< कुलुस्सियों 4 >
1 १ हे स्वामियों, अपने-अपने दासों के साथ न्याय और ठीक-ठीक व्यवहार करो, यह समझकर कि स्वर्ग में तुम्हारा भी एक स्वामी है।
Mabwana, mpisyai kwabhatumwa mambo ghahalai ni ghamaadili. Mmanyili kujobha myele ni Bwana wa kumbinguni.
2 २ प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उसमें जागृत रहो;
Myendelelai kuya ngangali kup'etela maombi mtamai mihu kup'etela ele kwa hukrani.
3 ३ और इसके साथ ही साथ हमारे लिये भी प्रार्थना करते रहो, कि परमेश्वर हमारे लिये वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोल दे, कि हम मसीह के उस भेद का वर्णन कर सकें जिसके कारण मैं कैद में हूँ।
Msomayi kwapamonga kwa ajili ya yh'oto, ili kwa ndabha Kyala afungulai ndyangu kwajili ya lilobhi, kujobha Siri sauukweli sa Kristu. Kwandabha ya ele nifungibhu minyororo.
4 ४ और उसे ऐसा प्रगट करूँ, जैसा मुझे करना उचित है।
Na msomayi ili kulibheka wazi, kama kayilondeka kujobha.
5 ५ अवसर को बहुमूल्य समझकर बाहरवालों के साथ बुद्धिमानी से बर्ताव करो।
Mlotayi kwa hekima kwa bhala bhabhayele kwibhala, na muuokolai muda.
6 ६ तुम्हारा वचन सदा अनुग्रह सहित और सुहावना हो, कि तुम्हें हर मनुष्य को उचित रीति से उत्तर देना आ जाए।
Malobhi ghayomo ghayela ni neema muda bhuowa, na ghakolelayi mwinyu muda bhuowa, ili kwa ndabha mubhesiyayi kumanya jinsi kakitakiwa kumjibu kila munu.
7 ७ प्रिय भाई और विश्वासयोग्य सेवक, तुखिकुस जो प्रभु में मेरा सहकर्मी है, मेरी सब बातें तुम्हें बता देगा।
Kwa mambo ghakanihusu nene, Tikiko ilota kuketa ghamanyikanai kwa mwenga. Mwene ndongho mpendwa, ntumishi wa kuaminika, ntumwa njitu kup'ela Bwana.
8 ८ उसे मैंने इसलिए तुम्हारे पास भेजा है, कि तुम्हें हमारी दशा मालूम हो जाए और वह तुम्हारे हृदयों को प्रोत्साहित करे।
Ni kantuma kwayomo kwa jili ya ele, ili mubhwesiyayi kumanya mambo kuhusu tete nikabhele abhesyayi kutup'ela muoyo.
9 ९ और उसके साथ उनेसिमुस को भी भेजा है; जो विश्वासयोग्य और प्रिय भाई और तुम ही में से है, वे तुम्हें यहाँ की सारी बातें बता देंगे।
Nikantuma pamonga ni Onesmo ndongho bhitu mpendwa na wa kuaminika, ni njinu mmonga. Bhilota kubhajobela kila kinu kakihomili apa.
10 १० अरिस्तर्खुस जो मेरे साथ कैदी है, और मरकुस जो बरनबास का भाई लगता है। (जिसके विषय में तुम ने निर्देश पाया था कि यदि वह तुम्हारे पास आए, तो उससे अच्छी तरह व्यवहार करना।)
Aristarko, mfungwa njangu, akabhasalimila, Marko binamuyake Barnaba mwampokili utaratibu kuhomela kwa mwene, “Kama ahidili kwa mwenga, munjhop'holelayi, “
11 ११ और यीशु जो यूस्तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरे लिए सांत्वना ठहरे हैं।
Na kabhele Yesu yaikutibhwa Yusto. Abha bhene bhatohara bhatenda kazi bhayangu kwaajiya ufalume wa Kyala. Abha ndo faraja kwa nene.
12 १२ इपफ्रास जो तुम में से है, और मसीह यीशु का दास है, तुम्हें नमस्कार कहता है और सदा तुम्हारे लिये प्रार्थनाओं में प्रयत्न करता है, ताकि तुम सिद्ध होकर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा पर स्थिर रहो।
Epafra akabhasalimila. Muene ni mmonga bhitu wa bhatumwa bha Yesu Kristu. Muene ifuanya maombi kwa bidii ili kwa ndabha mubhwesyayi kuyhema ngangali kuhakikisya kikamilifu kup'etela mapenzi ghoa gha Kyala.
13 १३ मैं उसका गवाह हूँ, कि वह तुम्हारे लिये और लौदीकिया और हियरापुलिसवालों के लिये बड़ा यत्न करता रहता है।
Kwa ndabha nikamshudila ifuanya mbhombho kwa bidii kwajili ya yhomo, kwa bhala bhabhayele Laodekia, ni bhabhayele Hierapoli.
14 १४ प्रिय वैद्य लूका और देमास का तुम्हें नमस्कार।
Luka tabibu mpendwa yhola ni Dema bhakabhasalimila.
15 १५ लौदीकिया के भाइयों को और नुमफास और उसकी घर की कलीसिया को नमस्कार कहना।
Bhasalimilai bhalongo bhangu bhabhayele Laodekia, na nimfa, walikanisa laliyele kunyumba kwa mwene.
16 १६ और जब यह पत्र तुम्हारे यहाँ पढ़ लिया जाए, तो ऐसा करना कि लौदीकिया की कलीसिया में भी पढ़ा जाए, और वह पत्र जो लौदीकिया से आए उसे तुम भी पढ़ना।
Barua eye payilota kusomibhwa miongoni mwah mwenga, isomiwayi kabhele nimulikanisa la bhalaodekia, ni muenga mmhakikisyai barua eye mkaisoma yayihomela Laodekia.
17 १७ फिर अरखिप्पुस से कहना कि जो सेवा प्रभु में तुझे सौंपी गई है, उसे सावधानी के साथ पूरी करना।
Jobha kwa Akripo, “Langai huduma ya upokila mugati mwah Bwana, yayilondeka kuitimisya. “
18 १८ मुझ पौलुस का अपने हाथ से लिखा हुआ नमस्कार। मेरी जंजीरों को स्मरण रखना; तुम पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।
Salamu eye ni kwa kibhoko kya nene nayhoni-Paulo. Muikombhokai minyororo yanene. Ni neema iyelai ni muenga.