< आमोस 7 >

1 परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और मैं क्या देखता हूँ कि उसने पिछली घास के उगने के आरम्भ में टिड्डियाँ उत्पन्न कीं; और वह राजा की कटनी के बाद की पिछली घास थी।
Сице показа ми Господь Бог, и се, приплод пружий идый утренний, и се, гусеница, един Гог царь.
2 जब वे घास खा चुकीं, तब मैंने कहा, “हे परमेश्वर यहोवा, क्षमा कर! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कितना निर्बल है!”
И будет, аще скончает ядый траву земную, и рех: Господи, Господи, милостив буди, кто возставит Иакова? Яко мал есть.
3 इसके विषय में यहोवा पछताया, और उससे कहा, “ऐसी बात अब न होगी।”
Раскайся о сем, Господи: и сие не будет, глаголет Господь.
4 परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और क्या देखता हूँ कि परमेश्वर यहोवा ने आग के द्वारा मुकद्दमा लड़ने को पुकारा, और उस आग से महासागर सूख गया, और देश भी भस्म होने लगा था।
Сице показа ми Господь, и се, призва прю во огни Господь Бог, и пояде бездну многу, и пояде часть.
5 तब मैंने कहा, “हे परमेश्वर यहोवा, रुक जा! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कैसा निर्बल है।”
И рех: Господи, Господи, престани ныне, кто возставит Иакова? Яко мал есть.
6 इसके विषय में भी यहोवा पछताया; और परमेश्वर यहोवा ने कहा, “ऐसी बात फिर न होगी।”
Раскайся о сем, Господи: и сие не будет, глаголет Господь.
7 उसने मुझे यह भी दिखाया: मैंने देखा कि प्रभु साहुल लगाकर बनाई हुई किसी दीवार पर खड़ा है, और उसके हाथ में साहुल है।
Сице показа ми Господь: и се, Муж стояй на ограде адамантове, и в руце Его адамант.
8 और यहोवा ने मुझसे कहा, “हे आमोस, तुझे क्या देख पड़ता है?” मैंने कहा, “एक साहुल।” तब परमेश्वर ने कहा, “देख, मैं अपनी प्रजा इस्राएल के बीच में साहुल लगाऊँगा।
И рече Господь ко мне: что ты видиши, Амосе? И рех: адамант. И рече Господь ко мне: се, Аз учиню адаманта среде людий Моих Израиля, ктому не приложу, еже мимоити его:
9 मैं अब उनको न छोड़ूँगा। इसहाक के ऊँचे स्थान उजाड़, और इस्राएल के पवित्रस्थान सुनसान हो जाएँगे, और मैं यारोबाम के घराने पर तलवार खींचे हुए चढ़ाई करूँगा।”
и потребятся требища смеха, и требы Израилевы опустеют, и востану на дом Иеровоамль со оружием.
10 १० तब बेतेल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास कहला भेजा, “आमोस ने इस्राएल के घराने के बीच में तुझ से राजद्रोह की गोष्ठी की है; उसके सारे वचनों को देश नहीं सह सकता।
И посла Амасиа жрец Вефильский ко Иеровоаму царю Израилеву глаголя: развраты творит на тя Амос среде дому Израилева, не возможет земля подяти всех словес его,
11 ११ क्योंकि आमोस यह कहता है, ‘यारोबाम तलवार से मारा जाएगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बँधुआई में जाएगा।’”
понеже сия глаголет Амос: оружием скончается Иеровоам, Израиль же пленен отведется от земли своея.
12 १२ तब अमस्याह ने आमोस से कहा, “हे दर्शी, यहाँ से निकलकर यहूदा देश में भाग जा, और वहीं रोटी खाया कर, और वहीं भविष्यद्वाणी किया कर;
И рече Амасиа ко Амосови: видяй гряди и отиди ты на землю Иудину, и тамо живи, и тамо да прорицаеши:
13 १३ परन्तु बेतेल में फिर कभी भविष्यद्वाणी न करना, क्योंकि यह राजा का पवित्रस्थान और राज-नगर है।”
а в Вефили посем не приложи прорицати, яко освящение царя есть и дом есть царства.
14 १४ आमोस ने उत्तर देकर अमस्याह से कहा, “मैं न तो भविष्यद्वक्ता था, और न भविष्यद्वक्ता का बेटा; मैं तो गाय-बैल का चरवाहा, और गूलर के वृक्षों का छाँटनेवाला था,
И отвеща Амос и рече ко Амасии: не бех пророк аз, ниже сын пророчь, но пастырь бех и ягодичия обирая:
15 १५ और यहोवा ने मुझे भेड़-बकरियों के पीछे-पीछे फिरने से बुलाकर कहा, ‘जा, मेरी प्रजा इस्राएल से भविष्यद्वाणी कर।’
и поя мя Господь от овец и рече ко мне: иди и прорцы на люди Моя Израиля.
16 १६ इसलिए अब तू यहोवा का वचन सुन, तू कहता है, ‘इस्राएल के विरुद्ध भविष्यद्वाणी मत कर; और इसहाक के घराने के विरुद्ध बार बार वचन मत सुना।’
И ныне слыши слово Господне: ты глаголеши: не прорицай на Израиля и не возмущай народа на дом Иаковль:
17 १७ इस कारण यहोवा यह कहता है: ‘तेरी स्त्री नगर में वेश्या हो जाएगी, और तेरे बेटे-बेटियाँ तलवार से मारे जाएँगे, और तेरी भूमि डोरी डालकर बाँट ली जाएँगी; और तू आप अशुद्ध देश में मरेगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बँधुआई में जाएगा।’”
сего ради сия глаголет Господь: жена твоя во граде соблудит, сынове же твои и дщери оружием падут, и земля твоя ужем измерится, и ты на земли нечистей скончаешися, и Израиль пленен отведется от земли своея.

< आमोस 7 >