य है शद्रक, मेशक और अबेदनगो का परमेश्वर, जिसने अपना दूत भेजकर अपने इन दासों को इसलिए बचाया, क्योंकि इन्होंने राजा की आज्ञा न मानकर, उसी पर भरोसा रखा, और यह सोचकर अपना शरीर भी अर्पण किया, कि हम अपने परमेश्वर को छोड़, किसी देवता की उपासना या दण्डवत् न करेंगे।
آنگاه نِبوکَدنِصَّر گفت: «ستایش بر خدای شدرک، میشک و عبدنغو که فرشتهٔ خود را فرستاد تا خدمتگزاران خود را که به او توکل کرده بودند نجات دهد. آنها فرمان پادشاه را اطاعت نکردند و حاضر شدند بمیرند، ولی خدایی را جز خدای خود پرستش و بندگی نکنند.
29 २९ इसलिए अब मैं यह आज्ञा देता हूँ कि देश-देश और जाति-जाति के लोगों, और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवालों में से जो कोई शद्रक, मेशक और अबेदनगो के परमेश्वर की कुछ निन्दा करेगा, वह टुकड़े-टुकड़े किया जाएगा, और उसका घर घूरा बनाया जाएगा; क्योंकि ऐसा कोई और देवता नहीं जो इस रीति से बचा सके।”
«پس فرمان من این است: از هر نژاد و قوم و زبان، هر کس بر ضد خدای شدرک و میشک و عبدنغو سخنی بگوید، تکه‌تکه خواهد شد و خانه‌اش خراب خواهد گردید؛ زیرا هیچ خدایی مانند خدای ایشان نمی‌تواند اینچنین بندگانش را نجات بخشد.»
30 ३० तब राजा ने बाबेल के प्रान्त में शद्रक, मेशक, अबेदनगो का पद और ऊँचा किया।
پادشاه به شدرک و میشک و عبدنغو مقام والاتری در سرزمین بابِل داد.

< दानिय्येल 3 >