< प्रेरितों के काम 28 >

1 जब हम बच निकले, तो पता चला कि यह टापू माल्टा कहलाता है।
जिब हम बच लिकड़े, तो बेरा लाग्या के यो माल्टा टापू कुह्वावै सै।
2 और वहाँ के निवासियों ने हम पर अनोखी कृपा की; क्योंकि मेंह के कारण जो बरस रहा था और जाड़े के कारण, उन्होंने आग सुलगाकर हम सब को ठहराया।
ओड़ै के बासिन्दयां नै म्हारै पै अनोक्खी दया करी, क्यूँके मिह बरसण कै कारण ठण्ड थी, ज्यांतै आग सुलगाकै हम सारया ताहीं ठहराया।
3 जब पौलुस ने लकड़ियों का गट्ठा बटोरकर आग पर रखा, तो एक साँप आँच पाकर निकला और उसके हाथ से लिपट गया।
जिब पौलुस नै लाकड़ियाँ का भरोटा कठ्ठा करकै आग पै धरया, तो एक साँप आँच पाकै लिकड़या अर उसकै हाथ तै लिपट गया।
4 जब उन निवासियों ने साँप को उसके हाथ में लटके हुए देखा, तो आपस में कहा, “सचमुच यह मनुष्य हत्यारा है, कि यद्यपि समुद्र से बच गया, तो भी न्याय ने जीवित रहने न दिया।”
जिब उन बासिन्दयां नै साँप ताहीं उसकै हाथ तै लिपटे होड़ देख्या, तो आप्पस म्ह कह्या, “साच्चए यो माणस खून्नी सै के फेर भी समुन्दर तै बच ग्या, तोभी न्याय नै जिन्दा कोनी रहण दिया।”
5 तब उसने साँप को आग में झटक दिया, और उसे कुछ हानि न पहुँची।
फेर उसनै साँप ताहीं आग म्ह झटक दिया, अर उस ताहीं किमे नुकसान कोनी होया।
6 परन्तु वे प्रतीक्षा कर रहे थे कि वह सूज जाएगा, या एकाएक गिरकर मर जाएगा, परन्तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे और देखा कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो और ही विचार कर कहा, “यह तो कोई देवता है।”
पर वे लोग बाट देक्खै थे के वो सूज जावैगा या चाणचक पड़कै मर जावैगा, पर जिब वे घणी वार ताहीं देखदे रहे अर देख्या के उसका किमे भी कोनी बिगड़या, तो अपणा विचार बदलकै कह्या, “यो तो कोए देवता सै।”
7 उस जगह के आस-पास पुबलियुस नामक उस टापू के प्रधान की भूमि थी: उसने हमें अपने घर ले जाकर तीन दिन मित्रभाव से पहुनाई की।
उस जगहां कै लोवै-धोवै उस टापू कै प्रधान पुबलियुस की धरती थी। उसनै म्हारै ताहीं अपणे घरां ले जाकै तीन दिन मित्तर की ढाळ सेवा-पाणी करी।
8 पुबलियुस के पिता तेज बुखार और पेचिश से रोगी पड़ा था। अतः पौलुस ने उसके पास घर में जाकर प्रार्थना की, और उस पर हाथ रखकर उसे चंगा किया।
पुबलियुस का बाप बुखार अर बवासीर तै बीमार पड्या था। आखर म्ह पौलुस नै उसकै धोरै कमरे म्ह जाकै प्रार्थना करी अर उसपै हाथ धरकै उस ताहीं ठीक करया।
9 जब ऐसा हुआ, तो उस टापू के बाकी बीमार आए, और चंगे किए गए।
जिब इसा होया तो उस टापू के बाकी बीमार पौलुस कै धोरै आये अर वे चंगे करे गये।
10 १० उन्होंने हमारा बहुत आदर किया, और जब हम चलने लगे, तो जो कुछ हमारे लिये आवश्यक था, जहाज पर रख दिया।
उननै म्हारा घणा आदर-मान करया, अर जिब हम चाल्लण लाग्गे तो जो किमे म्हारै खात्तर जरूरी था, उननै जहाज पै धर दिया।
11 ११ तीन महीने के बाद हम सिकन्दरिया के एक जहाज पर चल निकले, जो उस टापू में जाड़े काट रहा था, और जिसका चिन्ह दियुसकूरी था।
तीन महिन्ने कै पाच्छै हमनै सिकन्दरिया जावण आळे जहाज पै सफर शरु करया, यो जहाज ठण्ड़ के कारण इस टापू म्ह ठैहरा होया था, इस जहाज के आगले भाग पै एक जोड़ी देवत्यां का एक निशान था। (दियुसकूरी गढ़ी होई थी)
12 १२ सुरकूसा में लंगर डाल करके हम तीन दिन टिके रहे।
सुरकूसा नगर म्ह लंगर गेर कै हम तीन दिन टिके रहे।
13 १३ वहाँ से हम घूमकर रेगियुम में आए; और एक दिन के बाद दक्षिणी हवा चली, तब दूसरे दिन पुतियुली में आए।
ओड़ै तै आग्गै बढ़कै हम रेगियुम नगर म्ह आये, अर एक दिन कै पाच्छै दक्षिणी हवा चाल्ली, फेर हम दुसरे दिन पुतियुली नगर म्ह आये।
14 १४ वहाँ हमको कुछ भाई मिले, और उनके कहने से हम उनके यहाँ सात दिन तक रहे; और इस रीति से हम रोम को चले।
ओड़ै हमनै बिश्वासी भाई मिले, उनकै कहणे तै हम उनकै उरै सात दिन ताहीं रहे, अर इस तरियां तै हम रोम देश कान्ही चाल्ले।
15 १५ वहाँ से वे भाई हमारा समाचार सुनकर अप्पियुस के चौक और तीन-सराय तक हमारी भेंट करने को निकल आए, जिन्हें देखकर पौलुस ने परमेश्वर का धन्यवाद किया, और ढाढ़स बाँधा।
कुछ बिश्वासी भाई रोम देश तै म्हारी खबर सुणकै अप्पियुस कै चौक अर तीन-सराए ताहीं म्हारै तै फेटण नै लिकड़ आये, जिन नै देखकै पौलुस नै परमेसवर का धन्यवाद करया अर बड़ा उत्साहित होया।
16 १६ जब हम रोम में पहुँचे, तो पौलुस को एक सिपाही के साथ जो उसकी रखवाली करता था, अकेले रहने की आज्ञा हुई।
जिब हम रोम नगर म्ह पोहचे, तो पौलुस ताहीं एक सिपाही कै गेल्या जो उसकी रुखाळी करै था, एक्ले रहण का हुकम मिलग्या।
17 १७ तीन दिन के बाद उसने यहूदियों के प्रमुख लोगों को बुलाया, और जब वे इकट्ठे हुए तो उनसे कहा, “हे भाइयों, मैंने अपने लोगों के या पूर्वजों की प्रथाओं के विरोध में कुछ भी नहीं किया, फिर भी बन्दी बनाकर यरूशलेम से रोमियों के हाथ सौंपा गया।
तीन दिन कै पाच्छै उसनै यहूदियाँ कै खास माणसां ताहीं बुलाया, अर जिब वे कठ्ठे होए तो उनतै कह्या, “हे भाईयो, मन्नै अपणे माणसां कै या बाप-दाद्या कै बीवारां कै बिरोध म्ह किमे भी कोनी करया, तोभी कैदी बणाकै यरुशलेम नगर तै रोमी सरकार कै हाथ्थां सौंप्या गया।
18 १८ उन्होंने मुझे जाँचकर छोड़ देना चाहा, क्योंकि मुझ में मृत्यु के योग्य कोई दोष न था।
उननै मेरै ताहीं जाँचकै छोड़ देणा चाह्या, क्यूँके मेरै म्ह मौत कै जोग्गा कोए कसूर कोनी था।
19 १९ परन्तु जब यहूदी इसके विरोध में बोलने लगे, तो मुझे कैसर की दुहाई देनी पड़ी; यह नहीं कि मुझे अपने लोगों पर कोई दोष लगाना था।
पर जिब यहूदी अगुवें इसकै बिरोध म्ह बोल्लण लाग्गे, तो मन्नै कैसर की दुहाई देणी पड़ी यो न्ही के मन्नै अपणे माणसां पै कोए दोष लाणा था।
20 २० इसलिए मैंने तुम को बुलाया है, कि तुम से मिलूँ और बातचीत करूँ; क्योंकि इस्राएल की आशा के लिये मैं इस जंजीर से जकड़ा हुआ हूँ।”
ज्यांतै मन्नै थारे ताहीं बुलाया सै के थारे तै मिलूं अर बतळाऊँ, क्यूँके इस्राएल की आस कै खात्तर वो मसीह इस बेल तै जकड़े होए सै।”
21 २१ उन्होंने उससे कहा, “न हमने तेरे विषय में यहूदियों से चिट्ठियाँ पाईं, और न भाइयों में से किसी ने आकर तेरे विषय में कुछ बताया, और न बुरा कहा।
उननै उसतै कह्या, “ना हमनै तेरे बारै म्ह यहूदिया परदेस तै चिट्ठी पाई, अर ना बिश्वासी भाईयाँ म्ह तै किसे नै आकै तेरे बारै म्ह किमे बताया अर ना बुरा कह्या।
22 २२ परन्तु तेरा विचार क्या है? वही हम तुझ से सुनना चाहते हैं, क्योंकि हम जानते हैं, कि हर जगह इस मत के विरोध में लोग बातें करते हैं।”
पर तेरा विचार के सै? वोए हम तेरे तै सुणणा चाहवां सां, क्यूँके हमनै बेरा सै के हरेक जगहां इस पंथ कै बिरोध म्ह माणस बात करै सै।”
23 २३ तब उन्होंने उसके लिये एक दिन ठहराया, और बहुत से लोग उसके यहाँ इकट्ठे हुए, और वह परमेश्वर के राज्य की गवाही देता हुआ, और मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों से यीशु के विषय में समझा-समझाकर भोर से साँझ तक वर्णन करता रहा।
फेर जो यहूदी पौलुस कै गैल थे, उननै उसकै खात्तर एक दिन ठहराया, अर घणे माणस उसकै उरै कठ्ठे होए, अर वो परमेसवर कै राज्य की गवाही देंदा होया, अर मूसा नबी के नियम-कायदे अर नबियाँ की किताबां तै यीशु कै बारै म्ह समझा-समझाकै सबेरै तै साँझ ताहीं वर्णन करदा रहया।
24 २४ तब कुछ ने उन बातों को मान लिया, और कुछ ने विश्वास न किया।
फेर कुछां नै उन बात्तां ताहीं मान लिया, अर कुछां नै बिश्वास कोनी करया।
25 २५ जब वे आपस में एकमत न हुए, तो पौलुस के इस एक बात के कहने पर चले गए, “पवित्र आत्मा ने यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा तुम्हारे पूर्वजों से ठीक ही कहा,
जिब वे आप्पस म्ह एक पंथ कोनी होए, तो पौलुस की इस बात कै कहण पै चाल्ले गये “पवित्र आत्मा नै यशायाह नबी कै जरिये थारे बाप-दाद्या तै सही ए कह्या था,”
26 २६ ‘जाकर इन लोगों से कह, कि सुनते तो रहोगे, परन्तु न समझोगे, और देखते तो रहोगे, परन्तु न बूझोगे;
“जाकै इन माणसां तै कह, के सुणदे तो रहोगे, पर ना समझोगे, देखदे तो रहोगे, पर ना बुझ्झोगे!
27 २७ क्योंकि इन लोगों का मन मोटा, और उनके कान भारी हो गए हैं, और उन्होंने अपनी आँखें बन्द की हैं, ऐसा न हो कि वे कभी आँखों से देखें, और कानों से सुनें, और मन से समझें और फिरें, और मैं उन्हें चंगा करूँ।’
क्यूँके ‘इन माणसां का मन मोट्टा अर उनके कान भारया हो गये सै, अर उननै अपणी आँख मूंद ली सै, इसा ना हो के वे कदे आँखां तै देक्खै अर कान्ना तै सुणै अर मन तै समझै अर पलटै, अर मै उन ताहीं ठीक करुँ।’
28 २८ “अतः तुम जानो, कि परमेश्वर के इस उद्धार की कथा अन्यजातियों के पास भेजी गई है, और वे सुनेंगे।”
“इस करकै थम जाणो सो के परमेसवर कै इस उद्धार की कथा गैर यहूदियाँ कै धोरै भेज्जी गयी सै, अर वे स्वीकार करैगें।”
29 २९ जब उसने यह कहा तो यहूदी आपस में बहुत विवाद करने लगे और वहाँ से चले गए।
जिब उसनै न्यू कह्या तो यहूदी आप्पस म्ह घणे बहस करण लाग्गे अर ओड़ै तै चले गये।
30 ३० और पौलुस पूरे दो वर्ष अपने किराये के घर में रहा,
वो पूरे दो साल अपणे किराए कै घर म्ह रहया,
31 ३१ और जो उसके पास आते थे, उन सबसे मिलता रहा और बिना रोक-टोक बहुत निडर होकर परमेश्वर के राज्य का प्रचार करता और प्रभु यीशु मसीह की बातें सिखाता रहा।
अर जो उसकै धोरै आवै थे, उन सारया तै मिलदा रहया अर बिना रोक-टोक घणा निडर होकै परमेसवर कै राज्य का प्रचार करदा अर प्रभु यीशु मसीह की बात सिखान्दा रहया।

< प्रेरितों के काम 28 >