< आमोस 3 >

1 हे इस्राएलियों, यह वचन सुनो जो यहोवा ने तुम्हारे विषय में अर्थात् उस सारे कुल के विषय में कहा है जिसे मैं मिस्र देश से लाया हूँ:
Hør dette Ord, som HERREN taler imod eder, isralitter, imod hele den slægt jeg førte op fra Ægypten:
2 “पृथ्वी के सारे कुलों में से मैंने केवल तुम्हीं पर मन लगाया है, इस कारण मैं तुम्हारे सारे अधर्म के कामों का दण्ड दूँगा।
Kun eder kendes jeg ved blandt alle Jordens Slægter; derfor vil jeg på eder hjemsøge al eders Brøde.
3 “यदि दो मनुष्य परस्पर सहमत न हों, तो क्या वे एक संग चल सकेंगे?
Vandrer vel to i Følge, når det ikke er aftalt?
4 क्या सिंह बिना अहेर पाए वन में गरजेंगे? क्या जवान सिंह बिना कुछ पकड़े अपनी माँद में से गुर्राएगा?
Brøler en Løve i Krattet, hvis den ikke har Bytte? Løfter en Ungløve Røsten, uden den har Fangst?
5 क्या चिड़िया बिना फंदा लगाए फँसेगी? क्या बिना कुछ फँसे फंदा भूमि पर से उचकेगा?
Falder en Fugl til Jorden, hvis den ikke er ramt? Klapper en Fælde vel sammen, uden noget er fanget?
6 क्या किसी नगर में नरसिंगा फूँकने पर लोग न थरथराएँगे? क्या यहोवा के बिना भेजे किसी नगर में कोई विपत्ति पड़ेगी?
Mon der stødes i Horn i en By, uden Folk farer sammen? Mon Ulykke sker i en By, uden HERREN står bag?
7 इसी प्रकार से प्रभु यहोवा अपने दास भविष्यद्वक्ताओं पर अपना मर्म बिना प्रगट किए कुछ भी न करेगा।
Nej! Den Herre HERREN gør intet uden at have åbenbaret sin Hemmelighed for sine Tjenere, Profeterne.
8 सिंह गरजा; कौन न डरेगा? परमेश्वर यहोवा बोला; कौन भविष्यद्वाणी न करेगा?”
Løven brøler, hvo frygter da ej? Den Herre HERREN taler, hvo profeterer da ej?
9 अश्दोद के भवन और मिस्र देश के राजभवन पर प्रचार करके कहो: “सामरिया के पहाड़ों पर इकट्ठे होकर देखो कि उसमें क्या ही बड़ा कोलाहल और उसके बीच क्या ही अंधेर के काम हो रहे हैं!”
Lad det høres over Asdods Borge og dem i Ægyptens Land! Sig: "Kom sammen på Samarias Bjerg og se den vilde Tummel derinde, det hårde Tryk i dets Midte!"
10 १० यहोवा की यह वाणी है, “जो लोग अपने भवनों में उपद्रव और डकैती का धन बटोरकर रखते हैं, वे सिधाई से काम करना जानते ही नहीं।”
De ved ej at gøre det rette, lyder det fra HERREN, de, som opdynger Uret og Vold i deres Borge.
11 ११ इस कारण परमेश्वर यहोवा यह कहता है: “देश का घेरनेवाला एक शत्रु होगा, और वह तेरा बल तोड़ेगा, और तेरे भवन लूटे जाएँगे।”
Derfor, så siger den Herre HERREN: Fjender skal fare gennem Landet, dit Værn skal tages fra dig, og udplyndres skal dine Borge.
12 १२ यहोवा यह कहता है: “जिस भाँति चरवाहा सिंह के मुँह से दो टाँगें या कान का एक टुकड़ा छुड़ाता है, वैसे ही इस्राएली लोग, जो सामरिया में बिछौने के एक कोने या रेशमी गद्दी पर बैठा करते हैं, वे भी छुड़ाए जाएँगे।”
Så siger HERREN: Som en Hyrde redder af Løvens Gab to Skinneben eller en Ørelap, således skal Israels Børn, som bor i Samaria, reddes med Lejets Bolster og Bænkens Hynde.
13 १३ सेनाओं के परमेश्वर, प्रभु यहोवा की यह वाणी है, “देखो, और याकूब के घराने से यह बात चिताकर कहो:
Hør og vidn imod Jakobs Hus, lyder det fra den Herre HERREN, Hærskarers Gud:
14 १४ जिस समय मैं इस्राएल को उसके अपराधों का दण्ड दूँगा, उसी समय मैं बेतेल की वेदियों को भी दण्ड दूँगा, और वेदी के सींग टूटकर भूमि पर गिर पड़ेंगे।
Den Dag jeg hjemsøger Israels Overtrædelser, hjemsøger jeg Betels Altre; Alterets Horn skal afhugges, styrte til Jorden.
15 १५ और मैं सर्दी के भवन को और धूपकाल के भवन, दोनों को गिराऊँगा; और हाथी दाँत के बने भवन भी नष्ट होंगे, और बड़े-बड़े घर नष्ट हो जाएँगे,” यहोवा की यही वाणी है।
Både Vinter og Sommerhus knuser jeg da; Elfenbenshusene ødes, de mange Huse går tabt, så lyder det fra HERREN.

< आमोस 3 >