< कुलुस्सियों 4 >

1 हे स्वामियों, अपने-अपने दासों के साथ न्याय और ठीक-ठीक व्यवहार करो, यह समझकर कि स्वर्ग में तुम्हारा भी एक स्वामी है।
Domini, quod iustum est et aequum, servis praestate: scientes quod et vos Dominum habetis in caelo.
2 प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उसमें जागृत रहो;
Orationi instate, vigilantes in ea in gratiarum actione:
3 और इसके साथ ही साथ हमारे लिये भी प्रार्थना करते रहो, कि परमेश्वर हमारे लिये वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोल दे, कि हम मसीह के उस भेद का वर्णन कर सकें जिसके कारण मैं कैद में हूँ।
orantes simul et pro nobis, ut Deus aperiat nobis ostium sermonis ad loquendum mysterium Christi (propter quod etiam vinctus sum)
4 और उसे ऐसा प्रगट करूँ, जैसा मुझे करना उचित है।
ut manifestem illud ita ut oportet me loqui.
5 अवसर को बहुमूल्य समझकर बाहरवालों के साथ बुद्धिमानी से बर्ताव करो।
In sapientia ambulate ad eos, qui foris sunt: tempus redimentes.
6 तुम्हारा वचन सदा अनुग्रह सहित और सुहावना हो, कि तुम्हें हर मनुष्य को उचित रीति से उत्तर देना आ जाए।
Sermo vester semper in gratia sale sit conditus, ut sciatis quomodo oporteat vos unicuique respondere.
7 प्रिय भाई और विश्वासयोग्य सेवक, तुखिकुस जो प्रभु में मेरा सहकर्मी है, मेरी सब बातें तुम्हें बता देगा।
Quae circa me sunt, omnia vobis nota faciet Tychicus charissimus frater, et fidelis minister, et conservus in Domino:
8 उसे मैंने इसलिए तुम्हारे पास भेजा है, कि तुम्हें हमारी दशा मालूम हो जाए और वह तुम्हारे हृदयों को प्रोत्साहित करे।
quem misi ad vos ad hoc ipsum ut cognoscat, quae circa vos sunt, et consoletur corda vestra,
9 और उसके साथ उनेसिमुस को भी भेजा है; जो विश्वासयोग्य और प्रिय भाई और तुम ही में से है, वे तुम्हें यहाँ की सारी बातें बता देंगे।
cum Onesimo charissimo, et fideli fratre, qui ex vobis est. Qui omnia, quae hic aguntur, nota facient vobis.
10 १० अरिस्तर्खुस जो मेरे साथ कैदी है, और मरकुस जो बरनबास का भाई लगता है। (जिसके विषय में तुम ने निर्देश पाया था कि यदि वह तुम्हारे पास आए, तो उससे अच्छी तरह व्यवहार करना।)
Salutat vos Aristarchus concaptivus meus, et Marcus consobrinus Barnabae, de quo accepistis mandata: si venerit ad vos, excipite illum:
11 ११ और यीशु जो यूस्तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरे लिए सांत्वना ठहरे हैं।
et Iesus, qui dicitur Iustus: qui sunt ex circumcisione: hi soli sunt adiutores mei in regno Dei, qui mihi fuerunt solatio.
12 १२ इपफ्रास जो तुम में से है, और मसीह यीशु का दास है, तुम्हें नमस्कार कहता है और सदा तुम्हारे लिये प्रार्थनाओं में प्रयत्न करता है, ताकि तुम सिद्ध होकर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा पर स्थिर रहो।
Salutat vos Epaphras, qui ex vobis est, servus Christi Iesu, semper solicitus pro vobis in orationibus, ut stetis perfecti, et pleni in omni voluntate Dei.
13 १३ मैं उसका गवाह हूँ, कि वह तुम्हारे लिये और लौदीकिया और हियरापुलिसवालों के लिये बड़ा यत्न करता रहता है।
Testimonium enim illi perhibeo quod habet multum laborem pro vobis, et pro iis, qui sunt Laodiciae, et qui Hierapoli.
14 १४ प्रिय वैद्य लूका और देमास का तुम्हें नमस्कार।
Salutat vos Lucas medicus charissimus, et Demas.
15 १५ लौदीकिया के भाइयों को और नुमफास और उसकी घर की कलीसिया को नमस्कार कहना।
Salutate fratres, qui sunt Laodiciae, et Nympham, et quae in domo eius est, Ecclesiam.
16 १६ और जब यह पत्र तुम्हारे यहाँ पढ़ लिया जाए, तो ऐसा करना कि लौदीकिया की कलीसिया में भी पढ़ा जाए, और वह पत्र जो लौदीकिया से आए उसे तुम भी पढ़ना।
Et cum lecta fuerit apud vos epistola haec, facite ut et in Laodicensium Ecclesia legatur: et ea, quae Laodicensium est, vobis legatur.
17 १७ फिर अरखिप्पुस से कहना कि जो सेवा प्रभु में तुझे सौंपी गई है, उसे सावधानी के साथ पूरी करना।
Et dicite Archippo: Vide ministerium, quod accepisti in Domino, ut illud impleas.
18 १८ मुझ पौलुस का अपने हाथ से लिखा हुआ नमस्कार। मेरी जंजीरों को स्मरण रखना; तुम पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।
Salutatio, mea manu Pauli. Memores estote vinculorum meorum. Gratia Domini nostri Iesu Christi vobiscum. Amen.

< कुलुस्सियों 4 >